GeoPulse हर घंटे खबरें, संदर्भ के साथ।
English

आर्काइव संस्करण · दुनिया

स्टोरी बोर्ड

हर घंटे प्रकाशित हुई हर ब्रीफिंग, अपने अलग टैब में अपने ही फ्रंट पेज की तरह खुलती है।

ताज़ा ब्रीफिंग

स्टोरी बोर्ड

ताज़ा 25 खबरें

नेपाल-चीन बॉर्डर पर गिरी विशाल चट्टान तो ल्हेंडे नदी में आई सुनामी, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला
1d ago

नेपाल-चीन बॉर्डर पर गिरी विशाल चट्टान तो ल्हेंडे नदी में आई सुनामी, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला

नेपाल और चीन बॉर्डर पर आई भयानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. नेपाल के प्रधानमंत्री ने फेसबुक पोस्ट में 50 लोगों की मौत की पुष्टि की है. प्लैनेट लैब्स की सैटेलाइट तस्वीरों के एनालिसिस से इस जलप्रलय का असली कारण सामने आया है. रासुवागढ़ी बॉर्डर से 20 किलोमीटर दूर बर्फ और चट्टान खिसकने से ल्हेंडे नदी में ग्लेशियल फ्लड आ गया. पानी और मलबे के बवंडर ने कई इमारतों को जमींदोज कर दिया।

बलूचिस्तान को भारत से जोड़ने वाले वो 5 'गेटवे', हिंगलाज माता से मेहरगढ़ तक सीक्रेट कनेक्शन
1d ago

बलूचिस्तान को भारत से जोड़ने वाले वो 5 'गेटवे', हिंगलाज माता से मेहरगढ़ तक सीक्रेट कनेक्शन

पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों से परेशान बलूचिस्तान आज आजादी की लड़ाई लड़ रहा है. वहां के लोग भारत की तरफ बहुत उम्मीद से देख रहे हैं. भारत पर उनका ये भरोसा सदियों पुराने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की वजह से है. बलूचिस्तान को भारत से जोड़ने वाले 5 मुख्य 'गेटवे' मौजूद हैं. इनमें सिंधु घाटी से भी पुरानी मेहरगढ़ सभ्यता शामिल है।

पीएम मोदी ने बालेन शाह को दिया मदद भेजने का भरोसा, भारत ने पहले भी निभाया 'बड़े भाई' का फर्ज
1d ago

पीएम मोदी ने बालेन शाह को दिया मदद भेजने का भरोसा, भारत ने पहले भी निभाया 'बड़े भाई' का फर्ज

नेपाल के रसुवागढ़ी में हिमस्खलन और अचानक आई बाढ़ से हालात बहुत खराब हो गए हैं. ऐसे मुश्किल समय में भारत ने एक बार फिर अपने पड़ोसी देश की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. बाढ़ में सड़कें और पुल बहने से कई इलाकों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है. यहां कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले 100 से ज्यादा भारतीयों समेत सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं. भारत सरकार ने बिना देर किए मदद भेजने की तैयारी कर ली है।

नेपाल बाढ़ में 105 भारतीयों का नहीं चल रहा पता, ट्रैवल एजेंसियों का डेटा डरा रहा, बढ़ता जा रहा मौत
1d ago

नेपाल बाढ़ में 105 भारतीयों का नहीं चल रहा पता, ट्रैवल एजेंसियों का डेटा डरा रहा, बढ़ता जा रहा मौत

नेपाल-चीन बॉर्डर के रसुवागढ़ी इलाके में अचानक आई भयानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. इस हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं सड़कें और पुल बह जाने की वजह से चीन जाने वाला मुख्य व्यापारिक रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है. तिब्बत में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले लगभग 400 श्रद्धालुओं से संपर्क टूट चुका है. नेपाल पर्यटन बोर्ड के मुताबिक इनमें कम से कम 105 भारतीय शामिल हैं।

बांग्लादेश में सुरक्षित नहीं अल्पसंख्यक? रंगपुर में 4 हत्याओं के बाद चांदपुर से पूरा हिंदू परिवार
1d ago

बांग्लादेश में सुरक्षित नहीं अल्पसंख्यक? रंगपुर में 4 हत्याओं के बाद चांदपुर से पूरा हिंदू परिवार

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की सुरक्षा को लेकर चिंताएं और ज्यादा गहरा गई हैं. रंगपुर में स्कूल शिक्षक गणपति चक्रवर्ती और उनके परिवार के तीन सदस्यों के दर्दनाक कत्लेआम का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब चांदपुर से एक और हिंदू परिवार के रहस्यमय तरीके से गायब होने की सनसनीखेज खबर सामने आ गई है. लापता लोगों में चांदपुर शहर के जाने-माने व्यवसायी 'एसके शिल्पालय' के मालिक पिंटू दास, उनकी प।

ल्हेंदे नदी में कूदा था 'हिम राक्षस', नेपाल में बिना बारिश वाली बाढ़ की इनसाइड स्टोरी, कहां गए 400
1d ago

ल्हेंदे नदी में कूदा था 'हिम राक्षस', नेपाल में बिना बारिश वाली बाढ़ की इनसाइड स्टोरी, कहां गए 400

Avalanche Blockade Bursts in Lhende River: नेपाल की भोटेकोशी नदी में बिना बारिश के अचानक बाढ़ आ गई. इस बाढ़ ने तटीय इलाकों में भारी तबाही मचाई है. इसमें सैकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि कई घर और पुल बह गए हैं. वैज्ञानिकों के मुताबिक नेपाल-चीन बॉर्डर के पास बड़ा हिमस्खलन हुआ था. इस वजह से ल्हेंदे नदी का पानी रुक गया था. बाद में यह बर्फीला बांध अचानक टूट गया और पानी उफान पर आ गया।

नेपाल की मंदाकिनी है भोटेकोशी नदी, जो सुरसा बनकर लील गई गांव के गांव, भारत से भी जुड़ा है रिश्ता
1d ago

नेपाल की मंदाकिनी है भोटेकोशी नदी, जो सुरसा बनकर लील गई गांव के गांव, भारत से भी जुड़ा है रिश्ता

Nepal Flash Flood in Bhotekoshi River: नेपाल में इस वक्त क्या स्थिति बनी हुई है, वो तो हम तस्वीरों और वीडियो में देख ही रहे हैं. चलिए जानते हैं उस नदी के बारे में, जिसने नेपाल के हंसते-खेलते इलाकों को बर्बाद कर दिया. आबादी के गुलजार गांवों को नक्शे से साफ कर दिया और जो भी सामने आया, उसे सुरसा की तरह लीलती चली गई।

नेपाल में कुदरत का कहर! तिब्बत बॉर्डर पर अचानक सैलाब, गांव और प्रोजेक्ट साइट्स पानी में समाईं
1d ago

नेपाल में कुदरत का कहर! तिब्बत बॉर्डर पर अचानक सैलाब, गांव और प्रोजेक्ट साइट्स पानी में समाईं

Nepal Flash Flood: नेपाल में बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की भयावह तस्वीर सामने ला दी। तिब्बत सीमा से लगे रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी का जलस्तर अचानक उफान पर पहुंच गया और देखते ही देखते बस्तियों, बाजारों तथा बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा। नेपाल पुलिस X पर एक वीडियो साझा करके निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

होर्मुज स्ट्रेट पर तनाव का असर, पाकिस्तान में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम; अब रोज तय होंगी कीमतें
1d ago

होर्मुज स्ट्रेट पर तनाव का असर, पाकिस्तान में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम; अब रोज तय होंगी कीमतें

अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में जारी उतार-चढ़ाव और मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर साफ दिख रहा है। दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। पेट्रोल की कीमत में 1.12 रुपए और हाई स्पीड डीजल की कीमत में 1.11 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की है। नई दरों के बाद अब पाकिस्तान में पेट्रोल 343.10 रुपए प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल 371।

अमेरिका ने दुनियाभर में रोके वीजा अपॉइंटमेंट, जानिए भारतीय आवेदकों पर इसका क्या पड़ेगा असर
1d ago

अमेरिका ने दुनियाभर में रोके वीजा अपॉइंटमेंट, जानिए भारतीय आवेदकों पर इसका क्या पड़ेगा असर

US Visa: अमेरिकी वीजा का इंतजार कर रहे लाखों भारतीयों और दुनिया भर के आवेदकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। ट्रंप प्रशासन ने इमिग्रेशन नियमों को सख्त करते हुए दुनियाभर में स्थित अपने सभी अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में फिलहाल वीजा अपॉइंटमेंट की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में PIMS अस्पताल में भीषण आग, 14 नवजात बच्चों की मौत
1d ago

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में PIMS अस्पताल में भीषण आग, 14 नवजात बच्चों की मौत

14 infants die in Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित एक अस्पताल में बुधवार को लगी भीषण आग की चपेट में आने से 14 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के स्त्री रोग वार्ड में हुआ। हादसे के समय नर्सरी में 15 नवजात बच्चे भर्ती थे, जिनमें से सिर्फ एक बच्चे को बचाया जा सका।

शंघाई ग्रुप के दोस्तों से हाथ मिलाने में हिचकिचाता क्यों रहा भारत? SCO में वेट ऐंड वॉच का फैक्टर
1d ago

शंघाई ग्रुप के दोस्तों से हाथ मिलाने में हिचकिचाता क्यों रहा भारत? SCO में वेट ऐंड वॉच का फैक्टर

SCO में चीन-रूस के साथ इस संगठन के केंद्र में चीन, रूस, भारत और पाकिस्तान जैसे प्रमुख देश हैं. इसके साथ ही कई मध्य एशियाई और मिडिल ईस्ट देश भी इसके सदस्य हैं. हालांकि भारत इस शंघाई संगठन के साथ शुरू से नहीं रहा, बल्कि कई सालों तक वेट ऐंड वॉच की स्थिति के बाद इसका सदस्य बना. आखिर ऐसा क्यों, आइए समझते हैं।

पुतिन ने ऑन कर दिया तबाही का बटन, इंटेल मिलते ही दौड़े CIA चीफ, यूक्रेन से बहुत आगे निकल गई बात
1d ago

पुतिन ने ऑन कर दिया तबाही का बटन, इंटेल मिलते ही दौड़े CIA चीफ, यूक्रेन से बहुत आगे निकल गई बात

पुतिन का गुस्सा सातवें आसमान पर है, अब वो सिर्फ यूक्रेन पर रुकने वाले नहीं हैं. जैसे ही अमेरिका को ये खौफनाक इंटेलिजेंस इनपुट मिला, CIA चीफ सीक्रेट दौरे पर मॉस्को पहुंच गए. पुतिन तबाही की बटन दबा चुके थे और रूस कुछ बहुत खतरनाक करने की तैयारी कर रहा था. हालांकि, CIA चीफ ने आकर किसी तरह मामला संभालने की कोशिशी की है लेकिन इससे कोई फायदा होगा या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

'रूस से समझौता कर लो', मस्क ने दी थी नसीहत, अब जेलेंस्की ने उसी को दे दिया यूक्रेन का सर्वोच्च
1d ago

'रूस से समझौता कर लो', मस्क ने दी थी नसीहत, अब जेलेंस्की ने उसी को दे दिया यूक्रेन का सर्वोच्च

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने तमाम विवादों के बावजूद एलन मस्क को देश का सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ फ्रीडम' दिया है. मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का स्टारलिंक नेटवर्क रूसी हमलों के बीच यूक्रेन के लिए एक बड़ी जीवनरेखा साबित हुआ है. मस्क ने कई बार यूक्रेनी रणनीतियों की आलोचना की थी. इसके बावजूद यूक्रेन ने मस्क के योगदान को सराहा है।

सांड की खोपड़ी और 12 दरवाजे… धरती के नीचे दफ्न मिला 6500 साल पुराना टाइम मशीन जैसा अजूबा
1d ago

सांड की खोपड़ी और 12 दरवाजे… धरती के नीचे दफ्न मिला 6500 साल पुराना टाइम मशीन जैसा अजूबा

चेक रिपब्लिक के क्लेबी में पुरातत्वविदों को 6500 साल पुराना एक रहस्यमय ढांचा मिला है. यह दुनिया के मशहूर स्टोनहेंज से भी 1000 साल ज्यादा पुराना है. इस गोलाकार ढांचे का इस्तेमाल सूरज और चांद की चाल को ट्रैक करने के लिए होता था. इसमें 12 रास्ते बने हैं. ये रास्ते सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण जैसी खगोलीय घटनाओं की सटीक जानकारी देते थे. वैज्ञानिक अब इसकी मिट्टी का केमिकल एनालिसिस कर रहे हैं।

रूस के गैस केमिकल प्लांट में लगी आग, 7 की मौत; 6 चीनी नागरिकों की गई जान, 9 अब भी लापता
1d ago

रूस के गैस केमिकल प्लांट में लगी आग, 7 की मौत; 6 चीनी नागरिकों की गई जान, 9 अब भी लापता

Amur Gas Chemical Complex: रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़े गैस केमिकल कॉम्प्लेक्स में आग और विस्फोट ने हड़कंप मचा दिया। हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें छह चीनी नागरिक हैं। सबसे बड़ी चिंता अब उन नौ चीनी कर्मचारियों को लेकर है, जिनका हादसे के बाद से कोई पता नहीं चला है। प्लांट में उस समय उपकरणों की टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम चल रहा था।

रूस के अमूर गैस-केमिकल प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत, 36 अस्पताल में भर्ती
1d ago

रूस के अमूर गैस-केमिकल प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत, 36 अस्पताल में भर्ती

Russia plant fire: रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में स्थित एक गैस-रासायनिक कॉम्प्लेक्स में बुधवार को भीषण आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में छह चीनी नागरिक शामिल हैं, जबकि नौ अन्य लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी प्लांट प्रबंधन ने दी है। आग लगने की घटना के बाद बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चलाया गया।

इस्लामिक नाटो के कबाब का ख्वाब देख रहा बांग्लादेश, हड्डी की तरह फंसा संविधान का वो पेंच क्या
1d ago

इस्लामिक नाटो के कबाब का ख्वाब देख रहा बांग्लादेश, हड्डी की तरह फंसा संविधान का वो पेंच क्या

भारत के पड़ोस में यह एक इस्लामिक धड़ा तैयार हो गया है. पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के गठजोड़ वाले मक्का रक्षा समझौते में बांग्लादेश भी एंट्री पाने के लिए तैयारी कर रहा है. सवाल बांग्लादेश को लेकर है, जिसने इस ग्रुप में शामिल होने को लेकर दिलचस्पी दिखाई है. हालांकि बांग्लादेश की हुकूमत ने जिस कबाब का ख्वाब सजाया हुआ है, उसमें एक छोटी सी हड्डी भी है जो रंग में भंग डाल सकती है।

'एकतरफा प्यार की सजा क्यों भुगते नेपाल?' चीन बॉर्डर से आई मौत की लहर तो भड़का पत्रकार, 105 भारतीयों
1d ago

'एकतरफा प्यार की सजा क्यों भुगते नेपाल?' चीन बॉर्डर से आई मौत की लहर तो भड़का पत्रकार, 105 भारतीयों

नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. यह बाढ़ चीन के तिब्बत बॉर्डर की तरफ से आई है. नेपाली जर्नलिस्ट परशुराम काफ्ले ने चीन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि चीन ने बाढ़ का कोई अर्ली वार्निंग अलर्ट नहीं दिया. इस वजह से 105 भारतीयों समेत 384 लोग लापता हैं. नेपाल में 7 लोगों की मौत हो चुकी है. आर्मी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

ईरान से कारोबार करने वाले देशों को अमेरिका की धमकी, क्या हैं सेकेंडरी सैंक्शंस और कैसे करते हैं काम?
1d ago

ईरान से कारोबार करने वाले देशों को अमेरिका की धमकी, क्या हैं सेकेंडरी सैंक्शंस और कैसे करते हैं काम?

US Secondary Sanctions Iran: ईरान पर अमेरिकी दबाव अब सिर्फ तेहरान तक सीमित नहीं है। अमेरिका ने ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों और कंपनियों को भी कार्रवाई की चेतावनी दी है। ट्रंप प्रशासन ने इसके लिए ‘ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट’ शुरू किया है। इसका मकसद ईरान की कमाई के स्रोतों और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संपर्कों को कमजोर करना है।

अब इराक-ईरान में ठनी, नक्शे और फारस की खाड़ी को लेकर बढ़ा विवाद, ईरानी राजदूत को किया गया तलब
1d ago

अब इराक-ईरान में ठनी, नक्शे और फारस की खाड़ी को लेकर बढ़ा विवाद, ईरानी राजदूत को किया गया तलब

मिडिल ईस्ट में अब इराक और ईरान के बीच ठन गई है। दोनों के बीच क्षेत्र के नक्शे और गलत बयानबाजी को लेकर विवाद बढ़ गया है। दरअसल, ईरान के कुछ दूतावासों ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ऐसे नक्शे और टिप्पणियां पोस्ट कीं, जिन्हें इराक ने अपने हितों के खिलाफ माना। इसको लेकर इराक के विदेश मंत्रालय ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और ईरानी राजदूत को तलब कर स्पष्टीकरण मांगा।

‘दबाव का असर दिख रहा है’, अमेरिकी प्रतिबंधों से घबराया ईरान का शीर्ष नेतृत्व, बेसेंट का बड़ा दावा
1d ago

‘दबाव का असर दिख रहा है’, अमेरिकी प्रतिबंधों से घबराया ईरान का शीर्ष नेतृत्व, बेसेंट का बड़ा दावा

Iran economic crisis: अमेरिकी सरकार लगातार ईरान पर कडे़ आर्थिक प्रतिबंध लगा रही है। ट्रंप प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों का असर भी ईरानी अर्थव्यवस्था पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने दावा किया है कि वॉशिंगटन का दबाव काम कर रहा है। खुद ईरान का शीर्ष नेतृत्व देश के गहराते आर्थिक संकट को स्वीकार करने लगा है।

जिसे जनरल मुशर्रफ के दौर में खामोश किया, वो नाम आज भी जिंदा है... बलूच नवाब अकबर बुगती की कहानी
1d ago

जिसे जनरल मुशर्रफ के दौर में खामोश किया, वो नाम आज भी जिंदा है... बलूच नवाब अकबर बुगती की कहानी

जनरल परवेज मुशर्रफ के शासनकाल में नवाब अकबर खान बुगती की हत्या ने बलूचिस्तान के राजनीतिक संघर्ष को एक नया मोड़ दिया था, करीब दो दशक बाद भी बुगती का नाम बलूच राष्ट्रवादी आंदोलन, संघर्ष और प्रतिरोध की पहचान के तौर पर लिया जाता है. जिसे जनरल मुशर्रफ के दौर में खामोश किया, वो नाम आज भी जिंदा है बलूच नवाब अकबर बुगती की कहानी।

एच-1बी वीजा में बड़े बदलाव की तैयारी: अमेरिका ने सभी वीजा अपॉइंटमेंट रोके,ऐसा क्या कर रहा ट्रंप
1d ago

एच-1बी वीजा में बड़े बदलाव की तैयारी: अमेरिका ने सभी वीजा अपॉइंटमेंट रोके,ऐसा क्या कर रहा ट्रंप

एच-1बी वीजा में बड़े बदलाव की तैयारी: अमेरिका ने दुनियाभर में सभी वीजा अपॉइंटमेंट रोके, क्या कर रहा ट्रंप प्रशासन? एच-1बी वीजा में बड़े बदलाव की तैयारी: अमेरिका ने सभी वीजा अपॉइंटमेंट रोके, ऐसा क्या कर रहा ट्रंप।

सभी संस्करण देखें → · ← ताज़ा संस्करण पर लौटें