भारत ने फिलीपींस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें सौंपी हैं। दक्षिण चीन सागर में चीन की मनमानी को रोकने के लिए भारत ने फिलीपींस को अपनी सबसे घातक 'ब्रह्मोस' सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सौंपकर ड्रैगन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है, जिससे बौखलाकर चीन ने इस विवादित समुद्री इलाके में एक नई खुराफात शुरू की है. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सैटेलाइट तस्वीरों में फिलीपींस के नजदीक बेहद संवेदनशील 'स्कारबोरो शोल' के मुहाने पर चीन का एक 'भूतिया ढांचा' लाइव देखा गया।
बांग्लादेश के गाइबांधा जिले में 17 करोड़ की लागत से धार्मिक परिसर विकसित हो रहा है. यहां भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण और शिव की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं. इसे प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की योजना है. बांग्लादेश के गाइबांधा जिले में 17 करोड़ की लागत से विशाल सनातन धार्मिक परिसर विकसित किया जा रहा है. बांग्लादेश में गूंजेगा 'जय श्री राम'!
सांसद क्रिस स्मिथ ने चीन के गुप्त नेटवर्क पर चिंता जताई है. चीन आलोचकों के परिवार वालों को हिरासत में लेता है. स्पाइवेयर और डीपफेक वीडियो का इस्तेमाल हो रहा है. अमेरिका में चीन के अवैध पुलिस स्टेशन चलने का भी राज खुला है. सांसद क्रिस स्मिथ ने डरावना बयान दिया है. सीसीपी दुनिया भर में अपना नेटवर्क चला रही है।
अमेरिकी राजनयिक नताली बेकर ने कहा कि एक शक्तिशाली पाकिस्तान अमेरिका के हित में है. उन्होंने यह बात राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो की सोच का हवाला देते हुए कही. यह बयान भारत और चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच आया है. एक तरफ अमेरिका 'क्वाड' (QUAD) में भारत के साथ गहरी दोस्ती की कसमें खाता है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान को पुचकारने में लगा है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तमिलनाडु इकाई के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया. यह घटनाक्रम तमिलनाडु की राजनीति में भाजपा के लिए एक झटका माना जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तमिलनाडु इकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके के. अन्नामलाई ने शुक्रवार (5 जून, 2026) को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने स्वीकार भी कर लिया है।
ऑस्ट्रेलिया में पुलिस ने ब्रीडर से 1 लाख से अधिक अवैध विदेशी कॉकरोच जब्त किए हैं, जिनकी कीमत 2 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर है. भारत में, अदालती टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' नामक पैरोडी आंदोलन शुरू हुआ है. Cockroach News: ऑस्ट्रेलिया में पुलिस ने एक ब्रीडर से 1 लाख से अधिक अवैध विदेशी कॉकरोच जब्त किए हैं।
कांग्रेस ने आगामी चुनावों के लिए दलित और अल्पसंख्यक समुदायों को एकजुट करने का अभियान शुरू किया है. यह पार्टी की व्यापक सामाजिक और राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है. इसका उद्देश्य दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण वर्गों को एक मंच पर लाना है. पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने अपनी चुनावी रणनीति को नया आकार देना शुरू कर दिया है।
अन्नामलाई के इस्तीफे ने तमिलनाडु में बीजेपी के विस्तार की उम्मीदों को झटका दिया है. पूर्व IPS अधिकारी अन्नामलाई को पार्टी ने राज्य में अपना सबसे चर्चित चेहरा बनाया था. बीजेपी को उनसे दक्षिण भारत में पैर जमाने की उम्मीद थी. तमिलनाडु की राजनीति में कुछ दिनों पहले तक के अन्नामलाई बीजेपी के लिए किसी 'रॉकस्टार' से कम नहीं थे।
मेक्सिको के पुएब्ला में चोरी का ईंधन ले जा रहे एक गैस टैंकर ट्रक में विस्फोट हो गया। मेक्सिको के पुएब्ला में चोरी का ईंधन ले जा रहे एक गैस टैंकर ट्रक में भीषण विस्फोट हो गया, जिसकी वजह से पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया, जिसके बाद आसमान में परमाणु हमले जैसा एक विशाल 'मशरूम क्लाउड' उभरता हुआ दिखाई दिया।
दुबई पुलिस ने शेख सईद बिन मकतूम अल मकतूम की पूर्व पत्नी ज़ैनब जावदली और उनकी तीन बेटियों दुबई के शासक (Emir) के भतीजे शेख सईद बिन मकतूम अल मकतूम की पूर्व पत्नी जैनब जावदली (Zeynab Javadli) और उनकी तीन मासूम बेटियों को दुबई पुलिस ने उनके ही घर से अचानक 'गायब' कर दिया है. जैनब के वकील और उनके परिवार का सीधा आरोप है कि ये कोई कानूनी कार्रवाई नहीं, बल्कि शाही परिवार के इशारे पर किया गया 'अपहरण' है, ठीक वैसे ही जैसे इस परिवार की कई राजकुमारियों के साथ पहले भी हो चुका है।
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के बाद क्यूबा को धमकी दी है. 1959 की क्रांति से जुड़ा 75 हजार करोड़ रुपए का विवाद है. अमेरिका ने जब्त संपत्तियों के मुआवजे की मांग की है. क्यूबा यह रकम चुकाने में असमर्थ है. दोनों देशों के बीच 1959 की क्रांति से जुड़ा 75 हजार करोड़ रुपए का पुराना विवाद है. अमेरिका ने क्यूबा की कम्युनिस्ट सरकार द्वारा जब्त संपत्तियों के मुआवजे की मांग की है।
ओमान के मीना अल फहल पोर्ट पर धमाके की अफवाहों से तेल की कीमतों में नरमी आई है. पेट्रोलियम डेवलपमेंट ओमान के स्पष्टीकरण के बाद ब्रेंट क्रूड $94.79 और डब्ल्यूटीआई क्रूड $92.48 प्रति बैरल पर आ गया है. ओमान के मीना अल फहल पोर्ट पर धमाके और तेल लोडिंग रुकने की अफवाहों से ग्लोबल मार्केट में हड़कंप मच गया था, लेकिन पेट्रोलियम डेवलपमेंट ओमान के आधिकारिक स्पष्टीकरण के बाद कच्चे तेल की कीमतों में नरमी दर्ज की गई है।
नाइजर के सहारा रेगिस्तान में एक ट्रक खराब होने के कारण उसमें सवार 49 लोगों की प्यास से मौत हो गई. बचे हुए दो लोगों ने अधिकारियों को घटना की जानकारी दी. यह हादसा भीषण गर्मी और पानी की कमी के कारण हुआ. अफ्रीकी देश नाइजर के सहारा रेगिस्तान में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. रेगिस्तान के बीच एक ट्रक खराब हो जाने के कारण उसमें सवार 49 लोगों की प्यास से मौत हो गई।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने बताया कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की संयुक्त कार्रवाई के दौरान जब सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के कार्यालय पर हमला हुआ था, तब वह वहीं मौजूद थे। उन्होंने कहा कि हमले के बाद वह खामेनेई की स्थिति को लेकर चिंतित थे। अरागची ने बताया कि खामेनेई मलबे से बाहर निकले थे। इसके बाद 1 मार्च को खामेनेई की मृत्यु की खबर आई।
भारत में इजरायली राजदूत रूवेन अजार ने पाकिस्तान को अविश्वसनीय बताया। उन्होंने पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष में पाकिस्तान की मध्यस्थता के प्रयासों की आलोचना की। अजार ने इस्लामाबाद को परेशानी पैदा करने वाला देश कहा। पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष को खत्म कराने के लिए 'शांतिदूत' बन रहे पाकिस्तान पर इजरायल फिर भड़का है और पड़ोसी मुल्क की मध्यस्थता को लेकर सवाल उठाए हैं।
रोम में एक हाई स्कूल के जिम के नीचे दूसरी शताब्दी के विला की खोज हुई है. छात्रों ने भूमिगत सुरंगों को खंगाला तो यह ऐतिहासिक धरोहर सामने आई. पुरातत्वविदों को प्राचीन चित्र और मोजेक फर्श मिले हैं. रोम में कोलोसियम के पास एक हाई स्कूल के जिम के नीचे दूसरी शताब्दी के आलीशान विला की खोज हुई है. छात्र बरसों से यहां गुप्त कमरे होने की अफवाहें सुनते थे, जिसकी सत्यता जांचने के लिए जब उन्होंने भूमिगत सुरंगों को खंगाला तो यह ऐतिहासिक धरोहर सामने आई।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ युद्धविराम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल का परिणाम था। इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम में शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान इस भूमिका के लिए अमेरिका और ट्रंप का हमेशा आभारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ट्रंप की पहल ने दक्षिण एशिया को एक बड़े संकट से बचाया।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि भारत के साथ सैन्य संघर्ष समाप्त कराने में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समय पर हस्तक्षेप पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि भारत के साथ सैन्य संघर्ष को खत्म कराने में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समय पर हस्तक्षेप के लिए पाकिस्तान सदा आभारी रहेगा. अमेरिकी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार (4 जून, 2026) को अमेरिकी दूतावास द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह में शहबाज ने पाकिस्तान-अमेरिका संबंधों को लगभग आठ दशकों से जारी सच्चा और खास रिश्ता बताया।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले सप्ताह उत्तर कोरिया का दौरा करेंगे। चीन के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी है। Xi Jinping North Korea Visit: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले हफ्ते उत्तर कोरिया के दौरे पर जाने वाले हैं। चीन के सरकारी मीडिया के अनुसार, शी जिनपिंग 8 जून से 9 जून तक उत्तर कोरिया की यात्रा करेंगे।
भारत में NEET UG, UGC-NET और अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक के बाद जांच समितियां बनती हैं, कुछ गिरफ्तारियां होती हैं, लेकिन असली सरगना शायद ही कभी पकड़े जाते हैं. NCRB के आंकड़े बताते हैं कि ज्यादातर आरोपी बरी हो जाते हैं या केस सालों तक अदालतों में लटकते रहते हैं।
फिरहाद हकीम ने कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने दिसंबर 2018 में सोवन चटर्जी के इस्तीफे के बाद यह पद संभाला था. हकीम ने अपनी पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी का आभार व्यक्त किया. इस्तीफे के दौरान उन्होंने अपनी पार्टी की प्रमुख ममता बनर्जी का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए अवसर दिया गया था।
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पार्टी में विभाजन के बाद विधायकों को पाला बदलने से रोकने के प्रयास कर रही हैं. वह व्यक्तिगत रूप से बागी विधायकों से संपर्क कर रही हैं, जबकि वरिष्ठ नेता अन्य विधायकों को एकजुट रखने का काम कर रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी के 28 साल के इतिहास में पहली बार हुए विभाजन के बाद पार्टी से और अधिक विधायकों के पाला बदलने को रोकने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
महाराष्ट्र के नागपुर में एक 18 वर्षीय नीट अभ्यर्थी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने वाली मध्य प्रदेश निवासी युवती के परिवार को कुछ दिन बाद एक सुसाइड नोट मिला. इसमें उसने माता-पिता से माफी मांगी थी. नीट पेपर लीक मामले को लेकर देश भर में हलचल तेज है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर कई बार तंज कसा।
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से निष्कासित नेता ऋतब्रत बनर्जी ने दावा किया है कि उनके गुट को पार्टी के भीतर समर्थन बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में पार्टी के बहुमत वाले विधायकों का एक बड़ा वर्ग उनके साथ है. पश्चिम बंगाल में मची राजनीतिक उथल पुथल के बीच टीएमसी से निष्कासित नेता ऋतब्रत बनर्जी के एक और दावे ने ममता बनर्जी की टेंशन बढ़ी है।
तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी से इस्तीफा देकर एक नए राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत की घोषणा की. उन्होंने वंशवादी राजनीति का विरोध करते हुए कहा कि अब ऐसी राजनीति को खत्म करने का समय आ गया है. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और एक नए राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत करने का ऐलान किया।