GeoPulse हर घंटे खबरें, संदर्भ के साथ।
English

आर्काइव संस्करण · दुनिया

स्टोरी बोर्ड

हर घंटे प्रकाशित हुई हर ब्रीफिंग, अपने अलग टैब में अपने ही फ्रंट पेज की तरह खुलती है।

ताज़ा ब्रीफिंग

स्टोरी बोर्ड

ताज़ा 25 खबरें

30 लाशें गिरीं, सब देखते रह गए...! पहली बार लश्कर ने कैमरे पर कबूला सच, पाकिस्तान में कौन मिटा रहा
24d ago

30 लाशें गिरीं, सब देखते रह गए...! पहली बार लश्कर ने कैमरे पर कबूला सच, पाकिस्तान में कौन मिटा रहा

Pakistan News Today: पाकिस्तान में शरण लिए बैठे खूंखार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने पहली बार स्वीकार किया है कि अज्ञात हमलावरों ने उनके नेटवर्क को तबाह कर दिया है. लश्कर के वांटेड आतंकी रिजवान हनीफ का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उसने माना कि पेशावर, कराची और PoJK जैसे इलाकों में पिछले 3-4 सालों में उसके 30 से ज्यादा आतंकियों की टारगेट किलिंग हुई है।

हर खतरा उठाकर वतन लौटना चाहती हैं शेख हसीना... आखिर क्यों? पूर्व भारतीय उच्चायुक्त वीना सीकरी विशेष
24d ago

हर खतरा उठाकर वतन लौटना चाहती हैं शेख हसीना... आखिर क्यों? पूर्व भारतीय उच्चायुक्त वीना सीकरी विशेष

भारत की पूर्व उच्चायुक्त वीना सीकरी के अनुसार, 5 अगस्त 2024 के सत्ता परिवर्तन के बाद बांग्लादेश में लगभग दो वर्षों तक अराजकता और जमात-ए-इस्लामी का अप्रत्यक्ष नियंत्रण रहा. हालांकि, अब आवामी लीग का जमीनी स्तर पर पुनरुत्थान हो रहा है और उसका 30-40% वोट बैंक सुरक्षित है. हर खतरा उठाकर वतन लौटना चाहती हैं शेख हसीना आखिर क्यों? पूर्व भारतीय उच्चायुक्त वीना सीकरी विशेष।

72 साल बाद भी नहीं मिला कोरियाई युद्ध में क्रैश हुआ विमान, अमेरिका-दक्षिण कोरिया ने शुरू किया
24d ago

72 साल बाद भी नहीं मिला कोरियाई युद्ध में क्रैश हुआ विमान, अमेरिका-दक्षिण कोरिया ने शुरू किया

US-South Korea Mission: कोरियाई युद्ध खत्म हुए 72 साल से ज्यादा समय बीत चुका है। लेकिन उस दौर में दुर्घटनाग्रस्त हुए कई सैन्य विमानों के मलबे का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। अब दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने मिलकर अमेरिकी सैन्य विमान का मलबा खोजने का जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया है। इस ऑपरेशन का मकसद सिर्फ मलबा ढूंढना नहीं, बल्कि उन सैनिकों की यादों को सम्मान देना भी है, जो युद्ध के दौरान लापता हो गए थे।

जिंदा हैं आंग सांग सू की, म्यामांर की सैन्य सरकार ने जारी की तस्वीरें, बर्मी कपड़ों में मुस्कुराती
24d ago

जिंदा हैं आंग सांग सू की, म्यामांर की सैन्य सरकार ने जारी की तस्वीरें, बर्मी कपड़ों में मुस्कुराती

Aung San Suu Kyi: सैन्य समर्थित सरकार ने दावा किया है कि 81 वर्षीय आंग सान सू की ने सोमवार को इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रॉस (ICRC) के एक अधिकारी से मुलाकात की. सू की की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब जब म्यांमार के सैन्य प्रमुख और राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग 6 अगस्त को थाईलैंड जाने वाले हैं।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बढ़ा तनाव, आमने-सामने BLF और पाकिस्तानी सेना के जवान
24d ago

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बढ़ा तनाव, आमने-सामने BLF और पाकिस्तानी सेना के जवान

Baloch Liberation Front fighters engaged Pakistani army troops in Balochistan Violence: पाकिस्तान के दो संवेदनशील इलाकों में हालात लगातार तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में जहां प्रदर्शन और विरोध जारी है। वहीं बलूचिस्तान में भी हिंसक गतिविधियों को लेकर नए दावे सामने आए हैं। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बढ़ा तनाव, आमने-सामने BLF और पाकिस्तानी सेना के जवान।

भारतीय छात्रों पर नजर गड़ाए बैठा है चीन, रख रहा घूमने-फिरने और बायोमेट्रिक्स तक का हिसाब, बनाया
24d ago

भारतीय छात्रों पर नजर गड़ाए बैठा है चीन, रख रहा घूमने-फिरने और बायोमेट्रिक्स तक का हिसाब, बनाया

चीन भारत-पाकिस्तान समेत विदेशी छात्रों और नागरिकों पर नजर रखे हुए है. इतना ही पत्रकारों और टूरिस्ट्स के भी हर मूवमेंट्स की खबर रखा है. एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि चीन एक सर्विलांस के जरिए देश में मौजूद विदेशी लोगों की ट्रेकिंग कर रहा है. वह कहां जा रहे हैं? उनके दोस्त कौन है और वह क्या कर रहे हैं? इतना ही नहीं, उनके बायोमेट्रिक्स और फेस रिकग्निशन के जरिए नजर गड़ाए बैठा है।

'PRESS' स्टिकर वाली कार, आत्मघाती हमला और IED... शेख हसीना को लेकर खुफिया दावे से हड़कंप
24d ago

'PRESS' स्टिकर वाली कार, आत्मघाती हमला और IED... शेख हसीना को लेकर खुफिया दावे से हड़कंप

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित वापसी से पहले उन्हें निशाना बनाने की कथित साजिश का दावा सामने आया है. बांग्लादेश वीकली ब्लिट्ज के संपादक शोएब चौधरी ने एक्स पोस्ट में ISI और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े लोगों पर हमले की योजना बनाने का दावा किया है. हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

PoK कम था, जो मुनीर आर्मी के छक्के छुड़ाने लगी BLF, मार डाले 97 सैनिक, ड्रोन-निगरानी कैमरे और
24d ago

PoK कम था, जो मुनीर आर्मी के छक्के छुड़ाने लगी BLF, मार डाले 97 सैनिक, ड्रोन-निगरानी कैमरे और

BLF Attacks on Pakistan Army: एक तरफ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बलूचिस्तान में भी विद्रोह की आग धीमी नहीं हुई है. बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने दावा किया है कि उसने सिर्फ जुलाई महीने में यहां पर अलग-अलग हमलों में करीब 97 सैनिकों को मार डाला है. इतना ही नहीं उन्होंने उनके हथियारों और गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया।

सस्ते में मिल रहा है थाईलैंड घुमाने का पैकेज? ले लिया तो कभी घर नहीं लौट पाएंगे
24d ago

सस्ते में मिल रहा है थाईलैंड घुमाने का पैकेज? ले लिया तो कभी घर नहीं लौट पाएंगे

Cheap Thailand Package Trap: थाईलैंड घुमाने के लिए अगर आपको कोई सस्ता पैकेज मिलता है, तो फटाफट उसे खरीदने से पहले ठहरकर सोचिएगा जरूर. हम इसलिए ऐसा कह रहे हैं क्योंकि थाइलैंड की टुअर पर गए कुछ लोगों के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वो कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. सस्ते में मिल रहा है थाईलैंड घुमाने का पैकेज?

'होमकमिंग' का ऐलान... 2 साल बाद पहली बार दुनिया के सामने आएंगी शेख हसीना
24d ago

'होमकमिंग' का ऐलान... 2 साल बाद पहली बार दुनिया के सामने आएंगी शेख हसीना

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दो साल बाद 5 अगस्त 2026 को पहली बार सार्वजनिक रूप से पत्रकारों को संबोधित करेंगी. नई दिल्ली में आयोजित "Sheikh Hasina's Homecoming" कार्यक्रम को उनकी संभावित स्वदेश वापसी और बांग्लादेश की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के बीच एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है. इस कार्यक्रम ने उनकी वापसी और दक्षिण एशिया की राजनीति को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

'INDIA गठबंधन को जवाब देना होगा', चढ़ावा चोरी और पेलेट गन पर फायर हुए खरगे
24d ago

'INDIA गठबंधन को जवाब देना होगा', चढ़ावा चोरी और पेलेट गन पर फायर हुए खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार (3 अगस्त) को लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के साथ विपक्षी दलों के सांसदों संग बैठक की. इंडिया गठबंधन की बैठक के दौरान संसद में मोदी सरकार को घेरने को लेकर रणनीति बनाई गई. कांग्रेस दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर लगातार मोदी सरकार को घेर रही है।

'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
24d ago

'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब

दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों के लिए इस्तेमाल होने वाले जंतर-मंतर को लेकर एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. याचिकाकर्ता ने मांग की कि प्रदर्शन के लिए कोई दूसरी जगह तय की जाए, क्योंकि जंतर-मंतर अब ऐसे आयोजनों के लिए उपयुक्त नहीं रह गया है. याचिका में कहा गया कि जंतर-मंतर पर आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी होती है. वहां चिकित्सा और अन्य जरूरी सुविधाओं की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।

भारत के एक फैसले ने किया नेपाल को किया मजबूर, अकड़ रहे बालेन शाह लगाने लगे गुहार
24d ago

भारत के एक फैसले ने किया नेपाल को किया मजबूर, अकड़ रहे बालेन शाह लगाने लगे गुहार

Nepal Seeks India Nod for NDC Approval: नेपाल-भारत के रिश्ते बेहद गहरे हैं, चाहे वो सांस्कृतिक रूप से हों या राजनीतिक रूप से. हालांकि यहां नई सरकार बनने के बाद थोड़ा तनाव जरूर आया लेकिन बाद में चीजें सुधरने लगी हैं. अब नेपाल ने भारत से एक खास अनुरोध की है ताकि दोनों देशों के बीच नागरिकों का आना-जाना आसान हो जाए।

बाढ़ पीड़ितों को मिलेंगे 75000 रुपए, असम सरकार का बड़ा फैसला
24d ago

बाढ़ पीड़ितों को मिलेंगे 75000 रुपए, असम सरकार का बड़ा फैसला

असम समेत भारत के कुछ राज्य बुरी तरह बाढ़ की चपेट में हैं. इसकी वजह से केरल में छह लोगों की मौत भी हो चुकी है. इस बीच असम सरकार ने अपने राज्य के प्रभावित लोगों की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है. असम की बीजेपी सरकार ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए सोमवार (3 अगस्त) को लगभग 75,000 रुपये प्रति परिवार की अंतरिम राहत की पहली किस्त जारी की।

दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
24d ago

दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में शामिल होने के लिए भारत आने का न्योता दिया है. हालांकि, तारिक रहमान अगले महीने भारत आएंगे या नहीं, इस पर अभी बांग्लादेश की ओर से कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

अगर इस पूरे साल बंद रहा होर्मुज स्ट्रेट तो इन देशों हालात हो जाएंगे खस्ता, जानें लिस्ट में कौन-कौन?
24d ago

अगर इस पूरे साल बंद रहा होर्मुज स्ट्रेट तो इन देशों हालात हो जाएंगे खस्ता, जानें लिस्ट में कौन-कौन?

अकाउंटिंग और कंसल्टिंग फर्म ईवाई ने दावा किया है कि अगर होर्मुज अगले साल तक बंद रहता है, तो 2027 में ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आ सकती है. ब्रिटेन में महंगाई फिर बढ़ सकती है, लोगों का खर्च कम हो सकता है. पहले से कमजोर आर्थिक सुधार की रफ्तार भी पटरी से उतर सकती है. इस बीच जानते हैं कि वो कौनसे देश हैं जिन पर अगले साल तक होर्मुज बंद रहने का सबसे ज्यादा असर होगा।

वज्र था रूसी मिग-25, IAF का बैकबोन बना ये जेट, मगर US ने SR-71 को पहुंचाया म्यूजियम, अब हम क्यों
24d ago

वज्र था रूसी मिग-25, IAF का बैकबोन बना ये जेट, मगर US ने SR-71 को पहुंचाया म्यूजियम, अब हम क्यों

Russia MiG-25 VS SR-71: जब शीतयुद्ध के बाद दुनिया अपनी-अपनी ताकत बढ़ा रही थी तो दुनिया के मंच पर दो ताकतें मौजूद थीं - अमेरिका और सोवियत संघ यानि इस वक्त का रूस. इन दोनों ने अपने-अपने सैन्य भंडारों को भरने के लिए नई-नई वॉर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया. भारत तब उभरता हुआ देश था और उसकी ताकत बढ़ाने के लिए उसके साथ आया रूस और तभी से ये देश भारतीय सिक्योरिटी सिस्टम की रीढ़ बन गया।

जिंदा नास्त्रेदमस की 2 भविष्यवाणियां हुईं सच! अब तीसरी पर टिकीं निगाहें, पूरी दुनिया पर मंडराएगा
24d ago

जिंदा नास्त्रेदमस की 2 भविष्यवाणियां हुईं सच! अब तीसरी पर टिकीं निगाहें, पूरी दुनिया पर मंडराएगा

अपनी सटीक भविष्यवाणियों के लिए 'जिंदा नास्त्रेदमस' के नाम से मशहूर एथोस सालोमे ने दावा किया है कि साल 2026 के लिए की गई उनकी दो भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं. जबकि एक और डरावनी चेतावनी सच हो सकती है. सालोमे ने कोविड-19 महामारी और ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन की सही भविष्यवाणी का दावा करते हैं. उन्होंने पिछले साल दिसंबर में 2026 के लिए 10 भविष्यवाणियों की हैं।

जब नदी ने न्यूक्लियर पावर को हराया... अंधेरे में डूब गया पूरा देश, 40 डिग्री की गर्मी में उबल जाएगा
24d ago

जब नदी ने न्यूक्लियर पावर को हराया... अंधेरे में डूब गया पूरा देश, 40 डिग्री की गर्मी में उबल जाएगा

Hungary Only Nuclear Power Plant Shut Down: यूरोप में इस बार गर्मी का क्या आलम है, ये तो पूरी दुनिया को पता है. आगे भी तापमान के 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है लेकिन जो सबसे बड़ी समस्या आ खड़ी हुई है - वो बिजली संकट की है. हंगरी के एकमात्र न्यूक्लियर पावर प्लांट को बंद कर दिया गया है, जिसकी वजह है यहां की सबसे बड़ी नदी का सूखना।

स्पेन में इमरजेंसी हालात, अमेरिका ने जारी की चेतावनी
24d ago

स्पेन में इमरजेंसी हालात, अमेरिका ने जारी की चेतावनी

Spain-Morocco Border Crisis: स्पेन के सेउटा सिटी में अचानक बढ़े माइग्रेंट संकट ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। बड़ी संख्या में लोगों के बॉर्डर पार करने के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। इस स्थिति को देखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए यात्रा चेतावनी जारी की है। अमेरिकी विदेश विभाग ने सेउटा के लिए ट्रैवल एडवाइजरी को लेवल-3 तक बढ़ा दिया है।

पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों नाराज शहबाज, बैन के पीछे का कारण
24d ago

पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों नाराज शहबाज, बैन के पीछे का कारण

कतर के न्यूज चैनल अल जजीरा को पाकिस्तान में बैन किए जाने की रिपोर्ट है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में अल जजीरा की वेबसाइट नहीं खुल रही है. पीओके में हो रहे प्रदर्शन को जिस तरह से अल जजीरा कवर कर रहा था वो ना तो शहबाज सरकार और ना ही पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर को रास आ रहा था।

यूरोप की नदियां सूखीं तो बाहर निकला हजारों साल का इतिहास, कहीं मिला मैमथ तो कहीं निकला हिटलर का जहाज
24d ago

यूरोप की नदियां सूखीं तो बाहर निकला हजारों साल का इतिहास, कहीं मिला मैमथ तो कहीं निकला हिटलर का जहाज

यूरोप में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और सूखे ने डेन्यूब समेत कई नदियों का जलस्तर ऐतिहासिक रूप से गिरा दिया है. इसके चलते हजारों साल पुराने मैमथ के अवशेष, 1937 में डूबा कार्गो जहाज और द्वितीय विश्व युद्ध का नाजी युद्धपोत फिर से दिखाई देने लगे हैं. वैज्ञानिक इसे जलवायु परिवर्तन का गंभीर संकेत मान रहे हैं. यूरोप की नदियां सूखीं तो बाहर निकला हजारों साल का इतिहास, कहीं मिला मैमथ तो कहीं निकला हिटलर का जहाज।

गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
24d ago

गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'

कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि देशभर में ई20 पेट्रोल की बिक्री को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है और वे जवाबदेही तथा पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं. मुख्य विपक्षी दल ने यह आरोप भी लगाया कि मोदी सरकार के मंत्री लोगों को यह भरोसा दिलाने में नाकाम रहे हैं कि ई20 पेट्रोल पूरी तरह सुरक्षित है, क्योंकि इसके समर्थन में कोई ठोस आंकड़े या रिपोर्ट उपलब्ध नहीं हैं।

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजाद बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
24d ago

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजाद बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'

पप्पू यादव ने संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले पर प्रदर्शन किया. बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सासंद पप्पू यादव ने संसद परिसर में गेरुआ वस्त्र पहनकर राम मंदिर चढ़ावा चोरी के कथित मामले को लेकर प्रदर्शन किया था. पप्पू यादव के संसद परिसर में गेरुआ वस्त्र पहनने को लेकर टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने प्रतिक्रिया दी है।

सभी संस्करण देखें → · ← ताज़ा संस्करण पर लौटें