US Missile Stockpile: अमेरिका और ईरान के बीच पिछले पांच महीनों से चल रहे युद्ध के कारण अमेरिकी गोला-बारूद के घटते भंडार ने देश की सैन्य तैयारियों को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं। रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ अपनी सबसे घातक और अत्यधिक सटीक लंबी दूरी की मिसाइलों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया है, जिससे इनके स्टॉक पर दबाव बढ़ गया है।
तेलंगाना के सूर्यापेट जिले की रहने वाली 36 साल की गुगुलोत सुनीता अपने परिवार की मुख्य कमाने वाली सदस्य थीं. उन्होंने बी. एससी. नर्सिंग करने के बाद परिवार को आर्थिक संकट से उबारने के लिए सितंबर 2024 में सऊदी अरब का रुख किया था. लेकिन उसके साथ कुछ ऐसा हुआ है कि अब वो भारत नहीं लौट पा रही हैं. दूसरों की जान बचाने वाली सुनीता खुद सऊदी में लड़ रही जिंदगी की जंग, कर्ज में डूबे परिवार ने सरकार।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची को इस्लामाबाद बुलाकर पाकिस्तान ने एक बार फिर खुद को अमेरिका और ईरान के बीच बहुत बड़ा 'पीस ब्रोकर' दिखाने का नाटक शुरू कर दिया है. हालांकि, अमेरिकी सेना के रिटायर्ड जनरल और डिफेंस एक्सपर्ट जैक कीन ने पाकिस्तान की पोल खोलते हुए उसे ‘बिका हुआ’ मीडिएटर करार दिया है. अफगानिस्तान से लेकर ईरान तक धोखेबाजी का ट्रैक रिकॉर्ड रखने वाला पाकिस्तान वास्तव में निष्पक्ष मीडिएटर।
Iran Israel Enmity: ईरान और इजरायल के बीच की जंग अब सोशल मीडिया के रास्ते से होते हुए कॉन्ट्रैक्ट किलिंग तक पहुंच चुकी है. अब क्रिमिनल सिंडिकेट ने इसकी जगह एक नया और खौफनाक तरीका निकाल लिया है. अब गैंग्स सोशल मीडिया के जरिए कम उम्र के किशोर लड़कों यानी टीनएजर्स को अपने जाल में फंसा रहे हैं और उन्हें पैसों का लालच देकर हत्याएं करवा रहे हैं।
ईरान ने यूक्रेन पर हमला करने के लिए बैलिस्टिक मिसाइल तैयार की थी। कैस्पियन सागर में एक ईरानी कमर्शियल शिप पर हमले के बाद यह कार्रवाई की जा रही थी। यूक्रेन ने घटना को अनजाने में हुई गलती बताया, जिसके बाद ईरान ने अपनी सैन्य कार्रवाई रोक दी। Middle East Conflict: ईरान ने दावा किया है कि कैस्पियन सागर में उसके एक कमर्शियल शिप पर हुए हमले के बाद उसने यूक्रेन के भीतर तीन ठिकानों पर जवाबी हमला करने की तैयारी कर ली थी।
Saudi Arabia Najran Airport Attack: यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के नज्रान एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला कर एक संवेदनशील ठिकाने को निशाना बनाने का दावा किया है। हालांकि, सऊदी अरब की ओर से इस कथित हमले की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने टेलीग्राम पर जारी बयान में हमले की जिम्मेदारी ली।
Iranian President Pezeshkian: ईरान में अहम फैसले लेने की जिम्मेदारी अब IRGC कमांडर अहमद वहीदी लेंगे। ईरान के सुप्रीम नेता मोजतबा खामेनेई ने ईरानी राष्ट्रपति की शक्तियां कम कर दी हैं। इसके साथ ही, सुप्रीम नेता ने राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान को अंतिम चेतावनी भी जारी कर दी है। Iran के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का बड़ा फैसला, अब राष्ट्रपति नहीं, IRGC कमांडर लेंगे अहम फैसले।
Sheikh Hasina Bangladesh News: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बुधवार 5 अगस्त को होने वाले संबोधन पर दुनियाभर की नजरें टिकी हैं. सवाल उठ रहा है कि क्या शेख हसीना की वापसी की कोशिश बांग्लादेश की राजनीति में नया मोड़ ला सकती है और क्या इसका असर भारत-बांग्लादेश संबंधों पर भी पड़ेगा? बांग्लादेश में तैनात रहीं भारत की पूर्व उच्चायुक्त वीना सीकरी ने इस तमाम सवालों पर अपनी राय रखी है।
CWG 2026: पाकिस्तान का कॉमनवेल्थ गेम्स का सफर एक परेशान करने वाली घटना के साथ खत्म हुआ। पुरुषों के 60kg इवेंट में हिस्सा लेने वाले होनहार युवा बॉक्सर कुदरातुल्लाह, सोमवार सुबह टीम के घर लौटने से कुछ घंटे पहले ही टीम होटल से गायब हो गए. इस नई घटना ने पाकिस्तान के खेल प्रशासन, टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने जुलाई के महीने में बलूचिस्तान के 23 अलग-अलग इलाकों में कुल 48 सैन्य अभियानों को अंजाम दिया. दावा है कि इन हमलों में पाकिस्तान के 97 सैन्यकर्मी मारे गए और 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए. इसके अलावा, संगठन ने 5 ऐसे लोगों को भी मारने का दावा किया है जिन्हें वे सेना का मुखबिर बता रहे हैं।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में वोटिंग बायकॉट और तनाव के बीच भारत ने पाक को आईना दिखाया। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में वोटिंग बायकॉट और जारी तनाव की स्थिति के बीच मंगलवार (4 अगस्त, 2026) को दो विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. इन दोनों विधानसभा सीटों पर मतदान रविवार (2 अगस्त, 2026) को तय किया गया था, लेकिन मुजफ्फराबाद-1 और मुजफ्फराबाद-2 के सभी मतदान केंद्रों पर सड़क बंद, विरोध प्रदर्शन और आगजनी की घटनाएं होने की वजह से वोटिंग नहीं हो पाई थी।
पाकिस्तान में गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने शरीफ सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। पाकिस्तान में सत्ता के स्तर पर कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. यहां दो फाड़ साफ नजर आ रहे हैं. गृहमंत्री लगातार अपने ही देश की सरकार के शासन व्यवस्था को निशाने पर ले रहे हैं. गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने अब एक और बयान दिया है, जो भ्रष्टाचार जैसे संगीन आरोप को उजागर करते हैं।
दिल्ली के जंतर मंतर पर एक महीने तक विरोध प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा और केंद्र सरकार की तरफ से सभी शर्तों के मान लेने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपना प्रदर्शन तो खत्म कर दिया, लेकिन सरकार की तरफ से उनकी शर्तें मान लेने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके खासे चर्चा में रहने लगे।
PoK में स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है, जहां पाकिस्तानी सेना पर मस्जिदों को निशाना बनाने और इमामों पर बर्बरता ढाने के आरोप लग रहे हैं. भिंबर में सुरक्षा बलों ने मस्जिद के अंदर जो किया उसकी माफी नहीं हो सकती. पूरे मीरपुर डिवीजन में इंटरनेट ब्लैकआउट की हालत है लेकिन इस बीच किसी तरह एक खबर निकल आई, वो सुनकर हर किसी की रूह कांप उठेगी।
पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अभिजीत दीपके, सौरव दास और सीजेपी आयोजकों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की धारा 13, 14 और 15 और बीएनएस की धारा 153 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. इससे पहले दिल्ली पुलिस से शिकायत की गई थी कि दीपके ने एक इन्फ्लुएंसर को धमकी दी थी. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) संस्थापक अभिजीत दीपके की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।
थाईलैंड ने भारत की ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने में रुचि दिखाई है, जो फिलीपींस, वियतनाम और इंडोनेशिया के बाद आसियान देशों में चौथा देश है. थाईलैंड ने अपने पड़ोसी कंबोडिया के साथ गंभीर सैन्य संघर्ष के बाद अपनी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया है. फिलीपींस, वियतनाम और इंडोनेशिया के बाद अब एक और आसियान देश भारत की ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने में रुचि दिखा रहा है।
गृहमंत्री अमित शाह ने बताया कि 2019 के बाद से अबतक 274 अपराधियों की वापसी सुनिश्चित की गई है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने विदेशों में छिपे भगोड़ों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है. गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार (04.08.2026) को विदेश में छिपे भगोड़ों को पकड़ने के लिए केंद्र सरकार के एक्शन को लेकर जानकारी साझा की है।
एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-2379) में मंगलवार को एयर टर्बुलेंस से कई यात्री जख्मी होने की खबर है. प्लाइट हवा में अचानक से हिचकोले लेने लगी. सभी घायल यात्रियों को IGI एयरपोर्ट से एंबुलेंस से हॉस्पिटल रैफर कर दिया गया है. फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-2379) में मंगलवार (04.08.2026) को एयर टर्बुलेंस से कई यात्री जख्मी होने की खबर है।
Japan Heatwave Lions Died: जिस देश में कभी एसी की जरूरत नहीं पड़ी और जहां लोग सदाबहार मौसम के आदी हैं, वहां अगर गर्मी 38-40 डिग्री पहुंच जाए तो हाल क्या होगा? जापान में इस वक्त ऐसा ही हो रहा है और इंसान छोड़िए जानवरों से भी ये बदलाव सहा नहीं जा रहा है. जापान के चिड़ियाघर में अब तक 3 शेरों की मौत हो चुकी है।
होर्मुज को लेकर फिर से बात जल्द बन सकती है. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने इसे लेकर बयान दिया है. पिछले कुछ दिनों में हालात मुश्किल भरे रहे हैं. अमेरिका की कोशिश है कि जल्द समझौता हो और इस अहम समुद्री रास्ते से जहाज गुजर सकें. 'हॉर्मुज पर आज या कल बन सकती है बात', अमेरिका का दावा, जल्द हो सकता है समझौता।
रूस ने बांग्लादेश से अपने न्यूक्लियर पावर प्लांट प्रोजेक्ट का 11.38 अरब डॉलर का बिल भारतीय रुपए में मांगा है. खास बात येहै कि रूस ने चीन की करेंसी युआन को पूरी तरह इग्नोर कर दिया. इसकी वजह ये है कि भारत के साथ रूस और बांग्लादेश दोनों का 'रुपया पेमेंट सिस्टम' पहले से ही बढ़िया काम कर रहा है. RBI के वोस्ट्रो खातों के जरिए होने वाली ये डील डॉलर के दबदबे को करारा झटका देगी।
केंद्र सरकार ने मेडिकल पीजी में दाखिले की प्रक्रिया की समीक्षा के लिए 12 सदस्यीय उच्चस्तरीय विशेषज्ञ कमेटी का गठन किया है. नकारात्मक अंक पाने वालों को भी पीजी सीट मिलने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट को यह जानकारी दी गई. 4 मई को कोर्ट ने ही व्यवस्था में स्थायी सुधार के लिए कहा था. कैसे शुरू हुआ विवाद?
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी से अलग हुए सांसदों के गुट को लेकर अटकलों पर विराम लग गया है. टीएमसी छोड़कर एनसीपीआई में शामिल हुए यूसुफ पठान और अबु ताहिर को लेकर सूत्रों ने बताया कि कहीं कोई मतभेद नहीं है. कई रिपोर्ट्स में दावा था कि नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (NCPI) के कुछ सांसद एनडीए के साथ रहने में असहज़ हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने 3 अगस्त 2026 को फैसला सुनाया कि लिव-इन पार्टनर भी क्रूरता से सुरक्षा पा सकते हैं. जस्टिस संजय करोल और जस्टिस विक्रम नाथ की पीठ ने कहा कि अगर कोई पुरुष किसी महिला के साथ 'शादी जैसे रिश्ते' में रह रहा है, तो उस पर IPC की धारा 498A के तहत मुकदमा चलाया जा सकता है. यह फैसला लिव-इन रिलेशनशिप को कानूनी तौर पर नई पहचान देता है।
लोकसभा और राज्यसभा से भी 'जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक' पास हो गया है. इस विधेयक का मकसद जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम-1969 में और संशोधन करना है. लोकसभा के बाद मंगलवार (4 अगस्त) को राज्यसभा से भी 'जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक' पास हो गया है. विपक्ष के हंगामे के बीच दोपहर दो बजे जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इस बिल को पेश किया।