GeoPulse हर घंटे खबरें, संदर्भ के साथ।
English

आर्काइव संस्करण · दुनिया

स्टोरी बोर्ड

हर घंटे प्रकाशित हुई हर ब्रीफिंग, अपने अलग टैब में अपने ही फ्रंट पेज की तरह खुलती है।

ताज़ा ब्रीफिंग

स्टोरी बोर्ड

ताज़ा 25 खबरें

मिडिल ईस्ट में एक और जंग की आहट? यमन ने हूतियों के खिलाफ शुरू किया बड़ा सैन्य अभियान
8d ago

मिडिल ईस्ट में एक और जंग की आहट? यमन ने हूतियों के खिलाफ शुरू किया बड़ा सैन्य अभियान

यमन सरकार ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर सीधी सैन्य कार्रवाई का ऐलान कर दिया है। प्रेसिडेंशियल लीडरशिप काउंसिल के प्रमुख राशद अल-अलीमी ने यह घोषणा की। इससे क्षेत्र में नए युद्ध की संभावनाएं बढ़ गई हैं। Middle East Conflict: दुनिया में एक और नया युद्ध शुरू होने के आसार नजर आ रहे हैं। रूस युक्रेन युद्ध, इजरायल गजा युद्ध और ईरान अमेरिका युद्ध (US-Iran War) के बाद अब हूती विद्रोहियों और यमन की सरकार के बीच नया युद्ध शुरू हो सकता है।

'आप कैप्टन स्मित के देश से हैं', इजरायल में भारतीयों का बढ़ा रुतबा, क्या कह रहे इजरायली?
8d ago

'आप कैप्टन स्मित के देश से हैं', इजरायल में भारतीयों का बढ़ा रुतबा, क्या कह रहे इजरायली?

फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी के बाद इजरायल में भारतीय पर्यटकों को खास सम्मान मिल रहा है। तेल अवीव और यरुशलम में स्थानीय लोग भारतीयों से कहते हैं कि वे कैप्टन स्मित के देश से हैं। इस घटना ने भारतीयों के प्रति प्यार और अपनापन बढ़ाया है। फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी के बाद इजरायल में भारतीय पर्यटकों को खास सम्मान मिल रहा है।

ईरान युद्ध से सीधे थाईलैंड पहुंचा अमेरिका का एयरक्राफ्ट कैरियर, क्या है वजह?
8d ago

ईरान युद्ध से सीधे थाईलैंड पहुंचा अमेरिका का एयरक्राफ्ट कैरियर, क्या है वजह?

अमेरिकी नौसेना का एयरक्राफ्ट कैरियर USS George HW Bush ईरान विरोधी कार्रवाई के छह महीने बाद थाईलैंड पहुंचा। जहाज ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरानी जहाजों की आवाजाही रोकने में भी हिस्सा लिया। US Navy: अमेरिका का बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश (USS George HW Bush) करीब छह महीने तक ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में शामिल रहने के बाद अब थाईलैंड पहुंच गया है।

ट्रंप ने बनाई सुपर इंटेलिजेंस फोर्स, AI की दुनिया में मचा तहलका, सीधे राष्ट्रपति को करेगी रिपोर्ट
8d ago

ट्रंप ने बनाई सुपर इंटेलिजेंस फोर्स, AI की दुनिया में मचा तहलका, सीधे राष्ट्रपति को करेगी रिपोर्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में देश के दबदबे के लिए सुपर इंटेलिजेंस फोर्स बनाने का ऐलान किया है। यह टास्क फोर्स AI कंपनियों और सरकारी संस्थाओं के बीच संपर्क का तालमेल बैठाएगी। यह निकाय सीधे राष्ट्रपति को रिपोर्ट करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में देश का दबदबा बनाए रखने के लिए सुपर इंटेलिजेंस फोर्स (SIF) बनाने का ऐलान किया है।

यूक्रेन-रूस जंग खत्म कराने में एक्टिव हुआ भारत, पुतिन और जेलेंस्की को दी सीधी बातचीत की नसीहत
8d ago

यूक्रेन-रूस जंग खत्म कराने में एक्टिव हुआ भारत, पुतिन और जेलेंस्की को दी सीधी बातचीत की नसीहत

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए सक्रिय मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। भारत दोनों देशों के साथ लगातार संपर्क में है और ठोस रास्तों पर बातचीत कर रहा है। जयशंकर ने सीधी बातचीत की नसीहत दी। Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी खूनी संघर्ष को थामने के लिए भारत अब सिर्फ मूक दर्शक या शांति की अपील करने वाला देश नहीं रहा, बल्कि समाधान की मेज पर बेहद सक्रिय मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।

यूक्रेन में भारतीय कंपनी के फार्मा प्लांट पर रूसी ड्रोन हमला, एक की मौत, 400 करोड़ रुपये का नुकसान
8d ago

यूक्रेन में भारतीय कंपनी के फार्मा प्लांट पर रूसी ड्रोन हमला, एक की मौत, 400 करोड़ रुपये का नुकसान

यूक्रेन के सुमी में कुसुम ग्रुप के फार्मा प्लांट पर रूसी ड्रोन ने हमला किया। एक व्यक्ति की मौत हुई और कई घायल हुए। मुख्य इमारत तबाह हो गई। नुकसान का अनुमान 400 करोड़ रुपये है। यूक्रेन के सुमी शहर में भारतीय जड़ों वाली कुसुम ग्रुप की फार्मा फैक्ट्री पर रूसी ड्रोन हमला हुआ है. हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई और कई लोग घायल हुए हैं।

रूस दे रहा अफगानिस्तान को ट्रेनिंग? भारत-चीन की सेना से तालिबान की मुलाकात, पाकिस्तान का बढ़ा
8d ago

रूस दे रहा अफगानिस्तान को ट्रेनिंग? भारत-चीन की सेना से तालिबान की मुलाकात, पाकिस्तान का बढ़ा

रूस के सेंटर-2026 अभ्यास में तालिबान के प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया। उन्होंने भारतीय और चीनी अधिकारियों से मुलाकात की। रूसी हथियारों की जानकारी भी ली गई। पाकिस्तान को इस सहयोग से चिंता है। Russia Ukraine War: रूस के 'सेंटर-2026' सैन्य अभ्यास में तालिबान का उच्चस्तरीय रक्षा प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ है. इस दौरान उसने भारत, चीन समेत कई देशों के सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की और रूसी ड्रोन, मिसाइल व आधुनिक हथियारों की जानकारी ली।

जापान-स्पेन की लाइन में खड़ा हुआ नेपाल, बालेन शाह ने किया ऐसा ऐलान, खुश हो गईं महिलाएं
8d ago

जापान-स्पेन की लाइन में खड़ा हुआ नेपाल, बालेन शाह ने किया ऐसा ऐलान, खुश हो गईं महिलाएं

नेपाल की बालेन शाह सरकार ने महिलाओं को मासिक धर्म अवकाश देने का प्रस्ताव पारित किया है। यह कानून संसद में पारित होकर जल्द लागू होगा। इससे देश में महिलाओं के लिए नई शर्तें बनेंगी। Nepal Menstrual Leave for Women: नेपाल की बालेन सरकार ने तय किया है कि वो अपने देश में महिलाओं को पीरियड लीव देंगे. इससे संबंधित प्रस्ताव रखा गया है और जल्द ही संशोधन के बाद इसे लागू भी किया जाएगा।

'मैं ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के विरोध में हूं', अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा बयान
8d ago

'मैं ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के विरोध में हूं', अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा बयान

कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने यूट्यूब चैनल पर कहा कि छोटी बातों में कोर्ट जाने की आदत बदलनी चाहिए। देश के मशहूर वकील और कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है कि वो ज्ञानेश कुमार पर कानूनी कार्रवाई के खिलाफ हैं. सिंघवी ने एक यूट्यूब चैनल पर इस संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि मैं उन लोगों में से मानने वालों में से हूं, न तो वो (ज्ञानेश कुमार) आम कानूनी कार्रवाई से हट सकते हैं, बल्कि मैं तो कानूनी कार्रवाई का विरोध करता हूं।

बंगाल में UCC को लेकर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान, कहा - 'अगले 6 महीने में...'
8d ago

बंगाल में UCC को लेकर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान, कहा - 'अगले 6 महीने में...'

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने UCC लागू करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगले छह महीने में लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ कानून लाए जाएंगे। यह बयान कोलकाता में VHP कार्यक्रम में दिया गया। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

चुनाव प्रचार में बच्चे के इस्तेमाल का आरोप, उदयनिधि स्टालिन पर केस दर्ज
8d ago

चुनाव प्रचार में बच्चे के इस्तेमाल का आरोप, उदयनिधि स्टालिन पर केस दर्ज

तिरुप्पुर में उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ चुनाव प्रचार में बच्चे के इस्तेमाल का केस दर्ज हुआ। पुलिस का आरोप है कि धारापुरम सभा में बच्चे से सीएम विजय के खिलाफ अपमानजनक बात कहलवाई गई। तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ चुनाव प्रचार में एक बच्चे को शामिल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

'BJP ने 17 सालों में...', राहुल गांधी का बिहार बाढ़ को लेकर भाजपा पर तंज
8d ago

'BJP ने 17 सालों में...', राहुल गांधी का बिहार बाढ़ को लेकर भाजपा पर तंज

राहुल गांधी ने बिहार बाढ़ को लेकर भाजपा पर सवाल उठाए। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लाखों प्रभावित लोगों और डूबे गांवों का जिक्र किया। उन्होंने 17 साल के शासन में प्रबंधन की नाकामی पर निशाना साधा। बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना जताई।

1285 साल आगे की दुनिया देखकर लौटा शख्स, तैरता शहर उड़ती गाड़ियां, सबूत के लिए दिखाई तस्वीर
8d ago

1285 साल आगे की दुनिया देखकर लौटा शख्स, तैरता शहर उड़ती गाड़ियां, सबूत के लिए दिखाई तस्वीर

एक व्यक्ति का दावा है कि वह 3311 ईस्वी से लौटा है। उसने भविष्य की दुनिया के चित्र दिखाए हैं। उसका कहना है कि 2025 का वर्ष कठिन रहेगा। कोई प्रमाणिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है। Time Traveller Came From Year 3311: एक रहस्यमयी शख्स खुद को टाइम ट्रैवेलर बताता है और उसने आने वाले समय को लेकर अपनी भविष्यवाणियां बताता रहता है।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने SIR को लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- 'झूठ की...'
8d ago

गजेंद्र सिंह शेखावत ने SIR को लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- 'झूठ की...'

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोकसभा में राहुल गांधी पर SIR प्रक्रिया को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता सच्चाई जानती है और पूर्ववत इस बार भी गांधी का दावा स्वीकार नहीं होगा। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने SIR की प्रक्रिया के बहाने एक बार फिर अपनी ‘झूठ की दुकान’ का सामान बेचना शुरू कर दिया है।

किम जोंग ने लॉन्च की AI वाली मिसाइल, हवा में रास्ता बदलेगी, पकड़ना होगा मुश्किल, अमेरिका-जापान हिले
8d ago

किम जोंग ने लॉन्च की AI वाली मिसाइल, हवा में रास्ता बदलेगी, पकड़ना होगा मुश्किल, अमेरिका-जापान हिले

उत्तर कोरिया ने AI से लैस मध्यम दूरी की मिसाइल का परीक्षण किया। किम जोंग-उन ने पत्नी और बेटी के साथ लॉन्च देखा। मिसाइल ने 1,000 किलोमीटर दूर लक्ष्य को मारा। North Korea Missile Power: उत्तर कोरिया ने AI तकनीक से लैस मध्यम दूरी की रणनीतिक मिसाइल का टेस्ट किया है. सरकारी मीडिया के मुताबिक, किम जोंग-उन ने अपनी पत्नी री सोल-जू और बेटी जू-ए के साथ इसका लॉन्च को देखा।

स्थायी समिति की दोबारा कमान मिलने पर गदगद हुए शशि थरूर, बोले- 'भारत के...'
8d ago

स्थायी समिति की दोबारा कमान मिलने पर गदगद हुए शशि थरूर, बोले- 'भारत के...'

शशि थरूर को विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्षता दोबारा सौंपी गई। तिरुवनंतपुरम से सांसद ने इस नियुक्ति पर खुशी जताई। समिति के अन्य सदस्यों के नाम भी घोषित किए गए। केरलम की राजधानी तिरुवनंतपुरम से लोकसभा में कांग्रेस सांसद शशि थरूर शनिवार (3 अक्टूबर, 2026) को एक बार से फिर से विदेश मामलों से संबंधित संसद के स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

पड़ोसियों में दूरियां मिटाने की कूटनीति: जयशंकर से मिले बांग्लादेश के उच्चायुक्त, भविष्य को ध्यान
8d ago

पड़ोसियों में दूरियां मिटाने की कूटनीति: जयशंकर से मिले बांग्लादेश के उच्चायुक्त, भविष्य को ध्यान

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बांग्लादेश के निवर्तमान उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह से मुलाकात की। नई दिल्ली में हुई इस बैठक में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की चर्चा हुई। जयशंकर ने हमीदुल्लाह के योगदान की सराहना की। जयशंकर ने नई दिल्ली में भारत में बांग्लादेश के निवर्तमान उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह से फेयरवेल मीटिंग की. इस विदाई मुलाकात के दौरान जयशंकर ने दोनों पड़ोसी मुल्कों के द्विपक्षीय संबंधों को संभालने और आगे बढ़ाने में हमीदुल्लाह के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

राहुल गांधी के 'डिजिटल सत्याग्रह' पर बोले चिराग पासवान- 'मैंने हमेशा...'
8d ago

राहुल गांधी के 'डिजिटल सत्याग्रह' पर बोले चिराग पासवान- 'मैंने हमेशा...'

छत्तीसगढ़ में चिराग पासवान ने राहुल गांधी के डिजिटल सत्याग्रह पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जनता का नकारात्मक रुख समझने के लिए आत्ममंथन जरूरी है। पासवान ने युवाओं को अपनी बात रखने के लिए इस मंच का उपयोग करने की सलाह दी। छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के डिजिटल सत्याग्रह प्लेटफॉर्म को लेकर अपना बयान दिया है।

हिंद-प्रशांत में समंदर से अंतरिक्ष तक पहरा; जयशंकर और US पैसिफिक कमांडर की रणनीति से ड्रैगन में
8d ago

हिंद-प्रशांत में समंदर से अंतरिक्ष तक पहरा; जयशंकर और US पैसिफिक कमांडर की रणनीति से ड्रैगन में

नई दिल्ली में एस. जयशंकर ने अमेरिकी एडमिरल सैमुअल पापारो से मुलाकात की। चर्चा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में नौसैनिक तालमेल और रणनीतिक संतुलन पर केंद्रित रही। दोनों पक्षों ने उभरती सैन्य तकनीक और डिजिटल रणनीतियों पर बातचीत की। जयशंकर ने नई दिल्ली में यूनाइटेड स्टेट्स पैसिफिक कमांड के प्रमुख एडमिरल सैमुअल जे. पापारो के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की. छह दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे एडमिरल पापारो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ हुई इस चर्चा का मुख्य केंद्र हिंद महासागर में नौसैनिक तालमेल, उभरती सैन्य तकनीक, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और रणनीतिक संतुलन साधने पर केंद्रित रहा।

अमेरिकी मरीन ने जापान में की ऐसी हरकत, PM साने ताकाइची भी भड़कीं, ट्रंप का सैनिक गिरफ्तार
8d ago

अमेरिकी मरीन ने जापान में की ऐसी हरकत, PM साने ताकाइची भी भड़कीं, ट्रंप का सैनिक गिरफ्तार

ओकिनावा में अमेरिकी मरीन डेविन बैलार्ड को 39 वर्षीय अन्ना यागी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। शव नाहा शहर के होटल में मिला। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने इस घटना पर अमेरिका से कड़ा विरोध जताया। जापान के ओकिनावा में 20 साल के अमेरिकी मरीन डेविन जैकब बैलार्ड को गिरफ्तार किया गया है. उसे 39 साल की अन्ना यागी की हत्या और लूट के संदेह में गिरफ्तार किया गया है।

CJP का संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन, महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप
8d ago

CJP का संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन, महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप

दिल्ली के संसद मार्ग थाने के बाहर सीजेपी ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर पर महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी का विरोध किया। उन्होंने आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग रखी। सौरव दास की अगुवाई में दिल्ली के संसद मार्ग थाने के बाहर सीजेपी ने रविवार (4 अक्टूबर) को विरोध प्रदर्शन किया. थाने के बाहर प्रदर्शनकारियों की भीड़ जुटी और दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई।

फिर संसद मार्ग थाने पहुंचे सौरव दास, बैरिकेड पर चढ़े, कर दी बड़ी मांग
8d ago

फिर संसद मार्ग थाने पहुंचे सौरव दास, बैरिकेड पर चढ़े, कर दी बड़ी मांग

संसद मार्ग थाने पर सौरव दास ने बैरिकेड पर चढ़कर प्रदर्शन किया। उन्होंने महिला पत्रकार के साथ हुई घटना पर पुलिस अधिकारी विवेक भगत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में रत्ना सिंह और वृंदा करात भी शामिल थे। शनिवार को दिल्ली में हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट में कवरेज के दौरान एक महिला पत्रकार ने ACP विवेक भगत पर सेक्सुअल हैरसमेंट और धक्का मुक्की का आरोप लगाया है।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस सरकार ने दिए जांच के आदेश, सुसाइड का केस
8d ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस सरकार ने दिए जांच के आदेश, सुसाइड का केस

केरल की कांग्रेस सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2006 के एक सुसाइड केस में जांच के आदेश दिए। मामला KSTP सड़क परियोजना में भ्रष्टाचार और एक मलेशियाई इंजीनियर की मौत से जुड़ा है। SIR और चुनावों में धांधली के आरोपों के बीच केरलम की कांग्रेस सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने एक सुसाइड केस में जांच के आदेश दिए हैं।

समुद्री सुरक्षा से नई टेक्नोलॉजी तक, भारत-US डिफेंस पार्टनरशिप को मिली नई मजबूती
8d ago

समुद्री सुरक्षा से नई टेक्नोलॉजी तक, भारत-US डिफेंस पार्टनरशिप को मिली नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिकी एडमिरल सैमुअल जे. पापारो ने नई दिल्ली में समुद्री सुरक्षा पर बातचीत की। दोनों देशों ने इंडो-पैसिफिक में नई तकनीक और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। Indo-Pacific Relations: इंडो-पैसिफिक में बदलते सुरक्षा हालात के बीच भारत और अमेरिका की नजदीकी बढ़ रही है। दोनों देश समुद्री सुरक्षा से लेकर नई तकनीक तक सहयोग बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।

सभी संस्करण देखें → · ← ताज़ा संस्करण पर लौटें