
आर्काइव संस्करण · दुनिया
स्टोरी बोर्ड
हर घंटे प्रकाशित हुई हर ब्रीफिंग, अपने अलग टैब में अपने ही फ्रंट पेज की तरह खुलती है।
ताज़ा ब्रीफिंग
स्टोरी बोर्ड
ताज़ा 25 खबरें


होर्मुज से भारत आ रहे जहाज पर अटैक, दागे गए 2-2 टारपीडो, भारतीय नाविक की मौत
होर्मुज के पास जहाज पर टारपीडो अटैक, भारतीय नाविक की मौत, धूं-धूंकर जला MV Cape Dao। मिडल ईस्ट के 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के पास एक मालवाहक जहाज MV Cape Dao पर भयानक टॉरपीडो हमला हुआ है. ये जहाज भारत आ रहा था. इस हमले में यूपी के देवरिया के रहने वाले भारतीय नाविक सूरज यादव की मौत हो गई. जहाज पर कुल 28 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें 20 भारतीय थे।

UN में भारत ने POK मुद्दे पर कहा- आतंक फैलाने के बजाय विकास पर ध्यान दे पाकिस्तान
India In UNHRC: भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (POK) की बिगड़ती स्थिति का मुद्दा उठाया है। भारतीय राजनयिक ने कहा कि पिछले शुक्रवार को परिषद को बताया गया था कि जून से अब तक इस क्षेत्र में कई दर्जन नागरिक मारे जा चुके हैं। UN में भारत ने POK मुद्दे पर कहा- आतंक फैलाने के बजाय विकास पर ध्यान दे पाकिस्तान।

बलोचिस्तान की ‘शेरनियां’ अब मैदान-ए-जंग में, BLF ने बनाई नई फाइटिंग यूनिट KAAD: करीमा आर्म्ड असॉल्ट
बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने महिलाओं की नई सशस्त्र यूनिट करीमा आर्म्ड असॉल्ट डिवीजन (KAAD) के गठन का ऐलान किया है. BLF का दावा है कि KAAD ने तुरबत के जोस्क इलाके में CPEC हाईवे के पास पाकिस्तानी सेना के काफिले पर अपनी पहली कार्रवाई की. बलोचिस्तान की ‘शेरनियां’ अब मैदान-ए-जंग में, BLF ने बनाई नई फाइटिंग यूनिट KAAD: करीमा आर्म्ड असॉल्ट।

अफगानिस्तान में सड़क हादसे की भेंट चढ़े 8 लोग, 4 अन्य घायल
अफगानिस्तान (Afghanistan) में सड़क हादसों के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं, जो चिंता का विषय है। देश में अक्सर ही सड़क हादसों के मामले सामने आते हैं। हर साल अफगानिस्तान में कई लोग सड़क हादसों की भेंट चढ़ जाते हैं और अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। अफगानिस्तान के तखार (Takhar) प्रांत के कलाफगन (Kalafgan) जिले के गज़ेस्तान इलाके में यह सड़क हादसा हुआ, जब एक कार्गो ट्रक सड़क से उतरकर पलट गया।

नेपाल में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, बाढ़-भूस्खलन का खतरा; PM बालेन शाह ने लोगों को किया
Nepal Heavy Rain Alert: काठमांडू। नेपाल में एक बार फिर भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से रविवार यानी 25 से 27 सितंबर के बीच देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री बालेन शाह ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है।

बुर्के में थी स्टूडेंट? बार-बार छूता रहा मदरसे का शिक्षक, CCTV में पकड़ा गया एहसानुल हक
बांग्लादेश के नेत्रकोना जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मदरसे के टीचर मौलाना एहसानुल हक का एक CCTV वीडियो वायरल हो रहा है. करीब 2 मिनट 10 सेकंड के इस वीडियो में टीचर बुर्के में बैठी एक महिला को गलत तरीके से छूता और गले लगाता दिख रहा है. वीडियो सामने आते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और माता-पिता भी चिंता में पड़ गए।

वैज्ञानिकों की प्रचंड भविष्यवाणी, 6 महीने में काल बन जाएगा अल नीनो, लील लेगा बड़ी आबादी, नहीं बचेगा
Scientists Prediction on Al Nino next 6 Months: आपने सुना होगा कि धरती पर मौसम का जो विकराल रूप है उसके पीछे अल नीनो की थ्योरी काम कर रही है. अब इससे जुड़ी हुई एक डरावनी भविष्यवाणी सामने आई है. शिकागो यूनिवर्सिटी के इंपैक्ट लैब ने रिपोर्ट दी है कि इसके कुप्रभावों की वजह से आने वाले 6 महीने में लाखों लोगों की जान जा सकती है. इसमें भारत भी शामिल है।

‘पाकिस्तान का हिस्सा नहीं था बलूचिस्तान’… UNSC को खुला पत्र, स्वतंत्र देश की मान्यता की मांग
Balochistan Open Letter to UNSC: आजादी की लड़ाई लड़ रहे ‘The Republic of Balochistan’ ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नाम खुले पत्र में पाकिस्तान से अलग स्वतंत्र देश की मान्यता की मांग की है. पत्र में 1947-48 के इतिहास, बलूचिस्तान की मौजूदा स्थिति और पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाई का हवाला देते हुए अंतरराष्ट्रीय जांच और निगरानी की मांग की गई है।

क्या होने वाला है इस्लामाबाद में? हाई अलर्ट पर पाकिस्तान, 72 घंटे बाद अग्निपरीक्षा, अटक में बंदूक
Pakistan High Security: पाकिस्तान में इस वक्त इस्लामाबाद से लेकर रावलपिंडी और अटक तक सुरक्षा इतनी टाइट है, मानो कोई बड़ा हमला होने वाला हो. दरअसल ये तैयारी जेल में बंद इमरान खान की पार्टी पीटीआई के लॉन्ग मार्च से पहले की गई है. स्थिति ये है कि कंटेनरों से रास्ते बंद किए गए हैं और संवेदनशील जगहों पर रेंजर्स की फौज तैनात है।

नेपाल में फिर आफत की आहट, टूरिज्म विभाग ने जारी की एडवाइजरी - अभी घूमने मत आ जाना
Nepal's tourism department issued an advisory on 23 September urging tourists to postpone visits. The notice follows the August monsoon floods and cites a fresh heavy‑rain alert across river valleys and mountain trails. Travelers are asked to avoid rivers and high‑altitude routes. Nepal Travel Advisory: नेपाल की ओर से एक बार फिर से एडवाइजरी जारी की गई है कि यहां फिलहाल घूमने-फिरने के लिए लोग न आएं।

ईस्टर पर 7 धमाके, 267 मौतें...5 साल बाद आया फैसला, 15 दोषियों को 260 साल तक की सजा
श्रीलंका में 2019 के ईस्टर संडे बम धमाकों के मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. तीन जजों की बेंच ने 15 दोषियों को 200 से 260 साल तक की जेल की सजा सुनाई और उनकी संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया. 21 अप्रैल 2019 को हुए इन धमाकों में 267 लोगों की मौत हुई थी और करीब 600 लोग घायल हुए थे. सात धमाकों के इस मामले में 24 आरोपियों पर मुकदमा चला, जिनमें से 15 दोषी और 9 बरी किए गए।

भारत पर हमें भरोसा है... UNGA में भूटान का ऐलान, जमकर किया पीएम मोदी का गुणगान
India-Bhutan Friendship in UNGA: संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली में धमकियों और दुश्मनी के दौर के बीच जब भूटान के पीएम पोडियम पर आए, तो उन्होंने अपने एक पड़ोसी देश की जमकर तारीफ की. उन्होंने भारत के साथ न सिर्फ दोस्ती के कसीदे पढ़े बल्कि पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. भारत पर हमें भरोसा है UNGA में भूटान का ऐलान, जमकर किया पीएम मोदी का गुणगान।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज पर हमले में दो लोगों की मौत, UKMTO ने दी जानकारी
US-Iran War Update: अमेरिका-इजरायल और ईरान के युद्ध के चलते जब से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) पर नाकेबंदी चालू हुई है, तब से इस स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बनाया जा रहा है। इसी के चलते एक बार फिर से होर्मुज में माल वाहक जहाज पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमले की जानकारी मिली है। इस हमले में दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा ने कसा डोनाल्ड ट्रंप पर तंज, कहा – ‘गोलान हाइट्स के बजाय न्यू
सीरिया (Syria) के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा (Ahmed al-Sharaa) एक समय अमेरिका(United States of America) के मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों की लिस्ट में थे। लेकिन अब उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का सहयोगी माना जाता है। ट्रंप उन्हें पिछले साल व्हाइट हाउस में आमंत्रित भी कर चुके हैं जहाँ दोनों की मुलाकात हुई थी। अल-शरा के सीरियाई राष्ट्रपति बनने के बाद से ट्रंप का सीरिया के प्रति रवैया ब।

अफ्रीका का वो देश जो बनेगा 'होर्मुज का बड़ा भाई'! ट्रंप ने जिस पर ढाए थे सितम, अब उसे ही बनाया सनम
दुनिया भर में तेल का संकट तेजी से बढ़ रहा है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दांव खेला है. लाल सागर और होर्मुज के समुद्री रास्ते पर जहाजों पर खतरा काफी बढ़ गया है. इसे देखते हुए अमेरिका ने अफ्रीका के छोटे से देश इरिट्रिया पर लगे कड़े प्रतिबंध हटा दिए हैं. इरिट्रिया की लोकेशन बेहद खास है।

डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर ईरानी विदेश मंत्रालय का जवाब – ‘ऐसा कोई हथियार नहीं जो बातचीत और शांति की
At the 81st United Nations General Assembly, President Donald Trump warned that the United States must either strike a deal with Iran or eliminate the regime. Iran’s foreign ministry replied that no weapon can replace dialogue and peace, rejecting the threat and urging diplomatic resolution. यूनाइटेड नेशन्स जनरल असेंबली – यूएनजीए (United Nations General Assembly – UNGA) के 81वें सत्र में मंगलवार को अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपने संबोधन में कहा कि उनके सामने एक बड़ा फैसला है, या तो ईरान के साथ डील की जाए, या फिर ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया जाए।

इज़रायल ने हमास को दिया एक और झटका, एयरस्ट्राइक में वित्त विभाग के चीफ को मार गिराया
इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच युद्ध जारी है। इज़रायली सेना गाज़ा (Gaza) और आसपास के फिलिस्तीनी इलाकों पर लगातार हमले कर रही है और हमास के आतंकियों का सफाया कर रही है। हालांकि इज़रायली हमलों में सिर्फ हमास आतंकी ही नहीं, बल्कि निर्दोष फिलिस्तीनी भी मारे जा रहे हैं। इसी बीच अब इज़रायली सेना ने हमास को एक बड़ा झटका दे दिया है।

ईरान को ‘खत्म’ करने की ट्रंप की धमकी पर उठे सवाल, क्या यह डील के लिए दबाव बनाने का तरीका?
Trump Iran Threat: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में एक बार फिर ईरान को पूरी तरह खत्म (Annihilation) करने की धमकी दी है। करीब 9 करोड़ की आबादी वाले ईरान को लेकर ट्रंप के इस बयान ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एमनेस्टी इंटरनेशनल की महासचिव एग्नेस कैलामार्ड ने ट्रंप की इस चेतावनी पर प्रतिक्रिया दी।

डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को तबाह करने वाली धमकी पर आईआरजीसी का पलटवार, कहा – ‘ज़बरदस्त जवाबी कार्रवाई
यूनाइटेड नेशन्स जनरल असेंबली – यूएनजीए (United Nations General Assembly – UNGA) के 81वें सत्र में मंगलवार को अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने 37 मिनट का संबोधन दिया और इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके सामने एक बड़ा फैसला है, या तो ईरान के साथ डील की जाए, या फिर ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया जाए।

हूती विद्रोहियों का दावा- सऊदी अरब का चीनी ‘विंग लूंग II’ ड्रोन मार गिराया, मोचा के ऊपर कर रहा था
Houthi Rebels Wing Loong II Drone: यमन के हूती विद्रोहियों ने बुधवार को दावा किया कि उनकी सेना ने ताइज प्रांत के मोचा इलाके के ऊपर एक चीनी निर्मित ‘विंग लूंग II’ सशस्त्र ड्रोन को मार गिराया है। इसको लेकर हूती प्रवक्ता याह्या सरी ने टेलीग्राम पर एक बयान जारी कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह ड्रोन सऊदी अरब का था और कथित तौर पर ‘शत्रुतापूर्ण मिशन’ पर था।

यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड में घुसा रूसी सैन्य हेलिकॉप्टर, यूरोपियन देशों में बढ़ी बेचैनी
Russia Army Helicopter: पोलैंड ने बुधवार को एक चौंकाने वाली खबर दी है। रूसी सैन्य हेलिकॉप्टर ने कुछ पल के लिए उनके हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की। यह घटना कलिनिनग्राद से हुई, जो रूस का अलग एन्क्लेव है। यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड में घुसा रूसी सैन्य हेलिकॉप्टर, यूरोपियन देशों में बढ़ी बेचैनी।

24000 फीट की ऊंचाई पर आई खराबी, लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट ने मारा यूटर्न, 250 यात्रियों
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E4 में टेकऑफ के कुछ देर बाद तकनीकी खराबी आ गई. बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर में सवार 250 से ज्यादा यात्रियों को लेकर विमान ने हीथ्रो से उड़ान भरी थी, लेकिन इंग्लिश चैनल के ऊपर करीब 24 हजार फीट की ऊंचाई पर इसकी चढ़ाई रोक दी गई. इसके बाद क्रू ने इमरजेंसी घोषित की और विमान को वापस लंदन ले जाने का फैसला किया।

डेट के लिए लड़की ने ठुकराया, तो चाकू लेकर पहुंचा 14 साल का किशोर… UK कोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
ब्रिटेन में सामने आए इस मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. एक किशोर और लड़की से जुड़ी इस घटना की सुनवाई के दौरान कोर्ट में कई अहम बातें सामने आईं. मामला 15 मार्च का है, जब ग्लॉस्टरशायर के एक इलाके में पुलिस को चाकू से हमले की सूचना मिली थी. जांच के दौरान CCTV फुटेज भी सामने आया।

290kmph की रफ्तार से आ रही तबाही, 24 घंटे हाहाकारी हुई रफ्तार, वैज्ञानिक भी दंग, कैसे रुकेगी ये आफत?
Hurricane Polo: कई बार मौसम अपना वो विकराल रूप दिखाता है, जिसे शुरुआत में कोई समझ नहीं पाता. कुछ ऐसा ही हुआ हरीकेन पोलो के साथ. जहां इसे पहले सामान्य समझा जा रहा था, वहीं 24 घंटे के अंदर इसने अपनी ताकत को 3 गुना बढ़ा लिया और अब इसकी रफ्तार इतनी ज्यादा हो चुकी है कि वैज्ञानिक भी डरे हुए हैं।
इस क्षेत्र में अभी कोई स्टोरी नहीं है।