GeoPulse हर घंटे खबरें, संदर्भ के साथ।
English

आर्काइव संस्करण · दुनिया

स्टोरी बोर्ड

हर घंटे प्रकाशित हुई हर ब्रीफिंग, अपने अलग टैब में अपने ही फ्रंट पेज की तरह खुलती है।

ताज़ा ब्रीफिंग

स्टोरी बोर्ड

ताज़ा 25 खबरें

अराघची को इस्लामाबाद बुलाकर फिर मध्यस्थ बनने चला पाकिस्तान, अमेरिका से मिला ‘धोखेबाज’ का ताना!
23d ago

अराघची को इस्लामाबाद बुलाकर फिर मध्यस्थ बनने चला पाकिस्तान, अमेरिका से मिला ‘धोखेबाज’ का ताना!

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची को इस्लामाबाद बुलाकर पाकिस्तान ने एक बार फिर खुद को अमेरिका और ईरान के बीच बहुत बड़ा 'पीस ब्रोकर' दिखाने का नाटक शुरू कर दिया है. हालांकि, अमेरिकी सेना के रिटायर्ड जनरल और डिफेंस एक्सपर्ट जैक कीन ने पाकिस्तान की पोल खोलते हुए उसे ‘बिका हुआ’ मीडिएटर करार दिया है।

कॉन्ट्रैक्ट किलिंग तक पहुंची ईरान-इजरायल की दुश्मनी, यूरोप में सोशल मीडिया से तैयार हो रहे हिटमैन
23d ago

कॉन्ट्रैक्ट किलिंग तक पहुंची ईरान-इजरायल की दुश्मनी, यूरोप में सोशल मीडिया से तैयार हो रहे हिटमैन

Iran Israel Enmity: ईरान और इजरायल के बीच की जंग अब सोशल मीडिया के रास्ते से होते हुए कॉन्ट्रैक्ट किलिंग तक पहुंच चुकी है. अब क्रिमिनल सिंडिकेट ने इसकी जगह एक नया और खौफनाक तरीका निकाल लिया है. अब गैंग्स सोशल मीडिया के जरिए कम उम्र के किशोर लड़कों यानी टीनएजर्स को अपने जाल में फंसा रहे हैं और उन्हें पैसों का लालच देकर हत्याएं करवा रहे हैं।

बैलिस्टिक मिसाइल लॉक्ड थी, यूक्रेन पर हमला करने वाला था ईरान, जानें आखिरी वक्त पर क्यों रुका ऑपरेशन?
23d ago

बैलिस्टिक मिसाइल लॉक्ड थी, यूक्रेन पर हमला करने वाला था ईरान, जानें आखिरी वक्त पर क्यों रुका ऑपरेशन?

ईरान ने यूक्रेन पर हमला करने के लिए बैलिस्टिक मिसाइल तैयार की थी। कैस्पियन सागर में एक ईरानी कमर्शियल शिप पर हमले के बाद यह कार्रवाई की जा रही थी। यूक्रेन ने घटना को अनजाने में हुई गलती बताया, जिसके बाद ईरान ने अपनी सैन्य कार्रवाई रोक दी। Middle East Conflict: ईरान ने दावा किया है कि कैस्पियन सागर में उसके एक कमर्शियल शिप पर हुए हमले के बाद उसने यूक्रेन के भीतर तीन ठिकानों पर जवाबी हमला करने की तैयारी कर ली थी।

सऊदी अरब के नज्रान एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले का दावा, हूतियों ने ली जिम्मेदारी
23d ago

सऊदी अरब के नज्रान एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले का दावा, हूतियों ने ली जिम्मेदारी

Saudi Arabia Najran Airport Attack: यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के नज्रान एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला कर एक संवेदनशील ठिकाने को निशाना बनाने का दावा किया है। हालांकि, सऊदी अरब की ओर से इस कथित हमले की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने टेलीग्राम पर जारी बयान में हमले की जिम्मेदारी ली।

Iran के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का बड़ा फैसला, अब राष्ट्रपति नहीं, IRGC कमांडर लेंगे अहम फैसले
23d ago

Iran के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का बड़ा फैसला, अब राष्ट्रपति नहीं, IRGC कमांडर लेंगे अहम फैसले

Iranian President Pezeshkian: ईरान में अहम फैसले लेने की जिम्मेदारी अब IRGC कमांडर अहमद वहीदी लेंगे। ईरान के सुप्रीम नेता मोजतबा खामेनेई ने ईरानी राष्ट्रपति की शक्तियां कम कर दी हैं। इसके साथ ही, सुप्रीम नेता ने राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान को अंतिम चेतावनी भी जारी कर दी है। Iran के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का बड़ा फैसला, अब राष्ट्रपति नहीं, IRGC कमांडर लेंगे अहम फैसले।

ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
23d ago

ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान वार्ता में सऊदी, यूएई और कतर का नाम लिया, पाकिस्तान को नहीं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झटका लगा है. इस बार मामला अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत से जुड़ा है. लंबे समय से पाकिस्तान खुद को अमेरिका और ईरान के बीच संभावित मध्यस्थ के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान ने पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

ट्रंप ने भी दिया पाकिस्तान को गच्चा, 'शांतिदूत' का बैज छीना, शुरू हुए मुनीर-शहबाज के बुरे दिन
23d ago

ट्रंप ने भी दिया पाकिस्तान को गच्चा, 'शांतिदूत' का बैज छीना, शुरू हुए मुनीर-शहबाज के बुरे दिन

अमेरिका ने पाकिस्तान को ईरान युद्ध मध्यस्थता से हटा दिया है. डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को शांतिदूत का तमगा छीन लिया है. इससे पाकिस्तान के मुनीर और शहबाज के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं. US Drops Pakistan From Iran War Mediation: पाकिस्तान अपने घर में घिरा ही हुआ था, जब उसके सबसे बड़े हितैषी बने डोनाल्ड ट्रंप ने भी उसे गच्चा दे दिया है।

शेख हसीना अपने संबोधन से क्या हासिल करना चाहती हैं, बांग्लादेश पर क्या होगा असर? पूर्व राजनयिक ने
23d ago

शेख हसीना अपने संबोधन से क्या हासिल करना चाहती हैं, बांग्लादेश पर क्या होगा असर? पूर्व राजनयिक ने

Sheikh Hasina Bangladesh News: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बुधवार 5 अगस्त को होने वाले संबोधन पर दुनियाभर की नजरें टिकी हैं. सवाल उठ रहा है कि क्या शेख हसीना की वापसी की कोशिश बांग्लादेश की राजनीति में नया मोड़ ला सकती है और क्या इसका असर भारत-बांग्लादेश संबंधों पर भी पड़ेगा? बांग्लादेश में तैनात रहीं भारत की पूर्व उच्चायुक्त वीना सीकरी ने इस तमाम सवालों पर अपनी राय रखी है।

होटल से गायब हुआ पाकिस्तानी बॉक्सर कुदरातुल्लाह, कॉमनवेल्थ गेम्स में पड़ोसियों की फिर फजीहत
23d ago

होटल से गायब हुआ पाकिस्तानी बॉक्सर कुदरातुल्लाह, कॉमनवेल्थ गेम्स में पड़ोसियों की फिर फजीहत

CWG 2026: पाकिस्तान का कॉमनवेल्थ गेम्स का सफर एक परेशान करने वाली घटना के साथ खत्म हुआ। पुरुषों के 60kg इवेंट में हिस्सा लेने वाले होनहार युवा बॉक्सर कुदरातुल्लाह, सोमवार सुबह टीम के घर लौटने से कुछ घंटे पहले ही टीम होटल से गायब हो गए. इस नई घटना ने पाकिस्तान के खेल प्रशासन, टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बलूचिस्तान में N40 हाईवे को मुनीर आर्मी की कब्रगाह बना रहे बलोच, महीने भर में मारे 97 सैनिक!
23d ago

बलूचिस्तान में N40 हाईवे को मुनीर आर्मी की कब्रगाह बना रहे बलोच, महीने भर में मारे 97 सैनिक!

बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने जुलाई के महीने में बलूचिस्तान के 23 अलग-अलग इलाकों में कुल 48 सैन्य अभियानों को अंजाम दिया. दावा है कि इन हमलों में पाकिस्तान के 97 सैन्यकर्मी मारे गए और 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए. इसके अलावा, संगठन ने 5 ऐसे लोगों को भी मारने का दावा किया है जिन्हें वे सेना का मुखबिर बता रहे हैं।

‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
23d ago

‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में वोटिंग बायकॉट और तनाव के बीच भारत ने पाक को आईना दिखाया। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में वोटिंग बायकॉट और जारी तनाव की स्थिति के बीच मंगलवार (4 अगस्त, 2026) को दो विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. इन दोनों विधानसभा सीटों पर मतदान रविवार (2 अगस्त, 2026) को तय किया गया था, लेकिन मुजफ्फराबाद-1 और मुजफ्फराबाद-2 के सभी मतदान केंद्रों पर सड़क बंद, विरोध प्रदर्शन और आगजनी की घटनाएं होने की वजह से वोटिंग नहीं हो पाई थी।

क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
23d ago

क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज

पाकिस्तान में गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने शरीफ सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। पाकिस्तान में सत्ता के स्तर पर कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. यहां दो फाड़ साफ नजर आ रहे हैं. गृहमंत्री लगातार अपने ही देश की सरकार के शासन व्यवस्था को निशाने पर ले रहे हैं. गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने अब एक और बयान दिया है, जो भ्रष्टाचार जैसे संगीन आरोप को उजागर करते हैं।

मुनीर आर्मी ने अल्लाह के घर में जो किया, उसकी माफी नहीं, मस्जिद में इमाम की हालत देख कांप गए लोग
23d ago

मुनीर आर्मी ने अल्लाह के घर में जो किया, उसकी माफी नहीं, मस्जिद में इमाम की हालत देख कांप गए लोग

PoK में स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है, जहां पाकिस्तानी सेना पर मस्जिदों को निशाना बनाने और इमामों पर बर्बरता ढाने के आरोप लग रहे हैं. भिंबर में सुरक्षा बलों ने मस्जिद के अंदर जो किया उसकी माफी नहीं हो सकती. पूरे मीरपुर डिवीजन में इंटरनेट ब्लैकआउट की हालत है लेकिन इस बीच किसी तरह एक खबर निकल आई, वो सुनकर हर किसी की रूह कांप उठेगी।

भारत में 43 डिग्री तक नॉर्मल, जापान के शेर भी नहीं सह पा रहे 40 डिग्री टॉर्चर, 3 ने तोड़ दिया दम
23d ago

भारत में 43 डिग्री तक नॉर्मल, जापान के शेर भी नहीं सह पा रहे 40 डिग्री टॉर्चर, 3 ने तोड़ दिया दम

Japan Heatwave Lions Died: जिस देश में कभी एसी की जरूरत नहीं पड़ी और जहां लोग सदाबहार मौसम के आदी हैं, वहां अगर गर्मी 38-40 डिग्री पहुंच जाए तो हाल क्या होगा? जापान में इस वक्त ऐसा ही हो रहा है और इंसान छोड़िए जानवरों से भी ये बदलाव सहा नहीं जा रहा है. जापान के चिड़ियाघर में अब तक 3 शेरों की मौत हो चुकी है।

चीन ने बंद कर लिया दरवाजा, चला ऐसा मास्टरस्ट्रोक, रेयर अर्थ के लिए माथा पीटेगा अमेरिका, रोएगा जापान
23d ago

चीन ने बंद कर लिया दरवाजा, चला ऐसा मास्टरस्ट्रोक, रेयर अर्थ के लिए माथा पीटेगा अमेरिका, रोएगा जापान

China Tightens Exit Rules: चीन ने अपना एक मास्टरस्ट्रोक चलते हुए कुछ ऐसा किया है, जिसके बाद अमेरिका और जापान को खासी परेशानी होने वाली है. अमेरिका ने चीन पर टैरिफ लगाया और निर्यात को कंट्रोल किया तो चीन ने चुपके से अमेरिका की वो नस दबा दी है, जिससे उसे दर्द बेतहाशा दर्द होने वाला है. चीन ने बंद कर लिया दरवाजा, चला ऐसा मास्टरस्ट्रोक, रेयर अर्थ के लिए माथा पीटेगा अमेरिका, रोएगा जापान।

बलूचिस्तान ने शहबाज-मुनीर को दिया तगड़ा झटका, 11 अगस्त को लेकर बड़ा ऐलान
23d ago

बलूचिस्तान ने शहबाज-मुनीर को दिया तगड़ा झटका, 11 अगस्त को लेकर बड़ा ऐलान

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच अब बलूचिस्तान का मुद्दा भी एक बार फिर चर्चा में आ गया है. पाकिस्तान के सबसे बड़े और नेचुरल सोर्स से भरपूर प्रोविंस बलूचिस्तान में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. इसकी वजह यह है कि रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान ने 11 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस घोषित किया है और दुनिया भर में रहने वाले बलूच लोगों से इसे बड़े स्तर पर मनाने की अपील की है।

फिर चिकन नेक पर भारत को घेर रहा ड्रैगन, बांग्लादेश को दिया J-10CE का लालच, राफेल से टकरा चुके हैं
23d ago

फिर चिकन नेक पर भारत को घेर रहा ड्रैगन, बांग्लादेश को दिया J-10CE का लालच, राफेल से टकरा चुके हैं

China-Bangladesh J-10CE Deal: भारत को घेरने का कोई भी मौका चीन अपने हाथ से जाने नहीं देता है. चाहे वो किसी भी तरफ से आ रहा हो, ड्रैगन अपनी गर्दन वहां फंसा ही देता है. तभी तो उसने भारत-बांग्लादेश के नर्म-गर्म रिश्ते को देखते ही इस देश को अपने वो फाइटर जेट्स ऑफर किए हैं, जिसे राफेल की बराबरी का माना जाता है. अब सवाल ये है कि बांग्लादेश इसे क्यों खरीद रहा है?

भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
24d ago

भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चेतावनी दी है कि मजबूत होते अल नीनो के कारण दुनिया के कई हिस्सों में गर्म और सूखे हालात बनने की आशंका है. भारत में मानसून की शुरुआत में औसत से कम बारिश हुई थी. हालांकि इसके बाद मानसून ने रफ्तार पकड़ ली थी. कई राज्यों में अच्छी बारिश हो रही है, लेकिन कुछ राज्य बाढ़ की चपेट में हैं।

हिंदू संत चिन्मय दास की जमानत के तुरंत बाद बांग्लादेश ने भारत से क्या मांगा? शेख हसीना से जुड़ी है
24d ago

हिंदू संत चिन्मय दास की जमानत के तुरंत बाद बांग्लादेश ने भारत से क्या मांगा? शेख हसीना से जुड़ी है

बांग्लादेश ने भारत से शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की, जिसका भारत ने अभी तक जवाब नहीं दिया है। Bangladesh Urges India to Stop Sheikh Hasina: बांग्लादेश और भारत के बीच रिश्तों में जो तनाव आए, उसकी एक वजह यहां की पूर्व पीएम शेख हसीना का भारत में शरण लेना भी है. अंतरिम सरकार के वक्त से ही बांग्लादेश चाहता है कि शेख हसीना का प्रत्यर्पण हो जाए लेकिन भारत नहीं माना।

'होर्मुज पर आज या कल बन सकती है बात', अमेरिका का दावा, जल्द हो सकता है समझौता
23d ago

'होर्मुज पर आज या कल बन सकती है बात', अमेरिका का दावा, जल्द हो सकता है समझौता

होर्मुज को लेकर फिर से बात जल्द बन सकती है. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने इसे लेकर बयान दिया है. पिछले कुछ दिनों में हालात मुश्किल भरे रहे हैं. अमेरिका की कोशिश है कि जल्द समझौता हो और इस अहम समुद्री रास्ते से जहाज गुजर सकें. 'हॉर्मुज पर आज या कल बन सकती है बात', अमेरिका का दावा, जल्द हो सकता है समझौता।

बांग्लादेश संग ट्रेड के लिए रूस ने क्यों मांगा भारतीय रुपया? चीन को किया इग्नोर, समझें इस डील का
23d ago

बांग्लादेश संग ट्रेड के लिए रूस ने क्यों मांगा भारतीय रुपया? चीन को किया इग्नोर, समझें इस डील का

रूस ने बांग्लादेश से अपने न्यूक्लियर पावर प्लांट प्रोजेक्ट का 11.38 अरब डॉलर का बिल भारतीय रुपए में मांगा है. खास बात येहै कि रूस ने चीन की करेंसी युआन को पूरी तरह इग्नोर कर दिया. इसकी वजह ये है कि भारत के साथ रूस और बांग्लादेश दोनों का 'रुपया पेमेंट सिस्टम' पहले से ही बढ़िया काम कर रहा है. RBI के वोस्ट्रो खातों के जरिए होने वाली ये डील डॉलर के दबदबे को करारा झटका देगी।

अमेरिका से मिला झटका तो जेलेंस्की ने राजदूत को हटाया, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बड़ा फैसला
23d ago

अमेरिका से मिला झटका तो जेलेंस्की ने राजदूत को हटाया, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बड़ा फैसला

Ukraine Sacks Washington Envoy: रूस-यूक्रेन युद्ध को चार साल वक्त बीतने जा रहा है लेकिन अंत कहीं नजर नहीं आ रहा है. जेलेंस्की ने अमेरिका से पैट्रियट मिसाइलें बनाने का लाइसेंस मांगा था लेकिन ये डील पूरी नहीं हो पाई. इसी बीच अब यूक्रेन ने अपने अमेरिका में राजदूत को भी बर्खास्त कर दिया है. अमेरिका से मिला झटका तो जेलेंस्की ने राजदूत को हटाया, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बड़ा फैसला।

सभी संस्करण देखें → · ← ताज़ा संस्करण पर लौटें