Iran US Ka Yuddh Live: ईरान और अमेरिका का युद्ध एक बार फिर तेज होता जा रहा है. अमेरिका ने लगातार सातवीं रात ईरान के खिलाफ हमले किए. हमले के टार्गेट्स अभी सामने नहीं आए हैं. वहीं दूसरी तरफ एक ऐसी खबर आई है, जो होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों के लिए नए खतरा बताती है. ईरान ने होर्मुज में जो माइंस बिछाई थीं, उनमें से कई फटे हैं. इस कारण दो जहाज पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।
गाजा के अल-जैतून इलाके पर इजराइली हवाई हमले में तीन फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं। इजराइल के लड़ाकू विमान गाजा और वेस्ट बैंक में हमले कर रहे हैं। Israeli Air Strike Gaza: मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) इस वक्त बारूद के ढेर पर बैठा है और किसी भी क्षण यह भीषण वैश्विक युद्ध का रूप ले सकता है।
चाबहार पोर्ट पर अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है. फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक यूएई, बहरीन, कुवैत, कतर और सऊदी अरब के पांच प्रमुख बंदरगाह संभावित निशाने पर हो सकते हैं. वहीं IRGC ने कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा किया है, हालांकि कुछ दावों का स्वतंत्र सत्यापन नहीं हुआ है।
Iran-Kuwait War Update: ईरान के मिसाइल हमलों के बाद शनिवार सुबह कुवैत में अफरा-तफरी मच गई। कई इलाकों में खतरे की घंटी वाला एयर रेड सायरन बजने लगे। लोगों को घरों के अंदर रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई। हालात बिगड़ते देख कुवैत ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया। सभी उड़ानों पर तुरंत रोक लगा दी गई। वहीं, हमलों का असर बिजली और पानी से जुड़े स्ट्रक्चर पर भी पड़ा।
Iran US War News: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज हो गया है. 14-पॉइंट मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) के टूटने के बाद ईरान के वरिष्ठ सैन्य सलाहकार मोहसिन रेजाई ने अमेरिका को चेतावनी दी. अगर अगले कुछ दिनों तक हमले जारी रहे तो ईरान सिर्फ जवाबी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा. मुनीर हो गए हलाल! पाकिस्तान जिस डील को कराकर लूट रहा था वाहवाही, ईरान ने लगाया पलीता।
अमेरिका के विदेश विभाग ने मध्य-पूर्व में अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। यह क्षेत्रीय तनाव और बिगड़ते सुरक्षा हालात के कारण है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ रहा है। US Travel Warning: मध्य-पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर न सिर्फ पूरे क्षेत्र पर पड़ रहा है, बल्कि होर्मुज संकट के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार में भी उथल-पुथल का माहौल है।
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में एक मिसाइल हमला किया है, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है। यह हमला मध्य पूर्व में तनाव बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम है। Iraq Kurdish Headquarters Attack: मिडिल ईस्ट इस वक्त बारूद के ढेर पर बैठा है और एक अदद चिंगारी ने पूरे इलाके में तबाही मचा दी है।
Pakistan Kuwait Defence Pact: पाकिस्तान कुवैत के साथ रक्षा समझौते पर बातचीत कर रहा है. ठीक वैसा ही रक्षा समझौता जैसे पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच पिछले साल हुआ था. बदले में पाकिस्तान ऊर्जा सुरक्षा, तेल सहयोग और निवेश चाहता है. कुवैत हजारों सैनिक, लड़ाकू विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम जैसे सहयोग की मांग कर रहा है. सऊदी, तुर्की के बाद अब कुवैत पर क्यों डोरे डाल रहा पाकिस्तान, इस्लामिक नाटो का ख्वाब भारी न पड़ जाए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर जंगलों का सही प्रबंधन नहीं करने का आरोप लगाया और अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी। अमेरिका इस समय एक साथ तीन बड़े संकटों से जूझ रहा है. पूर्वी राज्यों में कनाडा के जंगल की आग का धुआं, टेक्सास में भीषण बाढ़ और पश्चिमी राज्यों में 68 बड़ी जंगल की आग ने हालात गंभीर बना दिए हैं।
अमेरिका इजरायल में दर्जनों अतिरिक्त सैन्य रिफ्यूलिंग विमान तैनात करेगा ताकि जरूरत पड़ने पर लड़ाकू विमानों को हवा में ही ईंधन भरकर लंबे समय तक अभियान चलाया जा सके। US-Iran War: ईरान के खिलाफ अपने सैन्य अभियान का विस्तार करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। इसके तहत अमेरिका दर्जनों अतिरिक्त सैन्य रिफ्यूलिंग विमान इजरायल भेजना चाहता है, ताकि जरूरत पड़ने पर लड़ाकू विमानों को हवा में ही ईंधन भरकर लंबे समय तक अभियान चलाया जा सके।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में तनाव चरम पर पहुंच गया है. वहां की जनता और सरकार के बीच आर-पार की जंग छिड़ गई है. जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी के नेताओं ने एलान किया है कि जब तक पुलिस कार्रवाई में मारे गए लोगों के शव वापस नहीं मिलते. गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों को रिहा नहीं किया जाता, तब तक पूरा PoK बंद रहेगा और धरने जारी रहेंगे।
Russia UK Tank: रूस से बढ़ते सुरक्षा खतरे के बीच ब्रिटेन ने एस्टोनिया में अपनी सैन्य तैनाती की रणनीति बदलने का फैसला किया है. अब Challenger 2 टैंकों की जगह ड्रोन आधारित मोबाइल एंटी-आर्मर फोर्स तैनात की जाएगी. इसके साथ 400 अतिरिक्त ब्रिटिश सैनिक भी भेजे जाएंगे, जिससे वहां कुल सैनिकों की संख्या 1,200 हो जाएगी. रूस के खिलाफ ब्रिटेन ने बदली रणनीति, बॉर्डर से लोहे के हाथी हटे, अब उड़ते बाज करेंगे वार।
Moscow Region Drone Attack: यूक्रेन और रूस के बीच 24 फरवरी 2022 से जारी युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देश तब से एक-दूसरे पर हमले कर रहे है। ऐसे में इसकी सबसे बड़ी कीमत दोनों देशों के आम नागरिकों को चुकानी पड़ रही है। इसी बीच शनिवार को यूक्रेन ने रूस के कई इलाकों में ड्रोन हमले किए। इन हमलों में सात वेयरहाउस कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।
Pakistan India Relations: भारत ने इस्लामाबाद में पाकिस्तान की अध्यक्षता में आयोजित SCO सीमा सुरक्षा प्रमुखों की 12वीं बैठक में हिस्सा लिया. बैठक में संयुक्त सीमा अभियान, सीमा सुरक्षा और आतंकवाद-रोधी सहयोग पर चर्चा हुई. भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंध भले ठंडे बस्ते में हों, लेकिन इसके बावजूद भारत ने बहुपक्षीय मंचों पर अपनी भागीदारी जारी रखी है।
पाकिस्तान के जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने फील्ड मार्शल असीम मुनीर पर हमला किया है। उन्होंने सेना की भूमिका पर सवाल उठाया है। यह पाकिस्तान की राजनीति में सेना की भूमिका को लेकर चर्चा का विषय बन गया है। Maulana Fazlur Rehman: पाकिस्तान की राजनीति में सेना की भूमिका हमेशा से चर्चा का विषय रही है। अब जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई-एफ) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने देश के सबसे प्रभावशाली सैन्य अधिकारियों में शामिल फील्ड मार्शल असीम मुनीर पर सीधा निशाना साधा है।
पर सवाल- violence in PoK UN Seeks response from Pakistan questions raised over arrests of leaders and internet shutdown PoK में हो रही हिंसा पर UN की एंट्री: पाकिस्तान से मांगा जवाब; नेताओं की गिरफ्तारी और इंटरनेट बंदी।
दिल्ली पुलिस ने शिक्षाविद सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटा दिया और उन्हें अस्पताल ले गई। कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ अभिजीत दीपके ने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें भी पीटा और हिरासत में ले लिया। शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटा दिया है और उन्हें अस्पताल लेकर गई है. इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ अभिजीत दीपके ने बड़ा दावा किया है।
Sonam Wangchuk Hunger Strike: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट की और सोनम वांगचुक को जबरन वहां से हटाकर ले गई. Delhi Police is cracking down at Jantar Mantar।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) प्लास्टिक नोट लाने की तीसरी कोशिश कर रहा है। यह 16 साल में तीसरी बार है। आरबीआई की उम्मीदें इस बार अधिक हैं। प्लास्टिक नोट के फायदे और नुकसान के बारे में जानकारी मिलेगी। RBI फिर क्यों ला रहा प्लास्टिक नोट?: 16 साल में तीसरी कोशिश, इस बार क्यों बढ़ी उम्मीद; जानिए हर।
स्काईरूट ने छह पेलोड पृथ्वी की निचली कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किए हैं। यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। स्काईरूट ने देश के पहले निजी रॉकेट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। स्काईरूट ने रचा इतिहास, छह पेलोड पृथ्वी की निचली कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किए।
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में मुख्य आरोपियों को पुलिस कस्टडी में लेकर गहन पूछताछ शुरू हुई। जांच एजेंसियां कथित रकम के बंटवारे, निवेश, संपत्तियों और संभावित बरामदगी की कड़ियां जोड़ रही हैं। टिन्नू-मनीष यादव 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर, गमछे से मुंह छिपाते रहे; साथ ले गई टीम।
अमेरिकी वैज्ञानिकों ने दुनिया की पहली डबल न्यूरल बायपास सर्जरी से लकवाग्रस्त व्यक्ति को हाथों में दोबारा हरकत और स्पर्श महसूस करने की क्षमता लौटाई। Neural Bypass Surgery: अमेरिका के वैज्ञानिकों ने ऐसी नई ब्रेन तकनीक विकसित की है, जिससे लकवाग्रस्त व्यक्ति के हाथों में दोबारा हरकत और स्पर्श महसूस करने की क्षमता लौट आई। इसे दुनिया में अपनी तरह की पहली उपलब्धि माना जा रहा है।
अमेरिकी सीक्रेट सर्विस जेडी वेंस के परिवार से परेशान हुई और उपराष्ट्रपति के कुछ मांगों पर एजेंटों ने नाराजगी जताई। US: जेडी वेंस के परिवार से परेशान हुई सीक्रेट सर्विस; उपराष्ट्रपति के किन मांगों पर एजेंटों ने जताई नाराजगी?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के जंगल की आग पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि जंगल की आग से अमेरिका को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है। कनाडा के धुएं पर भड़के ट्रंप: नया टैरिफ लगाने की दी धमकी, क्या जंगल की आग से US को हुआ अरबों डॉलर का नुकसान?