GeoPulse हर घंटे खबरें, संदर्भ के साथ।
English

आर्काइव संस्करण · दुनिया

स्टोरी बोर्ड

हर घंटे प्रकाशित हुई हर ब्रीफिंग, अपने अलग टैब में अपने ही फ्रंट पेज की तरह खुलती है।

ताज़ा ब्रीफिंग

स्टोरी बोर्ड

ताज़ा 25 खबरें

'रूस से समझौता कर लो', मस्क ने दी थी नसीहत, अब जेलेंस्की ने उसी को दे दिया यूक्रेन का सर्वोच्च
47d ago

'रूस से समझौता कर लो', मस्क ने दी थी नसीहत, अब जेलेंस्की ने उसी को दे दिया यूक्रेन का सर्वोच्च

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने तमाम विवादों के बावजूद एलन मस्क को देश का सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ फ्रीडम' दिया है. मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का स्टारलिंक नेटवर्क रूसी हमलों के बीच यूक्रेन के लिए एक बड़ी जीवनरेखा साबित हुआ है. मस्क ने कई बार यूक्रेनी रणनीतियों की आलोचना की थी. इसके बावजूद यूक्रेन ने मस्क के योगदान को सराहा है।

सांड की खोपड़ी और 12 दरवाजे… धरती के नीचे दफ्न मिला 6500 साल पुराना टाइम मशीन जैसा अजूबा
47d ago

सांड की खोपड़ी और 12 दरवाजे… धरती के नीचे दफ्न मिला 6500 साल पुराना टाइम मशीन जैसा अजूबा

चेक रिपब्लिक के क्लेबी में पुरातत्वविदों को 6500 साल पुराना एक रहस्यमय ढांचा मिला है. यह दुनिया के मशहूर स्टोनहेंज से भी 1000 साल ज्यादा पुराना है. इस गोलाकार ढांचे का इस्तेमाल सूरज और चांद की चाल को ट्रैक करने के लिए होता था. इसमें 12 रास्ते बने हैं. ये रास्ते सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण जैसी खगोलीय घटनाओं की सटीक जानकारी देते थे. वैज्ञानिक अब इसकी मिट्टी का केमिकल एनालिसिस कर रहे हैं।

नेपाल बाढ़ में अब तक 55 की मौत, पीएम मोदी ने बालेन शाह से की बात
47d ago

नेपाल बाढ़ में अब तक 55 की मौत, पीएम मोदी ने बालेन शाह से की बात

Nepal Flash Flood Live News: नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार तड़के भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है. बाढ़ के पानी ने नदी किनारे बसे इलाकों को साफ कर दिया है. इसकी तस्वीरें इतनी भयानक हैं कि देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग किस तरह सैलाब में बहते चले गए होंगे।

बलूचिस्तान को भारत से जोड़ने वाले वो 5 'गेटवे', हिंगलाज माता से मेहरगढ़ तक सीक्रेट कनेक्शन
47d ago

बलूचिस्तान को भारत से जोड़ने वाले वो 5 'गेटवे', हिंगलाज माता से मेहरगढ़ तक सीक्रेट कनेक्शन

पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों से परेशान बलूचिस्तान आज आजादी की लड़ाई लड़ रहा है. वहां के लोग भारत की तरफ बहुत उम्मीद से देख रहे हैं. भारत पर उनका ये भरोसा सदियों पुराने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की वजह से है. बलूचिस्तान को भारत से जोड़ने वाले 5 मुख्य 'गेटवे' मौजूद हैं. इनमें सिंधु घाटी से भी पुरानी मेहरगढ़ सभ्यता शामिल है।

चंद सेकेंड में बह गई इमारतें और पुल, 105 भारतीय टूरिस्ट लापता, सामने आए बाढ़ के वीडियो
47d ago

चंद सेकेंड में बह गई इमारतें और पुल, 105 भारतीय टूरिस्ट लापता, सामने आए बाढ़ के वीडियो

Nepal Flood Update: काठमांडू। नेपाल के उत्तरी जिले रसुवा में बुधवार सुबह भोट कोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ के तेज बहाव में देखते ही देखते पक्के मकान और पुल ताश के पत्तों की तरह ढह गए। इस आपदा में कम से कम 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग लापता हैं।

PM मोदी ने बालेन शाह से की बात, राहत के लिए सेना मैदान में
47d ago

PM मोदी ने बालेन शाह से की बात, राहत के लिए सेना मैदान में

Nepal flood: नेपाल के उत्तरी इलाकों में बुधवार को भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। बताया जा रहा है कि बाढ़ का पानी तिब्बत की ओर से आया और देखते ही देखते नुवाकोट और धादिंग जिलों के कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। नेपाली मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हादसे में कम से कम 16 लोगों की मौत हुई है, जबकि बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं।

पीएम मोदी ने बालेन शाह को दिया मदद भेजने का भरोसा, भारत ने पहले भी निभाया 'बड़े भाई' का फर्ज
47d ago

पीएम मोदी ने बालेन शाह को दिया मदद भेजने का भरोसा, भारत ने पहले भी निभाया 'बड़े भाई' का फर्ज

नेपाल के रसुवागढ़ी में हिमस्खलन और अचानक आई बाढ़ से हालात बहुत खराब हो गए हैं. ऐसे मुश्किल समय में भारत ने एक बार फिर अपने पड़ोसी देश की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. बाढ़ में सड़कें और पुल बहने से कई इलाकों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है. यहां कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले 100 से ज्यादा भारतीयों समेत सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं. भारत सरकार ने बिना देर किए मदद भेजने की तैयारी कर ली है।

PM मोदी ने बालेन शाह से की बात, कहा- हर संभव मदद करेंगे
47d ago

PM मोदी ने बालेन शाह से की बात, कहा- हर संभव मदद करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ से हुई जान-माल की हानि पर शोक व्यक्त किया. प्रधानमंत्री मोदी ने हर संभव मानवीय और राहत सहायता देने का भी आश्वासन दिया. PM मोदी ने बालेन शाह से की बात, कहा- हर संभव मदद करेंगे।

नेपाल बाढ़ में 105 भारतीयों का नहीं चल रहा पता, ट्रैवल एजेंसियों का डेटा डरा रहा, बढ़ता जा रहा मौत
47d ago

नेपाल बाढ़ में 105 भारतीयों का नहीं चल रहा पता, ट्रैवल एजेंसियों का डेटा डरा रहा, बढ़ता जा रहा मौत

नेपाल-चीन बॉर्डर के रसुवागढ़ी इलाके में अचानक आई भयानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. इस हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं सड़कें और पुल बह जाने की वजह से चीन जाने वाला मुख्य व्यापारिक रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है. तिब्बत में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले लगभग 400 श्रद्धालुओं से संपर्क टूट चुका है. नेपाल पर्यटन बोर्ड के मुताबिक इनमें कम से कम 105 भारतीय शामिल हैं।

बांग्लादेश में सुरक्षित नहीं अल्पसंख्यक? रंगपुर में 4 हत्याओं के बाद चांदपुर से पूरा हिंदू परिवार
47d ago

बांग्लादेश में सुरक्षित नहीं अल्पसंख्यक? रंगपुर में 4 हत्याओं के बाद चांदपुर से पूरा हिंदू परिवार

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की सुरक्षा को लेकर चिंताएं और ज्यादा गहरा गई हैं. रंगपुर में स्कूल शिक्षक गणपति चक्रवर्ती और उनके परिवार के तीन सदस्यों के दर्दनाक कत्लेआम का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब चांदपुर से एक और हिंदू परिवार के रहस्यमय तरीके से गायब होने की सनसनीखेज खबर सामने आ गई है. लापता लोगों में चांदपुर शहर के जाने-माने व्यवसायी 'एसके शिल्पालय' के मालिक पिंटू दास, उनकी प।

ल्हेंदे नदी में कूदा था 'हिम राक्षस', नेपाल में बिना बारिश वाली बाढ़ की इनसाइड स्टोरी, कहां गए 400
47d ago

ल्हेंदे नदी में कूदा था 'हिम राक्षस', नेपाल में बिना बारिश वाली बाढ़ की इनसाइड स्टोरी, कहां गए 400

Avalanche Blockade Bursts in Lhende River: नेपाल की भोटेकोशी नदी में बिना बारिश के अचानक बाढ़ आ गई. इस बाढ़ ने तटीय इलाकों में भारी तबाही मचाई है. इसमें सैकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि कई घर और पुल बह गए हैं. वैज्ञानिकों के मुताबिक नेपाल-चीन बॉर्डर के पास बड़ा हिमस्खलन हुआ था. इस वजह से ल्हेंदे नदी का पानी रुक गया था. बाद में यह बर्फीला बांध अचानक टूट गया और पानी उफान पर आ गया।

महिला वोट बैंक पर सरकारें मेहरबान क्यों? BJP का 'वादा निभाने' का गणित
47d ago

महिला वोट बैंक पर सरकारें मेहरबान क्यों? BJP का 'वादा निभाने' का गणित

इन दिनों देशभर में महिलाओं के लिए सरकारी योजनाओं की बाढ़ आ गई है. उत्तर प्रदेश में बुजुर्ग महिलाओं के लिए फ्री बस की सुविधा शुरू हो गई है, बिहार सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर बेटियों के लिए बड़े ऐलान किए हैं और दिल्ली में महिलाओं को लक्ष्मी योजना के तहत पैसे मिलना शुरू हो रहे हैं. एक तरफ बीजेपी वादा निभाने का है संदेश दे रही है, तो दूसरी तरफ महिलाएं वफादार वोटर्स साबित हो रही हैं।

'दलित, आदिवासियों के साथ...', UN की रिपोर्ट पर भारत का करारा जवाब
47d ago

'दलित, आदिवासियों के साथ...', UN की रिपोर्ट पर भारत का करारा जवाब

भारत ने संयुक्त राष्ट्र की नस्लीय भेदभाव उन्मूलन कमेटी (सीईआरडी) की देश के बारे में की गई टिप्पणियों को सिरे से खारिज कर दिया. विदेश मंत्रालय ने बुधवार (26 अगस्त) को इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया भी दी. भारत ने इसे राजनीति से प्रेरित और बेहद दुर्भावनापूर्ण बताया. यूएन की रिपोर्ट में भारत में दलितों और आदिवासियों के अधिकारों के हनन का दावा किया गया है।

H-1B वीजा से फिर बढ़ेंगी भारतीयों की मुश्किलें, क्या बोले एक्सपर्ट
47d ago

H-1B वीजा से फिर बढ़ेंगी भारतीयों की मुश्किलें, क्या बोले एक्सपर्ट

अमेरिका के H-1B वीजा को लेकर भारतीयों की मुसीबतें फिर से बढ़ने वाली हैं. विदेशी मामलों के जानकार रोबिंदर सचदेव ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि पहले ट्रंप प्रशासन ने 1 लाख डॉलर की फीस लगाई थी, जिसे अमेरिकी कोर्ट के एक जज ने खारिज कर दिया था. ऐसे में दोबारा ट्रंप प्रशासन ने अब फिर से कुछ कैलकुलेट करके कहा है कि इस बार 1 लाख 3 हजार 265 डॉलर की फीस लगाएंगे।

‘ईरान से डील संभव नहीं, जल्द हो सकता है हमला’, इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने दे डाली चेतावनी
47d ago

‘ईरान से डील संभव नहीं, जल्द हो सकता है हमला’, इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने दे डाली चेतावनी

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि ईरान के साथ कोई अच्छा समझौता हो पाना मुश्किल लगता है। ‘ईरान से डील संभव नहीं, जल्द हो सकता है हमला’, इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने दे डाली चेतावनी।

इस्लामिक नाटो के कबाब का ख्वाब देख रहा बांग्लादेश, हड्डी की तरह फंसा संविधान का वो पेंच क्या
47d ago

इस्लामिक नाटो के कबाब का ख्वाब देख रहा बांग्लादेश, हड्डी की तरह फंसा संविधान का वो पेंच क्या

भारत के पड़ोस में यह एक इस्लामिक धड़ा तैयार हो गया है. पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के गठजोड़ वाले मक्का रक्षा समझौते में बांग्लादेश भी एंट्री पाने के लिए तैयारी कर रहा है. सवाल बांग्लादेश को लेकर है, जिसने इस ग्रुप में शामिल होने को लेकर दिलचस्पी दिखाई है. हालांकि बांग्लादेश की हुकूमत ने जिस कबाब का ख्वाब सजाया हुआ है, उसमें एक छोटी सी हड्डी भी है जो रंग में भंग डाल सकती है।

'एकतरफा प्यार की सजा क्यों भुगते नेपाल?' चीन बॉर्डर से आई मौत की लहर तो भड़का पत्रकार, 105 भारतीयों
47d ago

'एकतरफा प्यार की सजा क्यों भुगते नेपाल?' चीन बॉर्डर से आई मौत की लहर तो भड़का पत्रकार, 105 भारतीयों

नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. यह बाढ़ चीन के तिब्बत बॉर्डर की तरफ से आई है. नेपाली जर्नलिस्ट परशुराम काफ्ले ने चीन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि चीन ने बाढ़ का कोई अर्ली वार्निंग अलर्ट नहीं दिया. इस वजह से 105 भारतीयों समेत 384 लोग लापता हैं. नेपाल में 7 लोगों की मौत हो चुकी है. आर्मी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

गाजा में पतंग उड़ाने पर इजराइल का गुस्सा! फिलिस्तीनियों को इलाका खाली करने की धमकी
47d ago

गाजा में पतंग उड़ाने पर इजराइल का गुस्सा! फिलिस्तीनियों को इलाका खाली करने की धमकी

Israel Palestine Conflict: गाजा पट्टी के इलाकों में पतंग और ड्रोन उड़ाने को लेकर इजराइल ने नाराजगी जताई है। गाजा पट्टी के कुछ हिस्से जहां पतंगें उड़ाई गईं वहां से फिलिस्तीनियों को इजराइल ने निष्कासित करने की धमकी दी है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने इस बारे में एक संयुक्त चेतावनी भी जारी की है। दूसरी तरफ, संयुक्त राष्ट्र ने इजराइल की इस धमकी की निंदा की है।

ईरान से कारोबार करने वाले देशों को अमेरिका की धमकी, क्या हैं सेकेंडरी सैंक्शंस और कैसे करते हैं काम?
47d ago

ईरान से कारोबार करने वाले देशों को अमेरिका की धमकी, क्या हैं सेकेंडरी सैंक्शंस और कैसे करते हैं काम?

US Secondary Sanctions Iran: ईरान पर अमेरिकी दबाव अब सिर्फ तेहरान तक सीमित नहीं है। अमेरिका ने ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों और कंपनियों को भी कार्रवाई की चेतावनी दी है। ट्रंप प्रशासन ने इसके लिए ‘ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट’ शुरू किया है। इसका मकसद ईरान की कमाई के स्रोतों और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संपर्कों को कमजोर करना है।

अब इराक-ईरान में ठनी, नक्शे और फारस की खाड़ी को लेकर बढ़ा विवाद, ईरानी राजदूत को किया गया तलब
47d ago

अब इराक-ईरान में ठनी, नक्शे और फारस की खाड़ी को लेकर बढ़ा विवाद, ईरानी राजदूत को किया गया तलब

मिडिल ईस्ट में अब इराक और ईरान के बीच ठन गई है। दोनों के बीच क्षेत्र के नक्शे और गलत बयानबाजी को लेकर विवाद बढ़ गया है। दरअसल, ईरान के कुछ दूतावासों ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ऐसे नक्शे और टिप्पणियां पोस्ट कीं, जिन्हें इराक ने अपने हितों के खिलाफ माना। इसको लेकर इराक के विदेश मंत्रालय ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और ईरानी राजदूत को तलब कर स्पष्टीकरण मांगा।

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के दौरान मासूम को पुलिस ने पकड़ा, राहुल ने रि-शेयर किया वीडियो
47d ago

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के दौरान मासूम को पुलिस ने पकड़ा, राहुल ने रि-शेयर किया वीडियो

राहुल गांधी ने बिहार की राजधानी पटना में चल रहे छात्रों के प्रदर्शन से जुड़े मुद्दे को उठाते हुए सवाल पूछा है. उन्होंने अपने एक्स पोस्ट पर एनएसयूआई के एक पोस्ट को रिपोस्ट किया है, जिसमें पुलिस इस प्रदर्शन के बीच बच्चे को गिरफ्तार करके ले जा रही है. राहुल ने अपने बयान में पूछा है कि बिहार के छात्रों का सवाल बहुत सीधा है. भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी क्यों हुई है?

जिसे जनरल मुशर्रफ के दौर में खामोश किया, वो नाम आज भी जिंदा है... बलूच नवाब अकबर बुगती की कहानी
47d ago

जिसे जनरल मुशर्रफ के दौर में खामोश किया, वो नाम आज भी जिंदा है... बलूच नवाब अकबर बुगती की कहानी

जनरल परवेज मुशर्रफ के शासनकाल में नवाब अकबर खान बुगती की हत्या ने बलूचिस्तान के राजनीतिक संघर्ष को एक नया मोड़ दिया था, करीब दो दशक बाद भी बुगती का नाम बलूच राष्ट्रवादी आंदोलन, संघर्ष और प्रतिरोध की पहचान के तौर पर लिया जाता है. जिसे जनरल मुशर्रफ के दौर में खामोश किया, वो नाम आज भी जिंदा है बलूच नवाब अकबर बुगती की कहानी।

'रेट पूछे गए थे..', बांसुरी स्वराज ने 'पितृसत्ता' के मुद्दे पर राहुल को घेरा
47d ago

'रेट पूछे गए थे..', बांसुरी स्वराज ने 'पितृसत्ता' के मुद्दे पर राहुल को घेरा

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी पर झूठा नैरेटिव सेट करने का आरोप लगाते हुए पुणे में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर 'पितृसत्ता को खत्म करो'( Smash the Patriacrchy) के मुद्दे पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि इससे पूरी तरह सहमत हूं. लेकिन राहुल गांधी से पूछना चाहती हूं कि इस मुद्दे का यह नारा पुणे के स्टेज तक ही सीमित रखते हैं?

सभी संस्करण देखें → · ← ताज़ा संस्करण पर लौटें