स्वीडन की कंपनी ने 'क्रूगर' नामक छोटा इंटरसेप्टर ड्रोन पेश किया, जो रूसी सस्ते हमलावर ड्रोन को गिराने के यूक्रेन युद्ध और रूस के बढ़ते ड्रोन हमलों ने यूरोप के सामने एक बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है. रूस बेहद सस्ते ड्रोनों से हमला कर रहा है. जवाब में नाटो देश उन्हें गिराने के लिए अपनी फाइटर जेट्स से महंगी मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
फ्रांस की पर्यावरण परिवर्तन मंत्री मोनिक बारबट ने इस्तीफा देने की पेशकश की है. यह कदम उन्होंने एक नए कृषि विधेयक के विरोध के बाद उठाया है, जो जहरीले कीटनाशकों के इस्तेमाल की अस्थायी छूट देता है. मोनिक बारबट बुधवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को अपना इस्तीफा सौंपेंगी. फ्रांस की पर्यावरण परिवर्तन मंत्री मोनिक बारबट ने एक कानून का विरोध होने पर ही इस्तीफा देने की पेशकश की है।
जापान के ओकिनोतोरी द्वीप के पास एक चीनी युद्धपोत ने रविवार को असली गोलियों से सैन्याभ्यास किया. यह पहला मौका है जब जापान ने अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र में चीन द्वारा इस तरह की लाइव-फायर ड्रिल की जानकारी सार्वजनिक की है. जापान और चीन के बीच ताइवान को लेकर बयानबाजी बढ़ी है. जापान के पास समुद्र में चीन और रूस की नौसेना ने मिलकर हलचल तेज कर दी है।
नेपाल के बसनी गांव में पुराने तालाब की सफाई के दौरान ग्रामीण Nepal Pond Treasure: नेपाल के बसनी गांव में एक पुराने तालाब की सफाई के दौरान ग्रामीणों को तांबे का एक रहस्यमयी कलश मिट्टी में गड़ा हुआ मिला. जब पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में इस प्राचीन कलश को खोला गया, तो उसके अंदर से 2 हजार से भी ज्यादा कीमती चीजें निकलीं।
जापान में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है इसी चलते ऑफिस में पुरुषों को शॉर्ट्स पहनने की छूट दी गई. लेकिन इसने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. जापान की कई कामकाजी महिलाओं ने पुरुषों के शॉर्ट्स पहनने पर शिकायत जताई है. आखिर पूरा मामला क्या है पूरी रिपोर्ट में जान लें. मर्दों के छोटे कपड़े पहनने पर अब महिलाओं को हो रही दिक्कत, जापान में शुरू हुआ 'सुने-हारा' हरासमेंट।
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने अपनी ही विदेश नीति से बड़ा 'यू-टर्न' मारा है. अब वो विदेशी डिप्लोमैट्स से अकेले में मिलने को तैयार हो गए हैं. भारतीय राजदूत से मिलने से मना करने और विदेशी अधिकारियों को नजरअंदाज करने के चलते बालेन शाह न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ रहे थे, बल्कि घरेलू राजनीति में भी अपनों के निशाने पर आ चुके थे।
India US Trade: भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले ज्यादातर उत्पादों पर फरवरी से लागू 10% टैरिफ की समय सीमा 24 जुलाई को खत्म हो रही है। यही 10% की दर अमेरिका के ज्यादातर व्यापारिक साझेदारों पर भी लागू है और वे भी उसी जवाब का इंतजार कर रहे हैं। भारत के मामले में, वॉशिंगटन में दो जांचें चल रही हैं, जिनसे एक नया टैरिफ लागू हो सकता है।
फिलीपींस की राजधानी मनीला में ASEAN Summit के इतर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक हुई. बैठक में ट्रेड, टैरिफ, डिफेंस, AI और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे गंभीर मुद्दों पर मंथन हुआ. हालांकि, मुलाकात के बाद दोनों नेताओं के सोशल मीडिया पोस्ट ने सभी का ध्यान खींचा. जहां रूबियो 'दोस्त-दोस्त' कहकर भारत को रिझाते दिखे, ।
चीन के वैज्ञानिक साल 2030 तक एक अंतरिक्ष यान को एस्टेरॉयड से टकराने की योजना बना रहे हैं. इस मिशन का मकसद भविष्य में पृथ्वी को अंतरिक्ष से आने वाली किसी बड़ी तबाही से बचाने की तकनीकों का टेस्ट करना है. नासा के 2022 के डार्ट मिशन ने डिमोर्फोस नाम के एस्टेरॉयड का रास्ता थोड़ा बदल दिया था, लेकिन चीनी मिशन का लक्ष्य और भी बड़ा है।
डोनाल्ड ट्रंप को टैरिफ वाला बुखार दोबारा चढ़ गया है. वो भारतीय फार्मा प्रोडक्ट्स पर भारी-भरकम टैरिफ लगा सकते हैं. ऐसा ही एक टैरिफ उन्होंने भारत से निर्यात होने वाले सीफूड पर लगाया था. जो बुरी तरह बैकफायर हो गया था, इसका निगेटिव असर होने के बजाय भारत को उल्टा ताबड़तोड़ फायदा हुआ था. भारत ने अपनी ट्रेड पॉलिसी और मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) के दम पर नए ग्लोबल मार्केट में धाक जमा ली थी।
अमेरिका के ओहायो राज्य के टोलिडो शहर से एक बेहद शर्मनाक और चिकित्सा पेशे को कलंकित करने वाली खबर सामने आई है. टोलेडो हॉस्पिटल में तैनात भारतीय मूल के डॉक्टर अद्वैत देशमुख को महिला कर्मचारियों के वॉशरूम में सीक्रेटली वीडियो रिकॉर्डिंग करने और जासूसी के जुर्म में अदालत ने जेल की सजा सुना दी है।
Iran US War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर होर्मुज के समुद्री रास्ते में किसी भी जहाज पर हमला हुआ, तो अमेरिका अब तक का सबसे खौफनाक अटैक करेगा. ट्रंप ने जो धमकी दी है, उसके मुताबिक अमेरिकी आर्मी IRGC की अंधा करने की प्लानिंग कर रही है. सिर्फ यही नहीं उसके पावर प्लांट व पुलों को उड़ाने की तैयारी भी की जा रही है।
Iran-US War: पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले की चेतावनी के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने कड़ा जवाब देते हुए सीधे जवाबी कार्रवाई की धमकी दी। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी ‘तस्नीम’ ने एक वरिष्ठ सैन्य सूत्र का हवाला देते हुए बताया कि अगर अमेरिका ईरान के किसी पुल या पावर प्लांट पर हमला करता है, तो ईरान खाड़ी क्षेत्र में अ।
US-Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में किसी भी जहाज पर हमला होता है, तो अमेरिका ईरान के किसी पुल या पावर प्लांट को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई करेगा। डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को नई चेतावनी, होर्मुज में जहाज पर किया हमला तो उड़ा देंगे पुल और पावर प्लांट।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ‘युद्ध अपराधी’ बताने पर न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी बुरी तरह घिर गए हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेहद करीबी दक्षिणपंथी नेता लॉरा लूमर ने ममदानी को अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताते हुए देश के सभी सरकारी और राजनीतिक पदों से मुसलमानों को बैन करने की मांग कर डाली है।
India Bound Ships Makes U Turn at Red Sea: ईरान-अमेरिका युद्ध का विस्तार लाल सागर तक होता हुआ दिख रहा है. एक तरफ तो अमेरिका, ईरान से सैनिकों की मौत का बदला लेने के लिए हमला कर रहा है, तो वहीं अब तेहरान ने इस युद्ध में अपने प्रॉक्सी समूहों को उतारना शुरू कर दिया है. हूतियों ने सऊदी के लिए तेल ले जाने का रास्ता घेर लिया है और अब इसका असर भी दिख रहा है।
Joharah Mamdani Netanyahu Arrested: न्यूयॉर्क मेयर पद चुनाव के दौरान इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को गिरफ्तार करने के वादे को लेकर जोहरान ममदानी की खूब चर्चा हुई थी। अब मेयर बनने के बाद वह अपने चुनावी वादे से पीछे हटते हुए दिखाई दे रहे हैं। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा कि सिटी इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के वारंट के तहत इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को गिरफ़्तार नहीं कर सकता।
सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना के 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर रोक से इनकार किया। शिवसेना यूबीटी के सांसदों के शिवसेना में विलय को मंजूरी देने वाले लोकसभा स्पीकर के आदेश पर फिलहाल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है. शीर्ष अदालत ने स्पीकर ऑफिस और विलय करने वाले 6 सांसदों को नोटिस जारी किया है।
एल साल्वाडोर में पुरातत्वविदों को करीब 3000 साल पुराने इंसान के कंकाल मिले हैं. यह जगह मेसोअमेरिका में इंसान की बलि देने के सबसे पुराने सबूतों से जुड़ी हो सकती है. इससे पहले 1970 के दशक में एल साल्वाडोर के चालचुआपा इलाके में 33 लोगों के कंकाल मिले थे, जिनमें से कई के हाथ-पैर बंधे थे. कुछ के सिर कटे हुए थे।
वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस अमेरिकी अदालत में पेश होंगे। यह पेशी ड्रग तस्करी मामले की आगे की कार्रवाई पर सुनवाई के लिए है। जून 2027 में मुकदमा शुरू होने की संभावित तारीख पर भी चर्चा होगी। मैनहट्टन की फेडरल कोर्ट में यह सुनवाई होगी। Former Venezuela President Case: वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस बुधवार को अमेरिकी अदालत में पेश होंगे।
nicolas maduro new york court drug trafficking case us venezuela donald trump- Nicolas Maduro: ड्रग तस्करी के आरोपों से इनकार, अमेरिका में मादुरो की कानूनी लड़ाई तेज; प्री-ट्रायल सुनवाई आज।
Ghost Plane Found Underwater: समुद्र की अनंत गहराई, नीला-हरा पानी और उसमें दबी हुई 54 आत्माओं की चीखें. 74 साल पहले गुड फ्राइडे के दिन कुछ ऐसा ही हुआ था. इसके बाद बहुत तलाश हुई, लेकिन वो रहस्य सामने नहीं आ पाया, जो 610 मीटर गहराई में छिपा था. आखिर इतनी खोज के बाद गोताखोरों के हाथ वो मलबा लगा है, जिसकी तलाश चल रही थी।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन जारी है. संसद मार्च के बाद भी विरोध थमा नहीं है. सोनम वांगचुक अस्पताल में अनशन पर हैं और इसी बीच मोदी सरकार बातचीत की पहल करती दिख रही है. बुधवार (22 जुलाई) को सीजेपी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत का एक और दौर देखने को मिलेगा. सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह आज सीजेपी प्रतिनिधियों से मिल सकते हैं।
बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार संवेदनशीलता के साथ बातचीत करने के लिए पूरी तरह तैयार थी और प्रदर्शनकारियों की बात सुनना चाहती थी. बांसुरी स्वराज ने कहा कि जब प्रदर्शनकारी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिलने गए थे, तब वे अपनी मांगों की कोई लिखित सूची लेकर नहीं पहुंचे थे।
राहुल गांधी के दखल के बाद सोनम वांगचुक और CJP का आंदोलन कांग्रेस के प्रभाव में आया। 21 जुलाई 2026 को जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, तो कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सोनम वांगचुक के आंदोलन ने एक नया मोड़ लिया. NEET पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ शुरू हुआ यह आंदोलन, अचानक कांग्रेस के 'किले' में तब्दील होता नजर आने लगा।