US-Iran War: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान के मौजूदा शासन को लेकर कड़ी टिप्पणी की है। रुबियो ने ईरान के नेताओं को पागल मौलवी बताया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि ऐसे लोगों के हाथ में परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए। ये अपने ही लोगों के कातिल हैं। इन्होंने अपने हजारों नागरिकों को मारा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने उन लोगों को कायर और गद्दार करार दिया है जो कह रहे हैं कि ईरान के खिलाफ सात महीने से चल रहे युद्ध के बाद अमेरिकी सेना के पास हथियार और गोला-बारूद खत्म हो चुका है। डोनाल्ड ट्रंप का जोरदार हमला, ईरान युद्ध के बाद अमेरिका के हथियार खत्म होने की खबरों को बताया झूठा।
जंग के बीच ईरान ने एक बड़ा फैसला लिया है, वो फारस की खाड़ी और ओमान से जब्त किए गए अमेरिकी व इजरायली जहाजों को नीलाम करने जा रहा है. इनके कार्गो की भी खुले बाजार में बिक्री होगी. ईरान की न्यूज एंजेसी ने बताया कि इस बिक्री से मिलने वाला सारा पैसा उन पीड़ित ईरानी परिवारों को दिया जाएगा, जिन्होंने अमेरिकी सैन्य हमलों में अपने अपनों को खोया है।
Iranian parliament speaker Mohammad Bagher Ghalibaf warned that Iran can launch missile attacks anywhere without restraint. The statement came as Iran and the United States remain in direct confrontation in the Strait of Hormuz. ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच जंग अभी भी खत्म नहीं हुई है और तनाव की स्थिति बनी हुई है। होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) पर भी दोनों देश आमने-सामने हैं।
मिडिल ईस्ट में जारी भारी तनाव के बीच ईरान ने दुनिया को बड़ी राहत दी है. ईरान सबसे अहम तेल सप्लाई वाले रास्ते 'होर्मुज जलडमरूमध्य' को 7 दिनों में खोलने के लिए तैयार है लेकिन उसने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने एक कड़ी शर्त रखी है. ईरान के अंदर से ये खबर जापान की 'क्योडो न्यूज' ने निकाली है. जिसके बाद अब डोनाल्ड ट्रंप की तरफ दुनिया की नजरें मुड़ गई हैं।
Iran-US Tensions: अमेरिका और ईरान के तनाव के बीच दुनिया की नजरें न्यूयॉर्क पर हैं। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन 81वें संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) सत्र में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क रवाना हो गए हैं। उनका यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब ईरान और अमेरिका के रिश्तों में तनाव बना हुआ है। बता दें ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन 23 सितंबर की सुबह UN महासभा को संबोधित करेंगे।
ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को लेकर भी दोनों देश आमने-सामने हैं। अमेरिकी हमलों, समुद्री नाकेबंदी और सैन्य दबाव की वजह से ईरान ने इस रणनीतिक जलमार्ग को बंद किया हुआ है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कुछ समय पहले होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नेवी के कंट्रोल का दावा किया था।
Iran Airlines Sanctions: अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने ईरान की सभी एयरलाइंस को बंद करने की धमकी दी थी। अमेरिका की इस धमकी के बाद चीन की प्रतिक्रिया आई है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चीन ऐसे गैर-कानूनी और एकतरफा प्रतिबंधों का विरोध करता है। इन प्रतिबंधों के लिए कोई भी अंतरराष्ट्रीय कानूनी आधार नहीं है।
ईरान ने अमेरिका और पश्चिमी देशों के खिलाफ आक्रामक तेवर अपना लिए हैं. न्यूयॉर्क रवाना होने से पहले ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने दो टूक चेतावनी दी कि किसी भी मुल्क या कौम को फौजी ताकत के बेजा इस्तेमाल से कभी सरेंडर करने पर मजबूर नहीं किया जा सकता. उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान यूएन में अपने लोगों की आवाज, उनके साथ हुए धोखे और अंतरराष्ट्रीय समझौतों की धज्जियां उड़ाने की हकीकत को पूरी ताकत से।
A 15‑year‑old student opened fire at a school in Turgutlu, Manisa Province, Turkey, wounding eleven pupils. Police and medical teams arrived within minutes and secured the campus. The shooter, who was enrolled at the school, was taken into custody without further incident. तुर्की (Turkey) में आज एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। देश के पश्चिमी प्रांत मानिसा (Manisa) के तुर्गुटलु (Turgutlu) जिले में एक स्कूल में ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना देखने को मिली।
Armenian Prime Minister Nikol Pashiny आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिनयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसमें वे बिना किसी सिक्योरिटी या बॉडीगार्ड के एक पब्लिक कैफे में बैठकर काम करते दिख रहे हैं. सफेद शर्ट और टाई पहने पशिनयान आम ग्राहकों के बीच एक साधारण टेबल पर बैठकर लैपटॉप चला रहे हैं. काम खत्म होने पर उन्होंने बिना किसी वीआईपी नखरे के अपने फोन से ऑनलाइन पेमेंट करके कॉफी का बिल भी खुद चुकाया।
US troops Lithuania: अमेरिकी फौज की एक और टुकड़ी लिथुआनिया के लिए रवाना हो गई है। यह सैनिक रूसी सीमा के पास लिथुआनिया की रक्षा करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले दुनिया भर में हलचल बढ़ गई है। रूसी सीमा के पास पहुंच रही अमेरिकी फौज, डोनाल्ड ट्रंप के नए फैसलेसे बढ़ी हलचल। रूसी सीमा के पास पहुंच रही अमेरिकी फौज, डोनाल्ड ट्रंप के नए फैसले से बढ़ी हलचल।
पोलैंड में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े खतरे को समय रहते रोक लिया है। एक युवक और दो नाबालिग लड़के स्कूल और मस्जिद पर हमला करने की योजना बना रहे थे। यह खबर सुनकर देशभर में चर्चा छिड़ गई है क्योंकि आरोपी अभी बहुत छोटे उम्र के हैं। मस्जिद पर करने वाले थे हमला, पोलैंड में नव-नाजी समूह के 3 लड़के गिरफ्तार, कैसे पुलिस ने साजिश का।
दिल्ली मुख्यालय पर बीजेपी की आज बड़ी बैठक होने जा रही है. शाम 6 बजे होने वाली इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री शामिल होंगे. गृहमंत्री के अलावा इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, विनोद तावड़े समेत पार्टी के कई सीनियर नेता शामिल होंगे. यह बैठक पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा को लेकर रखी गई है. इसके अलावा आगे की रणनीति पर भी मंथन किया जाएगा।
India’s high commission warned Indians that Malaysia’s 30‑day visa‑free entry applies only to tourism, not employment. It said job‑seekers using the exemption risk legal action, detention or forced removal. Travelers must secure a valid work permit before arrival and comply with immigration rules. World News in Hindi: मलेशिया में फर्जी एजेंटों के बहकावे में आकर वीजा-फ्री सुविधा का गलत इस्तेमाल कर नौकरी तलाशने वाले भारतीयों के लिए भारतीय उच्च आयोग ने सख्त चेतावनी जारी की है।
22 सितंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने जब चुनाव आयोग से 'लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी' की डेफिनेशन पूछी, तो यह सवाल हर किसी के मन में आना लाजमी है कि आखिर यह क्या बला है. सीधे शब्दों में कहें तो यह वोटर के पुराने रिकॉर्ड और मौजूदा डेटा के बीच का वह अंतर है, जो कंप्यूटर के हिसाब से 'तार्किक यानी लॉजिकल' नहीं लगता. अगर डेटा में कुछ ऐसा है जो आम इंसानी की समझ में नहीं आ रहा है, तो सिस्टम उसे फ्लैग कर देता है।
कांग्रेस महासचिव और लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली और बिहार में महिलाओं के खिलाफ हाल ही में हुए यौन उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ ऐसे भयानक हमले न सिर्फ बढ़ रहे हैं, बल्कि यह और भी ज्यादा हिंसक भी होते जा रहे हैं।
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वापस अपने देश लौटने को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक इंटरव्यू में इस सवाल का जवाब दिया है. जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने किसी तरह से पर्दे के पीछे भारत और बांग्लादेश की सरकार से वापस लौटने को लेकर चर्चा की है? अगर हुई है तो किस तरह की चर्चा हुई है. आप अपने देश लौटने के लिए प्रतिबद्ध हैं?
अमेरिका का एडवान्स स्टील्थ फाइटर जेट F-35 पहली बार किसी युद्धाभ्यास में हिस्सा लेने के लिए भारत आ रहा है. मौका होगा इस हफ्ते शुरु हो रही मल्टीनेशन एयर एक्सरसाइज 'तरंगशक्ति' जो जोधपुर में शुरु हो रही है. यह युद्ध अभ्यास जोधपुर में 26 सितंबर से 12 अक्टूबर के बीच होगा. इस युद्धाभ्यास में शामिल होने के लिए 40 देशों की वायुसेनाएं भारत में पहुंचेंगी।
Aichi-Nagoya Asian Games: जापान में चल रहे एशियाई गेम्स के दौरान एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। उत्तर कोरिया की टीम से जुड़े दो खिलाड़ी अपने देश वापस नहीं लौटना चाहते हैं। वे जापान में ही शरण लेने की कोशिश कर रहे हैं। एशियाई गेम्स में बड़ा ट्विस्ट, जापान में बसना चाहते हैं उत्तर कोरिया के दो खिलाड़ी, लीक हुई।
दिल्ली की वोटर लिस्ट के विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाताओं को आ रही दिक्कतों पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से जवाब मांगा है. कोर्ट ने बिना सही कारण बताए जारी किए गए 'लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी' नोटिस पर सवाल उठाए. कोर्ट ने कहा कि बड़ी संख्या में भेजे गए यह नोटिस मशीन से जारी किए गए लगते हैं।
शी जिनपिंग 23 से 25 सितंबर तक अमेरिका की राजकीय यात्रा पर हैं. 24 सितंबर को डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में उनके सम्मान में स्टेट डिनर देंगे. डिनर में एलन मस्क, जेफ बेजोस, सुंदर पिचाई, टिम कुक, सैम ऑल्टमैन और जेन्सेन हुआंग जैसे बड़े कारोबारी नामों के शामिल होने की खबर है. शी जिनपिंग के डिनर में ट्रंप ने किसे नहीं बुलाया?
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल एसआईआर की वोटर लिस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई पर कहा है कि हम आज कोर्ट इसलिए आए थे, क्योंकि हम पिछली सुनवाई से ही यह मुद्दा उठा रहे हैं. हमारे वकील भी हमारे साथ हैं. उन्होंने कहा कि हम मांग कर रहे हैं कि बंगाल में लाखों लोगों को उनके वोटिंग अधिकार से वंचित कर दिया गया है. वैध वोटरों को अमान्य घोषित कर दिया गया है।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि कानपुर की विधानसभा सीट से AIMIM अपने उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारेगी. ओवैसी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं वादा करता हूं कि कानपुर में मजलिस का उम्मीदवार होगा।
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) कानून के प्रावधानों को चुनौती पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया है. याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई थी कि एक वर्ग को उत्पीड़न से बचाने के लिए लाया गया यह कानून दूसरे वर्ग के उत्पीड़न की वजह बन रहा है. कोर्ट ने याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए कहा कि आरोपी को उत्पीड़न से बचाने के लिए कानून में पर्याप्त उपाय मौजूद हैं।