GeoPulse हर घंटे खबरें, संदर्भ के साथ।
English

आर्काइव संस्करण · दुनिया

स्टोरी बोर्ड

हर घंटे प्रकाशित हुई हर ब्रीफिंग, अपने अलग टैब में अपने ही फ्रंट पेज की तरह खुलती है।

ताज़ा ब्रीफिंग

स्टोरी बोर्ड

ताज़ा 25 खबरें

अभी जंग खत्म नहीं हुई, लेकिन ट्रंप ने नुकसान भरपाई का लगाया जुगाड़, ईरान के कौन से खजाने पर है नजर?
78d ago

अभी जंग खत्म नहीं हुई, लेकिन ट्रंप ने नुकसान भरपाई का लगाया जुगाड़, ईरान के कौन से खजाने पर है नजर?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ऐलान किया है कि अमेरिका के पास मौजूद ईरानी संपत्ति का इस्तेमाल जहाजों और सामानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए किया जाएगा. ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए साफ कहा कि हूती विद्रोहियों द्वारा जहाजों पर किए जाने वाले हमलों का हर्जाना अब ईरान के पैसों से वसूला जाएगा. उन्होंने हूती समूह को ईरान का मोहरा बताते हुए चेतावनी दी।

सीजफायर में अमेरिका ने कर दी गलती? लेकिन ईरान ने उठा लिया फायदा, डोनाल्ड ट्रंप की उड़ जाएगी नींद
78d ago

सीजफायर में अमेरिका ने कर दी गलती? लेकिन ईरान ने उठा लिया फायदा, डोनाल्ड ट्रंप की उड़ जाएगी नींद

एक इंटरव्यू में जनरल हुसैन मुहेब्बी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ईरान ने युद्धविराम का पूरा फायदा उठाया है. उन्होंने बताया कि इस दौरान ईरान ने अपनी रक्षा क्षमता को काफी बढ़ाया है. मिसाइल बनाने की गति में तेजी लाई और मिसाइलों की सटीकता को भी पहले से अधिक बेहतर किया. जबकि अमेरिका इस युद्धविराम का सही इस्तेमाल करने में नाकाम रहा. वह अपने घटते तेल भंडार की भरपाई तक नहीं कर पाया।

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बड़ा धमाका, समुद्री माइन से टकराया तेल टैंकर, उड़ गए परखच्चे
78d ago

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बड़ा धमाका, समुद्री माइन से टकराया तेल टैंकर, उड़ गए परखच्चे

होर्मुज स्ट्रेट में एक तेल टैंकर समुद्री माइन से टकराने के बाद धमाके का शिकार हो गया. ईरानी मीडिया ने बताया है कि यह घटना पश्चिम एशिया में तनाव के समय हुई है. ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव चरम पर है. पश्चिम एशिया के सबसे अहम समुद्री मार्ग हॉर्मुज से एक बड़ी खबर सामने आई है. ईरानी मीडिया ने बताया है कि एक तेल टैंकर समुद्री सुरंग से टकराने के बाद धमाके का शिकार हो गया।

ट्रंप से होगी सीधी बात…ईरान होगा मुद्दा, अब अमेरिका जाएंगे इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू
78d ago

ट्रंप से होगी सीधी बात…ईरान होगा मुद्दा, अब अमेरिका जाएंगे इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सोमवार को अमेरिका जाएंगे। वहां उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगी। इस मुलाकात में ईरान मुद्दा प्रमुखता से उठाया जा सकता है। नेतन्याहू की यह यात्रा इजरायल और अमेरिका के बीच कूटनीतिक हलचल को दर्शाती है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सोमवार को अमेरिका के दौरे पर रवाना होंगे। इस यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगी।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर में धमाका, ईरानी मीडिया का दावा- नेवल माइन से टकराया जहाज
78d ago

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर में धमाका, ईरानी मीडिया का दावा- नेवल माइन से टकराया जहाज

Oil Tanker Explosion in Strait of Hormuz: दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक तेल टैंकर में धमाका हुआ है। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहा एक तेल टैंकर नेवल माइन (पानी के नीचे बिछाई गई बारूदी सुरंग) से टकराने के बाद हुए धमाके का शिकार हो गया।

वेस्ट बैंक में महासंग्राम के संकेत: नेतन्याहू का बड़ा ऐलान, क्या अब मध्य पूर्व में खुलेगा नया
78d ago

वेस्ट बैंक में महासंग्राम के संकेत: नेतन्याहू का बड़ा ऐलान, क्या अब मध्य पूर्व में खुलेगा नया

Israel West Bank Latest News: गाजा में छिड़ी जंग के बीच अब कब्जे वाले वेस्ट बैंक में भी स्थिति तेजी से विस्फोटक होती जा रही है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संकेत दिया है कि उनकी सरकार वेस्ट बैंक में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चलाने के लिए पूरी तरह तैयार है। रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज के साथ जारी एक संयुक्त बयान में उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा बलों को उग्रवाद के खिलाफ ‘पूर्ण शक।

13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
78d ago

13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 13 दिनों के अमेरिकी हमलों के बाद ईरान पर नए सैन्य हमले रोकने का फैसला किया. इस फैसले के पीछे कूटनीतिक प्रयासों को मौका देना, अमेरिका के मिसाइल डिफेंस स्टोर में कमी को लेकर चिंता और संघर्ष के और अधिक बढ़ने का खतरा शामिल था. ट्रंप के इस फैसले के बाद ईरान पर हमले रुक गए हैं और दोनों देशों के बीच तनाव कम हुआ है।

इजरायली एयर स्ट्राइक में हमास कमांडर ढेर, गाजा में IDF का बड़ा ऑपरेशन
78d ago

इजरायली एयर स्ट्राइक में हमास कमांडर ढेर, गाजा में IDF का बड़ा ऑपरेशन

Israel Airstrike Hamas Commander Death: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच इजरायली सेना ने एक और बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि उसकी सेना ने गाजा में भीषण एयर स्ट्राइक की है। हमास के हेडक्वार्टर को उड़ा दिया गया है। जिसमें दो टॉप मोस्ट कमांडर की मौत हो गई। इजरायली सेना का कहना है कि यह ऑपरेशन हमास की सैन्य ताकत को कमजोर करने के लिए किया गया।

कश्मीर नहीं! ये है पाकिस्तान की सबसे बड़ी चिंता, अमेरिकी एनालिस्ट ने तोड़ी चुप्पी
78d ago

कश्मीर नहीं! ये है पाकिस्तान की सबसे बड़ी चिंता, अमेरिकी एनालिस्ट ने तोड़ी चुप्पी

अमेरिकी राजनीतिक विश्लेषक क्रिस्टीना फेयर ने कहा कि पाकिस्तान की भारत से दुश्मनी कश्मीर तक सीमित नहीं है। उनका मानना है कि पाकिस्तान की सबसे बड़ी चिंता दक्षिण एशिया में भारत का लगातार बढ़ता प्रभाव है। फेयर ने यह बात कारगिल विजय दिवस के मौके पर कही। Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के बीच भारत-पाकिस्तान संबंधों पर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

162 KMPH की रफ्तार से आई तबाही और उल्ट-पलट गया चीन, तूफान से 8 लाख लोगों ने छोड़ा घर
78d ago

162 KMPH की रफ्तार से आई तबाही और उल्ट-पलट गया चीन, तूफान से 8 लाख लोगों ने छोड़ा घर

नोल तूफान ने रविवार को तड़के चीन के गुआंगडोंग प्रांत के हुइझोउ शहर से टकरा गया. यह इस साल चीन में दस्तक देने वाला अब तक का सबसे शक्तिशाली तूफान है. इसकी वजह से पूरे दक्षिणी चीन में भारी बारिश हो रही है. जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. इसके कारण 162 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं और मूसलाधार बारिश के कारण गुआंगडोंग प्रांत से 8 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया।

'हमारा 9000 साल पुराना इतिहास, 78 साल का पाकिस्तान भाड़े की सेना से कब्जा नहीं कर सकता,' बलोचों ने
78d ago

'हमारा 9000 साल पुराना इतिहास, 78 साल का पाकिस्तान भाड़े की सेना से कब्जा नहीं कर सकता,' बलोचों ने

Baloch protesters in बलूचिस्तान में आम लोग पाकिस्तान के सैन्य नियंत्रण और वहां चल रही आर्थिक परियोजनाओं के खिलाफ लगातार विरोध जता रहे हैं. स्थानीय लोगों की मांग है कि पाकिस्तानी सेना और उसकी संस्थाएं बलूचिस्तान से बाहर निकलें. अब किसी भी तरह का नियंत्रण या अपने संसाधनों का दोहन बर्दाश्त नहीं करना चाहते. बलूच सभ्यता की जड़ें करीब 9000 साल पुरानी परंपराओं से जुड़ी हुई हैं।

रेड-ब्लैक सी में बवाल के बाद दक्षिण चीन सागर में हलचल, चीन ने समंदर में उतारी नेवी, आकाश से भी
78d ago

रेड-ब्लैक सी में बवाल के बाद दक्षिण चीन सागर में हलचल, चीन ने समंदर में उतारी नेवी, आकाश से भी

South China Sea Patrolling: दुनिया के अलग-अलग देशों में इस वक्त बवाल चल रहा है. इसी बीच चीन ने दक्षिण चीन सागर में अपनी गश्त बढ़ा दी है. चीन के गश्ती दलों ने समंदर और आकाश से उन विवादित इलाकों में एंट्री की, जिसने फिलीपींस की टेंशन बढ़ा दी. रेड-ब्लैक सी में बवाल के बाद दक्षिण चीन सागर में हलचल, चीन ने समंदर में उतारी नेवी, आकाश से भी।

शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
78d ago

शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन पर भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. उन्होंने कहा कि वह इस नई जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे. प्रह्लाद जोशी ने बताया कि वह कल कर्नाटक में थे और देर रात दिल्ली पहुंचे।

ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
78d ago

ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'

भारत सरकार ने ब्लैक सी में कमर्शियल जहाजों पर काम करने वाले नाविकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी में सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है, जिसमें इंश्योरेंस कवरेज और इमरजेंसी इंतजाम शामिल हैं. यह एडवाइजरी हाल ही में हुए हमलों में पांच भारतीय नाविकों की मौत के बाद जारी की गई है. सरकार ने रविवार (26 जुलाई) को एक एडवाइजरी जारी की है।

काला सागर में फिर कॉमर्शियल जहाज पर हमला, 2 भारतीय नाविक लापता, हफ्तेभर में दूसरा अटैक
78d ago

काला सागर में फिर कॉमर्शियल जहाज पर हमला, 2 भारतीय नाविक लापता, हफ्तेभर में दूसरा अटैक

Another Commercial Ship Attacked in Black Sea: एक बार फिर से काला सागर में एक व्यावसायिक जहाज पर हमला हुआ है, जिसके बाद दो भारतीय नागरिक लापता हो गए हैं. ओडेसा बंदरगाह पर मालवाहक जहाज पर ये हमला हुआ, जिसमें कुल 4 भारतीय सवार थे. इनमें से 2 को सुरक्षित निकाल लिया गया है. काला सागर में फिर कॉमर्शियल जहाज पर हमला, 2 भारतीय नाविक लापता, हफ्तेभर में दूसरा अटैक।

CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं
78d ago

CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में नीट पेपर लीक और छात्र आत्महत्या के विरोध में भारी प्रदर्शन हुआ. इसमें कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और लेफ्ट गुट के लोग भी शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों पर हमले की भी आलोचना की. नीट परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों और युवाओं के भारी प्रदर्शन के साथ-साथ देश के कई राज्यों में भी बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन हुए।

सुपर टाइफून 'नौल' से दहला चीन, रेड अलर्ट जारी, 150 बुलेट ट्रेनें भी थमीं
78d ago

सुपर टाइफून 'नौल' से दहला चीन, रेड अलर्ट जारी, 150 बुलेट ट्रेनें भी थमीं

China: चीन ने चक्रवात 'नौल' के गुआंगदोंग तट से टकराने से पहले सबसे ऊंचा 'रेड अलर्ट' जारी किया है. चक्रवात के कारण 410 से ज्यादा उड़ानें और 150 हाई-स्पीड ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं, जबकि कई इलाकों में बाढ़ और चक्रवात से निपटने के लिए आपात तैयारियां तेज कर दी गई हैं. चीन पर टूटने वाला है 'नौल' का कहर!

पाकिस्तान के टुकड़े करने की मांग तेज! सिंध से अलग नए राज्य के लिए हजारों लोग सड़कों पर
78d ago

पाकिस्तान के टुकड़े करने की मांग तेज! सिंध से अलग नए राज्य के लिए हजारों लोग सड़कों पर

Pakistan News: पाकिस्तान की मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (MQM-P) ने सिंध समेत देश में नए प्रशासनिक प्रांत बनाने की मांग तेज कर दी है. पार्टी ने हैदराबाद में रैली और कराची में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दावा किया कि मौजूदा व्यवस्था विकास और संसाधनों के समान वितरण में नाकाम रही है. पाकिस्तान के टुकड़े करने की मांग तेज! सिंध से अलग नए राज्य के लिए हजारों लोग सड़कों पर।

CJP प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग के वायरल पोस्ट पर आया विदेश मंत्रालय का रिएक्शन, कहा - 'यह एकदम...'
78d ago

CJP प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग के वायरल पोस्ट पर आया विदेश मंत्रालय का रिएक्शन, कहा - 'यह एकदम...'

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में कथित विदेशी फंडिंग से जुड़े दावे विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के बयानों से जोड़े गए थे. अब इस पर मंत्रालय की तरफ से बयान जारी किया गया है. उन्होंने इस तरह के पोस्ट को गुमराह करने वाला बताया. गलत तरीके से पेश किया गया था विदेश मंत्रालय का बयान दरअसल, दो हफ्ते पहले होने वाली मीडिया ब्रीफिंग के दौरान उनके असली बयान को गलत तरीके से पेश किया गया था।

सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
78d ago

सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि वह अब 79 साल के हो गए हैं और उनकी सरकार का कार्यकाल अभी डेढ़ साल और बाकी है. कर्नाटक की सियासत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रहे और कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता सिद्धारमैया ने 2028 का विधानसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है।

‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
78d ago

‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कहा कि यह देश के युवाओं के संघर्ष की बड़ी जीत है. उन्होंने छात्रों को सलाम किया जिन्होंने कई हफ्तों तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आयोजित एक सभा के दौरान AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी।

सड़क के बाद अब संसद में होगा बवाल! केसी वेणुगोपाल ने पीएम मोदी से की माफी की मांग
78d ago

सड़क के बाद अब संसद में होगा बवाल! केसी वेणुगोपाल ने पीएम मोदी से की माफी की मांग

कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्ष संसद में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई कथित पुलिस बर्बरता के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है. विपक्ष जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सार्वजनिक माफी की मांग करेगा. सूत्रों के अनुसार विपक्ष इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सार्वजनिक माफी की मांग करेगा।

टॉयलेट में भरी शराब, स्ट्रॉ लगाकर बना दिया ड्रिंक, पीने के लिए दौड़े चले आए लोग
78d ago

टॉयलेट में भरी शराब, स्ट्रॉ लगाकर बना दिया ड्रिंक, पीने के लिए दौड़े चले आए लोग

Toilet Bowl Drinking Competition: प्रतियोगिताएं तो सैकड़ों तरह की होती हैं लेकिन अगर कोई इसमें ऐसा ट्विस्ट दे दे कि सुनकर उल्टी आने लगे, तो क्या हो? वैसे ऐसी ही दिलचस्प या फिर यूं कहें कि थोड़ी घिनौनी प्रतियोगिता रूस में ऑर्गनाइज की गई, जहां लोगों को सीधे टॉयलेट बोल से शराब पीनी थी. चलिए बताते हैं कि फिर क्या हुआ।

गुलाबी टोकरी उठाइए...मिल जाएगा पार्टनर, सुपरमार्केट का अनोखा लव ट्रिक
78d ago

गुलाबी टोकरी उठाइए...मिल जाएगा पार्टनर, सुपरमार्केट का अनोखा लव ट्रिक

फिनलैंड के कुछ प्रमुख सुपरमार्केट्स में आम काली या ग्रे टोकरियों के अलावा पिंक बास्केट भी रखी गई हैं. इन पर फिनिश भाषा में सिंकुकरी लिखा होता है. इसका मतलब है सिंगल बास्केट. अगर कोई ग्राहक इस गुलाबी टोकरी को चुनता है, तो इसका सीधा सा मतलब होता है कि वह सिंगल है. दूसरों से मिलने या बात करने के लिए तैयार है. नियम यह भी है कि बातचीत की पहल केवल वही कर सकते हैं जिनके पास यह गुलाबी टोकरी हो।

सभी संस्करण देखें → · ← ताज़ा संस्करण पर लौटें