GeoPulse हर घंटे खबरें, संदर्भ के साथ।
English

आर्काइव संस्करण · दुनिया

स्टोरी बोर्ड

हर घंटे प्रकाशित हुई हर ब्रीफिंग, अपने अलग टैब में अपने ही फ्रंट पेज की तरह खुलती है।

ताज़ा ब्रीफिंग

स्टोरी बोर्ड

ताज़ा 25 खबरें

हूतियों ने भी कर दी शुरूआत, ईरान से मिलकर करेंगे इजरायल की नाक में दम, लाल सागर किया बंद
126d ago

हूतियों ने भी कर दी शुरूआत, ईरान से मिलकर करेंगे इजरायल की नाक में दम, लाल सागर किया बंद

हूती समूह ने दावा किया कि उसने जाफा में इजरायल के ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं. समूह ने लाल सागर में इजरायल से जुड़े समुद्री नेविगेशन पर पूर्ण प्रतिबंध की घोषणा की है. यमन के हूती समूह ने दावा किया कि उसने जाफा इलाके में इजरायल के ठिकानों को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागी हैं. हूती ने लाल सागर में इजरायल से जुड़े समुद्री नेविगेशन पर पूरी तरह से बैन लगाने का एलान किया है।

US आर्मी ने माना- हमने ही रोका था वो जहाज, जिस पर सवार थे 24 भारतीय
126d ago

US आर्मी ने माना- हमने ही रोका था वो जहाज, जिस पर सवार थे 24 भारतीय

अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने पुष्टि की है कि उसने ओमान की खाड़ी में ईरान की ओर बढ़ रहे M/T Marivex टैंकर को रोका था। इसी टैंकर से भारतीय नौसेना ने 24 भारतीय नाविकों को बचाया था। जिस टैंकर से भारतीय नौसेना ने 24 भारतीय नाविकों को बचाया था, अब उसे लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने दावा किया है कि ओमान की खाड़ी में ईरान की ओर बढ़ रहे M/T Marivex टैंकर को उसी ने निशाना बनाकर निष्क्रिय किया था।

24 घंटे की कुश्ती के बाद लाइन पर आए ईरान-इजरायल, ट्रंप की मनुहार या डांट कर गई काम
126d ago

24 घंटे की कुश्ती के बाद लाइन पर आए ईरान-इजरायल, ट्रंप की मनुहार या डांट कर गई काम

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर हमले रोकने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इजरायल फिलहाल ईरान पर हमले रोक रहा है। हालांकि, उन्होंने जोर दिया कि ईरान और हिजबुल्लाह के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। ईरान के खिलाफ फिर से शुरू हुई लड़ाई के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे रोकने का एलान कर दिया है।

ट्रंप से 24 घंटे में दो बार हुई बातचीत के बाद नेतन्याहू का बड़ा फैसला, ईरान पर हमले रोके
126d ago

ट्रंप से 24 घंटे में दो बार हुई बातचीत के बाद नेतन्याहू का बड़ा फैसला, ईरान पर हमले रोके

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर हमले रोकने का बयान दिया है। यह बयान दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव के बाद आया है। नेतन्याहू ने औपचारिक युद्धविराम की घोषणा नहीं की है। Israel Iran War: इजरायल और ईरान के बीच पिछले 24 घंटों में हुए भीषण सैन्य टकराव के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा बयान दिया है।

इजरायल पर मिसाइलें दागकर गरजा ईरान, जंग-ए-मैदान हो या बातचीत की टेबल, कभी पीछे नहीं हटेंगे
126d ago

इजरायल पर मिसाइलें दागकर गरजा ईरान, जंग-ए-मैदान हो या बातचीत की टेबल, कभी पीछे नहीं हटेंगे

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियान ने इजरायल पर मिसाइल हमले के बाद कहा कि ईरान युद्ध और बातचीत दोनों के लिए तैयार है। उन्होंने सुरक्षा, संप्रभुता और कूटनीति पर कोई समझौता न करने की बात कही। इजरायल पर हमले के बाद ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियान ने कहा, हम जंग और बातचीत दोनों में पीछे नहीं हटेंगे. उन्‍होंने कहा क‍ि सुरक्षा, संप्रभुता और कूटनीति पर कोई समझौता नहीं होगा।

समंदर में भड़की आग, खतरे में अपनों की जान! होर्मुज में फंसे अब कैसे हैं हमारे 24 जांबाज भारतीय नाविक
126d ago

समंदर में भड़की आग, खतरे में अपनों की जान! होर्मुज में फंसे अब कैसे हैं हमारे 24 जांबाज भारतीय नाविक

ओमान के तट के पास एमटी मारिवेक्स जहाज में आग लगने से 24 भारतीय नाविक फंस गए। जहाजरानी मंत्रालय ने घटना की पुष्टि की है। Shipping Ministry: पश्चिम एशिया के सबसे संवेदनशील समुद्री रास्ते होर्मुज जलडमरूमध्य से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे ओमान के तट के पास भारतीय नाविकों को ले जा रहे एक कॉमर्शियल जहाज ‘एमटी मारिवेक्स’ में अचानक भीषण आग लग गई।

सीज़फायर के दौरान इज़रायल ने लेबनान पर लगभग 3,500 बार की बमबारी, लेबनानी पीएम नवाफ सलाम का बयान
126d ago

सीज़फायर के दौरान इज़रायल ने लेबनान पर लगभग 3,500 बार की बमबारी, लेबनानी पीएम नवाफ सलाम का बयान

लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने कहा कि सीज़फायर के प्रयासों के बावजूद इजरायल ने लेबनान पर लगभग 3,500 बार बमबारी की है। यह बयान इजरायल और लेबनान के बीच जारी संघर्ष के बीच आया है। अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के तमाम प्रयासों के बाद भी इज़रायल (Israel) और लेबनान (Lebanon) के बीच सीज़फायर का कोई असर नहीं हो रहा है।

मिडिल ईस्ट में फिर शुरू हुई जंग! भारत के पास कितने दिन के कच्चे तेल का स्टॉक? हरदीप पुरी ने दिया
126d ago

मिडिल ईस्ट में फिर शुरू हुई जंग! भारत के पास कितने दिन के कच्चे तेल का स्टॉक? हरदीप पुरी ने दिया

पश्चिम एशिया में तनाव के कारण भारत ने पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों में वृद्धि की है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि भारत के पास कुछ दिनों का कच्चे तेल का स्टॉक है। पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच लगातार जारी युद्ध और तनाव की वजह से वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति पर संकट छाया हुआ है।

‘फौरन कम करें तनाव’, ईरान-इजरायल के ताजा मिलिट्री एक्शन से मिडिल ईस्ट में हड़कंप, भारत ने जारी की
126d ago

‘फौरन कम करें तनाव’, ईरान-इजरायल के ताजा मिलिट्री एक्शन से मिडिल ईस्ट में हड़कंप, भारत ने जारी की

भारत ने ईरान और इजरायल के बीच सैन्य कार्रवाई पर चिंता व्यक्त की है। इसने दोनों पक्षों से तनाव कम करने का आग्रह किया है। ईरान में भारतीय दूतावास ने नागरिकों को यात्रा न करने और वहां से जल्द निकलने की सलाह दी है। मिडिल ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच दोबारा जंग शुरू होने क बाद भारत ने चिंता जाहिर की और दोनों पक्षों से तुरंत तनाव कम करने की अपील की है।

होर्मुज के पास जहाज पर हमला, 24 भारतीय नाविक फंसे, इंजन रूम में धमाके बाद उठीं लपटें, मदद की लगाई
126d ago

होर्मुज के पास जहाज पर हमला, 24 भारतीय नाविक फंसे, इंजन रूम में धमाके बाद उठीं लपटें, मदद की लगाई

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ओमान तट पर एक जहाज पर हमला हुआ, जिसमें 24 भारतीय नाविक सवार थे। जहाज के इंजन रूम में विस्फोट के बाद आग लग गई। नाविकों ने मदद के लिए SOS सिग्नल भेजा है। Vessel carrying 24 Indians Hit Off: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ओमान तट के नजदीक एक जहाज पर अज्ञात ड्रोन या मिसाइल से हमला कर दिया गया।

‘इज़रायल और ईरान तुरंत एक-दूसरे पर हमले बंद करें’, डोनाल्ड ट्रंप ने कर दी डिमांड
126d ago

‘इज़रायल और ईरान तुरंत एक-दूसरे पर हमले बंद करें’, डोनाल्ड ट्रंप ने कर दी डिमांड

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और ईरान से तत्काल एक-दूसरे पर हमले रोकने की मांग की है। दोनों देशों ने लेबनान पर इजरायल के हमले के बाद एक-दूसरे पर मिसाइलें दागी हैं। इज़रायल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच युद्ध एक बार फिर शुरू हो गया है। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमले कर दिए हैं। लेबनान की राजधानी बेरूत पर हमले के बाद ईरान ने बदला लेने के लिए इज़रायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला कर दिया।

'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', हॉर्मुज में अमेरिकी नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों
126d ago

'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', हॉर्मुज में अमेरिकी नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में अमेरिकी नौसेना ने मारिवेक ऑयल टैंकर पर हमला किया। जहाज पर 24 भारतीय नागरिक सवार थे। क्रू सदस्यों ने हमले का वीडियो जारी किया है। अमेरिका और ईरान के बीच अभी तक भयंकर तनाव की स्थिति है. इसकी वजह से दुनिया के तमाम देश प्रभावित हो रहे हैं. स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में भी संकट की स्थिति है।

ईरान के पेट्रोकेमिकल प्लांट पर इजरायल का हमला, मिसाइल जंग के बीच नेतन्याहू ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
126d ago

ईरान के पेट्रोकेमिकल प्लांट पर इजरायल का हमला, मिसाइल जंग के बीच नेतन्याहू ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

ईरान के खुजेस्तान प्रांत में कारून पेट्रोकेमिकल कंपनी पर इजरायल ने हमला किया। यह हमला लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजरायली हमलों के जवाब में ईरान द्वारा बैलिस्टिक मिसाइलें दागने के बाद हुआ। Iran Israel War News: ईरान और इजरायल के बीच अप्रैल में हुए युद्धविराम के दो महीने बाद फिर सैन्य टकराव शुरू हो गया है. ईरान ने लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजरायली हमलों के जवाब में कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।

धमाकों से दहल उठा ईरान, विदेश मंत्रालय की इमारत हिली; ट्रंप बोले-फौरन रोको गोलीबारी
126d ago

धमाकों से दहल उठा ईरान, विदेश मंत्रालय की इमारत हिली; ट्रंप बोले-फौरन रोको गोलीबारी

ईरान की राजधानी तेहरान सहित प्रमुख शहरों में बड़े धमाके हुए। विदेश मंत्रालय की इमारत भी हिल गई। यह हमले इजरायली सेना द्वारा ईरान के अंदर किए गए थे। Tehran Blast: मध्य पूर्व में अमन कायम करने की कोशिशों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। पिछले दो महीनों से जारी युद्धविराम पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है।

'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
126d ago

'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी

डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और ईरान से तत्काल गोलीबारी रोकने को कहा। उन्होंने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर मध्य पूर्व में शांति बनाए रखने की चेतावनी दी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मिडिल ईस्ट में शांति को लेकर इजरायल और ईरान हमले बंद करने को कहा है. ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर लिखा कि इजरायल और ईरान को तुरंत एक-दूसरे पर गोलीबारी बंद कर देनी चाहिए।

लेबनान में ऐसा क्या है, जो इसके लिए अपना सबकुछ कुर्बान करने पर आमादा है ईरान? फिर छेड़ दी जंग
126d ago

लेबनान में ऐसा क्या है, जो इसके लिए अपना सबकुछ कुर्बान करने पर आमादा है ईरान? फिर छेड़ दी जंग

ईरान ने लेबनान में इजरायल के हमलों के जवाब में युद्ध छेड़ दिया है। नेतन्याहू के दक्षिणी लेबनान में सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। यह सीज़फायर के बाद ईरान का पहला हमला था। Why Iran War Against Israel: ईरान-अमेरिका के बीच समझौते की बातें चल रही थीं और ऐसा लग रहा था कि हफ्तेभर में कुछ न कुछ हल निकल आएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

लाल सागर में इज़रायल के खिलाफ होगी नेवी नाकेबंदी, हूती के सैन्य अधिकारी ने किया ऐलान
126d ago

लाल सागर में इज़रायल के खिलाफ होगी नेवी नाकेबंदी, हूती के सैन्य अधिकारी ने किया ऐलान

हूती सैन्य अधिकारी ने लाल सागर में इजरायल के खिलाफ नौसैनिक नाकेबंदी का ऐलान किया है। यह घोषणा ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच आई है। इज़रायल (Israel) और ईरान (Iran) ने आज, सोमवार, 8 जून को एक बार फिर एक-दूसरे पर हमले शुरू कर दिए हैं, जिससे दोनों देशों के बीच फिर से युद्ध शुरू होता लग रहा है।

'जहां भी हैं भारतीय, देश से निकल जाएं', खाड़ी में बढ़ा बवाल तो दूतावास ने दिए निर्देश, ईरान-इजरायल
126d ago

'जहां भी हैं भारतीय, देश से निकल जाएं', खाड़ी में बढ़ा बवाल तो दूतावास ने दिए निर्देश, ईरान-इजरायल

ईरान-इजरायल संघर्ष बढ़ने के बाद, ईरान में भारतीय दूतावास ने वहां मौजूद नागरिकों को तत्काल देश छोड़ने का निर्देश दिया है। दूतावास ने ईरान की यात्रा से बचने की भी अपील की है। ईरान-इजरायल के बीच एक बार फिर से संघर्ष बढ़ गया है. इसके बाद अब ईरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने निर्देश दिए हैं कि वहां मौजूद भारतीय जल्द से जल्द ईरान से निकल जाएं।

‘ऊपर से तेज धमाके की आवाजें आ रही हैं’, ईरानी हमले के बाद इजरायली शेल्टर में छिपे US एम्बेसडर
127d ago

‘ऊपर से तेज धमाके की आवाजें आ रही हैं’, ईरानी हमले के बाद इजरायली शेल्टर में छिपे US एम्बेसडर

इजरायल में अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी को ईरान के हमलों के बीच शेल्टर में शरण लेनी पड़ी। मध्य पूर्व में ईरान और इजरायल के बीच तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। Iran-Israel Conflict: मिडिल-ईस्ट में एक बार फिर तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। ईरान और इजरायल के बीच जारी हमलों और जवाबी कार्रवाई के बीच हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि इजरायल में मौजूद अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी को भी शेल्टर में शरण लेनी पड़ी।

ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
127d ago

ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'

ईरान में भारतीय दूतावास ने अपनी यात्रा सलाह दोहराई है। नागरिकों को मौजूदा परिस्थितियों के कारण ईरान की यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। ईरान में भारत के दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए अपनी यात्रा सलाह (ट्रैवल एडवाइजरी) दोहराई है. दूतावास ने कहा है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय नागरिक फिलहाल ईरान की यात्रा करने से बचें।

'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
127d ago

'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे

ईरान ने इजरायल पर मिसाइल हमले किए. अमेरिकी राष्ट्रपति ने शांति समझौते की अपील की है. ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष से मिडिल ईस्ट में जंग (Middle East Crisis) की आग भड़क उठी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान और इजरायल (Israel Iran War) से एकदूसरे पर हमलों को रोकने और शांति समझौते को लेकर बातचीत करने की अपील की है।

'न जंग का मैदान छोड़ा, न कूटनीति की मेज', ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन की अमेरिका-इस्राइल को दो टूक
127d ago

'न जंग का मैदान छोड़ा, न कूटनीति की मेज', ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन की अमेरिका-इस्राइल को दो टूक

ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन ने अमेरिका और इस्राइल को दो टूक दी है. प. एशिया: 'न जंग का मैदान छोड़ा, न कूटनीति की मेज', ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन की अमेरिका-इस्राइल को दो टूक।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर भारत का बड़ा बयान, कहा- तुरंत कम हो टकराव और बहाल हो शांति
126d ago

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर भारत का बड़ा बयान, कहा- तुरंत कम हो टकराव और बहाल हो शांति

भारत ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर चिंता व्यक्त की। विदेश मंत्रालय ने सभी पक्षों से संयम बरतने और शांति बहाल करने की अपील की। India on West Asia Conflict: पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते सैन्य तनाव और हिंसक घटनाओं के बीच भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने और हालात को तुरंत सामान्य करने की अपील की है।

यूक्रेन-रूस युद्ध रोकने की कोशिशें तेज, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने सीधी वार्ता का किया समर्थन
127d ago

यूक्रेन-रूस युद्ध रोकने की कोशिशें तेज, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने सीधी वार्ता का किया समर्थन

ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने यूक्रेन और रूस के बीच सीधे बातचीत का समर्थन किया है. ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के नेताओं ने यूक्रेन और रूस के बीच सीधे बातचीत का समर्थन किया है. उनका मानना है कि इससे युद्धविराम लागू करने और शांति वार्ता को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है. यह बात उन्होंने लंदन में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ हुई बैठक के बाद कही।

सभी संस्करण देखें → · ← ताज़ा संस्करण पर लौटें