GeoPulse हर घंटे खबरें, संदर्भ के साथ।
English

आर्काइव संस्करण · दुनिया

स्टोरी बोर्ड

हर घंटे प्रकाशित हुई हर ब्रीफिंग, अपने अलग टैब में अपने ही फ्रंट पेज की तरह खुलती है।

ताज़ा ब्रीफिंग

स्टोरी बोर्ड

ताज़ा 25 खबरें

सिद्धारमैया और राहुल गांधी की मीटिंग में दिल्ली का मौसम बना अड़ंगा, फ्लाइट हुई डायवर्ट, अब कल होगी
4h ago

सिद्धारमैया और राहुल गांधी की मीटिंग में दिल्ली का मौसम बना अड़ंगा, फ्लाइट हुई डायवर्ट, अब कल होगी

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया दिल्ली में राहुल गांधी से मिलने जा रहे थे. खराब मौसम के कारण उनका विमान जयपुर की ओर डायवर्ट कर दिया गया. उनकी मुलाकात अब अगले दिन होगी. कर्नाटक के निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया गुरुवार (28 मई, 2026) को अपने पद से इस्तीफा देने के बाद लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ-साथ पार्टी हाईकमान से मिलने के लिए विशेष विमान से दिल्ली जा रहे थे, लेकिन दिल्ली में तेज बारिश और मौसम में बदलाव की वजह से उनके विशेष विमान को जयपुर की ओर डायवर्ट कर दिया गया।

इस्तीफे के बाद दिल्ली के लिए रवाना सिद्दारमैया, राज्यसभा ठुकराया, कर्नाटक में कई जगहों पर प्रदर्शन-
5h ago

इस्तीफे के बाद दिल्ली के लिए रवाना सिद्दारमैया, राज्यसभा ठुकराया, कर्नाटक में कई जगहों पर प्रदर्शन-

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद राज्य के कई हिस्सों में समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। समर्थकों ने उनसे इस्तीफा वापस लेने की मांग की। उनके इस्तीफे के बाद कर्नाटक के कई हिस्सों में समर्थकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जहां बेंगलुरु स्थित उनके आधिकारिक आवास ‘कावेरी’ के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुटे और उनसे इस्तीफा वापस लेने की मांग करते हुए भावुक दृश्य देखने को मिले।

CBSE में आ रही दिक्कतों पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की उच्च स्तरीय बैठक, अधिकारियों को
5h ago

CBSE में आ रही दिक्कतों पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की उच्च स्तरीय बैठक, अधिकारियों को

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में सीबीएसई मुख्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में 12वीं परीक्षा के मूल्यांकन और परिणाम से संबंधित समस्याओं पर चर्चा हुई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार (28 मई, 2026) को नई दिल्ली स्थित सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के मुख्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में सीबीएसई 12वीं परीक्षा के मूल्यांकन और रिजल्ट के बाद आने वाली समस्याओं पर चर्चा हुई।

आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें
7h ago

आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें

दिल्ली-एनसीआर में 28 मई 2026 को शाम को मौसम बदला. शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई. भारतीय मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया. हवा की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. दिल्ली-NCR में गुरुवार (28 मई 2026) की शाम को मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला. वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया और पूरे शहर में खराब मौसम की चेतावनी दी।

'तुरंत लौटो अपने देश', घुसपैठिए को अमित शाह की चेतावनी, चिकन नेक की जमीन BSF को सौंपी गई
7h ago

'तुरंत लौटो अपने देश', घुसपैठिए को अमित शाह की चेतावनी, चिकन नेक की जमीन BSF को सौंपी गई

पश्चिम बंगाल सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी के लिए सीमा सुरक्षा बल को 600 हेक्टेयर भूमि सौंपी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नवगठित बीजेपी सरकार ने सात दिनों में यह जमीन दी. India Bangladesh Border: पश्चिम बंगाल सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर चौकियां बनाने और कटीले तारों की बाड़ लगाने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को जमीन सौंपी है।

तेज हवा के झोंके के साथ राहत की बारिश, राजधानी दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज
8h ago

तेज हवा के झोंके के साथ राहत की बारिश, राजधानी दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए लू से राहत की घोषणा की. उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 24 घंटों में लू कम होने की संभावना है. उत्तर-पूर्वी और पूर्वी भारत में भारी बारिश की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार (28 मई, 2026) को भीषण गर्मी की मार झेल रहे देश के कई राज्यों के लिए मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है।

व्हाइट हाउस में गलत लोग, ट्रंप 2.0 में कमजोर पड़े भारत-अमेरिका रिश्ते? रुबियो की यात्रा भी नहीं पाट
8h ago

व्हाइट हाउस में गलत लोग, ट्रंप 2.0 में कमजोर पड़े भारत-अमेरिका रिश्ते? रुबियो की यात्रा भी नहीं पाट

मैरी मिलबेन ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंध सुधरने में अगला चुनाव चक्र लगेगा। उन्होंने भारत के नेतृत्व और लोगों की प्रशंसा की। दुनिया की नजरें अमेरिका के चुनाव पर टिकी हैं। मैरी मिलबेन हमेशा ही भारत और पीएम मोदी के सपोर्ट में बोलती हैं. मिलबेन ने कहा, 'पीएम मोदी बहुत ही शालीन और विनम्र हैं'. भारत का नेतृत्व शानदार है।

कनाडा में भारतीय छात्रा को चाकुओं से गोदा, घर से निकलते ही विधि पर टूट पड़ा हैवान, हालत देख
9h ago

कनाडा में भारतीय छात्रा को चाकुओं से गोदा, घर से निकलते ही विधि पर टूट पड़ा हैवान, हालत देख

गुजरात के आनंद जिले की 22 वर्षीय भारतीय छात्रा विधि कल्पेशभाई मेघानी की कनाडा में 15 मई को चाकू मारकर गुजरात के आनंद जिले की रहने वाली 22 वर्षीय भारतीय छात्रा विधि कल्पेशभाई मेघानी कनाडा में करियर बनाने गई थी. जहां उसकी 15 मई को उसकी चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि वो घर से निकली थी कि अटैकर ने इस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए।

अगर रास्ते बंद थे, तो 23000 साल पहले इस देश कैसे पहुंचे इंसान? मिट्टी में दबे मिले हजारों साल
2h ago

अगर रास्ते बंद थे, तो 23000 साल पहले इस देश कैसे पहुंचे इंसान? मिट्टी में दबे मिले हजारों साल

न्यू मैक्सिको में 2019 में मिले सबूतों ने अमेरिका में मानव आगमन के इतिहास को बदल दिया है। बीसवीं सदी तक माना जाता रहा कि इंसान 13,000 साल पहले अमेरिका पहुंचे थे. इसे 'क्लोविस फर्स्ट' थ्योरी कहा गया था. लेकिन, 2019 में न्यू मैक्सिको मे कुछ ऐसे सबूत मिले, जिन्होंने पूरे इतिहास को पलट कर रख दिया. कार्बन डेटिंग से पता चला कि ये 21,000 से 23,000 साल पुराने हैं, यानी हिमयुग (आईएस) के सबसे चरम दौर के।

NATO के भीतर नया टेंशन, स्पेन में घुसा ड्रैगन तो भड़क गया अमेरिका, पेंटागन ने बुला लिए अपने फाइटर
3h ago

NATO के भीतर नया टेंशन, स्पेन में घुसा ड्रैगन तो भड़क गया अमेरिका, पेंटागन ने बुला लिए अपने फाइटर

स्पेन की रक्षा मंत्री मार्गरीटा रोबल्स ने अमेरिका की एकतरफा कार्रवाई की निंदा की है। स्पेन की रक्षा मंत्री मार्गरीटा रोबल्स ने कहा, 'हमारे एयर बेस तब तक अमेरिका को सपोर्ट नहीं देंगे जब तक जरूरी न हो'. अमेरिका की एकतरफा कार्रवाई को गलत बताया गया है. यूएन और नाटो के सपोर्ट के बिना यह एक्शन लिया गया. ग्लोबल लेवल पर इस बवाल से खलबली मच गई है।

‘होर्मुज में टोल वसूली बर्दाश्त नहीं…’ अमेरिका की ओमान को सीधी चेतावनी, ट्रेजरी सेक्रेटरी बोले-
3h ago

‘होर्मुज में टोल वसूली बर्दाश्त नहीं…’ अमेरिका की ओमान को सीधी चेतावनी, ट्रेजरी सेक्रेटरी बोले-

अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने ओमान को सीधी चेतावनी दी है। US Iran Conflict: होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अब अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने ओमान को भी सीधी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य में टोल वसूली प्रणाली लागू करने में ईरान की मदद की, तो अमेरिका उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते का खाका तैयार, अब डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी का इंतजार
3h ago

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते का खाका तैयार, अब डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी का इंतजार

अमेरिका और ईरान ने 60 दिन के युद्धविराम विस्तार और परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत शुरू करने के लिए एक प्रारंभिक समझौते का ढांचा तैयार किया है। यह समझौता दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बीच हुआ है। समझौते को अंतिम रूप देने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी की आवश्यकता है। US Iran Deal Update: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच दोनों देशों ने 60 दिन के युद्धविराम विस्तार और परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत शुरू करने को लेकर एक प्रारंभिक समझौते का ढांचा तैयार कर लिया है।

'भाई इज्जत तो तेल लेने गई', ईरान ने लिए अमेरिका के मजे, ओमान से कुवैत तक चल रहा हाई-वोल्टेड ड्रामा
4h ago

'भाई इज्जत तो तेल लेने गई', ईरान ने लिए अमेरिका के मजे, ओमान से कुवैत तक चल रहा हाई-वोल्टेड ड्रामा

ईरान और अमेरिका के बीच कूटनीतिक तनातनी जारी है. ईरान ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में अमेरिका और अरब लीग को ट्रोल किया. दोनों देश एक-दूसरे पर हमला करने और सोशल मीडिया पर मजे लेने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. हाल ही में ईरान ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में अमेरिका और अरब लीग को एक साथ ट्रोल कर डाला है।

शांति समझौते के बेहद करीब ईरान-अमेरिका, हॉर्मुज खोलने को लेकर क्या बन गई बात?
4h ago

शांति समझौते के बेहद करीब ईरान-अमेरिका, हॉर्मुज खोलने को लेकर क्या बन गई बात?

अमेरिका और ईरान शांति समझौते के करीब हैं. AXIOS की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने डील के सभी पहलुओं पर सहमति बना ली है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी का इंतजार है. America Iran Deal Final: अमेरिका और ईरान दोनों देश शांति समझौते के बेहद ही करीब हैं. AXIOS की रिपोर्ट में दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के डेलीगेशन ने डील के सभी पहलुओं पर सहमति बना ली है।

जेब तो कटती रहेगी, अगर भारत के 'दोस्त' ने नहीं निकाला रास्ता, डील करके आए हैं पीएम मोदी
5h ago

जेब तो कटती रहेगी, अगर भारत के 'दोस्त' ने नहीं निकाला रास्ता, डील करके आए हैं पीएम मोदी

ईरान-अमेरिका तनाव के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित हो गई है। इससे पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतें बढ़ गई हैं। अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के अनुसार, तेल आपूर्ति का वैश्विक नक्शा बदल रहा है और कीमतें लंबे समय तक ऊंची रहेंगी। ईरान-अमेरिका के महायुद्ध के कारण दुनिया भर में कच्चे तेल की भारी किल्लत हो गई है, जिससे पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की आसमान छूती कीमतें आम जनता की जेबें बुरी तरह जला रही हैं।

पाकिस्तान-सऊदी अरब की डिफेंस डील कैसे बनी आतंकियों का हथियार? लश्कर के गुर्गे ने लीक कर दी अंदर की
6h ago

पाकिस्तान-सऊदी अरब की डिफेंस डील कैसे बनी आतंकियों का हथियार? लश्कर के गुर्गे ने लीक कर दी अंदर की

पाकिस्तान की सऊदी अरब के साथ रक्षा सौदा आतंकवाद फैलाने के लिए इस्तेमाल की जा रही है। लश्कर-ए-तैयबा के उप प्रमुख ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर को धमकी देते हुए इस सौदे का सच उजागर किया। पाकिस्तान जिस सऊदी अरब के साथ हुई अपनी डिफेंस डील पर फूले नहीं समा रहा था, उसी डील को आतंकवाद फैलाने के लिए इस्तेमाल करने की प्लानिंग चल रही है।

'इजरायल का नामो-निशान मिटा देंगे', IRGC ने आग में डाला घी, अमेरिका को लताड़ दिया
6h ago

'इजरायल का नामो-निशान मिटा देंगे', IRGC ने आग में डाला घी, अमेरिका को लताड़ दिया

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने इजरायल को मिटाने की कसम खाई है। गाजा में हमास कमांडरों के मारे जाने के बाद ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ईरान की ताकतवर और खूंखार सेना 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स' (IRGC) ने इजरायल को दुनिया के नक्शे से मिटाने की कसम खा ली है. गाजा पट्टी में एक भीषण इजरायली हवाई हमले में हमास के दो टॉप मिलिट्री कमांडरों के मारे जाने से तिलमिलाए ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शांति प्रस्ताव को 'कत्लेआम, मर्डर और आतंक का एजेंडा' बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है।

तय कर लें आपको किसका साथ देना है! आतंकवाद पर अजीत डोभाल की दो टूक, कहा- नहीं चलेगा दोहरा मापदंड
4h ago

तय कर लें आपको किसका साथ देना है! आतंकवाद पर अजीत डोभाल की दो टूक, कहा- नहीं चलेगा दोहरा मापदंड

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मॉस्को में कहा कि आतंकवाद पर दुनिया का दोहरा रवैया नहीं चलेगा. उन्होंने जिम्मेदार देशों से आतंकवाद को समर्थन देने वालों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग की. डोभाल ने वैश्विक सुरक्षा संस्थाओं में सुधार की आवश्यकता पर भी जोर दिया. अजित डोभाल ने मॉस्को में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बैठक में आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

सत्ता कुछ हाथों में सिमटी...मॉस्को में NSA डोभाल का सीधा संदेश, आतंकवाद पर बोले- जिम्मेदार देशों को
5h ago

सत्ता कुछ हाथों में सिमटी...मॉस्को में NSA डोभाल का सीधा संदेश, आतंकवाद पर बोले- जिम्मेदार देशों को

मॉस्को में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि सत्ता कुछ हाथों में सिमटी नहीं है. उन्होंने कहा कि एक बहुध्रुवीय विश्व उभर रहा है. ग्लोबल साउथ भी अब अपनी जगह चाहता है. Ajit Doval in Moscow: मॉस्को में भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर यानी NSA अजीत डोभाल ने दुनिया के जियोपॉलिटिक्स को लेकर बने हालात पर बड़ा बयान दिया है।

भारत में 48 डिग्री, उधर ब्रिटेन में 35 डिग्री में ही मच गया हाहाकार, तौलिया क्यों फ्रीज करने लगे
8h ago

भारत में 48 डिग्री, उधर ब्रिटेन में 35 डिग्री में ही मच गया हाहाकार, तौलिया क्यों फ्रीज करने लगे

भारत में तापमान 48°C तक पहुंच गया है, जबकि ब्रिटेन में 35°C की गर्मी में एक महिला ने कुत्ते को राहत देने के लिए फ्रीज किया हुआ तौलिया इस्तेमाल किया। यह तरीका सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भारत में जहां कई राज्यों में तापमान 48°C तक पहुंच चुका है और लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं, वहीं UK में 35°C की गर्मी के बीच एक महिला अपने Labrador कुत्ते को राहत देने के लिए फ्रीज किया हुआ तौलिया इस्तेमाल करती नजर आई।

ममता बनर्जी को लगातार दूसरे दिन बड़ा झटका, काकोली घोष दस्तीदार के बाद अब इस नेता ने पार्टी पद से
5h ago

ममता बनर्जी को लगातार दूसरे दिन बड़ा झटका, काकोली घोष दस्तीदार के बाद अब इस नेता ने पार्टी पद से

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शांतनु सेन ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यह घटनाक्रम पूर्व राज्यसभा सांसद काकोली घोष दस्तीदार के पार्टी पद छोड़ने के एक दिन बाद हुआ। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी को लगातार दूसरे दिन बड़ा झटका लगा है. दरअसल, पूर्व राज्यसभा सांसद और वर्तमान में टीएमसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ।

‘तथ्यों के बोझ तले गिर रहा सेलेक्टिव आक्रोश...’, CBSE विवाद को लेकर राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का
5h ago

‘तथ्यों के बोझ तले गिर रहा सेलेक्टिव आक्रोश...’, CBSE विवाद को लेकर राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता के आरोप बिना तथ्यों के हैं। रिजिजू ने कहा कि ऐसे आरोप केवल पाखंड उजागर करते हैं। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार (28 मई, 2026) को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) विवाद को लेकर लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को टिप्पणियों को लेकर निशाना साधा है।

पंजाब में शिक्षा को लेकर बुरी घिरी आप सरकार, गवर्नमेंट स्कूलों में 9% एडमिशन में गिरावट, सांसद
5h ago

पंजाब में शिक्षा को लेकर बुरी घिरी आप सरकार, गवर्नमेंट स्कूलों में 9% एडमिशन में गिरावट, सांसद

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या में गिरावट को लेकर घिर गई है। रिपोर्ट के अनुसार, प्री-प्राइमरी और एलिमेंट्री स्तर पर 9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार अब पूरी तरह से शिक्षा के सवालों को लेकर घिर गई है. हाल ही में आई एक रिपोर्ट की मानें तो राज्य के सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी और एलिमेंट्री लेवल पर छात्रों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग
7h ago

CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग

राहुल गांधी ने 12वीं कक्षा के नतीजों में छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि गांधी की टिप्पणियां चुनावी हार से उपजी हताशा को दर्शाती हैं. दोनों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. Rahul Gandhi Vs Dharmendra Pradhan CBI OSM: सीबीएसई ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद मामले को लेकर राहुल गांधी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आमने सामने हैं।

सभी संस्करण देखें → · ← ताज़ा संस्करण पर लौटें