
मुख्य स्टोरी
पेपर लीक पर कड़े फैसले से गालियों पर बच्चों को माफी तक, युवाओं से क्या बोले प्रधानमंत्री?
पीएम के पांच वीडियो।
आर्काइव संस्करण · दुनिया
हर घंटे प्रकाशित हुई हर ब्रीफिंग, अपने अलग टैब में अपने ही फ्रंट पेज की तरह खुलती है।
ताज़ा ब्रीफिंग
ताज़ा 25 खबरें

मुख्य स्टोरी
पीएम के पांच वीडियो।

PM Modi New Instagram Video।

कुलगाम में प्रवासी मजदूर की टारगेट किलिंग को रक्षा मामलों के विशेषज्ञ आतंकियों की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा मान रहे हैं। बदलते जम्मू-कश्मीर को फिर डर के साये में दिखाने की कोशिश, विशेषज्ञों ने बताया साजिश।

Tahir Hussain Life Sentence: ताहिर हुसैन को कैसे हुई उम्रकैद, ज्वाइंट कमिश्नर ने बताई पूरी बात!

Kulgam Target Killing: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में 'टारगेट किलिंग, PAK पर जमकर भड़के रविंदर रैना!

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार देर शाम आतंकियों ने एक बार फिर अपनी पुरानी टारगेट किलिंग वाली मोडस ऑपरेंडी अपनाते हुए निर्दोष प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया। आतंकियों ने नाम पूछकर मारी गोली, टीआरएफ ने ली जिम्मेदारी; 10 दिन में दूसरी बड़ी घटना।

कांग्रेस के 'संगठन सृजन' अभियान के तहत लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार (1 अगस्त 2026) को तमिलनाडु के महाबलीपुरम में पार्टी संगठन की बड़ी बैठक करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, सुबह 10:30 बजे होने वाली इस बैठक में राहुल गांधी तमिलनाडु के 74 जिला अध्यक्षों के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

सोनम वांगचुक ने अपने गांव पहुंचकर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने सरकार से वादे पूरे करने की उम्मीद जताई है. जलवायु कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक हाल ही में जंतर मंतर पर अपने प्रदर्शन को लेकर चर्चा में आए थे. उन्होंने 26 दिन की भूख हड़ताल की थी. हालांकि, सरकार के आश्वासन के बाद उन्होंने अपना धरना खत्म कर दिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान इस्तेमाल किए गए अपशब्दों को लेकर गाली देने वाले बच्चों को माफ करने की बात कही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो संदेश जारी किया है. इस वीडियो में पीएम मोदी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान इस्तेमाल किए गए अपशब्दों को लेकर कहा कि मैं गाली देने वाले बच्चों को माफ करना चाहता हूं।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वंदे मातरम बिल की आलोचना की है. बोर्ड ने इसे धार्मिक और संवैधानिक आजादी पर हमला बताया है. गुरुवार को संसद से पास हुए वंदे मातरम के अपमान से जुड़ा बिल को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कड़ी आलोचना की है. इस बिल में वंदे मातरम के अपमान करने को सजा योग्य अपराध माना गया है।

गाजा पट्टी?---Trump 15-Point Gaza Peace Plan: Hamas Agrees to Disarm, Will Israel Withdraw from Gaza Strip? गाजा में अमेरिका की 15 सूत्रीय योजना: ट्रंप का दावा- हथियार डालेगा हमास, क्या इस्राइल अब छोड़ देगा।

अमेरिका (United States of America) और ईरान (Iran) के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। दोनों देशों के एक-दूसरे के ठिकानों पर हमलों की वजह से मिडिल ईस्ट में स्थिति गंभीर हो गई है। होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को भी बंद रखा गया है, जिसका असर कई देशों पर पड़ रहा है। इस जलमार्ग में जहाजों पर हमलों के मामले भी देखने को मिले हैं, जिनमें भारत (India) के नाविकों को भी निशाना बनाया गया है।

अगर आप स्यूटा को नक्शे पर देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे. यह शहर भौगोलिक रूप से पूरी तरह उत्तरी अफ्रीका के मोरक्को तट पर बसा है, लेकिन इस पर पूरा राजनीतिक और प्रशासनिक कब्जा स्पेन का है. जिब्राल्टर के पास भूमध्य सागर के मुहाने पर स्थित यह शहर स्पेन का स्वायत्त हिस्सा है. इसी वजह से यह यूरोपीय संघ में भी शामिल है।

Ceuta Migration Rush: स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी शहर 'सेउटा' की सीमा पर मोरक्को की ओर से अचानक 50,000 से अधिक प्रवासियों द्वारा समुद्र में तैरकर और बाड़ तोड़कर किए गए सामूहिक प्रवेश ने पूरे यूरोप में राजनीतिक और सुरक्षा संबंधी हड़कंप मचा दिया है।

स्पेन के उत्तरी अफ्रीका में स्थित स्पेन के छोटे से क्षेत्र स्यूटा में हजारों की संख्या में अवैध प्रवासी घुस चुके हैं. मोरक्को से सीमा पार कर बड़ी संख्या में लोगों के घुसने से अब तक लगभग 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इस घटनाक्रम से स्पेन की प्रवासी-समर्थक सरकार के सामने गंभीर राजनीतिक संकट भी खड़ा हो गया है।

पाकिस्तानी सेना प्रमुख असिम मुनीर बलूचिस्तान और PoK में बर्बरता की हद पार कर चुके हैं. पहले इंटरनेट बंद करके नरसंहार किया गया. अब ‘फेल्ड मार्शल’ अपनी ही जनता पर ड्रोन अटैक करवा रहे हैं. शुक्रवार को बलूचिस्तान के खुजदार में एक रिहाइशी घर पर ड्रोन से मिसाइल दागी गई. इस हमले के बाद जो मंजर सामने आया है, इसे देखकर हर किसी की रूह कांप गई।

जम्मू के खौड़ सेक्टर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की एक बड़ी जासूसी कोशिश को नाकाम किया है. सेना ने एक संदिग्ध सर्विलांस ड्रोन को मार गिराया. सेना के सूत्रों के अनुसार, यह ड्रोन भारतीय सैन्य ठिकानों के बेहद करीब उड़ान भर रहा था. इसके बाद उसे तत्काल कार्रवाई करते हुए डिएक्टिवेट कर दिया गया. पाकिस्तानी ड्रोन को सेना के अहम ठिकानों के पास मंडराते हुए देखा गया था. इसके बाद सेना ने इसे मार गिराया।

भारतीय युवा कांग्रेस ने दिल्ली में विरोध मार्च निकाला. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की गई. छात्र नेता रुचिका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी. छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर देश की सियासत गरमा गई है. भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) शुक्रवार (31 जुलाई, 2026) को दिल्ली की सड़कों पर उतर आई और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध मार्च निकाला।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगस्त और सितंबर में सामान्य से कम बारिश की संभावना जताई है. अगर आप अगस्त और सितंबर में झमाझम बारिश की उम्मीद कर रहे हैं, तो मौसम विभाग का ताजा अनुमान थोड़ा निराश कर सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दूसरे चरण को लेकर जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके मुताबिक अगस्त और सितंबर 2026 के दौरान देश में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कांग्रेस की एक बड़ी बैठक हुई है, जिसमें मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी शामिल थे. कर्नाटक में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर शुक्रवार (31 जुलाई, 2026) को कांग्रेस आलाकमान की एक बड़ी बैठक हुई है. यह अहम बैठक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई।

दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एंड टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने नितिन गडकरी से मुलाकात की. उन्हें ट्रांसपोर्टर्स की समस्याओं से अवगत कराया गया है. परिवहन कारोबार से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एंड टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में शुक्रवार (31 जुलाई) को नमाज के बाद राजधानी मुजफ्फराबाद तक विद्रोह की भयंकर आंच पहुंचीं. यहां दोपहर 3 बजे से लोगों ने पहले नीलम रोड को ब्लॉक कर दिया और फिर रावलाकोट, मीरपुर और कोटली में पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी और 44 लोगों की मौत पर पाकिस्तानी फौज और सरकार के खिलाफ जम कर प्रदर्शन किया।

निर्मल पुर्जा समेत 6 पर्वतारोही पाकिस्तान की ब्रॉड पीक पर लापता हो गए. 4 शव मिले हैं. वे 8047 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ाई के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आए थे. निर्मल पुर्जा दुनिया की सबसे खतरनाक चोटियों को रिकॉर्ड समय में फतह करने वाले मशहूर नेपाली पर्वतारोही हैं. पाकिस्तान की 8047 मीटर ऊंची ब्रॉड पीक पर चढ़ाई के दौरान आए एक भीषण हिमस्खलन की वजह से वे और उनके साथ मौजूद 10 पर्वतारोहियों की टीम लापता हो गई थे।

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ लंबे समय से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त इमीग्रेशन नीति के आलोचक रहे हैं. लेकिन अब स्पेन के सेउटा में हजारों प्रवासियों के एक साथ सीमा पार करने की घटना ने सांचेज सरकार के सामने भी बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है. सेउटा में बड़ी संख्या में प्रवासियों के अचानक सीमा पार करने की घटना को सांचेज ने स्पेन पर हमला तक बता दिया।

अमेरिका की 100 प्रतिशत टैरिफ की धमकी पर भारत ने कहा है कि वह नजर बनाए हुए है और इस पूरे मामले से वाकिफ है. अमेरिका की तरफ से दी गई ऊर्जा खरीद पर 100 प्रतिशत टैरिफ की धमकी पर भारत ने प्रतिक्रिया दी है. भारत ने कहा है कि हम नजर बनाए हुए हैं. अमेरिका ने एक ऐसा सैंक्शन बिल पास किया हुआ है, जिसके तहत रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जा सकता है।
इस क्षेत्र में अभी कोई स्टोरी नहीं है।