Bangladesh President Mohammed Shahabuddin: बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शहाबुद्दीन ने अप्रैल 2023 में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के कार्यकाल के दौरान राष्ट्रपति का पद संभाला था, उन्हें अप्रैल 2028 तक सेवा देनी थी। हालांकि उन्होंने अपने पांच साल के कार्यकाल के पूरा होने से लगभग दो साल पहले ही पद छोड़ दिया।
बांग्लादेश की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. भले ही उन्होंने इस फैसले की आधिकारिक वजह खराब सेहत बताई हो, लेकिन असल में इसे राजनीतिक दबाव और तख्तापलट का नतीजा माना जा रहा है।
India-Bangladesh Relations: भारत और बांग्लादेश के रिश्ते अब और भी ज्यादा मजबूत होने वाले हैं। भारत ने BRICS समिट 2026 के लिए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को खास मेहमान के तौर पर आमंत्रित किया है। यह न्योता ऐसे समय में आया है, जब दोनों देश अपने आपसी संबंधों को और मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। BRICS 2026 समिट के लिए भारत का कूटनीतिक कदम, बांग्लादेश के PM तारिक रहमान को भेजा खास न्योता।
America News: मनीला में हुई Quad विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने नई दिल्ली पहुंचते ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन पर पूरी जानकारी दी. गोर ने कहा कि Quad साझेदारों के साथ हुई चर्चा से इंडो-पैसिफिक की कई महत्वपूर्ण पहलों को नई गति मिली है. बैठक में समुद्री सुरक्षा, सप्लाई चेन, क्रिटिकल टेक्नोलॉजी, ऊर्जा सहयोग और ASEAN के साथ समन्वय जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
Xi Jinping US Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सितंबर में व्हाइट हाउस का दौरा कर सकते हैं. अगर यह यात्रा तय कार्यक्रम के मुताबिक होती है तो व्यापार, तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं के बीच उच्चस्तरीय बातचीत होगी. शी जिनपिंग का नाम लेते नहीं थक रहे ट्रंप, अमेरिकी दौरे का कर रहे इंतजार, बताया कब आएंगे चीनी।
कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना के अलग-अलग Corps ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाईं. तोपखाने, आर्मी एविएशन, इंजीनियर्स, सिग्नल्स, मेडिकल, ऑर्डनेंस, ईएमई और अन्य Corps ने ऑपरेशन विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. प्रत्येक Corps का एक विशिष्ट मिशन था जिसने ऑपरेशन को सफल बनाने में मदद की. कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना के अलग-अलग Corps ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए ऑपरेशन विजय को गति दी।
पाकिस्तान ने चीन को 60 हजार टन चावल निर्यात करने का सौदा किया है, जिससे 300 से 400 मिलियन डॉलर के ऑर्डर मिल सकते हैं। Pakistan China Trade Relations: पाकिस्तान इस साल चीन के ग्वांगझोउ और शेनझेन प्रांतों में 60 हजार टन चावल निर्यात करेगा. इस सौदे से 300 से 400 मिलियन डॉलर तक के ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।
भारत ने बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को ब्रिक्स समिट में शामिल होने का न्योता भेजा है, दोनों देशों के रिश्तों में सुधार की कोशिश है। India-Bangladesh Relation: शेख हसीना सरकार के तख्ता पलट के बाद भारत और बांग्लादेश के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं. तारिक रहमान ने जबसे प्रधानमंत्री का पद संभाला है, उनकी तरफ से ऐसी कोई पहल नहीं की गई जिससे भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में आई तल्खी कम हो सके।
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने गुरुवार को भारत समेत एक दर्जन से ज्यादा देशों से आने वाले सामान पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया। भारत के लिए यह राहत की बात रही कि उसे 1974 के ट्रेड एक्ट की धारा 301 के तहत पहले प्रस्तावित 12.5% टैरिफ की बजाय 10% टैरिफ लगाया गया। यह फैसला कई महीनों तक चली जांच के बाद लिया गया।
Iran Attack On US: अमेरिका ने लगातार 13वीं रात भी ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले जारी रखे. अमेरिकी सेना का कहना है कि कार्रवाई का मकसद IRGC से जुड़े खतरों को कम करना और समुद्री व्यापार की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. इस बीच होर्मुज जलडमरूमध्य के पास स्थित क़ेश्म द्वीप और अहवाज में धमाकों की खबरें सामने आई हैं।
होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) संकट के बीच भले ही दूसरे खाड़ी देश नए तेल रूट का जुगाड़ लगा रहे हैं. हालांकि, भारत की टेंशन खत्म होती नहीं दिख रही है. सऊदी अरब और UAE की नई तेल पाइप लाइन भारत के महंगाई बनकर फट सकती है. सऊदी अरब, यूएई और इराक अपनी तेल सप्लाई जारी रखने के लिए अरबों डॉलर की लागत से नई पाइपलाइनों का जाल बिछाकर लाल सागर और ओमान की खाड़ी का नया रास्ता अपना रहे हैं लेकिन खाड़ी देशो।
ब्रिटेन की एक अदालत ने पिछले साल सऊदी शाही परिवार के सदस्य प्रिंस अब्दुल्ला बिन फहद बिन अब्दुलअजीज बिन जलावी अल सऊद की मौत की वजह बताई है. जांच के मुताबिक, शराब और कई तरह की दवाओं के खतरनाक मिश्रण के कारण उनकी मौत हुई. कोर्ट ने इसे दुर्घटनावश हुई मौत माना. लंदन के लग्जरी होटल में सऊदी शहजादे की मौत का खुलासा, शराब और ड्रग्स के मिक्स से गई जान।
Iran Missile News: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य संघर्ष ने अमेरिका के अत्याधुनिक हथियारों के भंडार पर दबाव बढ़ा दिया है. इसी बीच अमेरिकी सेना ने 30 साल से ज्यादा समय बाद पहली बार पैट्रियट PAC-2 GEM-T इंटरसेप्टर मिसाइलों का नया ऑर्डर दिया है. रिपोर्टों के मुताबिक, ईरान और मध्य पूर्व में लगातार मिसाइल हमलों का जवाब देने में बड़ी संख्या में इंटरसेप्टर खर्च हुए हैं।
इजरायल ने अमेरिका-ईरान तनाव के बीच लेबनान और गाजा पर मिसाइल दाग दी हैं। यह हमले सीजफायर को लेकर बातचीत जारी होने के बावजूद हुए हैं। लगातार हो रहे हवाई हमलों ने पूरे क्षेत्र में टेंशन बढ़ा दी है। अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच इजरायल ने एक साथ लेबनान और गाजा में हमले तेज कर दिए हैं। वो भी ऐसे समय में जब सीजफायर को लेकर बातचीत जारी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 60 व्यापारिक साझेदार देशों पर 10% और 12.5% के नए टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि जिन देशों में जबरन मजदूरी से बने सामान पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, उन पर यह कदम उठाया गया है। यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, नॉर्वे और न्यूजीलैंड ने इस फैसले पर आपत्ति जताई है।
Indian Killed In Israel: इजरायल के यरुशलम के कटामोन इलाके में एक भारतीय नागरिक की हत्या का मामला सामने आया है. खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस के मुताबिक, 40 साल का भारतीय अपने अपार्टमेंट में मृत मिला. मामले में हत्या के शक के आधार पर 31 वर्षीय एक इजरायली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है।
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की जब्त संपत्तियों को लेकर एक तीखा ऐलान किया है, जिससे मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है। Iran Frozen Assets: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान की जब्त संपत्तियों को लेकर किए गए एक तीखे ऐलान के बाद मिडिल ईस्ट और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में खलबली मच गई है। ट्रंप प्रशासन ने घोषणा की है कि अमेरिका में मौजूद ईरानी संपत्ति का इस्तेमाल समुद्र में जहाजों और उनके सामान (कार्गो) को पहुंचने वाले किसी भी नुकसान की भरपाई के लिए किया जाएगा।
ईरान की सीक्रेट फ्लाइट से यमन में एक विमान उतरने की योजना थी, लेकिन अंत समय पर लैंडिंग टाल दी गई और रास्ता बदलना पड़ा। रॉयटर्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उसी विमान में ईरान के IRGC कमांडर, सैन्य सलाहकार और मिसाइल-ड्रोन से जुड़ा सामान भी था, जिसमें सोना भी शामिल था। जुलाई के दूसरे सप्ताह में एक विमान यमन में उतरने वाला था।
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने ईरान के साथ मिलकर एक तेल कंपनी चलाई है, जो ईरान का तेल पाकिस्तान लाती है. मार्च में सऊदी अरब और ईरान के बीच तनाव कम करने में मुनीर ने अपने इस कारोबारी रिश्ते का इस्तेमाल किया है. पाकिस्तान ने इन दावों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. Asim Munir Pakistan: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर और ईरान के एक सैन्य अधिकारी का एक जॉइंट वेंचर है।
स्पेन में भीषण जंगल की आग ने हालात इतने बिगाड़ दिए हैं कि सरकार ने पहली बार वाइल्डफायर के कारण राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है. मैड्रिड और एविला के आसपास हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है. इस बीच आग को फैलने से रोकने के लिए गधों का इस्तेमाल चर्चा में है. जंगल की आग से जूझ रहा स्पेन, बुझाने के लिए बुलाए गए गधे, देश में लगी इमरजेंसी।
धार की भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद परिसर में जुमे की नमाज के स्थान पर विवाद गहरा गया है। प्रशासन और मुस्लिम समाज के बीच बैठक हुई लेकिन सहमति नहीं बन सकी। सुप्रीम कोर्ट में 29 जुलाई को सुनवाई होगी। धार की भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद परिसर को लेकर जुमे की नमाज के स्थान पर विवाद गहरा गया है। प्रशासन और मुस्लिम समाज के बीच बैठक के बाद भी सहमति नहीं बन सकी।
मशहूर शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों के बाद अपना अनशन खत्म कर दिया है. उनका कहना है कि भूख हड़ताल खत्म करने के बाद अब सरकार से जवाबदेही मांगी जाएगी. उन्होंने शुक्रवार (24 जुलाई) को एक्स पर वीडियो पोस्ट कर सिलसिलेवार ढंग से अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह उनसे मिलने आए थे।
नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देर रात जारी किए गए वीडियो पर लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सवाल उठाए हैं. राहुल गांधी ने सरकार के सामने प्रमुखता से तीन मांगें रखी हैं और देर रात जारी किए गए वीडियो को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "मिस्टर मोदी, हमारे छात्र धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं।
न्यूयॉर्क में दो लोगों पर चाकू से हमला हुआ है, जिसमें एक एशियाई शामिल है, पुलिस ने हेट क्राइम की आशंका जताई है। न्यूयॉर्क में दो लोगों पर चाकू से हमला: एक एशियाई शामिल, पुलिस और ममदानी ने क्यों जताई हेट क्राइम की आशंका?
कैनेडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने घोषणा की है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं। ट्रंप ने 10% टैरिफ लगाने का फैसला किया है, जो कि 1 जुलाई से लागू होगा। कैनेडा की सरकार ने कहा है कि वह अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी।