GeoPulse हर घंटे खबरें, संदर्भ के साथ।
English

आर्काइव संस्करण · दुनिया

स्टोरी बोर्ड

हर घंटे प्रकाशित हुई हर ब्रीफिंग, अपने अलग टैब में अपने ही फ्रंट पेज की तरह खुलती है।

ताज़ा ब्रीफिंग

स्टोरी बोर्ड

ताज़ा 25 खबरें

रूस के दर्द पर मरहम लगाएगा भारत, एक डील ने रच दिया इतिहास, एनर्जी मार्केट में मची खलबली
14h ago

रूस के दर्द पर मरहम लगाएगा भारत, एक डील ने रच दिया इतिहास, एनर्जी मार्केट में मची खलबली

Russia India Deal: यूक्रेन के ड्रोन हमलों ने रूस की तेल रिफाइनरियों को तबाह कर दिया है. इससे रूस के कई शहरों में पेट्रोल का बड़ा संकट खड़ा हो गया है. ऐसे मुश्किल वक्त में भारत रूस का सबसे बड़ा मददगार बनकर सामने आया है. जून और जुलाई में भारत ने रूस को 10 लाख बैरल पेट्रोल की इमरजेंसी सप्लाई भेजी थी।

02 बजे शुरू युद्ध 9:40 पर खत्म, खाना पकने से पहले ही कैसे निपटी दुनिया की सबसे छोटी लड़ाई
15h ago

02 बजे शुरू युद्ध 9:40 पर खत्म, खाना पकने से पहले ही कैसे निपटी दुनिया की सबसे छोटी लड़ाई

British Zanzibar conflict 1896: क्या आप एक ऐसी जंग के बारे में जानते हैं जो एक टीवी शो के एक एपिसोड या खाना बनने में लगने वाले समय से भी कम यानी महज 38 मिनट में खत्म हो गया था? इस छोटे से द्वीप के बीच जंग की नौबत क्यों आई और कैसे यह महज कुछ ही मिनटों में सिमट कर रह गई?

‘अब ब्रिटेन के ठिकाने हमारे निशाने पर’, लंदन में बनी मिसाइल से यूक्रेन ने किया अटैक तो रूस ने दे
15h ago

‘अब ब्रिटेन के ठिकाने हमारे निशाने पर’, लंदन में बनी मिसाइल से यूक्रेन ने किया अटैक तो रूस ने दे

Russian foreign ministry spokesperson Maria Zakharova warned on Thursday that continued Ukrainian strikes using British‑supplied missiles could make British military sites in or near Ukraine targets for retaliation. She delivered the statement at a press briefing in Moscow, emphasizing that any further attacks would put British forces at risk. रूस ने ब्रिटेन को साफ चेतावनी दी है। अगर यूक्रेन ब्रिटिश मिसाइलों से रूस पर हमला करता रहा तो ब्रिटेन के सैन्य ठिकाने निशाने पर आ सकते हैं।

यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के गैस-केमिकल प्लांट में बड़ा हादसा, अब तक 15 की मौत, मरने वालों में
16h ago

यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के गैस-केमिकल प्लांट में बड़ा हादसा, अब तक 15 की मौत, मरने वालों में

रूस के सुदूर पूर्व में अमूर गैस-केमिकल प्लांट में इस हफ्ते लगी भीषण आग का कहर बढ़ता जा रहा है। प्लांट प्रशासन ने गुरुवार को बताया कि मौतों का आंकड़ा अब 15 तक पहुंच गया है। इनमें 14 विदेशी मजदूर हैं। यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के गैस-केमिकल प्लांट में बड़ा हादसा, अब तक 15 की मौत, मरने वालों में।

पानी के अंदर महायुद्ध की तैयारी, नीले केकड़ों के खिलाफ इटली ने क्यों उतारी 1.30 लाख बेबी ऑक्टोपस की
17h ago

पानी के अंदर महायुद्ध की तैयारी, नीले केकड़ों के खिलाफ इटली ने क्यों उतारी 1.30 लाख बेबी ऑक्टोपस की

इटली में ब्लू क्रैब ने समंदर के किनारे भारी तबाही मचाई है. इससे करीब 200 मिलियन यूरो का नुकसान हुआ है. अब इटली के साइंटिस्ट्स ने इसका एक अनोखा तोड़ निकाला है. उन्होंने समंदर में एक लाख 30 हजार से ज्यादा ऑक्टोपस छोड़े हैं. ये ऑक्टोपस बड़े होकर इन खतरनाक क्रैब्स का शिकार करेंगे. पानी के अंदर महायुद्ध की तैयारी, नीले केकड़ों के खिलाफ इटली ने क्यों उतारी 1.30 लाख बेबी ऑक्टोपस की।

ट्रंप ने भेजा था खास मैसेज? मॉस्को में अमेरिका-रूस के जासूसी प्रमुखों की सीक्रेट मीटिंग, यूक्रेन
18h ago

ट्रंप ने भेजा था खास मैसेज? मॉस्को में अमेरिका-रूस के जासूसी प्रमुखों की सीक्रेट मीटिंग, यूक्रेन

रूस की राजधानी मास्को में इस हफ्ते एक ऐसी बैठक हुई जिसके बारे में जानकारी फैलते ही दुनिया के कई देशों में खलबली मच गई। अमेरिका के सीआईए डायरेक्टर जॉन रैटक्लिफ खुद रूस पहुंच गए। ट्रंप ने भेजा था खास मैसेज? मॉस्को में अमेरिका-रूस के जासूसी प्रमुखों की सीक्रेट मीटिंग, यूक्रेन।

ट्रंप की नाकेबंदी के बावजूद नहीं थमा ईरान का तेल कारोबार, जानिए कैसे जारी है क्रूड एक्सपोर्ट
14h ago

ट्रंप की नाकेबंदी के बावजूद नहीं थमा ईरान का तेल कारोबार, जानिए कैसे जारी है क्रूड एक्सपोर्ट

Iran Crude Oil Export: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की नाकेबंदी और कड़े प्रतिबंधों के ऐलान के बावजूद ईरान का कच्चे तेल (Crude Oil) का निर्यात जारी है। ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद (Mohsen Paknejad) ने हाल ही में इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ईरान का तेल व्यापार पूरी तरह रुका नहीं है और वे दूरदराज के बाजारों में अपने ग्राहकों को लगातार कच्चे तेल की आपूर्ति कर रहे हैं।

अल्जीरिया में आग का तांडव, 12 की मौत, 159 जगह भड़की जंगल की आग, हीटवेव ने बढ़ाई आफत
15h ago

अल्जीरिया में आग का तांडव, 12 की मौत, 159 जगह भड़की जंगल की आग, हीटवेव ने बढ़ाई आफत

अल्जीरिया के पूर्वोत्तर हिस्से में भीषण जंगल की आग से 12 लोगों की मौत हो गई. जिजेल में पांच, बेजाया में चार और तिजी ओउजौ में तीन लोगों की जान गई. बुधवार को देशभर में 159 जगह आग लगने की घटनाएं दर्ज हुईं. बेजाया में 18 जगह आग अभी सक्रिय है. कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. भीषण गर्मी, सूखा और तेज हवाओं ने आग का खतरा बढ़ाया है।

मोहन भागवत के कार्यक्रम से पहले AHEAD Forum पर बड़ा एक्शन, X ने सस्पेंड किया अकाउंट
15h ago

मोहन भागवत के कार्यक्रम से पहले AHEAD Forum पर बड़ा एक्शन, X ने सस्पेंड किया अकाउंट

Mohan Bhagwat New York Event: न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत के न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय को संबोधित करने से कुछ दिन पहले, X ने ‘अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग’ (AHEAD Forum) का अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। यह संगठन 29 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

चीन ने पाकिस्तान को बनाया बेवकूफ, अब बांग्लादेश को J-10 डील के नाम पर मिलेगा धोखा
15h ago

चीन ने पाकिस्तान को बनाया बेवकूफ, अब बांग्लादेश को J-10 डील के नाम पर मिलेगा धोखा

पाकिस्तान को झांसे में लेने के बाद चीन अब बांग्लादेश को फंसाने की तैयारी में है. वो बांग्लादेश को J-10CE फाइटर जेट्स बेचना चाहता है. बांग्लादेश सरकार ने इन विमानों की खरीद का ड्राफ्ट कॉन्ट्रैक्ट तैयार भी कर लिया है. इसके लिए भारत-पाकिस्तान जंग का हवाला दिया जा रहा है. हालांकि, असली हकीकत बिल्कुल अलग है. पाकिस्तान के पास ये चीनी जेट्स और रडार पहले से मौजूद हैं।

महिला के गर्भ से जन्मे जुड़वां, लेकिन माता-पिता अलग-अलग, अनोखा मामला देख कोर्ट भी उलझा
16h ago

महिला के गर्भ से जन्मे जुड़वां, लेकिन माता-पिता अलग-अलग, अनोखा मामला देख कोर्ट भी उलझा

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में सरोगेसी का बेहद दुर्लभ मामला सामने आया है. एक महिला के गर्भ में IVF के जरिए दूसरे दंपति का भ्रूण डाला गया था, लेकिन इसी दौरान वह स्वाभाविक रूप से भी गर्भवती हो गई. नवंबर 2025 में उसने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया. एक बच्ची IVF से और दूसरा बच्चा प्राकृतिक गर्भधारण से हुआ. दोनों के जैविक माता-पिता अलग हैं, जिससे सरोगेसी कानून की व्याख्या का सवाल खड़ा हुआ।

ऐंटी ड्रोन सिस्टम क्या होता है? कैसे काम करता है, चीन के खतरे के बीच जापान का ब्रह्मास्त्र मिशन
16h ago

ऐंटी ड्रोन सिस्टम क्या होता है? कैसे काम करता है, चीन के खतरे के बीच जापान का ब्रह्मास्त्र मिशन

जापान की तरफ से चीन की मिलिट्री से जुड़ी ऐक्टिविटी को देश के लिए सबसे बड़ा रणनीतिक खतरा करार दिया गया है. लगातार बढ़ते सैन्य खतरे और आक्रामक रुख को देखते हुए जापान ने अब हथियारों की खरीद के मामलों में तेजी लाने का फैसला किया है. जापान ने डिफेंस डील के तीन महीनों के अंदर ही इंटरसेप्टर ड्रोन सिस्टम को चुन लिया है।

नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा! भोटेकोशी नदी के लिए नई चेतावनी, किनारे बनी झील फटने का खतरा
16h ago

नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा! भोटेकोशी नदी के लिए नई चेतावनी, किनारे बनी झील फटने का खतरा

Bhotekoshi River Flood Warning: नेपाल में बुधवार को आई बाढ़ से तबाही के बाद अब फिर से खतरा मंडराने लगा है। नेपाल के अधिकारियों ने भोटेकोशी नदी के लिए बाढ़ की नई चेतावनी जारी की है। सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि उस जगह पर एक झील बन गई है, जहां बाढ़ आई थी। देश की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने गुरुवार को कहा कि झील का जलस्तर बढ़ रहा है और इसके फटने का खतरा है।

72 घंटों में एक और जल प्रलय! इन जगहों पर घुमड़ रहा फ्लैश फ्लड का राक्षस, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह
17h ago

72 घंटों में एक और जल प्रलय! इन जगहों पर घुमड़ रहा फ्लैश फ्लड का राक्षस, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह

फ्लैश फ्लड कितनी खौफनाक हो सकती है, इसका नजारा भारत के पड़ोस यानी नेपाल में दिखा है. अब एशिया में एक और जल प्रलय की वॉर्निंग जारी हुई है. रेड अलर्ट जारी किया गया है कि ये प्रलय के अगले 72 घंटों में तबाही मचा सकती है. वैज्ञानिकों ने उस जगह का वीडियो भी जारी किया है, जहां पर फ्लैश फ्लड का राक्षस घुमड़ता दिखाई दे रहा है।

1970 में भी ग्लेशियर ने मचाई थी भयंकर तबाही, पेरू में 25 हजार लोगों की चली गई थी जान, 1941 की घटना
17h ago

1970 में भी ग्लेशियर ने मचाई थी भयंकर तबाही, पेरू में 25 हजार लोगों की चली गई थी जान, 1941 की घटना

पर्वतों से बर्फ और पत्थरों का अचानक ढहना सिर्फ प्राकृतिक घटना नहीं, बल्कि अब हजारों जिंदगियों को निगल जाने वाली त्रासदी साबित हो चुका है। हाल के दिनों में नेपाल-तिब्बत सीमा पर ग्लेशियर के निचले हिस्से के टूटने से जो तबाही मची, उसने फिर पुरानी घटनाओं की याद दिला दी है। 1970 में भी ग्लेशियर ने मचाई थी भयंकर तबाही, पेरू में 25 हजार लोगों की चली गई थी जान, 1941 की घटना।

बाढ़ के बाद तिब्बत-नेपाल सीमा पर मंडराया खतरा! 72 घंटे में टूट सकती है बैरियर झील; चीन ने दी चेतावनी
17h ago

बाढ़ के बाद तिब्बत-नेपाल सीमा पर मंडराया खतरा! 72 घंटे में टूट सकती है बैरियर झील; चीन ने दी चेतावनी

Nepal Floods: तिब्बत-नेपाल सीमा क्षेत्र में भारी भूस्खलन के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। चीनी सरकारी प्रसारक सीसीटीवी के मुताबिक, तिब्बत में 558 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा है कि नेपाल की ओर करीब 100 चीनी नागरिकों के भी लापता होने की सूचना है।

चीन ने हिमालय का किया चीरहरण, अब कीमत चुका रहा नेपाल, प्रकृति को छेड़ने वाले देख लें अंजाम
18h ago

चीन ने हिमालय का किया चीरहरण, अब कीमत चुका रहा नेपाल, प्रकृति को छेड़ने वाले देख लें अंजाम

नेपाल में तबाही ने चीन की बांध, रेलवे, हाइड्रोपावर प्रॉजेक्ट्स पर भी सवालिया निशान लगाए हैं. नेपाल की आपदा ने याद दिला दिया है कि पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील इलाकों में भारी-भरकम इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना कितना बड़ा जोखिम हो सकता है. चीन ने हिमालय का किया चीरहरण, अब कीमत चुका रहा नेपाल, प्रकृति को छेड़ने वाले देख लें अंजाम।

हजारों लोग लापता, करीब 300 भारतीय भी शामिल, विदेश मंत्री शिसिर खनाल ने दुनिया से मदद की अपील
18h ago

हजारों लोग लापता, करीब 300 भारतीय भी शामिल, विदेश मंत्री शिसिर खनाल ने दुनिया से मदद की अपील

Nepal Flood: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि बाढ़ के बाद हजारों लोग लापता हैं जिनमें करीब 300 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। इनमें बड़ी संख्या में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए भारतीय तीर्थयात्री बताए जा रहे हैं। खनाल ने यह जानकारी काठमांडू में आयोजित NDTV एक कार्यक्रम में दी।

चीन की 45 मिनट की देरी ने डुबो दिया नेपाल? जानिए 5 वजहें, जिससे उठने लगे ड्रैगन पर सवाल
19h ago

चीन की 45 मिनट की देरी ने डुबो दिया नेपाल? जानिए 5 वजहें, जिससे उठने लगे ड्रैगन पर सवाल

Why China Let Nepal Sink in Flash Flood: नेपाल की भोटेकोशी नदी में जो तबाही मची, वो सबने देखी. किस तरह से नेपाल के एक पूरे हिस्से को मिट्टी के ढेर की तरह नदी अपने साथ बहा ले गई. सुनामी जैसी ऊंची-ऊंची लहरें तिब्बत की ओर से आईं और नेपाल बर्बाद हो गया. अब सवाल ये है कि जब तिब्बत में ग्लेशियर टूटने की स्थिति आई, तो क्या चीन को इसका पता नहीं था?

ग्लेशियर पिघलने की रफ्तार 65% बढ़ी, नेपाल-भारत में अभी और बाढ़ आने की चेतावनी, क्या कह रही ताजा
19h ago

ग्लेशियर पिघलने की रफ्तार 65% बढ़ी, नेपाल-भारत में अभी और बाढ़ आने की चेतावनी, क्या कह रही ताजा

नेपाल और चीन के तिब्बत सीमा पर बुधवार को आई भयानक बाढ़ ने पूरे इलाके को तहस-नहस कर दिया। ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस त्रासदी से अब तक 165 लोगों की मौत हो चुकी है। ग्लेशियर पिघलने की रफ्तार 65% बढ़ी, नेपाल-भारत में अभी और बाढ़ आने की चेतावनी, क्या कह रही ताजा।

नेपाल में त्रासदी के बाद कैसी है स्थिति, वीडियो आए सामने
19h ago

नेपाल में त्रासदी के बाद कैसी है स्थिति, वीडियो आए सामने

Nepal Flash Flood: नेपाल में बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान आसमान से दिखा तबाही का खौफनाक मंजर नजर आ रहा है। समाचार एजेंसी ANI ने नेपाल दूतावास के सूत्रों के हवाले से लिखा कि 175 लोगों की मौत हो चुकी है और 28 देशों के 476 लोग लापता हैं।

‘मलबे में कितने दबे हैं कोई गिनती नहीं, जाने का रास्ता तक नहीं’, नेपाल फ्लैश फ्लड प्रभावितों ने
19h ago

‘मलबे में कितने दबे हैं कोई गिनती नहीं, जाने का रास्ता तक नहीं’, नेपाल फ्लैश फ्लड प्रभावितों ने

Nepal Flash Flood: नेपाल-तिब्बत सीमा पर भोटे कोशी नदी में आए बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, नेपाल दूतावास के सूत्रों ने बताया है कि अब तक 175 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 28 देशों के 476 लोग लापता हैं। प्रभावित इलाकों से सामने आई तस्वीरों में बाढ़ के बाद भारी मलबा, गहरी कीचड़ और क्षतिग्रस्त सड़कें दिखाई दे रही हैं।

जापान ने एक साल में क्यों मार डाले 14,000 भालू? अब 8,800 फिर निशाने पर, बदलता मौसम बना मुसीबत
19h ago

जापान ने एक साल में क्यों मार डाले 14,000 भालू? अब 8,800 फिर निशाने पर, बदलता मौसम बना मुसीबत

जापान में इंसानों और भालुओं के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है. अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक 14 हजार से ज्यादा भालू मारे गए, फिर भी हमले नहीं थमे. अब सरकार ने 8,800 और भालुओं को मारने का लक्ष्य रखा है. विशेषज्ञों के मुताबिक जंगलों में भोजन की कमी, जलवायु बदलाव और इंसानी बस्तियों का विस्तार समस्या बढ़ा रहे हैं।

अमेरिका में रोना, हंसना, टॉयलेट जाना हुआ महंगा, कनाडा से ट्रेड वॉर ने बढ़ाई मुसीबत
18h ago

अमेरिका में रोना, हंसना, टॉयलेट जाना हुआ महंगा, कनाडा से ट्रेड वॉर ने बढ़ाई मुसीबत

अमेरिका-कनाडा की ट्रेड वॉर अब रोजमर्रा की जरूरतों तक पहुंच गई है. टॉयलेट पेपर और टिशू से लेकर व्हिस्की, चीज, लॉबस्टर और कार पार्ट्स पर टैरिफ की मार पड़ सकती है. कनाडा ने करीब 900 अमेरिकी सामानों पर 25 से 50 फीसदी तक टैरिफ लगाने की तैयारी की है. दूसरी तरफ अमेरिका ने भी कनाडाई उत्पादों पर भारी शुल्क लगाया है।

सभी संस्करण देखें → · ← ताज़ा संस्करण पर लौटें