पापांकुशा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित महत्वपूर्ण व्रतों में से एक है। इस दिन तुलसी पूजा और भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करने का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। जानिए पापांकुशा एकादशी कब है और तुलसी से जुड़े कौन से उपाय किए जा सकते हैं। पापांकुशा एकादशी पर जरूर करें तुलसी पूजा, जानिए क्यों भगवान विष्णु को प्रिय है तुलसी।
पितृ पक्ष 2026 में श्राद्ध और पिंडदान को लेकर कई सवाल मन में आते हैं। खासकर जब परिवार में बेटा न हो, तो श्राद्ध की जिम्मेदारी कौन निभा सकता है? क्या दामाद भी यह धार्मिक कर्म कर सकता है? जानिए गरुड़ पुराण और धार्मिक मान्यताओं में बताए गए नियम। क्या दामाद कर सकता है ससुर का श्राद्ध? जानिए गरुड़ पुराण के नियम।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने राज्य इकाई में हफ्तों से चल रही अंदरूनी कलह के बाद अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। पंजाब कांग्रेस प्रमुख राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, आलाकमान के फैसले की सूचना पर उठाया कदम।
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में रिकॉर्ड 223 रन की नाबाद पारी खेलने वाले शुभमन गिल ने बताया कि उन्होंने 406 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए खेल को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर बल्लेबाजी की। 223 रन की ऐतिहासिक पारी के बाद गिल ने बताई रणनीति, बताया कैसे 400+ रन का लक्ष्य हुआ आसान।
वेब सीरीज ‘दुपहिया 2’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। वेब सीरीज ‘दुपहिया 2’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। झा परिवार की मुश्किलों में लिपटी कॉमेडी और निरहुआ का अंदाज जानें कौन किसने किया दर्शकों का असली मनोरंजन।
हिमाचल प्रदेश सिर्फ बाहरी पर्यटकों की पसंद नहीं, बल्कि घरेलू यात्रा संस्कृति के मामले में भी देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। सैलानियों की पसंद ही नहीं हिमाचल, प्रदेश के लोग भी घूमने में अव्वल; पड़ोसी राज्यों को छोड़ा पीछे।
पितृपक्ष हिंदू धर्म में पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता प्रकट करने का विशेष समय माना जाता है। इस दौरान पितरों के निमित्त श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे धार्मिक कर्म किए जाते हैं। जानिए पितृपक्ष में कौन-कौन से श्राद्ध होते हैं। पितृपक्ष 2026 में कौन-कौन से श्राद्ध किए जाते हैं? जानें सही पूजा विधि और मान्यता।
2021 Channel Accident: साल 2021 में एक दर्दनाक हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में फ्रांस की एक अदालत ने पांच साल बाद 6 लोगों को गैर-इरादतन हत्या का दोषी पाया है। यह हादसा फ्रांस से इंग्लैंड पहुंचने की कोशिश कर रहे प्रवासियों से जुड़ा अब तक का सबसे बड़ा और सबसे घातक हादसा माना गया। अदालत ने मामले में छह दोषियों को 6 से 10 साल तक की जेल की सजा सुनाई है।
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की खूब तारीफ हो रही. इजरायली लोग सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं और इस बहादुरी के लिए शुक्रिया अदा कर रहे हैं।
दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में ओमानी पायलट ने प्लेन को क्रैश करने की कोशिश में पहले भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मच्छर पर जानलेवा हमला किया और विमान को अपने कब्जे में लेने और दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की. हालांकि, विमान के मुख्य पालयट कैप्टन स्मित मच्छर ने चाकू से हमला होने और खून से लथपथ होने के बावजूद ओमानी पायलट के हाथों में प्लेन का कंट्रोल जाने नहीं दिया।
दुबई से तेल अवीव आ रही 'फ्लाईदुबई' की फ्लाइट में 34,000 फीट की ऊंचाई पर ओमानी को-पायलट ने प्लेन क्रैश करने की कोशिश की. उसने मुख्य भारतीय पायलट पर चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से जख्मी और लहूलुहान होने के बावजूद भारतीय कैप्टन ने हिम्मत नहीं हारी. बेहोश होने से ठीक पहले उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा अनलॉक कर दिया।
दुबई से तेल अवीव जा रही 'फ्लाईदुबई' की फ्लाइट पर आतंकवादी इरादों का शिकार होते-होते बच गई. ओमानी मूल के सिरफिरे को-पायलट ने प्लेन को हाईजैक करके क्रैश कराने की कोशिश की थी. 34,000 फीट की ऊंचाई पर उसने कॉकपिट में मुख्य पायलट पर चाकू से हमला कर दिया. भारतीय मूल के मुख्य पायलट बुरी तरह लहूलुहान हो गए थे, फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।
दुबई से इजरायल के तेल अवीव जाने वाले फ्लाईदुबई के विमान FZ1073 के कॉकपिट में बुधवार (30 सितंबर, 2026) को ओमानी को-पायलट ने प्लेन को अपने कब्जे में लेने की कोशिश में जिस मुख्य पायलट पर हमला किया था, उसकी पहचान अब सामने आ चुकी है. विमान के मुख्य पायलट की पहचान कैप्टन स्मित मच्छर के रूप में हुई है, जो भारतीय मूल से नागरिक हैं।
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान को पायलटों के बीच हिंसक विवाद के चलते सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. इस घटना ने एक बार फिर पूरी दुनिया की नजर मिडिल ईस्ट की ओर खिंचा है. इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज ने इसे जिहादी आतंकी हमला की कोशिश बताया. उन्होंने विमान में सवाल इजरायलियों को साहस दिखाने के लिए शुक्रिया कहा. इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने इस घटना को आतंकी हमला माना है।
दुबई से तेल अवीव जा रही 'फ्लाईदुबाई' फ्लाइट (FZ1073) में हाईजैक की कोशिश के बाद अब इजरायल और यूएई (UAE) के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. इजरायल ने सीधे यूएई पर उंगली उठाई है और सवाल किया है कि ओमान के साथ कोई कूटनीतिक रिश्ता न होने के बावजूद उस ओमानी नागरिक को इजरायल जाने वाले प्लेन में पायलट बनने की इजाजत कैसे मिली?
चीन और उत्तर कोरिया ताकत के घमंड में ‘भस्मासुर’ वाला कांड कर बैठे हैं. अब जापान अपनी वो 3 कसमें तोड़ने का इशारा कर चुका है, जो उसे न्यूक्लियर पावर हासिल करने से रोकती हैं. जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइजुमी ने सुरक्षा नीति में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि जापान को बिना किसी झिझक के परमाणु हथियार हासिल करने और न्यूक्लियर सबमरीन बनाने पर खुलकर बात करनी चाहिए।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल इस वक्त अमेरिका में हैं. इसी बीच पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फोन पर बात हुई है. ये बातचीत इसलिए अहम है क्योंकि इसके ठीक बाद पीयूष गोयल, अमेरिकी ट्रेड अधिकारी जेमिसन ग्रीर से मिलेंगे और दोनों के बीच डील को लेकर फाइनल डिसीजन लिया जा सकता है।