GeoPulse हर घंटे खबरें, संदर्भ के साथ।
English

आर्काइव संस्करण · दुनिया

स्टोरी बोर्ड

हर घंटे प्रकाशित हुई हर ब्रीफिंग, अपने अलग टैब में अपने ही फ्रंट पेज की तरह खुलती है।

ताज़ा ब्रीफिंग

स्टोरी बोर्ड

ताज़ा 25 खबरें

पाकिस्तान-सऊदी अरब की डिफेंस डील कैसे बनी आतंकियों का हथियार? लश्कर के गुर्गे ने लीक कर दी अंदर की
6h ago

पाकिस्तान-सऊदी अरब की डिफेंस डील कैसे बनी आतंकियों का हथियार? लश्कर के गुर्गे ने लीक कर दी अंदर की

पाकिस्तान की सऊदी अरब के साथ रक्षा सौदा आतंकवाद फैलाने के लिए इस्तेमाल की जा रही है। लश्कर-ए-तैयबा के उप प्रमुख ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर को धमकी देते हुए इस सौदे का सच उजागर किया। पाकिस्तान जिस सऊदी अरब के साथ हुई अपनी डिफेंस डील पर फूले नहीं समा रहा था, उसी डील को आतंकवाद फैलाने के लिए इस्तेमाल करने की प्लानिंग चल रही है।

'इजरायल का नामो-निशान मिटा देंगे', IRGC ने आग में डाला घी, अमेरिका को लताड़ दिया
6h ago

'इजरायल का नामो-निशान मिटा देंगे', IRGC ने आग में डाला घी, अमेरिका को लताड़ दिया

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने इजरायल को मिटाने की कसम खाई है। गाजा में हमास कमांडरों के मारे जाने के बाद ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ईरान की ताकतवर और खूंखार सेना 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स' (IRGC) ने इजरायल को दुनिया के नक्शे से मिटाने की कसम खा ली है. गाजा पट्टी में एक भीषण इजरायली हवाई हमले में हमास के दो टॉप मिलिट्री कमांडरों के मारे जाने से तिलमिलाए ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शांति प्रस्ताव को 'कत्लेआम, मर्डर और आतंक का एजेंडा' बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है।

ईरान झाड़-पोछकर गोदाम से निकालने लगा हथियार, फिर B2 बॉम्बर ने कहां गिराए थे 1300kg के गोले? शॉक्ड
11h ago

ईरान झाड़-पोछकर गोदाम से निकालने लगा हथियार, फिर B2 बॉम्बर ने कहां गिराए थे 1300kg के गोले? शॉक्ड

ईरान ने मिसाइलें वापस गोदामों में रखनी शुरू कर दी हैं। अमेरिका ने दावा किया था कि उसने ईरान के भूमिगत बंकरों को नष्ट कर दिया था। ये बंकर 200 किलोमीटर गहराई तक मौजूद थे। Iran Recovers Missile Asernals: अमेरिका-इजरायल ने जब ईरान पर हमले किए, तो दावा किया गया कि टार्गेट इस मुस्लिम देश के वही पाताललोक के ठिकाने थे, जहां मिसाइलें जमा की गई थीं।

लेबनान में इजरायल की स्ट्राइक, हिजबुल्ला की ओर से भी दिया गया जवाब, खाली करवा दिए गए कई इलाके
12h ago

लेबनान में इजरायल की स्ट्राइक, हिजबुल्ला की ओर से भी दिया गया जवाब, खाली करवा दिए गए कई इलाके

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हवाई हमले किए हैं। इसके जवाब में हिजबुल्ला ने भी कार्रवाई की है। हमलों के कारण कई इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। Lebanon Israel Airstrike: ईरान युद्ध समझौते तक नहीं पहुंच पा रहा है, इसी बीच इजरायल लगातार लेबनान पर हमले कर रहा है. दक्षिणी लेबनान के इलाके में स्थिति ये है कि इजरायल लगातार हमले कर रहा है और कई जगहों से लोग अपना घर-बार छोड़कर भाग रहे हैं।

ट्रंप का इबोला प्लान क्या है? बेहतरीन मेडिकल सुविधाएं , फिर भी अपने मरीज केन्या क्यों भेज रहा है
12h ago

ट्रंप का इबोला प्लान क्या है? बेहतरीन मेडिकल सुविधाएं , फिर भी अपने मरीज केन्या क्यों भेज रहा है

अमेरिका इबोला के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केन्या में एक विशेष क्वारंटीन सेंटर स्थापित कर रहा है। ट्रंप प्रशासन संक्रमित अमेरिकी नागरिकों को अमेरिका लाने के बजाय केन्या में ही रखेंगे। Ebola Virus Patients: अफ्रीका में बढ़ते इबोला संक्रमण को लेकर अमेरिका अलर्ट मोड पर है. ट्रंप प्रशासन संक्रमित या वायरस के संपर्क में आए अमेरिकी नागरिकों को अमेरिका लाने के बजाय केन्या में विशेष क्वारंटीन सेंटर बनाने जा रहा है।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच इंग्लैंड का बड़ा फैसला, होर्मुज स्ट्रेट में सी-माइन हटाने के लिए
13h ago

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच इंग्लैंड का बड़ा फैसला, होर्मुज स्ट्रेट में सी-माइन हटाने के लिए

इंग्लैंड ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट में सी-माइन का पता लगाने और हटाने के लिए आर. एफ. ए. लाइम बे जहाज भेजा है। यह ब्रिटिश नौसेना का सपोर्ट जहाज माइन-हंटिंग ड्रोन और हटाने वाली टीमों का संचालन करेगा। RFA Lyme Bay: पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ऐसे नाजुक मौकों के बीच इंग्लैंड ने बेहद अहम फैसला लेते हुए होर्मुज स्ट्रेट में बिछाई गई सी-माइन का पता लगाने और हटाने के लिए अपनी स्पेशल मिलिट्री शिप भेजने का निर्णय लिया है।

अमेरिका ने ईरान पर लगाया नया प्रतिबंध, पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी को किया ब्लैकलिस्ट
13h ago

अमेरिका ने ईरान पर लगाया नया प्रतिबंध, पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी को किया ब्लैकलिस्ट

अमेरिका ने ईरान पर नया प्रतिबंध लगाते हुए पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यह कदम दोनों देशों के बीच जारी तनातनी और हालिया हमलों के बीच उठाया गया है। अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी जारी है। सीजफायर के बीच अमेरिका और ईरान ने एक दूसरे पर हमले किए। अमेरिका ने ईरान के बंदर अब्बास पोर्ट के पास हमला किया, जबकि ईरान ने अमेरिकी ऑयल तेल टैंकर और कुवैत में स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है।

ट्रंप की 'गुगली' से मची खलबली, मुस्लिम देशों को फंसाने चले ट्रंप, कहीं खुद न घिर जाए अमेरिका
13h ago

ट्रंप की 'गुगली' से मची खलबली, मुस्लिम देशों को फंसाने चले ट्रंप, कहीं खुद न घिर जाए अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खाड़ी देशों से ईरान शांति समझौते के बदले इजरायल से संबंध सामान्य करने की शर्त रखी है। इस बयान से सऊदी अरब और कतर जैसे देशों में बेचैनी है। US Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान शांति समझौते को अब्राहम अकॉर्ड्स से जोड़कर खाड़ी देशों को असहज वाली स्थिति में डाल दिया है।

'डोनाल्ड ट्रंप' नाम के भैंसे की कुर्बानी पर लगी रोक, ईरान ने उड़ाया मजाक; जानिए क्या है पूरा मामला
13h ago

'डोनाल्ड ट्रंप' नाम के भैंसे की कुर्बानी पर लगी रोक, ईरान ने उड़ाया मजाक; जानिए क्या है पूरा मामला

बांग्लादेश में 'डोनाल्ड ट्रंप' नाम के भैंस की कुर्बानी पर रोक लगा दी गई है। इस घटना पर ईरान ने मजाक उड़ाया है। 'डोनाल्ड ट्रंप' नाम के भैंस की कुर्बानी पर लगी रोक, ईरान ने उड़ाया मजाक; जानिए क्या है पूरा मामला। 'डोनाल्ड ट्रंप' नाम के भैंसे की कुर्बानी पर लगी रोक, ईरान ने उड़ाया मजाक; जानिए क्या है पूरा मामला।

अमेरिका इबोला संक्रमण रोकने को प्रतिबद्ध, ट्रंप प्रशासन ने सीमाओं पर बढ़ाई निगरानी
14h ago

अमेरिका इबोला संक्रमण रोकने को प्रतिबद्ध, ट्रंप प्रशासन ने सीमाओं पर बढ़ाई निगरानी

अमेरिका इबोला संक्रमण को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। ट्रंप प्रशासन ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ द कांगो जैसे क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों पर निगरानी बढ़ा दी है। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र इस प्रयास का नेतृत्व कर रहा है। मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका इबोला संक्रमण को देश में आने से रोकने के लिए तेजी से काम कर रहा है।

ईरान ने कुवैत पर दागे ड्रोन्स और मिसाइलें, अमेरिकी हमले का दिया जवाब
16h ago

ईरान ने कुवैत पर दागे ड्रोन्स और मिसाइलें, अमेरिकी हमले का दिया जवाब

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में वाणिज्यिक जहाजों पर चार ड्रोन दागे. अमेरिका (United States of America) और ईरान (Iran) के बीच जल्द ही डील होने के विषय में बातचीत जारी है और जल्द ही इस पर मुहर लग सकती है। हालांकि इस बीच ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में कुछ वाणिज्यिक जहाजों पर 4 ड्रोन्स दागे, जिन्हें अमेरिकी सेना ने मार गिराया।

भारत में 48 डिग्री, उधर ब्रिटेन में 35 डिग्री में ही मच गया हाहाकार, तौलिया क्यों फ्रीज करने लगे
8h ago

भारत में 48 डिग्री, उधर ब्रिटेन में 35 डिग्री में ही मच गया हाहाकार, तौलिया क्यों फ्रीज करने लगे

भारत में तापमान 48°C तक पहुंच गया है, जबकि ब्रिटेन में 35°C की गर्मी में एक महिला ने कुत्ते को राहत देने के लिए फ्रीज किया हुआ तौलिया इस्तेमाल किया। यह तरीका सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भारत में जहां कई राज्यों में तापमान 48°C तक पहुंच चुका है और लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं, वहीं UK में 35°C की गर्मी के बीच एक महिला अपने Labrador कुत्ते को राहत देने के लिए फ्रीज किया हुआ तौलिया इस्तेमाल करती नजर आई।

आर्मेनिया मिलिट्री परेड में ‘भारतीय वॉर मशीनरी’ का जलवा, तोप-पिनाका-आकाश की गूंज
10h ago

आर्मेनिया मिलिट्री परेड में ‘भारतीय वॉर मशीनरी’ का जलवा, तोप-पिनाका-आकाश की गूंज

आर्मेनिया की सैन्य परेड में भारतीय हथियारों का प्रदर्शन किया गया। आकाश-1S, पिनाका और ATAGS जैसी तोपों को प्रदर्शित किया गया। यह भारत के बढ़ते रक्षा निर्यात का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। आर्मेनिया की सैन्य परेड में Akash-1S, Pinaka, ATAGS और Swathi जैसे भारतीय हथियारों की धाक, भारत के बढ़ते रक्षा निर्यात की नई पहचान. यह पहली बार है जब आर्मेनिया ने इतने बड़े स्तर पर भारतीय हथियारों को अपनी सैन्य शक्ति के हिस्से के रूप में दुनिया के सामने पेश किया।

यूक्रेन युद्ध में 5 लाख रूसी सैनिकों की मौत पर बड़ा खुलासा, आखिर दुनिया से क्या छुपा रहे पुतिन
10h ago

यूक्रेन युद्ध में 5 लाख रूसी सैनिकों की मौत पर बड़ा खुलासा, आखिर दुनिया से क्या छुपा रहे पुतिन

ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी GCHQ की रिपोर्ट के अनुसार, रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक लगभग 5 लाख रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं। एजेंसी ने कहा कि रूस को उम्मीद से कहीं अधिक नुकसान हुआ है। Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी GCHQ की एक रिपोर्ट ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। एजेंसी की चीफ एन कीस्ट-बटलर ने दावा किया है कि साल 2022 से शुरू हुई जंग में अब तक करीब 5 लाख रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं।

पुतिन ने भारत को दिया अपना सुरक्षा कवच, 'नारायणास्त्र' जैसा आक्रामक हुआ ‘सुदर्शन’, अब होगा तांडव!
12h ago

पुतिन ने भारत को दिया अपना सुरक्षा कवच, 'नारायणास्त्र' जैसा आक्रामक हुआ ‘सुदर्शन’, अब होगा तांडव!

भारत रूस से नई वायु रक्षा प्रणाली खरीदने की प्रक्रिया तेज कर रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ एस-400 'सुदर्शन चक्र' की सफलता के बाद यह डील आगे बढ़ रही है। इससे भारत की सैन्य क्षमता बढ़ेगी। India Russia Defence Deal: ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के खिलाफ S-400 ‘सुदर्शन चक्र’ की सफलता के बाद भारत अब रूस से नई एयर डिफेंस डील पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

व्हाइट हाउस में गलत लोग, ट्रंप 2.0 में कमजोर पड़े भारत-अमेरिका रिश्ते? रुबियो की यात्रा भी नहीं पाट
8h ago

व्हाइट हाउस में गलत लोग, ट्रंप 2.0 में कमजोर पड़े भारत-अमेरिका रिश्ते? रुबियो की यात्रा भी नहीं पाट

मैरी मिलबेन ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंध सुधरने में अगला चुनाव चक्र लगेगा। उन्होंने भारत के नेतृत्व और लोगों की प्रशंसा की। दुनिया की नजरें अमेरिका के चुनाव पर टिकी हैं। मैरी मिलबेन हमेशा ही भारत और पीएम मोदी के सपोर्ट में बोलती हैं. मिलबेन ने कहा, 'पीएम मोदी बहुत ही शालीन और विनम्र हैं'. भारत का नेतृत्व शानदार है।

कनाडा में भारतीय छात्रा को चाकुओं से गोदा, घर से निकलते ही विधि पर टूट पड़ा हैवान, हालत देख
9h ago

कनाडा में भारतीय छात्रा को चाकुओं से गोदा, घर से निकलते ही विधि पर टूट पड़ा हैवान, हालत देख

गुजरात के आनंद जिले की 22 वर्षीय भारतीय छात्रा विधि कल्पेशभाई मेघानी की कनाडा में 15 मई को चाकू मारकर गुजरात के आनंद जिले की रहने वाली 22 वर्षीय भारतीय छात्रा विधि कल्पेशभाई मेघानी कनाडा में करियर बनाने गई थी. जहां उसकी 15 मई को उसकी चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि वो घर से निकली थी कि अटैकर ने इस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए।

कैसे खत्म हुई नेपाल में 240 साल पुरानी राजशाही? जानिए राजा ज्ञानेन्द्र से गणतंत्र तक की पूरी कहानी
10h ago

कैसे खत्म हुई नेपाल में 240 साल पुरानी राजशाही? जानिए राजा ज्ञानेन्द्र से गणतंत्र तक की पूरी कहानी

28 मई 2008 को नेपाल में 240 साल पुरानी राजशाही समाप्त हो गई। संविधान सभा ने देश को संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया। राजा ज्ञानेन्द्र शाह को महल छोड़ना पड़ा। माओवादी विद्रोह और जनआंदोलन ने राजशाही के अंत में भूमिका निभाई। नेपाल में कभी शाह वंश के राजा सबसे बड़ी ताकत माने जाते थे, लेकिन 28 मई 2008 को इतिहास पूरी तरह बदल गया।

चीन-भारत ने सुलझा लिया LAC वाला बवाल! मैराथन मीटिंग में तय हो गईं 3 'रेड लाइन', बदल जाएगी साउथ
10h ago

चीन-भारत ने सुलझा लिया LAC वाला बवाल! मैराथन मीटिंग में तय हो गईं 3 'रेड लाइन', बदल जाएगी साउथ

भारत और चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सीमा विवाद सुलझाने के लिए बीजिंग में एक बैठक की। दोनों देशों के राजनयिकों और सैन्य अधिकारियों ने स्थायी शांति के लिए तीन 'रेड लाइन' पर सहमति व्यक्त की। भारत और चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर बरसों से जारी सीमा विवाद और तनाव को हमेशा के लिए खत्म करने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम उठाया है।

कनाडा में गुजराती 22 वर्षीय छात्रा की चाकू मारकर हत्या, लूट का विरोध करने पर गई जान
11h ago

कनाडा में गुजराती 22 वर्षीय छात्रा की चाकू मारकर हत्या, लूट का विरोध करने पर गई जान

कनाडा के नायग्रा क्षेत्र में 22 वर्षीय भारतीय छात्रा विधि मेघा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह गुजरात के आनंद जिले की रहने वाली थी। लूटपाट का विरोध करने पर उस पर दिनदहाड़े हमला हुआ। कनाडा से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक 22 वर्षीय भारतीय छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। यह मामला नायग्रा क्षेत्र का बताया जा रहा है।

चीन में हुआ रोड एक्सीडेंट, वैन और सेमी-ट्रेलर ट्रक की टक्कर में 13 लोगों की हुई मौत
12h ago

चीन में हुआ रोड एक्सीडेंट, वैन और सेमी-ट्रेलर ट्रक की टक्कर में 13 लोगों की हुई मौत

चीन के हेनान प्रांत में गुरुवार को एक वैन और सेमी-ट्रेलर ट्रक की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई। नानयांग शहर के पास शंघाई-शीआन एक्सप्रेसवे पर तड़के हुई इस दुर्घटना में ओवरलोडेड वैन ने ट्रक को पीछे से टक्कर मारी। वैन में 16 लोग सवार थे, जबकि इसकी क्षमता 9 लोगों की थी। चीन (China) के हेनान (Henan) प्रांत में आज, गुरुवार, 28 मई को एक भीषण रोड एक्सीडेंट हो गया।

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों पर बोले अल्बनीज, कहा- PM मोदी की मेजबानी करना सम्मान की बात
14h ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों पर बोले अल्बनीज, कहा- PM मोदी की मेजबानी करना सम्मान की बात

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी करना उनके लिए सम्मान की बात है। यह बयान भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों के महत्व को दर्शाता है। PM Modi Australia Visit: भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों पर बोले अल्बनीज, कहा- PM मोदी की मेजबानी करना सम्मान की बात।

भारत और चीन के बीच हुई बातचीत, बॉर्डर मामले पर हुई चर्चा
15h ago

भारत और चीन के बीच हुई बातचीत, बॉर्डर मामले पर हुई चर्चा

भारत और चीन ने बीजिंग में बॉर्डर मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 35वीं बैठक की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सुजीत घोष ने किया। चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व होउ यानकी ने किया। भारत (India) और चीन (China) के बीच बॉर्डर मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र (Working Mechanism for Consultation & Coordination – WMCC) की 35वीं मीटिंग बुधवार, 27 मई को चीन की राजधानी बीज़िंग में आयोजित की गई।

अमेरिका बना रहा समंदर का 'धुरंधर', लॉन्च से पहले ही न डूब जाए ट्रंप का सुपरशिप
10h ago

अमेरिका बना रहा समंदर का 'धुरंधर', लॉन्च से पहले ही न डूब जाए ट्रंप का सुपरशिप

अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य नौसेना को 'ट्रंप क्लास' नामक नए परमाणु युद्धपोत का निर्माण शुरू करने से रोकने की मांग कर रहे हैं। उनका तर्क है कि उन्नत हथियारों के भरोसेमंद साबित होने तक काम शुरू नहीं होना चाहिए। Trump Class Battleship: अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य अमेरिकी नेवी को 'ट्रंप क्लास' नाम के पहले न्यूक्लियर बैटलशिप का निर्माण शुरू करने से रोकना चाहते हैं।

सभी संस्करण देखें → · ← ताज़ा संस्करण पर लौटें