अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. पहले जहां मिसाइल, ड्रोन और सैन्य ठिकाने निशाना बन रहे थे, वहीं अब पीने का पानी उपलब्ध कराने वाले डिसेलिनेशन प्लांट भी हमलों का किये गए हैं. जानकारों का कहना है कि यह सिर्फ सैन्य रणनीति नहीं, बल्कि आम लोगों के जीवन पर सीधा असर डालने वाला कदम है।
Iran US War: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई विश्वसनीयता नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका ने अंतरिम समझौते और युद्धविराम से जुड़े वादों का बार-बार उल्लंघन किया है. खामेनेई ने अमेरिका को फिर 'ग्रेट सैटन' बताते हुए कहा कि उसने अपनी असली और बेनकाब सूरत दुनिया के सामने दिखा दी है।
ईरान के होर्मोजगान प्रांत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसा खौफनाक चक्रव्यूह रचा है, जिसके बाद होर्मुज स्ट्रेट में एक बहुत बड़े अमेरिकी ग्राउंड ऑपरेशन का खतरा बढ़ गया है. ईरान के सबसे बड़े 'बंदर अब्बास' पोर्ट को 6 तरफ से घेरा गया है. इसके बाद उसके पुल, हाईवे और रेलवे रूट को बमबारी से उड़ा दिया है ताकि सेना का राशन और गोला-बारूद पूरी तरह कट जाए।
Russia-Iran Relations Latest Update: अमेरिका और ईरान के बीच भीषण युद्ध जारी है। अमेरिकी हमले के बाद आज शनिवार सुबह ईरान ने कुवैत को निशाना बनाया। उसका कहना था कि मिडिल-ईस्ट में जहां भी अमेरिकी सैन्य ठिकाने रहेंगे, उसे वह नेस्तनाबूद कर देगा। अमेरिका-ईरान युद्ध में नया मोड़, रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मिलेंगे ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा।
IRGC ने ट्रंप को प्रतिबंधों के खिलाफ जो वॉर्निंग दी है, वो रूस के साथ डिस्कस करके बनाई गई किसी रणनीतिक की तरह मालूम होती है. ईरान के खौफनाक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने तय किया है कि वो ट्रंप के कर्मों की सजा उनके यूरोपीय दोस्तों को देंगे, जो पहले से ही पुतिन के खौफ में जी रहे हैं. अगर ऐसा वाकई होता है तो ट्रंप के ऊपर से सिर्फ अमेरिका की जनता ही नहीं बल्कि उनके दोस्तों का भी भरोसा हमेशा के लिए खत्म हो।
Iran US Tensions: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ समझौते को खत्म घोषित करने के बाद ईरान ने अमेरिका के साथ युद्धविराम समझौते (MoU) में तय शर्तों पर रोक लगा दी है। साइन किए गए इस समझौते (MoU) का मकसद वॉशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव कम करना था। युद्धविराम समझौते पर ईरान का यू-टर्न, सभी शर्तों को किया रद्द, तनाव बढ़ने की आशंका।
Iran US MoU: ईरान ने अमेरिका के साथ हुए समझौता ज्ञापन (MoU) को लेकर अब तक का सबसे सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वह इस समझौते की किसी भी शर्त को अब लागू नहीं करेगा। ईरान के उप विदेश मंत्री और तकनीकी वार्ता दल के प्रमुख काज़ेम ग़रीबाबादी ने कहा कि अमेरिका ने व्यवहारिक रूप से समझौते के तहत किए गए सभी दायित्वों का उल्लंघन किया है और उसे पूरी तरह निष्प्रभावी बना दिया है।
Iran Claims US Attacked 95 Sites: मिडिल ईस्ट में सुलग रही चिंगारी अब एक भीषण आग का रूप लेती जा रही है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव इस कदर चरम पर पहुंच गया है कि दोनों देश एक-दूसरे के खून के प्यासे नजर आ रहे हैं। ईरान ने एक सनसनीखेज दावा करते हुए पूरी दुनिया को चौंका दिया है कि अमेरिकी सेना ने पिछले 10 दिनों में उस पर एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 95 विनाशकारी हमले किए हैं।
जर्मनी के राजनीतिक गलियारों से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है. जर्मनी में एक वरिष्ठ नेता को अपने निजी फैसले की वजह से बड़ा राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ा. सत्तारूढ़ क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन के वरिष्ठ नेता जेंस स्पान ने सरोगेसी के जरिए पिता बनने के बाद उठे विवाद के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया. जर्मन मंत्री ने अमेरिका में किराए पर ली कोख तो मच गया बवाल, इधर किलकारी गूंजी उधर देना पड़ा इस्तीफा।
A Southampton court sentenced 53‑year‑old Kiron Kaur to three years in prison for concealing evidence and assisting her son after he murdered a woman. Her son Vikram Kaur, already convicted of the killing, is serving a life term. The murder occurred in 2024. ब्रिटेन के साउथम्पटन शहर में हुए एक बड़े हत्या के मामले में अब आरोपी की मां को भी जेल की सजा सुनाई गई है।
Spain’s Galicia region यूरोप में पिछले दिनों गर्मी का कहर देखने को मिला है. अमेरिका ने भी इसे महसूस किया है. लेकिन इन दिनों दोनों महाद्वीप लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं से जूझ रहे हैं. नॉर्वे, स्पेन और कनाडा में आग लगने की सिलसिला जारी है, जबकि कुछ अन्य देशों में इस पर काबू पाया गया है. जहां साल में 6 महीने नहीं निकलता सूरज, उस देश में क्यों लगी सदी की सबसे बड़ी आग?
स्पेन इस समय भीषण जंगल की आग से जूझ रहा है. देश के अलग-अलग हिस्सों में तीन बड़े जंगलों में आग अभी भी धधक रही है, जबकि एक अन्य आग पर शुक्रवार को काबू पा लिया गया. सबसे खतरनाक आग स्पेन के जरागोजा प्रांत के सिन्को विलास इलाके में लगी है. यह इस साल स्पेन की सबसे बड़ी जंगल की आग बन गई है. अब तक करीब 12 हजार हेक्टेयर जमीन जलकर राख हो चुकी है. हालात इतने गंभीर हो गए कि छह गांवों को खाली कराना पड़ा।
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने शनिवार (18 जुलाई, 2026) को पार्टी से बागी गुट के नेताओं को बड़ी चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी को छोड़कर आज मुझे बुरा भला कह रहे हैं, मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि अगर वे दीदी के पास वापस आ जाते हैं, तो मैं एक घंटे के भीतर पार्टी से इस्तीफा दे दूंगा।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने हॉस्पिटल में एडमिट कर दिया है. इस कार्रवाई का लगातार विरोध देखने को मिल रहा है. अब इस पर पॉलिटिकल एक्टिविस्ट योगेंद्र यादव ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने इस कार्रवाई को शर्मनाक और कायरतापूर्ण करार दिया है. साथ ही गैरकानूनी बताया है. योगेंद्र यादव ने कहा, 'दिल्ली पुलिस की कार्रवाई शर्मनाक, कायरतापूर्ण और गैर कानूनी है।
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ी और अनोखी जंग छिड़ गई है. हुंडई कंपनी में इंसानों और इंसानों जैसे दिखने वाले रोबोट के बीच विवाद इतना बढ़ गया है. इतिहास में पहली बार रोबोटिक्स और ऑटोमेशन के चक्कर में किसी ऑटो फैक्ट्री में ताला लगने वाला है. दक्षिण कोरिया में मौजूद हुंडई के प्लांट में इस विवाद की वजह से क्या हालात बने हैं।
अन्ना हजारे ने सोनम वांगचुक के समर्थन में बयान जारी किया. उन्होंने कहा कि सरकार सोनम वांगचुक के सब्र की परीक्षा न ले. अन्ना हजारे ने केंद्र सरकार को नसीहत दी है. सोनम वांगचुक नीट पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे. दिल्ली पुलिस ने उन्हें 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने 21वें दिन सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी पत्नी डॉ. गीतांजलि ने अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। वांगचुक नीट पेपर लीक के विरोध में 20 दिनों से भूख हड़ताल पर थे। नीट पेपर लीक के विरोध को लेकर पिछले 20 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे पर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को 21वें दिन दिल्ली पुलिस तबीयत बिगड़ने पर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है, जिसका काफी ज्यादा विरोध हो रहा है।
बलूचिस्तान के लड़ाकों ने डूरंड लाइन के सुनसान बॉर्डर पर आसिम मुनीर की फौज को ऐसी पटखनी दी है कि पाकिस्तानी सैनिक अपनी चौकियां छोड़कर दुम दबाकर भाग खड़े हुए हैं. बलोच लड़ाकों ने न सिर्फ इन चौकियों को तबाह कर वहां अपने झंडे गाड़ दिए हैं, बल्कि अब बलूचिस्तान और अफगानिस्तान के रूप में पाकिस्तान के दो सबसे बड़े जानी दुश्मन एक हो चुके हैं।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बंगाल के अमतला में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर कार्रवाई पर बीजेपी की तरफ से टिप्पणी आई है. एक तरफ बीजेपी एमपी सुकांत मजूमदार ने बयान दिया है, तो दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने बयान दिया है. यहां एक तरफ अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर हुई बुलडोजर कार्रवाई पर रिएक्शन देते हुए केंद्रीय मंत्री और बीजेपी एमपी सुकांत मजूमदार ने कहा है।
Emily Willis, a 27‑year‑old adult film star, entered Summit Malibu rehab in 2024 to treat ketamine dependence. She suffered a severe reaction that left her permanently paralyzed and unable to move. The incident has sparked criticism of the center’s safety protocols. अडल्ट फिल्म इंडस्ट्री की सबसे मशहूर स्टार्स में से एक एमिली विलिस की जिंदगी एक VIP रिहैब सेंटर की लापरवाही की वजह से नरक बन चुकी है।
संसद के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार (20 जुलाई, 2026) से होने वाली है. केंद्र सरकार ने सत्र की शुरुआत से एक दिन पहले रविवार (19 जुलाई, 2026) को लोकसभा और राज्यसभा में सभी राजनीतिक पार्टियों के फ्लोर लीडर्स की बैठक बुलाई है. सरकार ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) को छोड़कर नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में शामिल होने वाले 20 सांसदों को भी बैठक में शामिल होने के लिए न्योता दिया है।
मॉनसून सत्र से पहले उद्धव ठाकरे और ममता बनर्जी को भी बड़ा झटका लगा है. मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने शनिवार को टीएमसी से अलग होकर बागी नेताओं की बनी NCPI में विलय करने वाले सांसदों को सदन में सीटिंग की मंजूरी दी है. इनकी संख्या 20 है. अलग से लोकसभा में स्टेटस भी दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के पटाखा फैक्ट्री हादसे पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की. प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि इस घटना से प्रधानमंत्री बेहद दुखी हैं. उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई. गुजरात के अहमदाबाद में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
अभिषेक बनर्जी ने टीएमसी के बागी गुट के नेताओं को चुनौती दी है, अगर वे ममता बनर्जी के पास वापस लौटते हैं तो वह एक घंटे के भीतर पार्टी से इस्तीफा दे देंगे. पश्चिम बंगाल में उनके कार्यालय पर बुलडोजर कार्रवाई हुई है. अभिषेक बनर्जी ने बागी नेताओं से ममता बनर्जी के पास लौटने को कहा है. एक तरफ शनिवार (18 जुलाई) को पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर बुलडोजर कार्रवाई हुई है, तो वहीं पार्टी में फूट के बाद एक धड़े के निशाने पर आए नेताओं को चुनौती दी है।
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का 89 साल की उम्र में निधन हो गया. पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का शनिवार 18 जुलाई 2026 को बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया. उन्होंने शाम 4 बजे अचानक से दिल का दौरा पड़ा. इससे पहले बुधवार यानी 16 जुलाई को उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई थी।