अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की से मुलाकात से पहले रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर सख्त बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि वह 10 साल तक चलने वाली जंग नहीं चाहते और शांति पर ध्यान देना जरूरी है. उन्होंने यूक्रेन के रूसी तेल रिफाइनरियों पर हमलों को लेकर भी सवाल उठाए. दोनों नेता न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान मुलाकात करेंगे, जहां युद्ध खत्म करने और शांति वार्ता पर चर्चा होगी।
Donald Trump On War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने रूस की रिफाइनरियों पर हो रहे हमले को लेकर सोशल मीडिया प्लेफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट किया है। पोस्ट में उन्होंने रूस की डीजल इंडस्ट्री को होने वाले नुकसान के बारे में बताया। रूस की डीजल इंडस्ट्री को झटका, ट्रंप ने यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करने का किया आह्वान, कहा- यह।
Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक कोशिशें तेज हो गई हैं। युद्ध खत्म करने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अपील के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का बड़ा बयान सामने आया है।
रूस में बन रहे गेरान ड्रोन को लेकर चिंता अब यूक्रेन से आगे बढ़ गई है. सबसे बड़ा सवाल है कि अगर रूस ने इन ड्रोन या उनकी तकनीक को उत्तर कोरिया तक पहुंचा दिया तो क्या होगा. ऐसी स्थिति में दक्षिण कोरिया और जापान के सैन्य ठिकानों के साथ सैमसंग जैसी बड़ी फैक्ट्रियां, ऊर्जा केंद्र और बंदरगाह भी संभावित खतरे में आ सकते हैं. हालांकि रूस से उत्तर कोरिया को तकनीक मिलने की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
आयरलैंड के डेटा प्रोटेक्शन कमीशन ने गूगल पर 403 मिलियन यूरो यानी करीब 4600 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगा दिया है। यह सजा कंपनी के लोकेशन डेटा प्रोसेसिंग के तरीके को लेकर आई है। आयरलैंड ने गूगल पर ठोका 4600 करोड़ का जुर्माना, फोन लोकेशन ट्रैक करने को लेकर एक्शन।
भारतीय युद्धपोत INS कोलकाता और पाकिस्तानी जहाज PNS हुनैन की उत्तरी अरब सागर में टक्कर के कुछ दिन बाद पाकिस्तान ने इसी क्षेत्र में नौसैनिक फायरिंग अभ्यास का नोटिफिकेशन जारी किया है. यह अभ्यास 18 से 28 सितंबर तक चलेगा. इस दौरान सभी जहाजों और हवाई जहाजों को चेतावनी रहेगी. जहां भारत से टकराया था पाकिस्तानी जहाज, अब उसी अरब सागर में 10 दिन बारूद बरसाएगा पाकिस्तान।
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 23 से 25 सितंबर तक अमेरिका के तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान 25 सितंबर को उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अहम मुलाकात होगी. दोनों नेताओं के बीच व्यापार, तकनीक, चीन-अमेरिका संबंध और ताइवान जैसे संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. जिनपिंग के अमेरिका पहुंचते ही ट्रंप से आमना-सामना, 25 सितंबर को होगी मीटिंग, व्यापार से ताइवान तक।
China Army: चीन की सेना में बड़ी हलचल देखने को मिली है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और सेना से दो सबसे बड़े जनरलों को निकाल दिया गया है। सरकारी एजेंसी शिन्हुआ ने सोमवार को यह जानकारी दी। जिन जनरलों को फौज से निकाला गया है, उनका नाम झांग यूशिया और लियू झेनली है। चीन की सेना में हलचल, शी जिनपिंग के सबसे करीबी जनरल को भी फौज से निकाला गया, बड़ी वजह सामने आई।
Thieves stole a mother Kali statue, gold jewelry, brass figurines and silver items from the Uttar Kali Bari temple in Faridpur, Bangladesh. The robbery occurred between Saturday night and Sunday morning, and local CCTV cameras were offline at the time. बांग्लादेश के फरीदपुर स्थित उत्तर कालीबाड़ी मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है. चोर मां काली की मूर्ति, सोने के गहने, पीतल की छोटी मूर्तियां और चांदी का सामान ले गए।
Benazir Bhutto Daughter of Destiny 1971 War: 1971 के युद्ध में भारत से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान में बेचैनी थी। राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो हर हाल में भारत के साथ समझौता चाहते थे। 28 जून, 1972 को भारत से बातचीत के लिए वह अपनी बेटी बेनजीर भुट्टो के साथ शिमला वाया चंडीगढ़ पहुंचे। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी खुद उनकी आगवानी के लिए मौजूद थीं। 71 की जंग में पाकिस्तान अपना सबकुछ गंवा चुका था।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहनों डॉ. उज्मा खान और नूरीन नियाजी को 30 दिन की हिरासत में लिया गया है. यह कार्रवाई PTI के 27 सितंबर के देशव्यापी प्रदर्शन और इस्लामाबाद मार्च से पहले हुई है. इससे एक दिन पहले इमरान की बहन अलीमा खान को भी हिरासत में लिया गया था. लाहौर प्रशासन ने दोनों बहनों पर सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा होने का आरोप लगाया है।
Dujuan Typhoon 2026: साल 2026 अपनी प्राकृतिक आपदाओं के लिए भी खूब याद किया जाएगा. कभी यूरोप में गर्मी ने लोगों को त्रस्त कर डाला तो कभी ऐसा हुआ कि मानसून ने पानी-पानी कर डाला. इस वक्त एक ऐसी ही आफत भारत से करीब 5000 किलोमीटर की दूरी पर मंडरा रही है, जिसके चलते एक बड़ा इंटरनेशनल ईवेंट भी रोकना पड़ गया है।
BRICS में न आकर क्या भारत से जुड़े मुद्दों में उलझकर बांग्लादेश ने एक अहम कूटनीतिक मौका गंवा दिया? क्या BIMSTEC अध्यक्ष के तौर पर BRICS मंच का इस्तेमाल कर ढाका अपने आर्थिक और क्षेत्रीय हितों को आगे बढ़ा सकता था।
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मीडिया के बीच विवाद अब अदालत पहुंच गया है. CNN, Politico और MS NOW ने अदालत में ट्रंप के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उनके पत्रकारों के पास बिना किसी प्रक्रिया के रद्द कर दिए गए. तीनों संस्थानों का कहना है कि सरकार को उनकी खबरों से नाराज होकर पत्रकारों को रोकने का अधिकार नहीं है।
Trump Media Ban: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन और मीडिया के बीच टकराव अब कानूनी लड़ाई में बदल गया है। तीन बड़े अमेरिकी समाचार संगठन CNN, MSNBC और Politico ने घोषणा की कि वे ट्रंप प्रशासन के उस फैसले के खिलाफ मुकदमा दायर कर रहे हैं जिसके तहत उनके पत्रकारों को व्हाइट हाउस में प्रवेश करने से रोक दिया गया था।
Oil Tanker Attack: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में एक तेल टैंकर पर हमला होने की खबर मिली है। इस घटना में जहाज के क्रू मेंबर्स घायल हुए हैं। UK मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स (UKMTO) एजेंसी ने बताया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल से तेल टैंकर पर हमला हुआ। सैन्य अधिकारियों ने UKMTO को बताया कि जहाज अपने अगले पोर्ट की तरफ बढ़ रहा था इसी दौरान हमला हुआ।
Pakistan Minister Iran Visits: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ईरान की राजधानी तेहरान पहुंचे हैं। वह ईरानी अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, इस दौरे का मकसद दोनों पड़ोसी देशों के बीच संबंधों को बढ़ाना और चल रहे मामलों पर तालमेल बिठाना है। जब से पाकिस्तान ने ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता की कोशिशें शुरू की हैं, त।
सऊदी अरब की अपील के बाद अमेरिका ने हूतियों पर हवाई हमले की तैयारी शुरू कर दी थी. रिपोर्ट के मुताबिक हमले के लक्ष्य तय हो चुके थे और अमेरिकी लड़ाकू विमानों पर बम भी लोड किए जा रहे थे. लेकिन ट्रंप ने आखिरी वक्त पर हमला रोक दिया. अमेरिकी राष्ट्रपति इस दुविधा में फंसे हैं कि हूती विद्रोहियों पर हमला किया जाए या नहीं।
Middle-East Tensions: ईरान ने अमेरिका और इजरायल को लेकर बेहद सख्त बयान दिया है। ईरानी सेना ने कहा है कि अगर देश को चुनौती दी गई तो हमलावरों को फिर हार का सामना करना पड़ेगा। ईरान ने यह भी दावा किया है कि उसने समुद्री मार्ग होर्मुज (Strait of Hormuz) पर अपनी ऑपरेशनल पकड़ मजबूत कर ली है। अमेरिका-इजरायल को हार का कड़वा स्वाद चखाएंगे- ईरान ने होर्मुज को लेकर किया बड़ा दावा।
Yemen Houthis Rebels War: यमन में ताइज शहर के आसपास फिर से जंग छिड़ गई है। सरकारी सेना और हूती लड़ाकों के बीच भीषण भिड़ंत हुई। अब सरकारी पक्ष का दावा है कि उन्होंने कई इलाके वापस छीन लिए हैं। यमन सेना को मिल गई बड़ी कामयाबी, हूती लड़ाकों से वापस छीना कब्जे वाला इलाका, भाग खड़े हुए विद्रोही।
Iran-US War Latest Update: मिडिल-ईस्ट से एक बार फिर बड़ी अपडेट सामने आई है। ईरान ने अमेरिका को साफ शब्दों में चेतावनी दी है। ईरान की ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (IRGC) का कहना है कि जंग अभी खत्म नहीं हुई है। उसका कहना है कि अगर संघर्ष फिर बढ़ता है, तो ईरान लंबे समय तक लड़ने के लिए तैयार है।
दुबई के शासक और यूएई के उपराष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के छोटे भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम का 76 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन के बाद दुबई में 10 दिन के आधिकारिक शोक की घोषणा की गई है. UAE के PM के छोटे भाई शेख अहमद का निधन, 76 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, 10 दिन का शोक।
Sheikh Ahmed bin Rashid Death: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के छोटे भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम का निधन हो गया है। वह 76 वर्ष के थे। उनके निधन के बाद दुबई सरकार ने 10 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। शेख अहमद बिन राशिद दुबई पुलिस और पब्लिक सिक्योरिटी के डिप्टी चेयरमैन के पद पर थे। उनका निधन सोमवार सुबह हुआ।
Real Reason of Dinosaur End on Earth: हमने सुना है कि धरती पर पहले डायनासोर की तमाम प्रजातियां रहा करती थीं. कहते हैं कि एक एस्टेरॉयड आया और उसने सब कुछ खत्म कर दिया. वैज्ञानिक तब से इस एस्टेरॉयड के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहे थे कि ये कहां से आया. अब इस रहस्य से जुड़ी हुई तमाम ऐसी चीजें पता चलीं हैं, जो चौंकाने वाली हैं।