GeoPulse हर घंटे खबरें, संदर्भ के साथ।
English

आर्काइव संस्करण · दुनिया

स्टोरी बोर्ड

हर घंटे प्रकाशित हुई हर ब्रीफिंग, अपने अलग टैब में अपने ही फ्रंट पेज की तरह खुलती है।

ताज़ा ब्रीफिंग

स्टोरी बोर्ड

ताज़ा 25 खबरें

क्या चीनी ड्रैगन के गले में कस रहा ब्रह्मोस का फंदा? दक्षिण चीन सागर में बदल रहा शक्ति संतुलन
97d ago

क्या चीनी ड्रैगन के गले में कस रहा ब्रह्मोस का फंदा? दक्षिण चीन सागर में बदल रहा शक्ति संतुलन

ब्रह्मोस मिसाइलों की पहुंच फिलीपींस, इंडोनेशिया और वियतनाम तक हो गई है, जिससे इंडो-पैसिफिक का शक्ति संतुलन बदल रहा है. फिलीपींस के बाद इंडोनेशिया और वियतनाम तक ब्रह्मोस मिसाइलों की पहुंच ने इंडो-पैसिफिक का शक्ति संतुलन बदलना शुरू कर दिया है. आखिर क्यों इसे चीन की 'String of Pearls' के जवाब के तौर पर देख रहे हैं और कैसे बिना सैन्य अड्डे बनाए बीजिंग पर रणनीतिक दबाव बढ़ा रहा है?

बलूचिस्तान में विद्रोहियों का हमला, पुलिस के 9 जवानों की मौत, 5 का अपहरण,15 विद्रोही मार डाले
97d ago

बलूचिस्तान में विद्रोहियों का हमला, पुलिस के 9 जवानों की मौत, 5 का अपहरण,15 विद्रोही मार डाले

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में विद्रोहियों के हमले में 9 पुलिसकर्मी मारे गए और 5 का अपहरण कर लिया गया। इस लड़ाई में कम से कम 15 विद्रोही मारे गए। सरकारी प्रवक्ता शाहिद रिंद ने घटना की जानकारी दी। Pakistan Rebels Attack in Balochistan: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में रात भर चले संघर्ष के दौरान विद्रोहिया के एक सुरक्षा चौकी पर हमले के बाद 9 पाकिस्तानी पुलिसकर्मी मारे गए और पांच अन्य जवानों का अपहरण कर लिया गया।

जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
98d ago

जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील

भारत ने इंडोनेशिया के साथ ब्रह्मोस मिसाइल डील की है। भारत ने इंडोनेशिया के साथ मंगलवार (7 जुलाई) को ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर करार किया. इससे एक तरफ देश के दक्षिण पूर्व एशियाई देश के साथ संबंध मजबूत होंगे और दूसरी तरफ देश की घरेलू डिफेंस इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही, इंडोनेशिया भारत में बनी 'अस्त्र' एयर-टू-एयर मिसाइलें भी खरीदने वाला है।

ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल ‘अस्त्र’ मिसाइल खरीदेगा इंडोनेशिया
98d ago

ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल ‘अस्त्र’ मिसाइल खरीदेगा इंडोनेशिया

इंडोनेशिया ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल 'अस्त्र' मिसाइल खरीदेगा। India-Indonesia Relation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया दौरे का आज दूसरा दिन है। इस दौरे से दोनों देशों के संबंधों में और मजबूती आई है। जकार्ता में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात के दौरान हुई द्विपक्षीय बैठक में दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते हुए। रक्षा समझौतों की बात करें तो ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन को देखते हुए इंडोनेशिया ने भा।

ब्रह्मोस, अस्त्र मिसाइल और EVM... इंडोनेशिया के साथ हुई 20 बड़ी डील, मल्लका में भी भारत की धमक
98d ago

ब्रह्मोस, अस्त्र मिसाइल और EVM... इंडोनेशिया के साथ हुई 20 बड़ी डील, मल्लका में भी भारत की धमक

प्रधानमंत्री मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच 20 बड़े समझौते हुए। इनमें ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल सहयोग, समुद्री सुरक्षा और क्रिटिकल मिनरल्स में निवेश शामिल हैं। India Indonesia Deal: पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच 20 बड़े समझौते हुए हैं. ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल सहयोग, समुद्री सुरक्षा तथा क्रिटिकल मिनरल्स में निवेश जैसे फैसले हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की बढ़ती रणनीतिक भूमिका को और मजबूत करेंगे।

चीन के खजाने पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करेगा अमेरिका, सीक्रेट फैक्ट्री में चल रही प्लानिंग, डेडलाइन भी
98d ago

चीन के खजाने पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करेगा अमेरिका, सीक्रेट फैक्ट्री में चल रही प्लानिंग, डेडलाइन भी

अमेरिका चीन के दुर्लभ पृथ्वी तत्वों के निर्यात पर अंकुश लगाने के लिए एक नई रणनीति अपना रहा है। अमेरिकी सेना अपने टूल आर्मी डिपो सैन्य बेस के भीतर पहला वाणिज्यिक प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित कर रही है। इस परियोजना का जिम्मा REalloys कंपनी को सौंपा गया है। अमेरिका ने शी जिनपिंग के खजाने और उनकी सबसे सेंसेटिव नस पर सीधी 'आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक' करने का पूरा मन बना लिया है।

भारत-इंडोनेशिया के बीच EVM-UPI और ब्रह्मोस मिसाइल पर करार, साझा ताकत पर क्या बोले पीएम?
98d ago

भारत-इंडोनेशिया के बीच EVM-UPI और ब्रह्मोस मिसाइल पर करार, साझा ताकत पर क्या बोले पीएम?

भारत और इंडोनेशिया ने ईवीएम-यूपीआई और ब्रह्मोस मिसाइल पर करार किया। India-Indonesia Talks: पीएम ने टैगोर को याद किया, वैश्विक तनाव के बीच भारत-इंडोनेशिया की ताकत पर क्या बोले।

'हर तरह का विकल्प...', सिंधु के पानी को लेकर फिर बौखलाया पाकिस्तान, आसिम मुनीर ने भारत को दी
98d ago

'हर तरह का विकल्प...', सिंधु के पानी को लेकर फिर बौखलाया पाकिस्तान, आसिम मुनीर ने भारत को दी

पाकिस्तान की सेना के प्रमुख आसिम मुनीर ने भारत को सिंधु जल संधि के तहत पानी की वैध हिस्सेदारी के लिए हर कदम उठाने की चेतावनी दी। यह बयान भारत के पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि स्थगित करने के बाद आया। पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि स्थगित कर दी थी, जिसका पाक पर साफ असर दिखा।

चीन ने न्यूक्लियर सबमरीन से दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, प्रशांत महासागर में मचा हड़कंप, घबराया अमेरिका
98d ago

चीन ने न्यूक्लियर सबमरीन से दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, प्रशांत महासागर में मचा हड़कंप, घबराया अमेरिका

चीन ने प्रशांत महासागर में न्यूक्लियर सबमरीन से बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया, जिससे अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने गंभीर चिंता जाहिर की। चीनी सेना ने बताया कि यह उनकी हर साल होने वाली सैन्य गतिविधि का हिस्सा था। भारत के पड़ोसी देश चीन ने सोमवार (6 जुलाई) को प्रशांत महासागर में न्यूक्लियर सबमरीन से बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।

अमेरिका ने बैकस्टेज से चलाया अभियान, 13 देशों ने खामेनेई के जनाजे से किया किनारा, रिपोर्ट से बड़े
97d ago

अमेरिका ने बैकस्टेज से चलाया अभियान, 13 देशों ने खामेनेई के जनाजे से किया किनारा, रिपोर्ट से बड़े

अमेरिका ने कई देशों पर दबाव बनाया, जिससे 13 देशों ने खामेनेई के जनाजे से किनारा किया। ईरानी मीडिया का दावा है कि अमेरिका ने अपने दूतावासों के माध्यम कई देशों पर दबाव बनाया है. इसमें देशों को धमकाया गया कि अगर उनके नेता ईरान पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के जनाजे में जाएंगे तो अमेरिका के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं।

क्या इजरायल और लेबनान में रुक जाएगी जंग, सीजफायर पर रोम में बातचीत की उम्मीद जागी
97d ago

क्या इजरायल और लेबनान में रुक जाएगी जंग, सीजफायर पर रोम में बातचीत की उम्मीद जागी

इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर पर रोम में बातचीत होने की उम्मीद है। Israel-Lebanon Ceasefire Talks in Rome: अमेरिका और ईरान में सीजफायर के बाद अब इजरायल और लेबनान के बीच जंग रुकने और उसके लिए रोम में बातचीत होने के आसार जागे हैं। हालांकि दोनों देशों के बीच रुख में नरमी कम ही नजर आ रही है। जहां ईरान का कहना है कि जब तक ट्रंप होर्मुज जलडमरूमध्य में ओमान के पास एक टैंकर पर हुए हमले के बाद अपनी धमकियां वापस नहीं लेते, तब तक कोई बातचीत नहीं होगी।

सीर‍िया को फ‍िर मत बसाओ, मैक्रों के करीब स‍िलस‍िलेवार बम धमाकों का सीक्रेट मैसेज क्या है?
97d ago

सीर‍िया को फ‍िर मत बसाओ, मैक्रों के करीब स‍िलस‍िलेवार बम धमाकों का सीक्रेट मैसेज क्या है?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के ठहरने वाले होटल के बाहर दो बम धमाके हुए, जो सीरिया को दोबारा बसाने के खिलाफ संदेश हो सकता है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के जिस आलीशान होटल में ठहरे थे, उसके ठीक बाहर दो खौफनाक बम धमाके हुए. लेकिन ठहरिए! अगर आपको लगता है कि आतंकियों के निशाने पर मैक्रों थे, तो आप गलत हैं।

भारत ने पानी रोका तो प्यासा रह जाएगा 90% पाकिस्तान, आखिर सिंधु जल समझौता रुकने से क्यों घबराए बिलावल
97d ago

भारत ने पानी रोका तो प्यासा रह जाएगा 90% पाकिस्तान, आखिर सिंधु जल समझौता रुकने से क्यों घबराए बिलावल

भारत ने सिंधु जल समझौता रोका तो पाकिस्तान को पानी की कमी होगी. India-Pakistan Indus River Water Crisis Issue: भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल-बंटवारा संधि रुकना पाकिस्तान के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है। आतंकवाद का पोषण करने के कारण पाकिस्तान सरकार का समर्थन देते हुए पाकिस्तान की सेना ने भी भारत के साथ किए गए सिंधु जल संधि के पानी में अपना ‘हक का हिस्सा’ हासिल करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का ऐलान कर दिया है।

अयातुल्ला खामेनेई की अंतिम यात्रा के बीच हॉर्मुज में टैंकर पर हमला, ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दे
97d ago

अयातुल्ला खामेनेई की अंतिम यात्रा के बीच हॉर्मुज में टैंकर पर हमला, ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दे

ईरान में अयातुल्ला खामेनेई की अंतिम यात्रा के दौरान हॉर्मुज में एक कतारी एलएनजी टैंकर पर हमला हुआ, जिसमें टैंकर के इंजन रूम में आग लग गई. ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की अंतिम यात्रा को लेकर कार्यक्रम जारी है। इस बीच हॉर्मुज में एक कतारी एलएनजी टैंकर पर हमला हुआ है। इस घातक हमले के बाद टैंकर के इंजन रूम में आग लग गई।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के होटल के पास सीरियल ब्लास्ट
97d ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के होटल के पास सीरियल ब्लास्ट

सीरिया की राजधानी में कई सीरियल धमाकों से पूरा इलाका दहल गया। France President Emmanuel Macron News: सीरिया की राजधानी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक के बाद एक हुए कई सीरियल धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा। यह हमला न सिर्फ सुरक्षा के लिहाज से बड़ी चूक है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भी भूचाल लाने वाला साबित हो रहा है।

सीरिया दौरे पर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों तो दहली राजधानी दमिश्क, होटल के पास एक के बाद एक फटे बम
97d ago

सीरिया दौरे पर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों तो दहली राजधानी दमिश्क, होटल के पास एक के बाद एक फटे बम

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के सीरिया दौरे के दौरान दमिश्क में उनके होटल के पास कई बम धमाके हुए। यह घटना तब हुई जब मैक्रों सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शरा के साथ एक कूटनीतिक बैठक में थे। धमाकों से इलाके में अफरातफरी मच गई और आसमान में धुएं का गुबार छा गया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के ऐतिहासिक सीरिया दौरे के बीच राजधानी दमिश्क में उनके वीआईपी 'फोर सीजन्स होटल' के पास एक के बाद एक कई भीषण बम धमाके हुए हैं, जिससे पूरा इलाका दहल उठा और आसमान में धुएं का गुबार छा गया।

भारत में तेल वाली दिवाली, होर्मुज खुलने के बाद अब सऊदी अरब से आई खुशखबरी, झोली भरकर बचेंगे पैसे
98d ago

भारत में तेल वाली दिवाली, होर्मुज खुलने के बाद अब सऊदी अरब से आई खुशखबरी, झोली भरकर बचेंगे पैसे

सऊदी अरब ने एशिया को तेल की आपूर्ति पर छूट की घोषणा की है। यह छूट होर्मुज जलडमरूमध्य में ऊर्जा संकट के बाद आई है। जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई थी। इस छूट से एशियाई देशों को तेल खरीदने में पैसे बचेंगे। Saudi Arabia Oil Price Cut: ईरान जंग की वजह से दुनियाभर में एनर्जी क्राइसिस की स्थिति पैदा हो गई।

‘पाखंड कर रहा पाकिस्तान, अमेरिका से दोस्ती का दिखावा और तेहरान में खामेनेई को श्रद्धांजलि
98d ago

‘पाखंड कर रहा पाकिस्तान, अमेरिका से दोस्ती का दिखावा और तेहरान में खामेनेई को श्रद्धांजलि

अमेरिकी सीनेटर रिक स्कॉट ने पाकिस्तान के दोहरे रवैये पर ऐतराज जताया है। US Senator Rick Scott Warned Pakistan Double Role: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता समझौता करवाने में भूमिका अदा कर हीरो बनने वाला पाकिस्तान अपने दोहरे रवैये के कारण अमेरिका की नजर में विलेन बना हुआ नजर आ रहा है। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में शिरकत कर उन्हें श्रद्धांजलि देने और उन्हें महान नेता बताने पर अमेरिका ने सख्त ऐतराज किया है।

खामेनेई का शव इराक क्यों ले जाया जा रहा है? नजफ और कर्बला को शिया क्यों मानते हैं खास
98d ago

खामेनेई का शव इराक क्यों ले जाया जा रहा है? नजफ और कर्बला को शिया क्यों मानते हैं खास

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार यात्रा को इराक के नजफ और कर्बला ले जाया जाएगा. ये शहर शिया इस्लाम में पवित्र माने जाते हैं. इराक और ईरान के बीच ऐतिहासिक दुश्मनी के बावजूद यह कदम उठाया गया है. अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार यात्रा को इराक के नजफ और कर्बला शहर में भी ले जाया जाएगा।

Trump की धमकी के बाद होर्मुज में टैंकर पर मिसाइल अटैक, क्या अमेरिका-ईरान युद्ध फिर से भड़क रहा है?
98d ago

Trump की धमकी के बाद होर्मुज में टैंकर पर मिसाइल अटैक, क्या अमेरिका-ईरान युद्ध फिर से भड़क रहा है?

होर्मुज में एक टैंकर पर मिसाइल अटैक हुआ, अमेरिका ने ईरान पर हमले का आरोप लगाया। Missile Attack On Tanker In Hormuz: ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते के बावजूद अज्ञात मिसाइल ने मंगलवार को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ओमान के किनारे एक तेल टैंकर को टक्कर मार कर उसमें आग लगा दी। अमेरिका का दावा है कि ईरान ने यह हमला किया है।

इराक क्यों ले जाया जा रहा है अली खामेनेई का शव, 8 साल लड़ा था युद्ध
98d ago

इराक क्यों ले जाया जा रहा है अली खामेनेई का शव, 8 साल लड़ा था युद्ध

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के शव को इराक के पवित्र शिया शहरों नजफ और कर्बला ले जाया जा रहा है। खामेनेई के शव को इराक में अंतिम धार्मिक सम्मान दिया जाएगा। इस युद्ध ने लाखों लोगों की जान ली और दोनों देशों की कई पीढ़ियों पर गहरे जख्म छोड़ दिए। लेकिन आज वही इराक, जहां कभी युद्ध की आग धधकती थी, अब ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम धार्मिक सम्मान का गवाह बनने जा रहा है।

मातम के बीच बारूद की गूंज! ईरान ने हॉर्मुज में मचाई भारी तबाही? दो जहाजों पर मिसाइल से किया अटैक
98d ago

मातम के बीच बारूद की गूंज! ईरान ने हॉर्मुज में मचाई भारी तबाही? दो जहाजों पर मिसाइल से किया अटैक

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में दो जहाजों पर मिसाइल से हमला किया गया, जिससे दोनों जहाजों को भारी नुकसान पहुंचा। अमेरिका ने इस हमले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ईरान को जिम्मेदार ठहराया। ईरान अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की मौत के शोक में डूबा है. पूरा देश मातम मना रहा है. इस बीच स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है।

भारत के UPI का विश्व में दबदबा, फ्रांस-ग्रीस और इंडोनिशिया समेत 11 देश पेमेंट​ सिस्टम से जुड़े
97d ago

भारत के UPI का विश्व में दबदबा, फ्रांस-ग्रीस और इंडोनिशिया समेत 11 देश पेमेंट​ सिस्टम से जुड़े

भारत का यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस इंडोनेशिया के पेमेंट सिस्टम से जुड़ेगा, जिससे भारतीय यात्रियों के लिए स्थानीय पेमेंट आसान होगा. India Indonesia Partnership: विश्व के 10 देशों में प्रचलन के बाद अब भारत के यूपीआई पेमेंट सिस्टम से जुड़ने वाला इंडोनेशिया 11वां देश बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ऐलान किया कि भारत का यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) इंडोनेशिया के पेमेंट सिस्टम से जुड़ेगा।

रूसी सेना को तेल-हथियार सप्लाई करने वाले 8 टैंकरों पर ड्रोन हमला, समुद्र में यूक्रेन की अब तक की
97d ago

रूसी सेना को तेल-हथियार सप्लाई करने वाले 8 टैंकरों पर ड्रोन हमला, समुद्र में यूक्रेन की अब तक की

यूक्रेनी ड्रोन ने रूसी टैंकरों पर हमला किया. रूस-यूक्रेन युद्ध अब खींचता जा रहा है। इस बीच यूक्रेनी ड्रोन ने रूसी ‘शैडो फ्लीट’ के आठ बड़े टैंकरों को समुद्र में तबाह कर दिया है। ये टैंकर क्रिमिया में रूसी सेना को ईंधन पहुंचाने का काम कर रहे थे। हमले के बाद समुद्र में धुंआ उठता नजर आया और आग की लपटें आसमान को चीरती दिखीं।

सभी संस्करण देखें → · ← ताज़ा संस्करण पर लौटें