संयुक्त राष्ट्र महासभा में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के तीखे भाषण के दौरान अमेरिकी डेलिगेशन ने वॉकआउट कर दिया. पेजेशकियन ने अमेरिका और इस्राइल पर आतंकवाद फैलाने और स्कूल-अस्पतालों पर हमले का खुला आरोप लगाया. ट्रंप के बयानों पर पलटवार करते हुए ईरान ने साफ कहा कि वह अपनी रक्षा के लिए किसी से इजाजत नहीं लेता. इस पूरे घटनाक्रम के बीच भारतीय डेलिगेशन हॉल में मौजूद रहा।
स्टेज पर आते ही पेजेश्कियान ने ट्रंप पर बोला हमला, याद दिलाई सुप्रीम लीडर की हत्या। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने बोलना शुरू कर दिया है. उन्होंने भाषण की शुरुआत में ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जोरदार हमला बोला. पेजेश्कियान ने ट्रंप के उस बयान का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने ईरान को आतंकवादी कहा था।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति ने हमें आतंकवादी कहा है. जबकि, हम खुद आतंकवाद से ग्रस्त रहे हैं. ईरानी राष्ट्रपति ने उन स्कूल के बच्चों का जिक्र किया, जो अमेरिका और इजरायल के हमले में मारे गए थे।
US-Iran War Update: अमेरिका-इजरायल और ईरान के युद्ध के चलते जब से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) पर नाकेबंदी चालू हुई है, तब से इस स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बनाया जा रहा है। इसी के चलते एक बार फिर से होर्मुज में माल वाहक जहाज पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमले की जानकारी मिली है। इस हमले में दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है।
सीरिया (Syria) के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा (Ahmed al-Sharaa) एक समय अमेरिका(United States of America) के मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों की लिस्ट में थे। लेकिन अब उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का सहयोगी माना जाता है। ट्रंप उन्हें पिछले साल व्हाइट हाउस में आमंत्रित भी कर चुके हैं जहाँ दोनों की मुलाकात हुई थी। अल-शरा के सीरियाई राष्ट्रपति बनने के बाद से ट्रंप का सीरिया के प्रति रवैया ब।
दुनिया भर में तेल का संकट तेजी से बढ़ रहा है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दांव खेला है. लाल सागर और होर्मुज के समुद्री रास्ते पर जहाजों पर खतरा काफी बढ़ गया है. इसे देखते हुए अमेरिका ने अफ्रीका के छोटे से देश इरिट्रिया पर लगे कड़े प्रतिबंध हटा दिए हैं. इरिट्रिया की लोकेशन बेहद खास है।
हूती विद्रोहियों ने जब से सऊदी अरब के खिलाफ मोर्चा खोला है, तब से हॉर्मुज की तरह ही एक और समुद्री मार्ग चर्चा में आ गया है. स्ट्रेट ऑफ बाब अल मंदेब, जिसको लेकर इंटरनेशनल मीडिया में जानकारी है कि यह कानूनी तौर पर बंद तो नहीं है, लेकिन असल में इस पर पाबंदियां लगी हुई हैं. अलजजीरा की मानें तो यहां से गुजरने वाले सऊदी अरब से जुड़े तेल के शिपमेंट बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।
दक्षिण अफ्रीका के क्वामाखुथा टाउनशिप में एक हाउस पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, हमले में तीन लोग घायल भी हुए हैं. मृतकों में एक ऐसी महिला भी शामिल है, जिसके गर्भवती होने की बात सामने आई है. घटना के बाद पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है. अभी तक किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
At the 81st United Nations General Assembly, President Donald Trump warned that the United States must either strike a deal with Iran or eliminate the regime. Iran’s foreign ministry replied that no weapon can replace dialogue and peace, rejecting the threat and urging diplomatic resolution. यूनाइटेड नेशन्स जनरल असेंबली – यूएनजीए (United Nations General Assembly – UNGA) के 81वें सत्र में मंगलवार को अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपने संबोधन में कहा कि उनके सामने एक बड़ा फैसला है, या तो ईरान के साथ डील की जाए, या फिर ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया जाए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत, मिडिल ईस्ट और यूरोप को जोड़ने वाले इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर यानी IMEC का खुलकर समर्थन किया है. संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) और अरब देशों के नेताओं के साथ बैठक में ट्रंप ने कहा कि मिडिल ईस्ट के ऊर्जा ढांचे को ऐसे रास्तों से दूर करने की जरूरत है, जहां ईरान से जुड़े सुरक्षा जोखिम मौजूद हैं।
पाकिस्तान में 27 सितंबर को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की रिहाई के लिए पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के नेता और समर्थक इस्लामाबाद तक लांग मार्च निकालने वाले हैं. इस रैली से पहले ही पीटीआई के कई नेताओं और इमरान ख़ान के परिजनों को उठा कर पुलिस ने हिरासत में रख लिया गया है. इस रैली को मद्देनजर रखते हुए पाकिस्तान के पूरे पंजाब प्रांत में 6 अक्टूबर तक धारा 144 लगायी गई है।
पाकिस्तान (Pakistan) में आतंकवाद (Terrorism) बढ़ता जा रहा है। आतंकवाद से सबसे ज़्यादा प्रभावित प्रांतों में बलूचिस्तान (Balochistan) भी शामिल है, जहाँ पाकिस्तानी सेना समय-समय पर सैन्य अभियान चलाकर आतंकियों का खात्मा करती है। प्रांतीय पुलिस भी आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटती। अब पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने एक बार फिर बलूचिस्तान में आतंकियों का एनकाउंटर किया है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर की कई अहम मुलाकातें हो रही हैं. इसी क्रम में एस जयशंकर की मुलाकात अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात हुई. बैठक के दौरान भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने और क्षेत्रीय मुद्दों पर आपसी तालमेल को मजबूत करने पर चर्चा हुई।
होर्मुज के पास जहाज पर टारपीडो अटैक, भारतीय नाविक की मौत, धूं-धूंकर जला MV Cape Dao। मिडल ईस्ट के 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के पास एक मालवाहक जहाज MV Cape Dao पर भयानक टॉरपीडो हमला हुआ है. ये जहाज भारत आ रहा था. इस हमले में यूपी के देवरिया के रहने वाले भारतीय नाविक सूरज यादव की मौत हो गई. जहाज पर कुल 28 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें 20 भारतीय थे।
India In UNHRC: भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (POK) की बिगड़ती स्थिति का मुद्दा उठाया है। भारतीय राजनयिक ने कहा कि पिछले शुक्रवार को परिषद को बताया गया था कि जून से अब तक इस क्षेत्र में कई दर्जन नागरिक मारे जा चुके हैं। UN में भारत ने POK मुद्दे पर कहा- आतंक फैलाने के बजाय विकास पर ध्यान दे पाकिस्तान।
बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने महिलाओं की नई सशस्त्र यूनिट करीमा आर्म्ड असॉल्ट डिवीजन (KAAD) के गठन का ऐलान किया है. BLF का दावा है कि KAAD ने तुरबत के जोस्क इलाके में CPEC हाईवे के पास पाकिस्तानी सेना के काफिले पर अपनी पहली कार्रवाई की. बलोचिस्तान की ‘शेरनियां’ अब मैदान-ए-जंग में, BLF ने बनाई नई फाइटिंग यूनिट KAAD: करीमा आर्म्ड असॉल्ट।
अफगानिस्तान (Afghanistan) में सड़क हादसों के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं, जो चिंता का विषय है। देश में अक्सर ही सड़क हादसों के मामले सामने आते हैं। हर साल अफगानिस्तान में कई लोग सड़क हादसों की भेंट चढ़ जाते हैं और अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। अफगानिस्तान के तखार (Takhar) प्रांत के कलाफगन (Kalafgan) जिले के गज़ेस्तान इलाके में यह सड़क हादसा हुआ, जब एक कार्गो ट्रक सड़क से उतरकर पलट गया।
Nepal Heavy Rain Alert: काठमांडू। नेपाल में एक बार फिर भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से रविवार यानी 25 से 27 सितंबर के बीच देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री बालेन शाह ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है।
बांग्लादेश के नेत्रकोना जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मदरसे के टीचर मौलाना एहसानुल हक का एक CCTV वीडियो वायरल हो रहा है. करीब 2 मिनट 10 सेकंड के इस वीडियो में टीचर बुर्के में बैठी एक महिला को गलत तरीके से छूता और गले लगाता दिख रहा है. वीडियो सामने आते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और माता-पिता भी चिंता में पड़ गए।
Scientists Prediction on Al Nino next 6 Months: आपने सुना होगा कि धरती पर मौसम का जो विकराल रूप है उसके पीछे अल नीनो की थ्योरी काम कर रही है. अब इससे जुड़ी हुई एक डरावनी भविष्यवाणी सामने आई है. शिकागो यूनिवर्सिटी के इंपैक्ट लैब ने रिपोर्ट दी है कि इसके कुप्रभावों की वजह से आने वाले 6 महीने में लाखों लोगों की जान जा सकती है. इसमें भारत भी शामिल है।
पाकिस्तान रक्षा मंत्रालय ने अमेरिकी कंपनी Powerus से ड्रोन सिस्टम खरीदने का ऑर्डर दे दिया है. कंपनी ने पाकिस्तानी सेना के साथ एक MoU भी साइन किया है. पावरस एक नई कंपनी है जो 2025 में बनी थी, जिसका मुख्यालय फ्लोरिडा में है. इसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और एरिक ट्रंप इसमें निवेशक हैं. कंपनी का कहना है कि दोनों भाई सिर्फ इनवेस्टर हैं और संचालन में शामिल नहीं हैं।
वेल्स में ब्रिटिश वायुसेना का ट्रेनिंग प्लेन जमीन से टकराकर क्रैश हो गया है। इसमें सवार दोनों पायलटों ने समय रहते इजेक्ट कर अपनी जान बचाई, लेकिन छोटे-मोटे घाव लग गए हैं। ब्रिटेन में ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हुआ ब्रिटिश एयर फोर्स का प्लेन, दो पायलटों ने इजेक्ट कर बचाई जान।
Russia Army Helicopter: पोलैंड ने बुधवार को एक चौंकाने वाली खबर दी है। रूसी सैन्य हेलिकॉप्टर ने कुछ पल के लिए उनके हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की। यह घटना कलिनिनग्राद से हुई, जो रूस का अलग एन्क्लेव है। यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड में घुसा रूसी सैन्य हेलिकॉप्टर, यूरोपियन देशों में बढ़ी बेचैनी।
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E4 में टेकऑफ के कुछ देर बाद तकनीकी खराबी आ गई. बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर में सवार 250 से ज्यादा यात्रियों को लेकर विमान ने हीथ्रो से उड़ान भरी थी, लेकिन इंग्लिश चैनल के ऊपर करीब 24 हजार फीट की ऊंचाई पर इसकी चढ़ाई रोक दी गई. इसके बाद क्रू ने इमरजेंसी घोषित की और विमान को वापस लंदन ले जाने का फैसला किया।
तुर्किये के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से कश्मीर का मुद्दा उठाया. एर्दोगन 2019 से लगातार कश्मीर मुद्दा उठा रहे हैं. हालांकि, 2024 में उन्होंने इसे छोड़ दिया था. एर्दोगन ने कहा कि कश्मीर समेत दक्षिण एशिया के सभी विवादों का बातचीत के जरिए हल किया जाना चाहिए।