अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के टॉप लीडरशिप पर निशाना साधा है. ट्रंप ने ईरान पर आरोप लगाया है कि वह बातचीत को लेकर दोहरा रवैया अपना रहा है. साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है होर्मुज पर ईरान की नहीं अमेरिका की नाकेबंदी है. 'अंदर से चाहता है बातचीत, लेकिन लोगों के सामने दिखाता है तल्खी', होर्मुज को लेकर ईरान पर भड़के।
Spain-Morocco Border Crisis: स्पेन के सेउटा सिटी में अचानक बढ़े माइग्रेंट संकट ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। बड़ी संख्या में लोगों के बॉर्डर पार करने के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। इस स्थिति को देखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए यात्रा चेतावनी जारी की है। अमेरिकी विदेश विभाग ने सेउटा के लिए ट्रैवल एडवाइजरी को लेवल-3 तक बढ़ा दिया है।
कतर के न्यूज चैनल अल जजीरा को पाकिस्तान में बैन किए जाने की रिपोर्ट है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में अल जजीरा की वेबसाइट नहीं खुल रही है. पीओके में हो रहे प्रदर्शन को जिस तरह से अल जजीरा कवर कर रहा था वो ना तो शहबाज सरकार और ना ही पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर को रास आ रहा था।
यूरोप के जंगलों में लगने वाली भीषण आग अब केवल एक चिंगारी का नतीजा नहीं रही, बल्कि यह एक भयंकर तबाही का रूप ले चुकी है. जानिए आखिर क्यों यूरोप के जंगल इतनी तेजी से सुलग रहे हैं और यह समस्या इतनी विकराल कैसे हो गई. 3 लाख लोग बेघर, 1 लाख एकड़ जंगल जलकर राख, कई देशों के छूटे पसीने फिर भी क्यों नहीं बुझ रही यूरोप।
कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि देशभर में ई20 पेट्रोल की बिक्री को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है और वे जवाबदेही तथा पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं. मुख्य विपक्षी दल ने यह आरोप भी लगाया कि मोदी सरकार के मंत्री लोगों को यह भरोसा दिलाने में नाकाम रहे हैं कि ई20 पेट्रोल पूरी तरह सुरक्षित है, क्योंकि इसके समर्थन में कोई ठोस आंकड़े या रिपोर्ट उपलब्ध नहीं हैं।
पप्पू यादव ने संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले पर प्रदर्शन किया. बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सासंद पप्पू यादव ने संसद परिसर में गेरुआ वस्त्र पहनकर राम मंदिर चढ़ावा चोरी के कथित मामले को लेकर प्रदर्शन किया था. पप्पू यादव के संसद परिसर में गेरुआ वस्त्र पहनने को लेकर टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने प्रतिक्रिया दी है।
चीन ने पहली बार आधिकारिक तौर पर यह माना है उसने हाल के सालों में कई नए परमाणु मिसाइल साइलो का निर्माण किया है. चीन के सरकारी टीवी नेटवर्क ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की 99वीं सालगिराह पर सिक्योरिंग विक्ट्री नाम की एक डॉक्यूमेंट्री प्रसारित की. इसमें इस पूरे निर्माण कार्यक्रम को दिखाया गया है. चीन पाताल लोक में बना रहा परमाणु बम का पिटारा, सच निकले अमेरिका के दावे, भारत से 1100KM दूर है जखीरा।
Pakistan News Today: पाकिस्तान में शरण लिए बैठे खूंखार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने पहली बार स्वीकार किया है कि अज्ञात हमलावरों ने उनके नेटवर्क को तबाह कर दिया है. लश्कर के वांटेड आतंकी रिजवान हनीफ का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उसने माना कि पेशावर, कराची और PoJK जैसे इलाकों में पिछले 3-4 सालों में उसके 30 से ज्यादा आतंकियों की टारगेट किलिंग हुई है।
भारत की पूर्व उच्चायुक्त वीना सीकरी के अनुसार, 5 अगस्त 2024 के सत्ता परिवर्तन के बाद बांग्लादेश में लगभग दो वर्षों तक अराजकता और जमात-ए-इस्लामी का अप्रत्यक्ष नियंत्रण रहा. हालांकि, अब आवामी लीग का जमीनी स्तर पर पुनरुत्थान हो रहा है और उसका 30-40% वोट बैंक सुरक्षित है. हर खतरा उठाकर वतन लौटना चाहती हैं शेख हसीना आखिर क्यों? पूर्व भारतीय उच्चायुक्त वीना सीकरी विशेष।
US-South Korea Mission: कोरियाई युद्ध खत्म हुए 72 साल से ज्यादा समय बीत चुका है। लेकिन उस दौर में दुर्घटनाग्रस्त हुए कई सैन्य विमानों के मलबे का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। अब दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने मिलकर अमेरिकी सैन्य विमान का मलबा खोजने का जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया है। इस ऑपरेशन का मकसद सिर्फ मलबा ढूंढना नहीं, बल्कि उन सैनिकों की यादों को सम्मान देना भी है, जो युद्ध के दौरान लापता हो गए थे।
Aung San Suu Kyi: सैन्य समर्थित सरकार ने दावा किया है कि 81 वर्षीय आंग सान सू की ने सोमवार को इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रॉस (ICRC) के एक अधिकारी से मुलाकात की. सू की की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब जब म्यांमार के सैन्य प्रमुख और राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग 6 अगस्त को थाईलैंड जाने वाले हैं।
Baloch Liberation Front fighters engaged Pakistani army troops in Balochistan Violence: पाकिस्तान के दो संवेदनशील इलाकों में हालात लगातार तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में जहां प्रदर्शन और विरोध जारी है। वहीं बलूचिस्तान में भी हिंसक गतिविधियों को लेकर नए दावे सामने आए हैं। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बढ़ा तनाव, आमने-सामने BLF और पाकिस्तानी सेना के जवान।
चीन भारत-पाकिस्तान समेत विदेशी छात्रों और नागरिकों पर नजर रखे हुए है. इतना ही पत्रकारों और टूरिस्ट्स के भी हर मूवमेंट्स की खबर रखा है. एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि चीन एक सर्विलांस के जरिए देश में मौजूद विदेशी लोगों की ट्रेकिंग कर रहा है. वह कहां जा रहे हैं? उनके दोस्त कौन है और वह क्या कर रहे हैं? इतना ही नहीं, उनके बायोमेट्रिक्स और फेस रिकग्निशन के जरिए नजर गड़ाए बैठा है।
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित वापसी से पहले उन्हें निशाना बनाने की कथित साजिश का दावा सामने आया है. बांग्लादेश वीकली ब्लिट्ज के संपादक शोएब चौधरी ने एक्स पोस्ट में ISI और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े लोगों पर हमले की योजना बनाने का दावा किया है. हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
BLF Attacks on Pakistan Army: एक तरफ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बलूचिस्तान में भी विद्रोह की आग धीमी नहीं हुई है. बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने दावा किया है कि उसने सिर्फ जुलाई महीने में यहां पर अलग-अलग हमलों में करीब 97 सैनिकों को मार डाला है. इतना ही नहीं उन्होंने उनके हथियारों और गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया।
Cheap Thailand Package Trap: थाईलैंड घुमाने के लिए अगर आपको कोई सस्ता पैकेज मिलता है, तो फटाफट उसे खरीदने से पहले ठहरकर सोचिएगा जरूर. हम इसलिए ऐसा कह रहे हैं क्योंकि थाइलैंड की टुअर पर गए कुछ लोगों के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वो कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. सस्ते में मिल रहा है थाईलैंड घुमाने का पैकेज?
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दो साल बाद 5 अगस्त 2026 को पहली बार सार्वजनिक रूप से पत्रकारों को संबोधित करेंगी. नई दिल्ली में आयोजित "Sheikh Hasina's Homecoming" कार्यक्रम को उनकी संभावित स्वदेश वापसी और बांग्लादेश की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के बीच एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है. इस कार्यक्रम ने उनकी वापसी और दक्षिण एशिया की राजनीति को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार (3 अगस्त) को लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के साथ विपक्षी दलों के सांसदों संग बैठक की. इंडिया गठबंधन की बैठक के दौरान संसद में मोदी सरकार को घेरने को लेकर रणनीति बनाई गई. कांग्रेस दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर लगातार मोदी सरकार को घेर रही है।
दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों के लिए इस्तेमाल होने वाले जंतर-मंतर को लेकर एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. याचिकाकर्ता ने मांग की कि प्रदर्शन के लिए कोई दूसरी जगह तय की जाए, क्योंकि जंतर-मंतर अब ऐसे आयोजनों के लिए उपयुक्त नहीं रह गया है. याचिका में कहा गया कि जंतर-मंतर पर आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी होती है. वहां चिकित्सा और अन्य जरूरी सुविधाओं की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
असम समेत भारत के कुछ राज्य बुरी तरह बाढ़ की चपेट में हैं. इसकी वजह से केरल में छह लोगों की मौत भी हो चुकी है. इस बीच असम सरकार ने अपने राज्य के प्रभावित लोगों की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है. असम की बीजेपी सरकार ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए सोमवार (3 अगस्त) को लगभग 75,000 रुपये प्रति परिवार की अंतरिम राहत की पहली किस्त जारी की।
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में शामिल होने के लिए भारत आने का न्योता दिया है. हालांकि, तारिक रहमान अगले महीने भारत आएंगे या नहीं, इस पर अभी बांग्लादेश की ओर से कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।
अकाउंटिंग और कंसल्टिंग फर्म ईवाई ने दावा किया है कि अगर होर्मुज अगले साल तक बंद रहता है, तो 2027 में ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आ सकती है. ब्रिटेन में महंगाई फिर बढ़ सकती है, लोगों का खर्च कम हो सकता है. पहले से कमजोर आर्थिक सुधार की रफ्तार भी पटरी से उतर सकती है. इस बीच जानते हैं कि वो कौनसे देश हैं जिन पर अगले साल तक होर्मुज बंद रहने का सबसे ज्यादा असर होगा।
Russia MiG-25 VS SR-71: जब शीतयुद्ध के बाद दुनिया अपनी-अपनी ताकत बढ़ा रही थी तो दुनिया के मंच पर दो ताकतें मौजूद थीं - अमेरिका और सोवियत संघ यानि इस वक्त का रूस. इन दोनों ने अपने-अपने सैन्य भंडारों को भरने के लिए नई-नई वॉर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया. भारत तब उभरता हुआ देश था और उसकी ताकत बढ़ाने के लिए उसके साथ आया रूस और तभी से ये देश भारतीय सिक्योरिटी सिस्टम की रीढ़ बन गया।
अपनी सटीक भविष्यवाणियों के लिए 'जिंदा नास्त्रेदमस' के नाम से मशहूर एथोस सालोमे ने दावा किया है कि साल 2026 के लिए की गई उनकी दो भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं. जबकि एक और डरावनी चेतावनी सच हो सकती है. सालोमे ने कोविड-19 महामारी और ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन की सही भविष्यवाणी का दावा करते हैं. उन्होंने पिछले साल दिसंबर में 2026 के लिए 10 भविष्यवाणियों की हैं।
Hungary Only Nuclear Power Plant Shut Down: यूरोप में इस बार गर्मी का क्या आलम है, ये तो पूरी दुनिया को पता है. आगे भी तापमान के 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है लेकिन जो सबसे बड़ी समस्या आ खड़ी हुई है - वो बिजली संकट की है. हंगरी के एकमात्र न्यूक्लियर पावर प्लांट को बंद कर दिया गया है, जिसकी वजह है यहां की सबसे बड़ी नदी का सूखना।