GeoPulse हर घंटे खबरें, संदर्भ के साथ।
English

आर्काइव संस्करण · दुनिया

स्टोरी बोर्ड

हर घंटे प्रकाशित हुई हर ब्रीफिंग, अपने अलग टैब में अपने ही फ्रंट पेज की तरह खुलती है।

ताज़ा ब्रीफिंग

स्टोरी बोर्ड

ताज़ा 25 खबरें

रूस-यूक्रेन में फिर बढ़ा तनाव, एक-दूसरे पर किया बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से भीषण अटैक
71d ago

रूस-यूक्रेन में फिर बढ़ा तनाव, एक-दूसरे पर किया बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से भीषण अटैक

रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए। यूक्रेन ने रूस के सैन्य और ईंधन ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। रूस ने कई यूक्रेनी शहरों पर बड़े पैमाने पर हमले किए हैं। इन हमलों में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। Russia-Ukraine War Update: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध एक बार फिर तेज होता नजर आ रहा है।

6 मिनट तक छाया रहेगा अंधेरा, आज ही के दिन दिखेगा 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण
71d ago

6 मिनट तक छाया रहेगा अंधेरा, आज ही के दिन दिखेगा 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण

नासा ने बताया है 2 अगस्त 2027 को एक बहुत ही खास और ऐतिहासिक पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. इस खगोलीय घटना के दौरान चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के ठीक बीच में आ जाएगा, जिससे धरती पर अंधेरा छा जाएगा. सबसे दिलचस्प बात यह है कि अपने चरम पर यह सूर्य ग्रहण लगभग 6 मिनट और 23 सेकंड तक बना रहेगा।

अमन के नारे लगा रहे थे लोग, तभी हुआ जोरदार धमाका, सड़क पर बिछ गईं लाशें, दहल उठा पाकिस्तान का स्वात
71d ago

अमन के नारे लगा रहे थे लोग, तभी हुआ जोरदार धमाका, सड़क पर बिछ गईं लाशें, दहल उठा पाकिस्तान का स्वात

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को एक शांति रैली के दौरान हुए विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई. इसमें 40 लोग घायल हुए हैं. यह विस्फोट स्वात जिले के कबाल कस्बे में शांति रैली के दौरान हुआ. सूत्रों ने बताया कि यह विस्फोट आत्मघाती हमले जैसा लग रहा है. हालांकि इसकी तत्काल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
71d ago

शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अपने देश में साल 2024 में छात्रों के नेतृत्व में हुए जन आंदोलन के बीच सत्ता से बेदखल होने के ठीक दो बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आने वाली हैं।

पाकिस्तान में शांति रैली के दौरान धमाका: 7 लोगों की मौत, 18 घायल
71d ago

पाकिस्तान में शांति रैली के दौरान धमाका: 7 लोगों की मौत, 18 घायल

Pakistan Blast: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में रविवार को शांति रैली के दौरान हुए एक भीषण धमाके में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए। यह घटना स्वात जिले के कबाल कस्बे में हुई जहां स्थानीय लोग इलाके में शांति बहाल करने की मांग को लेकर एकत्र हुए थे।

5 अगस्त को दुनिया के सामने आएंगी शेख हसीना, 2 साल पहले देश से भागना पड़ा था, क्या बांग्लादेश में
71d ago

5 अगस्त को दुनिया के सामने आएंगी शेख हसीना, 2 साल पहले देश से भागना पड़ा था, क्या बांग्लादेश में

Sheikh Hasina New Delhi Seminar: बांग्लादेश की राजनीति बीते 2 साल में 360 डिग्री घूम गई है। ठीक दो साल पहले 5 अगस्त 2024 शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़कर भागना पड़ा था। अब दो साल बाद वह दुनिया के सामने आएंगी। शेख हसीना 5 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में आयोजित एक सेमिनार को संबोधित करेंगी। इसमें शेख हसीना के सहयोगी और बांग्लादेश के कई पूर्व मंत्री व सांसद हिस्सा लेंगे।

ब्रॉड पीक पर मौत का मंजर, एवरेस्ट सहित 14 चोटियां फतह करने वाले पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का अब मिला
71d ago

ब्रॉड पीक पर मौत का मंजर, एवरेस्ट सहित 14 चोटियां फतह करने वाले पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का अब मिला

पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर आए भीषण हिमस्खलन में लापता हुए मशहूर ब्रिटिश-नेपाली पर्वतारोही निर्मल 'निम्स दाई' पुर्जा का शव आखिरकार बरामद कर लिया गया है. उनके साथ तीन अन्य पर्वतारोहियों के शव भी मिले हैं, जबकि दो लोग अब भी लापता हैं. 10 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया था. ब्रॉड पीक पर मौत का मंजर, एवरेस्ट सहित 14 चोटियां फतह करने वाले पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का अब मिला।

तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
71d ago

तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'

तसलीमा नसरीन ने बंगाल सरकार की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि एक सरकार ने उन्हें देश छोड़ने पर मजबूर किया, दूसरी ने आने नहीं दिया और तीसरी ने स्वागत किया. तसलीमा ने मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी का शुक्रिया अदा किया है. बांग्लादेशी से निष्कासित लेखिका तसलीमा नसरीन (वर्तमान में नई दिल्ली में रहती हैं) ने बंगाल सरकार की तारीफ की है।

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
71d ago

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अपने संगठन के कोर मेंबर्स के साथ बैठक करेंगे. यह बैठक अगले कुछ दिनों में होगी. अभिजीत दीपके ने नीट परीक्षा 2026 पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन का नेतृत्व किया था. नीट परीक्षा 2026 पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके के नेतृत्व में छात्रों और युवाओं ने करीब एक महीने तक केंद्र सरकार के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद सरकार ने उनकी मांगें मान ली और प्रदर्शन खत्म हुआ।

हम्पबैक व्हेल के बच्चे को जन्म देने का अब तक का पहला हवाई फुटेज, देखें वीडियो
71d ago

हम्पबैक व्हेल के बच्चे को जन्म देने का अब तक का पहला हवाई फुटेज, देखें वीडियो

ऑस्ट्रेलिया के एक चैरिटी संगठन ने ड्रोन के ज़रिए एक बेहद दुलर्भ नजारा कैमरे में कैद किया है. माना जा रहा है कि यह दुनिया का पहला ऐसा ड्रोन वीडियो है, जिसमें किसी हम्पबैक व्हेल को जन्म देते हुए देखा गया है. ऑर्गेनाइजेशन फॉर द रेस्क्यू एंड रिसर्च ऑफ सेटासीन्स इन ऑस्ट्रेलिया के इस वीडियों में देखा जा सकता है कि हम्पबैक व्हेलों कुछ आराम करती हुई नजर आती है।

‘मुसलमान काफिरों से दोस्ती न करें’: भारत-अफगानिस्तान रिश्तों पर पाक सेना के बयान से मचा विवाद
71d ago

‘मुसलमान काफिरों से दोस्ती न करें’: भारत-अफगानिस्तान रिश्तों पर पाक सेना के बयान से मचा विवाद

Afghanistan India Same DNA Statement: पाकिस्तान सेना के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (DG ISPR) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी के बयान से विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने अफगान सरकार के एक मंत्री द्वारा भारत के साथ रिश्तों को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी है। चौधरी ने कहा कि मुसलमानों को काफिरों को अपना मित्र या संरक्षक नहीं बनाना चाहिए।

PoK में इंटरनेट बंद, प्रदर्शन हुआ तेज…पाकिस्तान पर लगे गंभीर आरोप
71d ago

PoK में इंटरनेट बंद, प्रदर्शन हुआ तेज…पाकिस्तान पर लगे गंभीर आरोप

Pakistan Occupied Kashmir Protest: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में जारी विरोध प्रदर्शनों और सुरक्षाबलों की कार्रवाई को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। अमेरिका की एक मैगजीन ‘जैकोबिन’ ने रिपोर्ट में कई गंभीर दावे किए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि हाल की हिंसक घटनाएं सिर्फ कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं हैं। बल्कि ये घटनाएं ऐसी राजनीतिक व्यवस्था की ओर इशारा करती हैं, जहां स्थानीय लोगों को अपना ही हक।

एक और धमाके से दहला पेशावर, IED ब्लास्ट में दो पुलिसकर्मी घायल, ग्रीन बेल्ट में छिपा था विस्फोटक
71d ago

एक और धमाके से दहला पेशावर, IED ब्लास्ट में दो पुलिसकर्मी घायल, ग्रीन बेल्ट में छिपा था विस्फोटक

पाकिस्तान का अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बार फिर भीषण बम धमाके से थर्रा उठा. पेशावर के पीर जकोरी पुल और मोटरवे टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे एक आईईडी का विस्फोट किया गया. यह धमाका वहां से गुजर रही एक पुलिस वैन को निशाना बनाकर किया गया था. इसमें वैन चालक और एक कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पुलिस वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

AI की वजह से चीन में बढ़ी नौकरी जाने की चिंता, टैक्सी ड्राइवर से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक असर
71d ago

AI की वजह से चीन में बढ़ी नौकरी जाने की चिंता, टैक्सी ड्राइवर से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक असर

चीन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल बढ़ रहा है, जिससे नौकरी जाने की चिंता बढ़ रही है। टैक्सी ड्राइवरों और व्हाइट कॉलर कर्मचारियों की नौकरियां प्रभावित हो रही हैं। चीन पहले से ही कमजोर श्रम बाजार और बढ़ती बेरोजगारी से जूझ रहा है। China Unemployment: चीन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसके साथ ही रोजगार को लेकर नई चिंताएं भी सामने आ रही हैं।

असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
71d ago

असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक

असम के शिवसागर और चराइदेव जिले विनाशकारी बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित हुए हैं. ऐसे मुश्किल समय में देश के विभिन्न हिस्सों से लोग और कई संगठन राहत कार्यों के लिए आगे आए हैं. जहां कई नामी हस्तियों और सेलिब्रिटीज ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत सामग्री वितरित की, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो बिना किसी प्रचार-प्रसार के चुपचाप मानवता की सेवा में जुटे हुए हैं।

बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
71d ago

बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC

पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार ने सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील में हफ्ते में दो दिन अंडा देने का फैसला किया है. तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुणाल घोष ने इस फैसले पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों को अंडा हफ्ते में सिर्फ दो दिन क्यों दे रही है. पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील में अंडे दिए जाने को लेकर विवाद और राजनीतिक घमासान अभी भी जारी है।

'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
71d ago

'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि मेकेदातु बांध परियोजना कावेरी नदी पर पानी बंटवारे के विवाद का स्थायी समाधान है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही अपना फैसला सुना चुका है और केंद्र ने भी प्रतिक्रिया दी है. शिवकुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बयान दिया. कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार ने रविवार (2 अगस्त) को कावेरी नदी पर राज्य सरकार की तरफ से प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना को कर्नाटक और पड़ोसी तमिलनाडु के बीच चल रहे पानी बंटवारे के विवाद को लेकर स्थायी समाधान बताया है।

केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
71d ago

केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना

केरल में बारिश से बुरे हालात के बीच CPIM नेताओं ने मुख्यमंत्री वीडी सतीशन की आलोचना की है. उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री का मलप्पुरम का दौरा गलत था. केरल के मुख्यमंत्री अपने ही राज्य में घिर गए हैं. उनपर CPIM ने राजनीतिक वार किया है. CPIM नेताओं ने रविवार को केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन की मलप्पुरम में यूथ लीग के एक नेता के घर जाने पर आलोचना की है।

राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
71d ago

राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने राहुल गांधी और पप्पू यादव का बचाव किया है. उन पर विरोध प्रदर्शन को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है. टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने रविवार (2 अगस्त) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का बचाव किया. सौगत रॉय ने यह बचाव उस मामले में किया है, जिसको लेकर इन दोनों नेताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है।

दशकों की जंग के बाद पहली बार झुका हमास! हथियार छोड़ने को तैयार, अब खत्म होगी इजरायल से जंग?
71d ago

दशकों की जंग के बाद पहली बार झुका हमास! हथियार छोड़ने को तैयार, अब खत्म होगी इजरायल से जंग?

लगभग चार दशकों से हमास खुद को एक हथियारबंद संगठन बताता रहा है. इसकी पहचान उसकी सैन्य ताकत से जुड़ी है. 1987 में अपनी स्थापना के बाद से इस समूह ने इजरायल के साथ कई युद्ध लड़े हैं. लेकिन अब पहली बार हमास ने संकेत दिया है कि अगर कुछ बड़ी शर्तें पूरी होती हैं, तो वह अपने हथियार छोड़ने पर बातचीत करने के लिए तैयार है. इस बयान ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है और शांति की एक नई उम्मीद जगाई है।

मिसाइलों के साये में कूटनीतिक दांव, एक्टिव हुआ ईरान, पाकिस्तान, तुर्की और सऊदी अरब से संपर्क में
71d ago

मिसाइलों के साये में कूटनीतिक दांव, एक्टिव हुआ ईरान, पाकिस्तान, तुर्की और सऊदी अरब से संपर्क में

US Iran Conflict: ईरान-अमेरिका के बीच जो विवाद चल रहा है, उसे लेकर अब माना जा रहा है कि ईरान इसका समाधान कूटनीतिक रास्ते से चाहता है. यही वजह है कि पश्चिम एशिया में अब वो कूटनीतिक सक्रियता भी बढ़ा रहा है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमलों को टाल दिया है तो दूसरी ओर ईरान बैकचैनल से मध्यस्थों समेत खाड़ी के दूसरे देशों से भी बातचीत कर रहा है।

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की तलाश में मोसाद और CIA
71d ago

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की तलाश में मोसाद और CIA

Mossad CIA search Mojtaba Khamenei: 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत हो गई। इसके बाद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सुप्रीम लीडर बनाया गया। तब से लेकर आज तक मोजतबा को कहीं भी सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया है। ऐसे में रिपोर्ट्स सामने आ रहे हैं कि इजरायल और अमेरिकी खुफिया एजेंसियां, मोसाद और सीआईए उनकी तलाश कर रही हैं।

150 दिनों से न फोन उठाया न लैपटॉप छुआ, मोजतबा खामेनेई को आकाश निगल गया या पाताल? ढूंढ-ढूंढकर पगलाए
71d ago

150 दिनों से न फोन उठाया न लैपटॉप छुआ, मोजतबा खामेनेई को आकाश निगल गया या पाताल? ढूंढ-ढूंढकर पगलाए

Where is Mojtaba Khamenei: ईरान-अमेरिका की लड़ाई में सबसे बड़ी पहेली बने हुए हैं ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई. पिछले 150 दिनों से न तो किसी ने उन्हें देखा है और न ही कोई उनसे मिलकर आया है. उधर अमेरिका और इजरायल की खुफिया एजेंसियां भी उनका पता ढूंढने के मामले में बेबस नजर आ रही हैं. आखिर मोजतबा खामेनेई हैं कहां?

अमेरिका में बेकाबू हुई जंगल की आग, 2500 एकड़ से ज्यादा इलाका जलकर राख, हजारों लोगों को घर छोड़ने के
71d ago

अमेरिका में बेकाबू हुई जंगल की आग, 2500 एकड़ से ज्यादा इलाका जलकर राख, हजारों लोगों को घर छोड़ने के

US Forest Fire: अमेरिका की आग अब 2500 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैल चुकी है, जिससे हजारों लोगों को घर खाली करने के आदेश दिए गए हैं. कई इलाकों में लेवल-2 और लेवल-3 इवैक्यूएशन लागू है. 13000 से ज्यादा घरों की बिजली बाधित हो गई है और करीब 5000 इमारतों पर खतरा मंडरा रहा है. आग बुझाने के लिए फायरफाइटर्स और नेशनल गार्ड की टीमें जुटी हैं।

सभी संस्करण देखें → · ← ताज़ा संस्करण पर लौटें