GeoPulse हर घंटे खबरें, संदर्भ के साथ।
English

आर्काइव संस्करण · दुनिया

स्टोरी बोर्ड

हर घंटे प्रकाशित हुई हर ब्रीफिंग, अपने अलग टैब में अपने ही फ्रंट पेज की तरह खुलती है।

ताज़ा ब्रीफिंग

स्टोरी बोर्ड

ताज़ा 25 खबरें

रजिस्ट्री में खो गई अहम केस की फाइल तो CJI ने दिया सख्त निर्देश- मैं देखूंगा ये कैसे हुआ, मुझे पूरी
71d ago

रजिस्ट्री में खो गई अहम केस की फाइल तो CJI ने दिया सख्त निर्देश- मैं देखूंगा ये कैसे हुआ, मुझे पूरी

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में एक अहम केस की फाइल गुम होने पर कड़ा संज्ञान लिया और कहा कि वह खुद इस मामले को देखेंगे. देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत (CJI Surya Kant) ने बुधवार (17 जून, 2026) को उस शिकायत पर कड़ा संज्ञान लिया है, जिसमें आरोप लगाया गया कि सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में एक अहम केस की फाइल गुम हो गई, जिसकी वजह से एक जरूरी मामला सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हो सका।

जहांगीर खान के लिए थाने पर हमला करने वालों को सीएम शुभेंदु की चेतावनी- न सिर्फ जेल होगी, संपत्ति की
71d ago

जहांगीर खान के लिए थाने पर हमला करने वालों को सीएम शुभेंदु की चेतावनी- न सिर्फ जेल होगी, संपत्ति की

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने जहांगीर खान को छुड़ाने के लिए थाने पर हमला करने वालों को चेतावनी दी। तृणमूल कांग्रेस के नेता जहांगीर खान (TMC) को छुड़ाने के लिए पुलिस स्टेशन पर हमला करने वालों को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सख्त चेतावनी दी है. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा पुलिस थाने पर धावा बोलकर हवालात में बंद टीएमसी नेता को छुड़ाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शिवसेना के 6 सासंद मिलने से NDA कितना मजबूत, दोनों सदनों में कितनी बढ़ेंगी सीटें? पढ़ें पूरा
71d ago

शिवसेना के 6 सासंद मिलने से NDA कितना मजबूत, दोनों सदनों में कितनी बढ़ेंगी सीटें? पढ़ें पूरा

शिवसेना के 6 सांसदों ने उद्धव ठाकरे की पार्टी छोड़ दी और एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल होंगे. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इन्हें मान्यता दे दी. महाराष्ट्र की सियासत में एक और बड़ा उलटफेर हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 लोकसभा सांसदों ने पार्टी छोड़कर अलग गुट बना लिया है और 19 जून को शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस पर वे एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हो जाएंगे।

कालाहारी रेगिस्तान में खुला 800 फीट गहरा पाताल लोक, निकले बिना आंख वाले जीव, बिना सूरज के कैसे रहते
71d ago

कालाहारी रेगिस्तान में खुला 800 फीट गहरा पाताल लोक, निकले बिना आंख वाले जीव, बिना सूरज के कैसे रहते

कालाहारी रेगिस्तान में 800 फीट गहरा पाताल लोक मिला जिसमें बिना सूरज के जीव रहते हैं। दक्षिणी अफ्रीका के सबसे सूखे इलाकों में शुमार कालाहारी रेगिस्तान के ठीक नीचे वैज्ञानिकों ने एक बेहद खौफनाक और हैरान कर देने वाले 'पाताल लोक' की खोज की है. जमीन से करीब 60 मीटर नीचे स्थित 'ड्रैगन्स ब्रेथ केव' नामक इस गुफा के भीतर 866 फीट गहरी दुनिया की सबसे बड़ी अंडरग्राउंड झील छिपी है, जहां करोड़ों सालों से सिर्फ और सिर्फ घुप्प अंधेरा है।

रूसी तेल पर बार-बार धमका रहे थे ट्रंप, पीएम मोदी के सामने पूछा गया सवाल, तो पतली गली से न‍िकल ल‍िए
71d ago

रूसी तेल पर बार-बार धमका रहे थे ट्रंप, पीएम मोदी के सामने पूछा गया सवाल, तो पतली गली से न‍िकल ल‍िए

डोनाल्ड ट्रंप ने G7 शिखर सम्मेलन में रूसी तेल पर कड़े प्रतिबंध लगाने की वकालत की थी। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने रूस पर सीधे टिप्पणी करने से परहेज किया। ट्रंप ने तेल की कीमतों और ईरान पर अधिक ध्यान केंद्रित किया। यह दर्शाता है कि ट्रंप इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी के सामने बोलने से बचते नजर आए।

‘ईरान से डील फाइनल नहीं, नापंसद आई तो सिर पे बम फोड़ेंगे’, G7 में ये क्या बोल गए ट्रंप?
71d ago

‘ईरान से डील फाइनल नहीं, नापंसद आई तो सिर पे बम फोड़ेंगे’, G7 में ये क्या बोल गए ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जी-7 समिट में ईरान के साथ हुए शांति समझौते को फाइनल नहीं बताया. ट्रंप ने कहा कि अगर डील पसंद नहीं आएगी तो वे ईरान पर बम फोड़ सकते हैं. उन्होंने यह धमकी दुनिया के सामने दी है. फ्रांस में चल रहे जी-7 समिट के मंच पर आते ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ हुए शांति समझौते के मुद्दे पर अचानक पलट गए हैं और उन्होंने एक बार फिर युद्ध के मैदान में लौटने की खुली धमकी दे डाली है।

अगर ईरान के साथ डील नहीं हुई तो हम उस पर बम बरसाएंगे, समझौते पर हस्ताक्षर से 48 घंटे पहले आया
71d ago

अगर ईरान के साथ डील नहीं हुई तो हम उस पर बम बरसाएंगे, समझौते पर हस्ताक्षर से 48 घंटे पहले आया

अमेरिकी प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौते पर हस्ताक्षर से 48 घंटे पहले चेतावनी दी कि अगर ईरान को यह प्रस्ताव पसंद नहीं आया तो अमेरिका उन पर बम चलाएगा। ट्रंप ने कहा कि यह डील अभी फाइनल नहीं हुई है, बल्कि एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग है। उन्होंने साफ शब्दों में अपनी बात रखी। Trump threatens Iran: अमेरिका और ईरान के बीच जंगबंदी के समझौते पर हस्ताक्षर होने से 48 घंटे पहले इस मामले में एक नया पेच आ गया है।

'ईरान के साथ डील फाइनल नहीं, ये सिर्फ...', ट्रंप की नई चेतावनी- शर्त नहीं मानी तो बम बरसाएंगे
71d ago

'ईरान के साथ डील फाइनल नहीं, ये सिर्फ...', ट्रंप की नई चेतावनी- शर्त नहीं मानी तो बम बरसाएंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि अगर शर्तें नहीं मानी तो बम बरसाएंगे। ईरान के साथ चल रही बातचीत और समझौते को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए बयान ने एक बार फिर जंग को लेकर चिंता गहरा गई है. ट्रंप ने कहा कि ईरान ने हमारी शर्तें नहीं मानीं तो फिर से बमबारी करेंगे।

इजराइल पर होने जा रहा हमला? भनक लगते ही अलर्ट हुई बेंजामिन नेतन्याहू की सेना, कुछ इलाकों में सायरन
71d ago

इजराइल पर होने जा रहा हमला? भनक लगते ही अलर्ट हुई बेंजामिन नेतन्याहू की सेना, कुछ इलाकों में सायरन

इजराइल पर हमले की संभावना के बाद उत्तरी इजराइल में सायरन बजने लगे और सेना अलर्ट हो गई। इजराइल पर अटैक होने की संभावना तेज है। उत्तरी इजराइल में अचानक तनाव बढ़ गया है। इसको लेकर इजराइल सेना अलर्ट हो गई है। उत्तरी इजराइल में सायरन भी बजने शुरू हो गए हैं। इजराइल पर होने जा रहा हमला? भनक लगते ही अलर्ट हुई बेंजामिन नेतन्याहू की सेना, कुछ इलाकों में सायरन।

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को 'लिप किस' करने की कोशिश की? जानें वायरल वीडियो का पूरा सच!
71d ago

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को 'लिप किस' करने की कोशिश की? जानें वायरल वीडियो का पूरा सच!

फ्रांस में G7 शिखर सम्मेलन से यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया फ्रांस में आयोजित G7 समिट से यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि जेलेंस्की ने जबरदस्ती मेलोनी को Kiss करने की कोशिश की. हालांकि, फैक्ट चेक और घटना के असली, अनएडिटेड फुटेज की पड़ताल से साफ हो गया है कि यह दावा पूरी तरह से झूठा और मनगढ़ंत है।

‘मैं भारत आऊंगा, व्हाइट हाउस में बैठा भारतीयों का दोस्त’, ट्रंप ने पीएम मोदी के सामने किया बड़ा ऐलान
71d ago

‘मैं भारत आऊंगा, व्हाइट हाउस में बैठा भारतीयों का दोस्त’, ट्रंप ने पीएम मोदी के सामने किया बड़ा ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत आने की घोषणा की। फ्रांस में चल रहे G7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई द्विपक्षीय बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारतीयों के लिए बड़ा मैसेज भेजा. उन्होंने भारत आने का ऐलान करते हुए कह दिया है कि जब तक वो राष्ट्रपति हैं, भारतीयों के लिए व्हाइट हाउस में दोस्त बैठा हुआ है।

‘पीएम मोदी शांत, संयमित और प्रभावशाली, मैं वैसा नहीं’, G7 में ट्रंप ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
71d ago

‘पीएम मोदी शांत, संयमित और प्रभावशाली, मैं वैसा नहीं’, G7 में ट्रंप ने की प्रधानमंत्री की तारीफ

फ्रांस में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि मोदी शांत, संयमित और बहुत प्रभावशाली नेता हैं. ट्रंप ने खुद को उनसे अलग बताया. फ्रांस में चल रहे G7 समिट के दौरान भारत और अमेरिका के बीच होने वाली हाई-प्रोफाइल द्विपक्षीय बैठक से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है।

रूसी शहर में रात को आती थी अजीब आवाजें, सुनकर आर्मी भी कांप जाती थी, अब रात में घर से बाहर नहीं
71d ago

रूसी शहर में रात को आती थी अजीब आवाजें, सुनकर आर्मी भी कांप जाती थी, अब रात में घर से बाहर नहीं

रूस ने क्रीमिया में रात में मोटरसाइकिल और स्कूटर चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है. गवर्नर सर्गेई अक्स्योनोव के अनुसार, इन वाहनों की आवाज यूक्रेनी ड्रोनों जैसी लगती है. इससे रूसी सेना का एयर डिफेंस सिस्टम भ्रमित हो जाता है. रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में सुरक्षा बलों को झांसा मिलने के बाद रात के वक्त मोटरसाइकिल, मोपेड और स्कूटर चलाने पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है।

बिजली की लाइन बिछाते वक्त मिला 5000 साल पुराना कंकाल, टूटी खोपड़ी और सिर पर चोट के निशान से खुला
71d ago

बिजली की लाइन बिछाते वक्त मिला 5000 साल पुराना कंकाल, टूटी खोपड़ी और सिर पर चोट के निशान से खुला

जर्मनी के गेर्स्टविट्ज में बिजली लाइन बिछाने के दौरान पुरातत्वविदों को 5000 साल पुराना मानव कंकाल मिला. यह कंकाल एक प्राचीन भट्टी के गड्ढे में था. खोपड़ी टूटी हुई थी, जिससे हत्या या नरबलि की आशंका है. जर्मनी के गेर्स्टविट्ज में बिजली लाइन के काम के दौरान आर्कियोलॉजिस्ट्स को एक 5000 साल पुराना मानव कंकाल मिला है. यह स्केलेटन एक प्राचीन भट्टी के गड्ढे में दबा हुआ था और इसकी खोपड़ी बुरी तरह टूटी हुई थी।

G7 Summit में पीएम मोदी का IMPACT पर जोर: सिर्फ GDP नहीं, यह पूछना होगा कि विकास किसके लिए?
71d ago

G7 Summit में पीएम मोदी का IMPACT पर जोर: सिर्फ GDP नहीं, यह पूछना होगा कि विकास किसके लिए?

फ्रांस के एवियन में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समावेशी और टिकाऊ आर्थिक विकास का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि विकास को केवल GDP या व्यापार के आंकड़ों से नहीं आंका जा सकता. पीएम मोदी ने कहा कि असली सवाल यह नहीं है कि विकास कितना हुआ, बल्कि यह है कि विकास किसके लिए हुआ।

'आई एम द बॉस', अपने अंदाज में ट्रंप ने दिखाई धौंस, देखते रहे जी7 के बडे़ नेता
71d ago

'आई एम द बॉस', अपने अंदाज में ट्रंप ने दिखाई धौंस, देखते रहे जी7 के बडे़ नेता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के एवियन-लेस-बेंस में जी7 शिखर सम्मेलन में खुद को 'बॉस' कहा. यह टिप्पणी 15-17 जून की बैठक के दौरान दुनिया के ताकतवर देशों के नेताओं के सामने की गई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को बॉस कहा है. ये दुनिया के ताकतवर देशों के नेताओं से भरे एक कमरे में कहा है. फ्रांस के रिसॉर्ट शहर एवियन-लेस-बेंस में जी7 की मीटिंग हो रही है।

'मिडिल ईस्ट संकट का लंबे समय तक ग्लोबल साउथ पर रहेगा असर', ट्रंप के साथ बैठक से पहले बोले PM मोदी
71d ago

'मिडिल ईस्ट संकट का लंबे समय तक ग्लोबल साउथ पर रहेगा असर', ट्रंप के साथ बैठक से पहले बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मध्य पूर्व संकट का लंबे समय तक ग्लोबल साउथ पर असर रहेगा, यह बात उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने से पहले कही. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 16 महीने बाद कई अहम मुद्दों पर बातचीत करने वाले हैं. उम्मीद है कि इस बातचीत में प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने और रक्षा, ऊर्जा व महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर मुख्य रूप से चर्चा होगी।

फोल्डेबल घर में रहने वाले मस्क के पास 7150 टन सोना खरीदने जितनी दौलत, रोज 8 करोड़ उड़ाने पर भी 100
71d ago

फोल्डेबल घर में रहने वाले मस्क के पास 7150 टन सोना खरीदने जितनी दौलत, रोज 8 करोड़ उड़ाने पर भी 100

एलन मस्क स्पेसएक्स के आईपीओ के बाद दुनिया के पहले खरबपति बन गए हैं। Elon Musk World First Trillionaire: स्पेसएक्स के धमाकेदार आईपीओ की बदौलत एलन मस्क 1 ट्रिलियन डॉलर (95 लाख करोड़ रुपये) की नेटवर्थ के साथ दुनिया के पहले खरबपति बन गए हैं. मस्क की संपत्ति 178 देशों की कुल जीडीपी से भी ज्यादा हो चुकी है और वे हर घंटे 300 करोड़ रुपये कमा रहे हैं।

भारतीयों की मौत पर ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी, बोले ‘वो लोग हमें प्यारे थे, हम इस पर काम कर रहे हैं’
71d ago

भारतीयों की मौत पर ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी, बोले ‘वो लोग हमें प्यारे थे, हम इस पर काम कर रहे हैं’

डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीयों की मौत पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि वे लोग हमें प्यारे थे और हम इस पर काम कर रहे हैं। भारतीयों की मौत पर ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी, बोले ‘वो लोग हमें प्यारे थे, हम इस पर काम कर रहे हैं’। समुद्री रास्ते पर अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नागरिकों की दर्दनाक मौत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पहला आधिकारिक रिएक्शन सामने आया है।

कश्मीर पर दाल नहीं गली तो अब माइनॉरिटी पर बोलीं US सांसद, उगला जहर, भारत ने दिया जवाब
71d ago

कश्मीर पर दाल नहीं गली तो अब माइनॉरिटी पर बोलीं US सांसद, उगला जहर, भारत ने दिया जवाब

अमेरिकी सांसद इल्हाम उमर ने भारत पर अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया और भारत ने जवाब दिया। अमेरिकी सांसद इल्हाम उमर ने इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल के एक कार्यक्रम में भारत पर हमला किया है. उन्होंने भारत में अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव होने की बात कही है. इल्हाम उमर अपने भारत-विरोधी रुख के लिए जाने जाती हैं. भारत में अल्पसंख्यक समुदायों की आबादी में बढ़ोतरी और उनके प्रमुख पदों पर होने के बात कही है।

'POJK पर कब्जा किया...पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', JAAC नेता का PAK सेना को जवाब
71d ago

'POJK पर कब्जा किया...पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', JAAC नेता का PAK सेना को जवाब

JAAC नेता शौकत नवाज मीर ने कहा कि पीओजेके पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है और यह कब्जे वाला क्षेत्र है। संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी से जुड़े प्रमुख नेता शौकत नवाज मीर का ताजा ऑडियो सामने आया है. इसमें बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच मीर फिलहाल छिपे हुए हैं. ऑडियो संदेश में मीर ने बड़ा दावा किया है कि PoJK कोई देश नहीं, बल्कि पाकिस्तान के कब्जे वाला क्षेत्र है।

महिलाओं की कानूनी लड़ाई लाई रंग, पाकिस्तान में 'पीरियड टैक्स' खत्म, क्या बदलेगा?
71d ago

महिलाओं की कानूनी लड़ाई लाई रंग, पाकिस्तान में 'पीरियड टैक्स' खत्म, क्या बदलेगा?

पाकिस्तान ने मेंस्ट्रुअल हाइजीन प्रोडक्ट्स पर 18 प्रतिशत टैक्स हटा दिया है. पाकिस्तान ने अपने संघीय बजट में मेंस्ट्रुअल हाइजीन प्रोडक्ट्स और गर्भनिरोधकों परसेल्स टैक्स हटा रहा है. इनपर पहले 18 प्रतिशत टैक्स था बाद में इसे घटाकर शून्य कर दिया. इस फैसले का उन कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया गया है जिन्होंने देश के पीरियड टैक्स या पिंक टैक्स के खिलाफ अभियान चलाने में सालों बिताए हैं।

‘तुम लोग परजीवी हो, जेल में बंद...’, कॉकरोच वाली टिप्पणी पर बवाल के बाद CJI सूर्यकांत ने फिर किसे
71d ago

‘तुम लोग परजीवी हो, जेल में बंद...’, कॉकरोच वाली टिप्पणी पर बवाल के बाद CJI सूर्यकांत ने फिर किसे

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने एक आरोपी की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि आरोपी परजीवी हैं और जेल में रहना समाज के लिए बेहतर है. भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत की तरफ से कुछ वक्त पहले दिए गए कॉकरोच वाले बयान पर देशभर में खूब बवाल हुआ था. अब सीजेआई ने बुधवार (17 जून, 2026) को एक मामले की सुनवाई करते हुए फिर से एक ऐसा ही बयान दे दिया है।

एक साथ फटने वाले हैं दो सबसे खतरनाक फॉल्ट! वैज्ञानिकों ने दी अमेरिका में महाभूकंप की खौफनाक चेतावनी
71d ago

एक साथ फटने वाले हैं दो सबसे खतरनाक फॉल्ट! वैज्ञानिकों ने दी अमेरिका में महाभूकंप की खौफनाक चेतावनी

कैलिफोर्निया में सैन एंड्रियास और सैन जैसिंटो फॉल्ट पर दबाव बढ़ गया है. वैज्ञानिकों का मानना है कि ये फॉल्ट कभी भी फट सकते हैं, जिससे लॉस एंजिल्स में बड़े भूकंप का खतरा है. California Earthquake Warning: कैलिफोर्निया में एक विनाशकारी भूकंप का खतरा मंडरा रहा है. नई रिसर्च के मुताबिक सैन एंड्रियास और सैन जैसिंटो फॉल्ट पर पिछले 1000 साल में सबसे ज्यादा दबाव बढ़ गया है।

सभी संस्करण देखें → · ← ताज़ा संस्करण पर लौटें