ढाबा संचालक से अनुचित मांग, लड़की के अपहरण और छेड़खानी के आरोप में मंगलवार को कसया थाने पर तैनात दो सिपाहियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। यूपी पुलिस के दो सिपाहियों की ढाबे वाले पर जोर-जबर्दस्ती, युवती का अपहरण; मजदूरों से मारपीट।
फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 को लगा नहीं था कि वह अब बच भी पाएंगे. एयर टर्बुलेंस में फंसी इस फ्लाइट में 12 लोग जख्मी हुए हैं. घायलों में 8 पैसेंजर और 4 क्रू मेंबर्स को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. आखिर फ्लाइट में क्या हुआ, आइए जाने पैसेंजर की जुबानी।
रूस ने बांग्लादेश से अपने न्यूक्लियर पावर प्लांट प्रोजेक्ट का 11.38 अरब डॉलर का बिल भारतीय रुपए में मांगा है. खास बात येहै कि रूस ने चीन की करेंसी युआन को पूरी तरह इग्नोर कर दिया. इसकी वजह ये है कि भारत के साथ रूस और बांग्लादेश दोनों का 'रुपया पेमेंट सिस्टम' पहले से ही बढ़िया काम कर रहा है. RBI के वोस्ट्रो खातों के जरिए होने वाली ये डील डॉलर के दबदबे को करारा झटका देगी।
निर्देश?---Red Sea Attack: Indian-Flagged Vessel Sinks Near Yemen, Sonowal Orders Steps to Protect Seafarers लाल सागर में भारतीय जहाज पर हमला: कार्गो पोत डूबा, 13 भारतीय नाविक सुरक्षित; सरकार ने क्या दिए।
लाल सागर (Red Sea) में आज एक भारतीय कमर्शियल जहाज (Indian Commercial Vessel) को निशाना बनाया गया है। यमन (Yemen) के तट के पास हुए इस हमले की वजह से भारतीय जहाज एमएसवी फैज नूर ओलिया (MSV Faize Noore Oliya) में आग लग गई। हादसे के समय जहाज पर 13 भारतीय नाविकों समेत 14 लोग सवार थे। हालांकि सभी लोगों की जान बचा ली गई है, लेकिन जहाज को नहीं बचाया जा सका और वो डूब गया।
इजराइल से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. एक बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड का कब्र पर खुद को गोली मार ली. गर्लफ्रेंड की मौत हमास के 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले में हुई थी. दोनों बचपन से ही एक-दूसरे के बेहद करीब थे और अशरफ इस सदमे से उबर नहीं पा रहे थे. भाई की शादी में हंसी-खुशी नाचा, फिर तीन दिन में ऐसा क्या हुआ जो गर्लफ्रेंड की कब्र पर जाकर खुद को।
Indian Ship Attack Near Yaman: आज यानी 4 अगस्त को यमन तट के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले कमर्शियल जहाज MSV Faize Noore Oliya पर मिसाइल से हमला हुआ. इस बिना उकसावे के हमले में क्षतिग्रस्त होकर जहाज समुद्र में डूब गया. यमनी कोस्ट गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए जहाज पर सवार सभी 14 नाविकों (13 भारतीयों सहित) को सुरक्षित बचा लिया।
ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच सीज़फायर खत्म होने की वजह से सिर्फ हमलों का सिलसिला ही शुरू नहीं हुआ, बल्कि होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) पर भी इसका असर देखने को मिला। अमेरिकी हमलों का बाद जहाँ ईरान ने एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया, तो वहीँ अमेरिका ने इस रणनीतिक जलमार्ग में एक बार फिर ईरान के खिलाफ नाकेबंदी कर दी।
ईरान में 87.9 प्रतिशत तक पहुंची महंगाई के कारण लोग अपने असली बाल बेचने को मजबूर हो गए हैं. लोग अपनी रोजमर्रा की चीजें भी बेच रहे हैं ताकि वे अपना गुजारा कर सकें. ईरान में इलाज भी अब ईएमआई पर मिल रहा है. पश्चिम एशिया में जारी जंग और अमेरिका के कहर के बीच ईरान में आम इंसान का वजूद बचाने की जंग अब 'सरवाइवल इकॉनमी' में बदल चुकी है।
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब के नज्रान एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला किया है. हूतियों के कहा कि सऊदी अरब ने यमन के सादा और हज्जाह प्रांतों के हवाई क्षेत्र में अपने ड्रोन भेजकर नियमों का उल्लंघन किया था. यह हमला उसी की रिएक्शन है. 'हर हमले का ऐसे ही दिया जाएगा जवाब', सऊदी के नज्रान एयरपोर्ट पर हमले का दावा, हूतियों ने दी चेतावनी।
ईरान-अमेरिका से रूस-यूक्रेन तक अब लड़ाई सिर्फ सरहदों पर बंदूकें चलाने या आमने-सामने सैनिकों को लड़ाने तक सीमित नहीं रही. हर तरफ मिसाइलों और ड्रोन का रुख एक ही बेहद रहस्यमयी ठिकाने की तरफ मुड़ा हुआ है. चाहे मॉस्को, रियाजान और तातारस्तान के इलाके हों या फिर बुशेहर, इस्फहान और खुर्रमशहर जैसी संवेदनशील लोकेशंस, दुश्मन अब सीधे उसी दुखती रग पर वार कर रहा है जिससे पूरा देश एक झटके में पंगु हो जाता है।
अमेरिका और ईरान के बीच पांच महीने से चल रहे युद्ध ने अमेरिकी गोला-बारूद के भंडार को कम कर दिया है। अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ अपनी सबसे घातक मिसाइलों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया है, जिससे इनके स्टॉक पर दबाव बढ़ गया है। अमेरिकी सैन्य तैयारी को लेकर नई चिंताएं पैदा हुई हैं। US Missile Stockpile: अमेरिका और ईरान के बीच पिछले पांच महीनों से चल रहे युद्ध के कारण अमेरिकी गोला-बारूद के घटते भंडार ने देश की सैन्य तैयारियों को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं।
तेलंगाना के सूर्यापेट जिले की रहने वाली 36 साल की गुगुलोत सुनीता अपने परिवार की मुख्य कमाने वाली सदस्य थीं. उन्होंने बी. एससी. नर्सिंग करने के बाद परिवार को आर्थिक संकट से उबारने के लिए सितंबर 2024 में सऊदी अरब का रुख किया था. लेकिन उसके साथ कुछ ऐसा हुआ है कि अब वो भारत नहीं लौट पा रही हैं. दूसरों की जान बचाने वाली सुनीता खुद सऊदी में लड़ रही जिंदगी की जंग, कर्ज में डूबे परिवार ने सरकार।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची को इस्लामाबाद बुलाकर पाकिस्तान ने एक बार फिर खुद को अमेरिका और ईरान के बीच बहुत बड़ा 'पीस ब्रोकर' दिखाने का नाटक शुरू कर दिया है. हालांकि, अमेरिकी सेना के रिटायर्ड जनरल और डिफेंस एक्सपर्ट जैक कीन ने पाकिस्तान की पोल खोलते हुए उसे ‘बिका हुआ’ मीडिएटर करार दिया है. अफगानिस्तान से लेकर ईरान तक धोखेबाजी का ट्रैक रिकॉर्ड रखने वाला पाकिस्तान वास्तव में निष्पक्ष मीडिएटर।
Iran Israel Enmity: ईरान और इजरायल के बीच की जंग अब सोशल मीडिया के रास्ते से होते हुए कॉन्ट्रैक्ट किलिंग तक पहुंच चुकी है. अब क्रिमिनल सिंडिकेट ने इसकी जगह एक नया और खौफनाक तरीका निकाल लिया है. अब गैंग्स सोशल मीडिया के जरिए कम उम्र के किशोर लड़कों यानी टीनएजर्स को अपने जाल में फंसा रहे हैं और उन्हें पैसों का लालच देकर हत्याएं करवा रहे हैं।
ईरान ने यूक्रेन पर हमला करने के लिए बैलिस्टिक मिसाइल तैयार की थी। कैस्पियन सागर में एक ईरानी कमर्शियल शिप पर हमले के बाद यह कार्रवाई की जा रही थी। यूक्रेन ने घटना को अनजाने में हुई गलती बताया, जिसके बाद ईरान ने अपनी सैन्य कार्रवाई रोक दी। Middle East Conflict: ईरान ने दावा किया है कि कैस्पियन सागर में उसके एक कमर्शियल शिप पर हुए हमले के बाद उसने यूक्रेन के भीतर तीन ठिकानों पर जवाबी हमला करने की तैयारी कर ली थी।
PoK में भड़के जनविद्रोह, चुनाव में धांधली और सेना की बर्बरता का सच जब विदेशी मीडिया ने दुनिया के सामने रखा तो शहबाज शरीफ सरकार और जनरल असीम मुनीर की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भयंकर फजीहत हो गई. इसी बदनामी से बचने और मुनीर की साख बचाने के लिए पाकिस्तान सरकार ने ‘फॉरेन मीडिया फैसिलिटेशन गाइडलाइंस 2026’ का नया पासा फेंका है।
Hizbul Chief on PoK Unrest: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पिछले दो महीनों से जारी हिंसा और विरोध प्रदर्शनों के बीच हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन ने सभी पक्षों से शांति की अपील की है. उसने पाकिस्तान सरकार और जॉइंट एक्शन कमेटी से बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने का आग्रह करते हुए कहा कि लगातार खून-खराबा और गोलीबारी से क्षेत्र की छवि खराब हो रही है।
Sheikh Hasina Bangladesh News: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बुधवार 5 अगस्त को होने वाले संबोधन पर दुनियाभर की नजरें टिकी हैं. सवाल उठ रहा है कि क्या शेख हसीना की वापसी की कोशिश बांग्लादेश की राजनीति में नया मोड़ ला सकती है और क्या इसका असर भारत-बांग्लादेश संबंधों पर भी पड़ेगा? बांग्लादेश में तैनात रहीं भारत की पूर्व उच्चायुक्त वीना सीकरी ने इस तमाम सवालों पर अपनी राय रखी है।
CWG 2026: पाकिस्तान का कॉमनवेल्थ गेम्स का सफर एक परेशान करने वाली घटना के साथ खत्म हुआ। पुरुषों के 60kg इवेंट में हिस्सा लेने वाले होनहार युवा बॉक्सर कुदरातुल्लाह, सोमवार सुबह टीम के घर लौटने से कुछ घंटे पहले ही टीम होटल से गायब हो गए. इस नई घटना ने पाकिस्तान के खेल प्रशासन, टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
होर्मुज को लेकर फिर से बात जल्द बन सकती है. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने इसे लेकर बयान दिया है. पिछले कुछ दिनों में हालात मुश्किल भरे रहे हैं. अमेरिका की कोशिश है कि जल्द समझौता हो और इस अहम समुद्री रास्ते से जहाज गुजर सकें. 'हॉर्मुज पर आज या कल बन सकती है बात', अमेरिका का दावा, जल्द हो सकता है समझौता।