GeoPulse हर घंटे खबरें, संदर्भ के साथ।
English

आर्काइव संस्करण · दुनिया

स्टोरी बोर्ड

हर घंटे प्रकाशित हुई हर ब्रीफिंग, अपने अलग टैब में अपने ही फ्रंट पेज की तरह खुलती है।

ताज़ा ब्रीफिंग

स्टोरी बोर्ड

ताज़ा 25 खबरें

'एआई आशा के साथ चिंता भी': जयशंकर बोले- देश अपने सिस्टम विकसित करने को स्वतंत्र, दुरुपयोग से आगाह
16d ago

'एआई आशा के साथ चिंता भी': जयशंकर बोले- देश अपने सिस्टम विकसित करने को स्वतंत्र, दुरुपयोग से आगाह

कर क्या कहा?- AI brings both hope and concern Jaishankar says nations free develop their own systems what he say on misuse 'एआई आशा के साथ चिंता भी': जयशंकर बोले- देश अपने सिस्टम विकसित करने को स्वतंत्र, दुरुपयोग से आगाह।

दो करोड़ की रिश्वत मामले में फंसे एडिशनल एसपी मुकेश सोनी, दलाल ले रहा था कैश
16d ago

दो करोड़ की रिश्वत मामले में फंसे एडिशनल एसपी मुकेश सोनी, दलाल ले रहा था कैश

राजस्थान एसीबी ने उदयपुर के 272 भूखंड प्रकरण में दो करोड़ रुपये की कथित रिश्वत के मामले में एसओजी के एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी को बालोतरा स्थित घर से हिरासत में लिया। उनका कथित दलाल सज्जन सिंह जैन दो करोड़ रुपये लेते पकड़ा गया। दो करोड़ की रिश्वत मामले में फंसे एडिशनल एसपी मुकेश सोनी, दलाल ले रहा था कैश।

'रजिस्ट्रेशन कैंप से मामले को दबाने की फिराक में ECI’, कांग्रेस का बड़ा आरोप
16d ago

'रजिस्ट्रेशन कैंप से मामले को दबाने की फिराक में ECI’, कांग्रेस का बड़ा आरोप

कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर Gen-Z युवाओं को जानबूझकर वोटिंग अधिकार से दूर रखने का आरोप लगाया है. पार्टी ने कहा कि अब चुनाव आयोग ‘यूथ रजिस्ट्रेशन कैंप’ के जरिए अपनी गलती को छिपाने की कोशिश कर रहा है. कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार Gen-Z से डरती है, इसलिए SSR के दौरान युवा मतदाताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया को रोक दिया गया।

'संवैधानिक संस्थाओं की साख...', विपक्ष पर भड़के नितिन नबीन, बोले- माफी मांगे कांग्रेस
16d ago

'संवैधानिक संस्थाओं की साख...', विपक्ष पर भड़के नितिन नबीन, बोले- माफी मांगे कांग्रेस

एसआईआर और वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों को लेकर देश में जारी राजनीतिक घमासान के बीच चुनाव आयोग ने स्पष्टीकरण जारी किया, जिसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर पलवार किया है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि SIR के मुद्दे पर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे विपक्ष का चेहरा एक बार फिर बेनकाब हो गया है।

ज्ञानेश कुमार विवाद पर विपक्ष ने की आलोचना, समिक ने पद्म भूषण देने कि मांग
16d ago

ज्ञानेश कुमार विवाद पर विपक्ष ने की आलोचना, समिक ने पद्म भूषण देने कि मांग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद को लेकर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने NDA सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में कई लोग NDA से बाहर निकल सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2029 तक यह सरकार चलने वाली नहीं है।

'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
16d ago

'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी चीफ एन. चंद्रबाबू नायडू ने चुनाव आयोग की ओर से जारी बयान के बाद कहा कि अब एसआईर से जुड़ी गलतफहमियां दूर हो गई है. एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों एस. एस।

ज्ञानू को जाना ही होगा..., चुनाव आयोग विवाद पर अभिजीत दीपके ने किया ये पोस्ट
16d ago

ज्ञानू को जाना ही होगा..., चुनाव आयोग विवाद पर अभिजीत दीपके ने किया ये पोस्ट

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने चुनाव आयोग (ECI) विवाद को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर एक अजीब टिप्पणी की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में CEC ज्ञानेश कुमार को ज्ञानू कहकर संबोधित किया और कहा कि ज्ञानू को जाना ही होगा।

UN में जयशंकर ने पाकिस्तान फंडेड आतंक की खोल दी पोल, पाकिस्तान को खूब लताड़ा
16d ago

UN में जयशंकर ने पाकिस्तान फंडेड आतंक की खोल दी पोल, पाकिस्तान को खूब लताड़ा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र अपने गठन के नौवें दशक में पहुंच चुका है, लेकिन दुनिया आज भी संघर्ष और टकराव से जूझ रही है। UN में जयशंकर ने पाकिस्तान फंडेड आतंक की खोल दी पोल, पाकिस्तान को खूब लताड़ा।

कल शहबाज ने मांगी भीख, आज जयशंकर ने कह दिया 'फंडिंग रोको', आतंकवाद पर दहाड़े
16d ago

कल शहबाज ने मांगी भीख, आज जयशंकर ने कह दिया 'फंडिंग रोको', आतंकवाद पर दहाड़े

न्यू यॉर्क में संयुक्त राष्ट्र (UNGA) के मंच से भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान की आतंकवादी नीतियों की धज्जियां उड़ा दीं. मंच पर आते ही उन्होंने पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान का असली चेहरा बेनकाब कर दिया. उन्होंने यूएन के मंच पर बताया है कि जंग और एनर्जी क्राइसेस के वक्त किस तरह भारत ने दुनिया के कोने-कोने में मदद पहुंचाई है।

बंगाल पुलिस में उपचुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 23 वरिष्ठ अधिकारियों का ट्रांसफर
16d ago

बंगाल पुलिस में उपचुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 23 वरिष्ठ अधिकारियों का ट्रांसफर

पश्चिम बंगाल में दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है. शुभेंदु सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कुल 23 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है. इन 23 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों में 17 भारतीय पुलिस सेवा यानी IPS अधिकारी और अन्य 6 पश्चिम बंगाल पुलिस सेवा (WBPS) के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

'कानूनी संरक्षण…', EC विवाद के बीच प्रियंका गांधी ने की ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
16d ago

'कानूनी संरक्षण…', EC विवाद के बीच प्रियंका गांधी ने की ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर अपना हमला तेज करते हुए शनिवार को उनके इस्तीफे और चुनाव आयुक्तों को दिए गए कानूनी संरक्षण को हटाने की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने निर्वाचन आयोग को जवाबदेही से बचाने के लिए यह कानूनी संरक्षण दिया है. प्रियंका ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ उन्हें हटाए जाने की मांग को लेकर एकजुट है।

जिनपिंग ने बढ़ाया हाथ तो बुरी तरह डर गईं मेलानिया, हैंड शेक से किया इनकार?
16d ago

जिनपिंग ने बढ़ाया हाथ तो बुरी तरह डर गईं मेलानिया, हैंड शेक से किया इनकार?

वाशिंगटन डीसी के एक कार्यक्रम से 3-4 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि मेलानिया ने शी जिनपिंग से हाथ मिलाने से मना कर दिया और वे डर गईं।

‘आग से खेल रहे तारिक रहमान’, भारत के बिगडैल पड़ोसी बांग्लादेश को पूर्व उच्चायुक्त की वॉर्निंग
16d ago

‘आग से खेल रहे तारिक रहमान’, भारत के बिगडैल पड़ोसी बांग्लादेश को पूर्व उच्चायुक्त की वॉर्निंग

बांग्लादेश में शेख हसीना के हटने के बाद से हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं. भारत की पूर्व उच्चायुक्त वीणा सीकरी ने इसे लेकर बड़ी चेतावनी दी है. उनका कहना है कि नई सरकार के नेता तारिक रहमान कट्टरपंथियों को बढ़ावा देकर आग से खेल रहे हैं. इसके साथ ही बांग्लादेश सरकार भारत विरोधी कदम उठाकर चीन और पाकिस्तान के करीब जा रही है. ये भारत की सुरक्षा के लिए चिंता की बात है।

पाकिस्तान में पानी के संकट ने उठाया घरेलू प्रबंधन की नाकामी से पर्दा
16d ago

पाकिस्तान में पानी के संकट ने उठाया घरेलू प्रबंधन की नाकामी से पर्दा

पाकिस्तान (Pakistan) की खेती-बाड़ी पर आधारित अर्थव्यवस्था और सिंचाई व्यवस्था काफी हद तक सिंधु नदी पर निर्भर है, लेकिन क्षेत्र में जल संकट गहराता जा रहा है, जो देश के घरेलू प्रबंधन की नाकामी से पर्दा उठाता है। ब्रिटिश मीडिया आउटलेट ‘मिली क्रॉनिकल’ के संस्थापक और संपादक ज़हाक तनवीर ने ‘द टाइम्स ऑफ इज़रायल’ में एक रिपोर्ट प्रकाशित की है, जिसमें इस बात का ज़िक्र किया गया है!

‘मानव इतिहास में पहली बार’, पीएम मोदी ने किया कुछ ऐसा, फिदा हो गए ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री
16d ago

‘मानव इतिहास में पहली बार’, पीएम मोदी ने किया कुछ ऐसा, फिदा हो गए ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री

दुनिया भर में इस वक्त ऊर्जा का बड़ा संकट चल रहा है. ऐसे माहौल में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि पूरे मानव इतिहास में किसी भी नेता ने इतने लोगों तक बिजली और ऊर्जा नहीं पहुंचाई, जितना पीएम मोदी के राज में पहुंची है. आज मिडिल ईस्ट में तनाव और 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' ब्लॉकेड की वजह से दुनिया भर में तेल और गैस की भारी किल्लत है।

'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
16d ago

'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान

पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव आयोग पर जमकर बरसीं. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने एसआईआर के जरिये वैध मतदाताओं के नाम हटाकर राज्य विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत में मदद की. चुनाव आयोग को लेकर छपी हालिया रिपोर्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा,'बीजेपी ने चुनाव आयोग का किस तरह इस्तेमाल किया, इसका सच अब सामने आ चुका है।

सोनम वांगचुक ने मांगी तिब्बती समुदाय से माफी, बोले- मेरा मकसद नहीं था...
16d ago

सोनम वांगचुक ने मांगी तिब्बती समुदाय से माफी, बोले- मेरा मकसद नहीं था...

क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने लद्दाख और तिब्बत के संघर्ष की तुलना करने पर भारत में रहने वाले तिब्बती समुदाय से बिना शर्त सार्वजनिक माफ़ी मांगी है. उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. खुद को तिब्बती संघर्ष का समर्थक बताते हुए वांगचुक ने कहा कि उन्होंने दलाई लामा के लिए "भारत रत्न" की मांग तब की थी जब हर कोई उनके खिलाफ था।

'ज्ञानेश कुमार हैं पीएम मोदी-शाह के अंपायर', EC विवाद पर राहुल गांधी का अटैक
16d ago

'ज्ञानेश कुमार हैं पीएम मोदी-शाह के अंपायर', EC विवाद पर राहुल गांधी का अटैक

चुनाव आयोग को लेकर चल रहे विवाद पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार और बीजेपी पर निशाना साधा. एक्स पर पोस्ट कर राहुल गांधी ने कहा, 'सबसे पहले ज्ञानेश कुमार, जो उस समय एक कार्यरत IAS अधिकारी थे, उनका इस्तेमाल बीजेपी के लिए लोगों को भर्ती करने में किया गया।

भूखे पेट आवाम, सरकार इमरान खान से परेशान, PTI का मार्च रोकने को खड़ी की कंटेनर की दीवार, फूंक डाले
16d ago

भूखे पेट आवाम, सरकार इमरान खान से परेशान, PTI का मार्च रोकने को खड़ी की कंटेनर की दीवार, फूंक डाले

पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी पीटीआई के विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए इस्लामाबाद में बड़े पैमाने पर सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वहां सड़कों पर 1,550 कंटेनरों की दीवार खड़ी की गई है, जिसका किराया ही रोज करीब 4.65 करोड़ पाकिस्तानी रुपये है. PTI का प्रदर्शन एक हफ्ते टालने से कुल सुरक्षा खर्च 100 करोड़ रुपये से ज्यादा होने की संभावना है।

पाकिस्तान में बने ग्वादर पोर्ट को छोड़ सकता है चीन, आर्थिक और सुरक्षा चुनौतियों से बढ़ी चिंता
16d ago

पाकिस्तान में बने ग्वादर पोर्ट को छोड़ सकता है चीन, आर्थिक और सुरक्षा चुनौतियों से बढ़ी चिंता

पाकिस्तान (Pakistan) में स्थित ग्वादर पोर्ट (Gwadar Port) चीन (China) के एक बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है। यह पोर्ट चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) का मुख्य हिस्सा और बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव का अहम प्रोजेक्ट है। हालांकि अब इस बात की संभावना जताई जा रही है कि चीन इसे छोड़ सकता है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पॉलिसी थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें इस बात की संभावना जता।

यूएस में जर्मनी-रूस के विदेश मंत्रियों की मुलाकात, 20 मिनट में ईयू से नाटो तक बातचीत
16d ago

यूएस में जर्मनी-रूस के विदेश मंत्रियों की मुलाकात, 20 मिनट में ईयू से नाटो तक बातचीत

55 महीने में पहली बैठक: यूएस में जर्मनी-रूस के विदेश मंत्रियों की मुलाकात, 20 मिनट में ईयू से नाटो तक बातचीत- Russian Foreign Minister meets German counterpart Meeting lasts 20 minutes then Lavrov lashes out at West।

यूक्रेन युद्ध में मौतों का हवाला देकर ट्रंप ने बढ़ाया दबाव, पुतिन-जेलेंस्की से वार्ता की अपील
16d ago

यूक्रेन युद्ध में मौतों का हवाला देकर ट्रंप ने बढ़ाया दबाव, पुतिन-जेलेंस्की से वार्ता की अपील

Ukraine Russia Peace Deal: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ हाल ही में हुई द्विपक्षीय बैठक के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वे चाहते हैं कि रूस और यूक्रेन युद्ध को “सुलझा लें”, क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा लोग मारे गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि, कई मुद्दों पर सहमति बनी है। मैं चाहता हूं कि वे पुतिन के साथ समझौता करें, और मैं चाहता हूं कि पुतिन उनके साथ समझौता करें।

एथेंस में 6 लोगों की मौत और 3 घायल, धमाके से इमारत का एक हिस्सा ढहने से हुआ था हादसा
16d ago

एथेंस में 6 लोगों की मौत और 3 घायल, धमाके से इमारत का एक हिस्सा ढहने से हुआ था हादसा

ग्रीस (Greece) की राजधानी एथेंस (Athens) में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ! एक इमारत में जोर का धमाका हो गया! इस धमाके की वजह से इमारत का एक हिस्सा ढह गया! यह धमाका एथेंस के ऐतिहासिक प्लाका इलाके में एक्रोपोलिस के पास लिसिक्रैटस स्ट्रीट पर बनी दो मंज़िला इमारत में हुआ। इस हादसे के बाद 6 लोग लापता हो गए थे। अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है।

नीले ड्रम में भरी हिंदू की लाश, नाले में फेंकी, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सीरियल किलिंग्स कब
16d ago

नीले ड्रम में भरी हिंदू की लाश, नाले में फेंकी, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सीरियल किलिंग्स कब

बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में एक और खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां 50 साल के हिंदू सर्राफा व्यापारी निरंजन चंद्र सूत्रधार की बेरहमी से हत्या कर दी गई. कातिलों ने उनकी लाश को एक नीले ड्रम में भरा और नाले में फेंक दिया. बांग्लादेश में जिस तरह अल्पसंख्यकों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है, उससे वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

सभी संस्करण देखें → · ← ताज़ा संस्करण पर लौटें