यूक्रेन और मिडिल ईस्ट में जारी भीषण तनाव के बीच कूटनीति और संवाद ही दुनिया को विनाश से बचाने का एकमात्र जरिया बचा है. के. पी. फैबियन ने कहा कि युद्ध रोकने का कोई दूसरा शॉर्टकट नहीं है, सिर्फ बातचीत ही अंतिम रास्ता है. उन्होंने पीएम मोदी के उस रुख को सही ठहराया जिसमें वह लगातार 'डिप्लोमेसी और डायलॉग' पर जोर देते रहे हैं।
पोलैंड में Starlink की एक अहम ग्राउंड स्टेशन पर लगी आग ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार शाम मध्य पोलैंड में स्थित इस स्टेशन के पावर सिस्टम और जनरेटर में आग लग गई। पोलैंड में यूक्रेन को इंटरनेट देने वाले Starlink स्टेशन में लगी भीषण आग, पावर सिस्टम और जनरेटर जले।
Donald Trump Gloves: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत करने पहुंचे तो सबसे ज्यादा ध्यान उनके कपड़ों ने खींचा. ट्रंप इस गर्मी में भी दस्ताने और ओवरकोट पहने हुए थे. इसी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. शी जिनपिंग जहां सामान्य कोट पैंट में थे, तो वहीं ट्रंप को जैसे ठंड लग रही थी. कई तरह की अटकलें सोशल मीडिया पर लग रही हैं।
ओडिशा के मलकानगिरी में चक्रवात 'अर्नब' ने तबाही मचाई हुई है. लगातार बारिश से ओडिशा का मलकानगिरी जिला पानी में डूब चुका है. बारिश के साथ तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं. कुछ जगहों पर पुलों को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे क्षेत्रों का आपसी संपर्क टूट गया. जानकारी के अनुसार, मलकानगिरी में लगातार भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं।
अनंतजीत सिंह नारुका और परिनाज धालीवाल की जोड़ी ने मिश्रित स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया है। फाइनल में भारतीय जोड़ी स्वर्ण पदक की दौड़ में थी, लेकिन वह इससे काफी पीछे रह गई। शूटिंग में आया एक और पदक: परिनाज-अनंत की जोड़ी को मिला कांस्य, मिश्रित स्कीट में कितने अंतर से।
चीन के राष्ट्रपति शी जिपिंग अमेरिका पहुंच गए हैं, जहां उनका स्वागत खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एयरपोर्ट पर पहुंचे थे, जहां शी जिनपिंग के लिए 100 फीट लंबा रेड कार्पेट बिछाया गया था. इस दौरान फाइटर जेट और बॉम्बर्स का फ्लाई पास्ट देखने को मिला. इस फ्लाई पास्ट को इसलिए रखा गया था कि जिनपिंग इंप्रेस हो जाएं. लेकिन इस घटना का वीडियो कुछ और ही दिखाता है।
India Foreign Policy Latest Update: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन को लेकर मुदा उठाया। विदेश मंत्रालय के सचिव सुधाकर दलेला ने कई अहम बैठकों में भारत का पक्ष रखा। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख दोहराया। साथ ही विकासशील देशों के लिए आसान और भरोसेमंद क्लाइमेट फाइनेंस की मांग की। आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, भारत ने दुनिया के सामने रखा अपना एजेंडा, उठाए अहम मुद्दे।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे के परिजनों से फोन पर बातचीत कर उन्हें समर्थन का भरोसा दिया है. साहिल की पिछले सप्ताह आईआईटी बॉम्बे के पवई परिसर में कथित आत्महत्या के बाद परिवार ने संस्थान के प्रशासन और कुछ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मामले की जांच फिलहाल मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है।
चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा हमला किया है. उन्होंने गुरुवार को एक्स पर पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''संविधान के दुश्मनों का पर्दाफाश हो गया है. न्याय जरूर होगा.' राहुल गांधी ने कहा कि वो शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल चुनावों के लिए BJP की खर्च रिपोर्ट से पता चलता है कि पार्टी के केंद्रीय कार्यालय ने इन राज्यों में कुल 529.38 करोड़ रुपये खर्च किए. जिसमें से अकेले बंगाल में 286 करोड़ रुपये खर्च हुए. चुनाव के दौरान 1,494 करोड़ रुपये मिलने के बाद, चुनाव प्रक्रिया खत्म होने पर पार्टी के पास बैंक बैलेंस और हाथ में नकद के रूप में कुल 7,689.06 करोड़ रुपये बचे थे।
सतना के जैतवारा थाना क्षेत्र में बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन में करीब 20 बच्चे सवार थे, जबकि उसकी क्षमता 15 सीटों की बताई जा रही है। हादसे में कई बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर है। सतना में बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी, 15 सीटर में सवार थे 20 बच्चे; दो की हालत गंभीर।
चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ छेड़छाड़ करना देश के साथ गद्दारी के समान है।
मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया के केंद्रीकरण और निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारियों यानी ईआरओ की भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों के बीच चुनाव आयोग के सूत्रों ने स्थिति स्पष्ट की है. सूत्रों के मुताबिक, हर राज्य का चुनावी डेटाबेस पहले की तरह ही विकेंद्रीकृत है और निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारियों (ईआरओ) के सभी वैधानिक और प्रक्रियात्मक अधिकार बरकरार हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग से गुरुवार (24 सितंबर) को तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर जारी विवाद पर फैसला लेने के लिए समय सीमा बताने को कहा है. आयोग ने टीएमसी के चुनाव चिन्ह और नाम को फ्रीज कर दिया था. इस मामले को लेकर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई थीं।
यमुना एक्सप्रेसवे पर बसों की सुरक्षित आवाजाही पर एक बार फिर सवाल उठे हैं। गौतमबुद्धनगर जिले की सीमा में पिछले पांच वर्षों में बसों से जुड़े नौ प्रमुख हादसे हुए हैं। इन हादसों में 13 लोगों की मौत हुई और 99 लोग घायल हुए हैं। पांच साल में हुए नौ बस हादसे, 13 की जानें गईं; यहां देखें 2021 से अबतक के आंकड़े।
The Paradise X Review: श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी एक्शन ड्रामा फिल्म 'द पैराडाइज' आज 24 सितंबर को रिलीज हो गई है। इसे दर्शकों से कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है? जानिए दर्शकों को कैसी लगी नानी की एक्शन ड्रामा फिल्म? सोशल मीडिया पर दिया ऐसा रिएक्शन।
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की अवमानना का मुकदमा चलाने की मांग. एक वकील ने अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणि को चिट्ठी लिख कर अनुमति मांगी है. वकील ब्रजेश सिंह का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने 1995 में दिए टी एन शेषन मामले के फैसले में चुनाव आयोग में 3 आयुक्तों की मौजूदगी को सही ठहराया था।
लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पिछले साल 24 सितंबर को लेह में हुई हिंसा के सिलसिले में 20 लोगों पर दर्ज आपराधिक मामले वापस लेने की घोषणा की है. यह फैसला घटना की पहली बरसी से ठीक पहले लिया गया है, जिसे लद्दाख के लोग नए मार्च और विरोध प्रदर्शनों के साथ मना रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात को बड़ा हादसा हो गया. पर्यटकों से भरी बस में आग लग गई. आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई. इस दुर्घटना में 9 लोग जिंदा जल गए हैं. इस दुर्घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक प्रकट किया है. राष्ट्रपति मुर्मू ने लिखा, उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बस में आग लगने से लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
Donald Trump News: अमेरिकी फेडरल जज ने CNN, MS NOW और Politico के पत्रकारों पर लगाए गए व्हाइट हाउस बैन को पलट दिया है. जज टिम केली ने तीनों मीडिया संस्थानों के प्रेस पास तुरंत बहाल करने का आदेश दिया और 14 दिनों तक बैन लागू करने से रोक दिया. ट्रंप प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर प्रतिबंध का बचाव किया था, लेकिन जज ने कहा कि रिकॉर्ड में ऐसा तथ्यात्मक आधार नहीं है, जिससे बैन को राष्ट्रीय सु।
तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडीमिर जेलेंस्की से साफ कहा है कि काला सागर में व्यापारिक जहाजों पर हमले किसी भी तरह से समझ में नहीं आते। दोनों देशों को तुरंत कदम उठाकर इन हमलों को रोकना होगा। तुर्की का रूस-यूक्रेन को फाइनल अल्टीमेटम, कहा- काला सागर में जहाजों पर हमले तुरंत बंद करो।
S-400 Turkey US: तुर्की के लिए आज के समय सबसे बड़ा सिरदर्द उसका रूसी एयर डिफेंस सिस्टम S-400 है. हाल ये है कि तुर्की अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं कर रहा. साथ ही वह इसे बेचना भी चाहता है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि UAE को यह हथियार बेचाजा सकता है. लेकिन अब एक हैरान करने वाली खबर आई है।
Bashiqa Military Base: उत्तरी इराक में लंबे समय से विवाद का कारण बने तुर्किये के बशीका सैन्य अड्डे को अब धीरे-धीरे इराकी सरकार के हवाले करने पर सहमति बन गई है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान तुर्की राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन और इराकी प्रधानमंत्री अली अल-जैदी की मुलाकात में यह अहम समझौता हुआ। इसके साथ ही सिनजार में इराकी सरकार का पूर्ण नियंत्रण स्थापित करने और विदेशी सशस्त्र तत्वो।