GeoPulse हर घंटे खबरें, संदर्भ के साथ।
English

आर्काइव संस्करण · दुनिया

स्टोरी बोर्ड

हर घंटे प्रकाशित हुई हर ब्रीफिंग, अपने अलग टैब में अपने ही फ्रंट पेज की तरह खुलती है।

ताज़ा ब्रीफिंग

स्टोरी बोर्ड

ताज़ा 25 खबरें

ईरान समझौते पर आखिरी फैसला आज, ट्रंप ने बुलाई व्हाइट हाउस सिचुएशन रूम की अहम बैठक
44d ago

ईरान समझौते पर आखिरी फैसला आज, ट्रंप ने बुलाई व्हाइट हाउस सिचुएशन रूम की अहम बैठक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान समझौते पर अंतिम निर्णय लेने के लिए व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई. यह बैठक पश्चिम एशिया की सुरक्षा को प्रभावित कर सकती है. US Iran Deal Update: अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर दुनिया की नजरें अब व्हाइट हाउस पर टिकी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर समझौते पर अंतिम फैसला लेंगे।

‘थप्पड़ मारे, कपड़े उतरवाए…’ फ्रांसीसी नागरिकों से कथित बर्बरता पर भड़के विदेश मंत्री, इजरायल के
44d ago

‘थप्पड़ मारे, कपड़े उतरवाए…’ फ्रांसीसी नागरिकों से कथित बर्बरता पर भड़के विदेश मंत्री, इजरायल के

फ्रांस और इजरायल के बीच तनाव उत्पन्न हुआ है। Gaza Flotilla Row: गाजा के लिए राहत सामग्री लेकर जा रहे ‘ग्लोबल सुमूद फ्लोटिला’ पर इजरायली सैन्य कार्रवाई को लेकर फ्रांस और इजरायल के बीच तनाव बढ़ गया है। फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरो ने फ्रांसीसी नागरिकों के साथ कथित दुर्व्यवहार, मारपीट, यौन हिंसा और अपमानजनक व्यवहार के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं।

ईरान से तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, कहा- अब होर्मुज से नाकाबंदी हटा ली जाएगी
44d ago

ईरान से तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, कहा- अब होर्मुज से नाकाबंदी हटा ली जाएगी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी हटाने की घोषणा की। Middle East tension: ईरान-अमेरिका के बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। यूएस प्रेसिडेंट ट्रंप ने कि होर्मुज स्ट्रेट पर लगाया गया अमेरिकी नेवल ब्लॉकेड अब हटाया जाएगा, जिससे वहां फंसे जहाज दोबारा अपने देशों की ओर लौट सकेंगे।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय पाक का साथ देने वाले तुर्की की हवा टाइट, समुद्र में रूस ने जहाज को किया तबाह
44d ago

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय पाक का साथ देने वाले तुर्की की हवा टाइट, समुद्र में रूस ने जहाज को किया तबाह

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्की ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान का समर्थन किया था। ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ के दौरान भारत के खिलाफ पाकिस्तान को ‘तुर्की’ ने खुलकर सपोर्ट किया था। उसने सीधे तौर पाकिस्तान को आक्रामक हथियार, ड्रोन और तकनीकी सहायता प्रदान की थी। अब वह आफत में पड़ गया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय पाक का साथ देने वाले तुर्की की हवा टाइट, समुद्र में रूस ने जहाज को किया तबाह।

440KG यूरेनियम से कितने न्यूक्लियर बम बना सकता है ईरान? सही है ट्रंप-नेतन्याहू का डर
44d ago

440KG यूरेनियम से कितने न्यूक्लियर बम बना सकता है ईरान? सही है ट्रंप-नेतन्याहू का डर

ईरान के पास 440 किलोग्राम यूरेनियम है, जिसे 60 प्रतिशत तक शुद्ध किया गया है। इसे हथियार-ग्रेड तक पहुंचाने में केवल एक सप्ताह लगेगा। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को चिंता है कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार बना सकता है। ईरान के पास इस वक्त 440 किलोग्राम यूरेनियम बन गया है, जिसे 60 परसेंट तक शुद्धता लेवल तक पहुंचा दिया गया है।

ट्रंप का बड़ा ऐलान- 'हटा दिया होर्मुज ब्लॉकेड, घर लौट रहे US सैनिक', अब धड़ाधड़ निकलेंगे फंसे तेल
44d ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान- 'हटा दिया होर्मुज ब्लॉकेड, घर लौट रहे US सैनिक', अब धड़ाधड़ निकलेंगे फंसे तेल

अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य से नौसैनिक नाकेबंदी हटा ली है। अमेरिकी सैनिक घर लौट रहे हैं। इस फैसले से फंसे तेल टैंकरों और मालवाहक जहाजों को बड़ी राहत मिलेगी। ईरान के लिए कड़े नियम तय किए गए हैं। ट्रंप ने होर्मुज से नौसैनिक नाकेबंदी को पूरी तरह हटाने का एक बहुत बड़ा ऐलान किया है, जिसके बाद वहां लंबे समय से तैनात अमेरिकी सैनिक अब अपने घर लौट रहे हैं।

सूडान में चरम पर हिंसा, पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्स पर लगा बच्चों-बुजुर्गों समेत 27 लोगों की
44d ago

सूडान में चरम पर हिंसा, पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्स पर लगा बच्चों-बुजुर्गों समेत 27 लोगों की

सूडान में हिंसा बढ़ गई है। एक मानवीय संगठन ने आरोप लगाया है कि रैपिड सपोर्ट फोर्स से जुड़ी ताकतों ने नॉर्थ कोर्डोफन में 27 लोगों की हत्या कर दी। प्रभावित गांव में कोई सैन्य उपस्थिति नहीं थी। Sudan Humanitarian Crisis: सूडान में जारी गृहयुद्ध अब और भी खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। देश में हिंसा इस कदर बढ़ चुकी है कि अब आम लोग, बच्चे और बुजुर्ग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।

गाजा पर नेतन्याहू का मिशन 70 प्रतिशत क्या है? इजरायल के इरादे में छिपा है फिलिस्तीन का बवाल
44d ago

गाजा पर नेतन्याहू का मिशन 70 प्रतिशत क्या है? इजरायल के इरादे में छिपा है फिलिस्तीन का बवाल

इजरायल ने गाजा की 60 प्रतिशत से अधिक जमीन पर कब्जा कर लिया है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू का लक्ष्य इसे 70 प्रतिशत तक बढ़ाना है। यह फिलिस्तीन में इजरायल के विस्तारवादी इरादों को दर्शाता है। Israel Army in Gaza Strip: फिलिस्तीन में जीरो से शुरू हुआ इजरायल का सफर तमाम जंगों के बाद आज बड़े रूप में फैल चुका है. यहां वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी का हिस्सा ही बचा है।

हॉर्मुज स्ट्रेट से मिलेगा फ्री ट्रांजिट! अमेरिका-ईरान में गुप्त समझौता, 300 अरब डॉलर के निवेश का
44d ago

हॉर्मुज स्ट्रेट से मिलेगा फ्री ट्रांजिट! अमेरिका-ईरान में गुप्त समझौता, 300 अरब डॉलर के निवेश का

पश्चिम एशिया में लगभग चार महीने से जारी संघर्ष समाप्त होने की ओर है। अमेरिका और ईरान के बीच उच्च स्तरीय वार्ता चल रही है। Middle East Conflicts: पश्चिम एशिया में बीते करीब चार महीनों से जारी संघर्ष और तनाव अब समाप्त होने जा रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच बीते कुछ दिनों से उच्च स्तरीय बातचीत का दौर चल रहा है।

दोस्त नेतन्याहू से गद्दारी करेंगे ट्रंप? ईरान के प्रॉक्सी को मिलेगी संजीवनी, इजरायल बर्दाश्त नहीं
44d ago

दोस्त नेतन्याहू से गद्दारी करेंगे ट्रंप? ईरान के प्रॉक्सी को मिलेगी संजीवनी, इजरायल बर्दाश्त नहीं

अमेरिका और ईरान के बीच एक शांति समझौता चल रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही पीस डील के दौरान एक ऐसा फैसला हो सकता है जो इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के लिए किसी सदमे से कम नहीं होगा. ट्रंप के बेचैनी का फायदा उठाकर ईरान अपने प्रॉक्सी संगठन हिजबुल्लाह के लिए संजीवनी मांग सकता है, जिस पर राजी होने के अलावा अमेरिका के पास कोई चारा नहीं बचा है।

भारत आ रहे तेल टैंकर ने होर्मुज जलडमरूमध्य को किया पार, ट्रंप ने क्यों दी ओमान को हमले की धमकी ?
44d ago

भारत आ रहे तेल टैंकर ने होर्मुज जलडमरूमध्य को किया पार, ट्रंप ने क्यों दी ओमान को हमले की धमकी ?

भारत के लिए तेल ले जा रहा निसोस केरोस नामक एक टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर चुका है। यह जहाज 21 मई को शारजाह से रवाना हुआ था और तीन जून को विशाखापत्तनम पहुंचेगा। इसे उत्तरी अरब सागर में देखा गया। इस घटना के बीच, संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओमान को हमले की धमकी दी।

भारत ने मिडिल ईस्ट में चीन का सारा गेम ही पलट दिया! कजाकिस्तान का यूरेनियम बनेगा सुपरपावर बनने की
44d ago

भारत ने मिडिल ईस्ट में चीन का सारा गेम ही पलट दिया! कजाकिस्तान का यूरेनियम बनेगा सुपरपावर बनने की

भारत और कजाकिस्तान ने 4 बिलियन डॉलर के यूरेनियम आपूर्ति समझौते पर हस्ताक्षर किए. यह डील 2026 से प्रभावी होगी. इस समझौते से दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी मजबूत होगी. भारत और कजाकिस्तान के बीच एक एग्रीमेंट हुआ है. कजाटोमप्रोम और परमाणु ऊर्जा विभाग में डील हुई. यूरेनियम सप्लाई के लिए 4 बिलियन डॉलर का खेला हुआ है. 2026 के लिए यह कांट्रैक्ट साइन हुआ है।

यूरोप के 3 खूबसूरत देश वहां रहने के लिए दे रहे हैं लाखों रुपये, घर और जमीन भी फ्री, जानें क्या है
44d ago

यूरोप के 3 खूबसूरत देश वहां रहने के लिए दे रहे हैं लाखों रुपये, घर और जमीन भी फ्री, जानें क्या है

इटली, स्विट्जरलैंड और ग्रीस जैसे यूरोपीय देश विदेशियों को अपने यहां बसने के लिए आकर्षक योजनाएं दे रहे हैं यूरोप के तीन बेहद खूबसूरत देश इटली, स्विट्जरलैंड और ग्रीस अपने यहां विदेशियों को रहने का ऑफर दे रहे हैं. इसके लिए कई तरह की लुभावनी स्कीमें निकाली गई हैं, जिनमें कोई 25 लाख रुपये की मदद दे रहा है, तो कोई 50 लाख ऑफर कर रहा है।

हिंद-प्रशांत समीकरण के बीच अजीत डोभाल एक्टिव, भारत ने म्यांमार से बढ़ाई नजदीकियां, रूस में हुई
44d ago

हिंद-प्रशांत समीकरण के बीच अजीत डोभाल एक्टिव, भारत ने म्यांमार से बढ़ाई नजदीकियां, रूस में हुई

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मॉस्को में रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव से मुलाकात की। दोनों देशों ने रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और उन्नत तकनीकी सहयोग जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में साझेदारी की समीक्षा की। यह मुलाकात हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की सक्रिय भूमिका के बीच हुई। भारत म्यांमार के साथ भी अपनी निकटता बढ़ा रहा है।

‘भारतीय और पाकिस्तानी हमारी नौकरी खा रहे, हमारी महिलाएं सुरक्षित नहीं’ ब्रिटेन के सांसद ने दिया
44d ago

‘भारतीय और पाकिस्तानी हमारी नौकरी खा रहे, हमारी महिलाएं सुरक्षित नहीं’ ब्रिटेन के सांसद ने दिया

ग्रेट यारमाउथ के निर्दलीय सांसद रूपर्ट लोव ने भारतीय और पाकिस्तानी समुदायों को निशाना बनाते हुए विवादास्पद बयान दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि विदेशी प्रवासी ब्रिटिश नागरिकों की नौकरियां ले रहे हैं। लोव ने यह भी कहा कि कई इलाकों में महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं करतीं। उनके इन बयानों के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया हुई है।

साउथ चाइना सी में महाशक्तियों की टक्कर, पीएल-10 मिसाइलों से लैस चीनी विमानों ने डच युद्धपोत को
44d ago

साउथ चाइना सी में महाशक्तियों की टक्कर, पीएल-10 मिसाइलों से लैस चीनी विमानों ने डच युद्धपोत को

साउथ चाइना सी में चीनी विमानों ने डच युद्धपोत एचएनएलएमएस डी रूयटर के हेलीकॉप्टर को खदेड़ा। चीन का आरोप है कि हेलीकॉप्टर ने उसके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया था। इसके बाद चीनी वायु सेना ने इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और फाइटर जेट्स का इस्तेमाल किया। South China Sea Tension: साउथ चाइना सी के विवादित पार्सल (सिंशा) द्वीप समूह के पास चीनी सेना (PLA) और डच नेवी के बीच भारी तनाव देखा गया है।

टेक्सास में आसमान में लटके रहे 8 छात्र, 4 घंटे तक चलती रही जिंदगी की जंग, थम गई थीं सबकी सांसें
44d ago

टेक्सास में आसमान में लटके रहे 8 छात्र, 4 घंटे तक चलती रही जिंदगी की जंग, थम गई थीं सबकी सांसें

टेक्सास के गैल्वेस्टन में एक रोलर कोस्टर पर 8 छात्र 4 घंटे तक फंसे रहे. तेज धूप में हवा में लटके छात्रों को दमकल विभाग ने सुरक्षित नीचे उतारा. अमेरिका के टेक्सास में एक रोलर कोस्टर राइड अचानक खराब हो गई, जिससे 8 छात्र जमीन से काफी ऊंचाई पर फंस गए. गैल्वेस्टन के प्लेजर पियर में हुई इस घटना के बाद करीब 4 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला।

पाकिस्तान के पास खाने को दाना नहीं, अमेरिका की 'बूट-पॉलिश' में लुटाएगा 12 लाख डॉलर, अब किससे
44d ago

पाकिस्तान के पास खाने को दाना नहीं, अमेरिका की 'बूट-पॉलिश' में लुटाएगा 12 लाख डॉलर, अब किससे

पाकिस्तान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है. इसके बावजूद वह अपनी छवि सुधारने के लिए एक अमेरिकी फर्म को हर महीने 12 लाख डॉलर देगा. एक तरफ पाकिस्तान दाने-दाने को तरस रहा है और जनता बुनियादी चीजों के लिए तरस रही है, वहीं दूसरी तरफ अमेरिका को खुश करने के लिए शहबाज-मुनीर लाखों डॉलर लुटाने जा रहे हैं. पाकिस्तान हर महीने अमेरिका के एक फर्म को पैसे देगा, ताकि इंटरनेशनल मंच पर उसकी इमेज चमक चुके।

रुपया टूटा, सपनों पर पड़ा असर, अमेरिका में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों पर अचानक बढ़ा आर्थिक बोझ
44d ago

रुपया टूटा, सपनों पर पड़ा असर, अमेरिका में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों पर अचानक बढ़ा आर्थिक बोझ

रुपये में आई रिकॉर्ड गिरावट ने अमेरिका में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ा दिया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार 12 लाख से अधिक भारतीय छात्र विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इनमें से बड़ी संख्या टियर-2 और टियर-3 शहरों के छात्रों की है। हवाई टिकटों की बढ़ती कीमतें और वीजा संबंधी अनिश्चितताएं भी इस समस्या को बढ़ा रही हैं।

'1000 शूटर बंदूक ताने खड़े हैं', लॉरेंस बिश्नोई का कनाडा में आतंक, किसी भी वक्त हो सकता है खून-खराबा
44d ago

'1000 शूटर बंदूक ताने खड़े हैं', लॉरेंस बिश्नोई का कनाडा में आतंक, किसी भी वक्त हो सकता है खून-खराबा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कनाडा में धमकी दी है। कनाडाई अदालत में खुलासा हुआ कि गैंग के 1000 शूटर गोलीबारी के लिए तैयार हैं। सुरक्षा एजेंसियां भारत में बंद बिश्नोई के संचालन पर सवाल उठा रही हैं। कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पुलिस को एक सीक्रेट चिट्ठी भेजकर खुलेआम धमकी दी है कि देश में उनके 1000 शूटर किसी भी वक्त गोलीबारी के लिए बिल्कुल तैयार बैठे हैं।

नेपाल में पहली बार टूटी परंपरा, गणतंत्र दिवस पर PM बालेन शाह ने न भाषण दिया, न जनता को बधाई दी
44d ago

नेपाल में पहली बार टूटी परंपरा, गणतंत्र दिवस पर PM बालेन शाह ने न भाषण दिया, न जनता को बधाई दी

नेपाल में गणतंत्र दिवस पर पहली बार परंपरा टूटी। प्रधानमंत्री बालेन शाह ने राष्ट्र के नाम संबोधन नहीं दिया। 2008 में नेपाल को संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया था। Nepal Republic Day: नेपाल में हर साल गणतंत्र दिवस बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। साल 2008 में इसी ऐतिहासिक तारीख को नेपाल को एक संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया था और देश से 240 साल पुरानी राजशाही का हमेशा के लिए अंत हुआ था। लेकिन इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन की सालों पुरानी परंपरा पहली बार टूट गई।

चीन ने रेगिस्तान में बनाया न्यूक्लियर चक्रव्यूह, 3 गुनी ताकत से अमेरिका को करेगा चोकहोल्ड, सैटेलाइट
44d ago

चीन ने रेगिस्तान में बनाया न्यूक्लियर चक्रव्यूह, 3 गुनी ताकत से अमेरिका को करेगा चोकहोल्ड, सैटेलाइट

चीन उत्तर-पश्चिमी रेगिस्तान में एक तीन-स्तरीय परमाणु चक्रव्यूह का निर्माण कर रहा है। यह 'हामी' न्यूक्लियर साइलो फील्ड के पास हो रहा है। सैटेलाइट तस्वीरों से इस निर्माण का खुलासा हुआ है। यह कदम अमेरिका के लिए चिंता का विषय है। अमेरिका को जिस बात का डर था चीन ने वही कांड कर दिया है. सैटेलाइट से मिली नई खुफिया तस्वीरों ने खुलासा किया है कि चीन 3 लेयर का परमाणु चक्रव्यूह तैयार कर रहा है।

क्या अमेरिका, चीन और भारत एशिया-पैसिफिक युद्ध की तैयारी कर रहे हैं? IISS रिपोर्ट
44d ago

क्या अमेरिका, चीन और भारत एशिया-पैसिफिक युद्ध की तैयारी कर रहे हैं? IISS रिपोर्ट

अंतर्राष्ट्रीय सामरिक अध्ययन संस्थान (IISS) की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका, चीन और भारत एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अपनी सैन्य रणनीतियों को बदल रहे हैं। इन देशों का ध्यान ताइवान और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर केंद्रित है। रिपोर्ट बताती है कि ये देश दो मोर्चों पर युद्ध की तैयारी कर रहे हैं। यह बदलाव क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव को दर्शाता है। IISS (International Institute for Strategic Studies) रिपोर्ट के अनुसार एशिया-प्रशांत में अमेरिका, चीन और भारत अपनी सैन्य doctrines बदल रहे हैं, ताइवान, इंडो-पैसिफिक और दो मोर्चों वाले युद्ध पर खास फोकस है।

परीक्षा केंद्र या मिलिट्री बेस? इन देशों में फौजियों के कड़े पहरे के बीच होते हैं एग्जाम्स!
44d ago

परीक्षा केंद्र या मिलिट्री बेस? इन देशों में फौजियों के कड़े पहरे के बीच होते हैं एग्जाम्स!

भारत में नीट परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन के लिए वायुसेना की मदद लेने पर चर्चा के बीच, यह सामने आया है कि दुनिया भर के कई देशों में परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सैन्य सुरक्षा का उपयोग किया जाता है. कुछ देशों में, परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी के लिए सैनिकों को तैनात किया जाता है. कुछ जगहों पर, परीक्षा सामग्री की सुरक्षा और परिवहन के लिए लड़ाकू विमानों का भी इस्तेमाल किया जाता है. यह उपाय परीक्षा में किसी भी प्रकार की धांधली को रोकने के लिए किए जाते हैं।

सभी संस्करण देखें → · ← ताज़ा संस्करण पर लौटें