GeoPulse हर घंटे खबरें, संदर्भ के साथ।
English

आर्काइव संस्करण · दुनिया

स्टोरी बोर्ड

हर घंटे प्रकाशित हुई हर ब्रीफिंग, अपने अलग टैब में अपने ही फ्रंट पेज की तरह खुलती है।

ताज़ा ब्रीफिंग

स्टोरी बोर्ड

ताज़ा 25 खबरें

ईरान युद्ध ने जापान को किया कमजोर? अमेरिका से मिला झटका, चीन के खिलाफ बढ़ी टेंशन
95d ago

ईरान युद्ध ने जापान को किया कमजोर? अमेरिका से मिला झटका, चीन के खिलाफ बढ़ी टेंशन

अमेरिका ने जापान को टॉमहॉक मिसाइलों की डिलीवरी टाल दी है। Iran US War Tomahawk Missile: ईरान युद्ध का असर अब जापान की सुरक्षा रणनीति पर भी पड़ता दिख रहा है. अमेरिका ने जापान को मिलने वाली टॉमहॉक मिसाइलों की डिलीवरी टाल दी है, क्योंकि ईरान युद्ध में उसका बड़ा मिसाइल भंडार खर्च हो गया. इससे चीन के खिलाफ जापान की सैन्य तैयारी पर असर पड़ सकता है।

WHO ने इबोला वायरस को लेकर जताई चिंता, युगांडा में 3 और नए मामले आए सामने
95d ago

WHO ने इबोला वायरस को लेकर जताई चिंता, युगांडा में 3 और नए मामले आए सामने

युगांडा में इबोला वायरस के तीन नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण के नए मामलों में युगांडा का वह ड्राइवर शामिल है. इसने पहले पुष्टि किए गए मरीज को ट्रांसपोर्ट किया था. इसके अलावा एक स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित पाया गया है. डब्ल्यूएचओ चीफ ने कहा कि इस मुश्किल समय में यह बहुत जरूरी है कि अधिकारी वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरी सावधानी बरतें।

होर्मुज से आई खुशखबरी, स्ट्रेट से दनदनाकर निकला भारत आ रहा गैस टैंकर, देश ने ली राहत की सांस
95d ago

होर्मुज से आई खुशखबरी, स्ट्रेट से दनदनाकर निकला भारत आ रहा गैस टैंकर, देश ने ली राहत की सांस

भारत की ओर आ रहा एलएनजी टैंकर अल हमला होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित निकल गया है. भारत की ओर गैस लेकर आ रहा जहाज अल हमला सुरक्षित रूप से होर्मुज को पार कर गया है. इसमें गैस की बड़ी खेप है, जो देश में चल रहे ऊर्जा संकट को दूर करने में फायदा देगा. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहला गैस टैंकर है, जो होर्मुज पार करके आ रहा है।

ईरान को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान बोले- ‘कुछ घंटों में मिल सकती है
95d ago

ईरान को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान बोले- ‘कुछ घंटों में मिल सकती है

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रविवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। Marco Rubio: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रविवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत-अमेरिका संबंधों की बढ़ती गहराई पर जोर दिया और नई दिल्ली को वाशिंगटन का सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारों में से एक बताया।

ईरान ने किया सरेंडर! अमेरिका के हवाले करेगा यूरेनियम, परमाणु हथियार का सपना टूटा, रिपोर्ट का दावा
95d ago

ईरान ने किया सरेंडर! अमेरिका के हवाले करेगा यूरेनियम, परमाणु हथियार का सपना टूटा, रिपोर्ट का दावा

ईरान ने अपने उच्च संवर्धित यूरेनियम भंडार को छोड़ने पर सैद्धांतिक रूप से सहमति दे दी है। अमेरिका और इज़राइल इसे एक बड़ा खतरा मानते रहे हैं। इस भंडार के हस्तांतरण पर अभी अंतिम निर्णय बाकी है। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बड़ी डील में अब एक अहम मोड़ आता दिख रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने सिद्धांत रूप से अपने हाइली एनरिच्ड यूरेनियम स्टॉकपाइल छोड़ने पर सहमति दे दी है।

ईरान-इजराइल में से कौन जीता? अमेरिका के साथ शांति समझौते को लेकर कमाल आर खान ने डोनाल्ड ट्रंप का
95d ago

ईरान-इजराइल में से कौन जीता? अमेरिका के साथ शांति समझौते को लेकर कमाल आर खान ने डोनाल्ड ट्रंप का

डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ एक नई डील को लेकर सुर्खियों में हैं. यह डील अमेरिकी राजनीति में घमासान मचा रही है. Kamaal Rashid Khan Takes Dig At Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति और मौजूदा चुनावी राजनीति के सबसे चर्चित चेहरे डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह बनी है ईरान के साथ होने वाली नई डील, जिसे लेकर अमेरिका की राजनीति में जबरदस्त घमासान मचा हुआ है।

पाकिस्तान में जाफर 2.0, ईरान से हलाल खाकर लौटे मुनीर का BLA ने किया 'स्पेशल' वेलकम, उड़ा दी फौजियों
95d ago

पाकिस्तान में जाफर 2.0, ईरान से हलाल खाकर लौटे मुनीर का BLA ने किया 'स्पेशल' वेलकम, उड़ा दी फौजियों

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने क्वेटा में एक ट्रेन पर हमला किया, जिसमें पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के 23 से अधिक जवान मारे गए। यह हमला तब हुआ जब पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ईरान से लौटे थे। Pakistan Huge Train Blast: पाकिस्तान के मुखिया बना असीम मुनीर जब ईरान में पीस ब्रोकर बने घूम रहे थे, उसी वक्त उनके अपने घर में एक बड़े हमले की साजिश रची जा रही थी।

अमेरिका को ईरान ने दी बड़ी चोट, खाली करा दिया शस्त्रागार, THAAD, पैट्रियट का निकला दम
95d ago

अमेरिका को ईरान ने दी बड़ी चोट, खाली करा दिया शस्त्रागार, THAAD, पैट्रियट का निकला दम

अमेरिका ईरान के साथ संघर्ष के कारण महत्वपूर्ण हथियारों की कमी का सामना कर रहा है। इस स्थिति ने अमेरिकी सैन्य क्षमता को खतरे में डाल दिया है, जिससे बड़े युद्ध की स्थिति में उसकी स्थिति कमजोर हो गई है। US Running out of Key Weapons: अमेरिका-ईरान के बीच हुए युद्ध ने सिर्फ होर्मुज को लेकर दुनिया में हाहाकार नहीं मचाया है बल्कि सुपरपावर की ताकत को ऐसी चुनौती दी है कि उसकी ताकत ही खतरे में आ गई है।

ईरान-अमेरिका के बीच जल्द हो सकती है पाकिस्तान में बातचीत, शहबाज़ शरीफ ने जताई उम्मीद
95d ago

ईरान-अमेरिका के बीच जल्द हो सकती है पाकिस्तान में बातचीत, शहबाज़ शरीफ ने जताई उम्मीद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान में बातचीत हो सकती है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है। दोनों देशों के बीच समझौते पर बातचीत अंतिम चरण में है। अमेरिका (United States of America) और ईरान (Iran) के बीच जल्द ही डील फाइनल हो सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने इस बारे में जानकारी दी है और ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई (Esmaeil Baghaei) ने इसकी पुष्टि भी की है।

होर्मुज खुलने से लेकर यूरेनियम सौंपने तक, जानें US-ईरान के संभावित समझौते में और क्या शामिल
95d ago

होर्मुज खुलने से लेकर यूरेनियम सौंपने तक, जानें US-ईरान के संभावित समझौते में और क्या शामिल

अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य का खुलना और ईरानी तेल की बिक्री जैसे मुद्दे शामिल हो सकते हैं। यह समझौता दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की दिशा में एक कदम हो सकता है। होर्मुज खुलने से लेकर यूरेनियम सौंपने तक, जानें US-ईरान के संभावित समझौते में और क्या शामिल।

ईरान डील पर अपनी पीठ थपथपा रहे ट्रंप, खुद की पार्टी में उठे सवाल, सांसद बोले- जंग के बाद ईरान को
95d ago

ईरान डील पर अपनी पीठ थपथपा रहे ट्रंप, खुद की पार्टी में उठे सवाल, सांसद बोले- जंग के बाद ईरान को

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ 60 दिन की डील को सफल बताया है. हालांकि, रिपब्लिकन पार्टी के कई नेता इस पर सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है कि अगर ईरान को तेल बेचने और होर्मुज पर नियंत्रण की छूट मिलती है, तो यह ईरान की जीत होगी. US Donald Trump Live: अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन की डील को लेकर डोनाल्ड ट्रंप भले खुश नजर आ रहे हों, लेकिन उनकी अपनी ही रिपब्लिकन पार्टी में बगावत के सुर उठने लगे हैं।

ईरान बोला- अमेरिका और तेहरान के बीच शांति समझौते की दिशा में हो रही सकारात्मक प्रगति
95d ago

ईरान बोला- अमेरिका और तेहरान के बीच शांति समझौते की दिशा में हो रही सकारात्मक प्रगति

ईरान ने कहा कि अमेरिका के साथ शांति समझौते की दिशा में सकारात्मक प्रगति हो रही है। तेहरान ने उन दावों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर उसका नियंत्रण कम हो जाएगा। Iran-US War Live: ईरान ने ट्रंप के दावे को खारिज किया, कहा- होर्मुज का नियंत्रण तेहरान के पास ही रहेगा। ईरान बोला- अमेरिका और तेहरान के बीच शांति समझौते की दिशा में हो रही सकारात्मक प्रगति।

संवर्धित यूरेनियम सरेंडर करने के लिए तैयार हुआ ईरान? अमेरिकी अधिकारियों का दावा
96d ago

संवर्धित यूरेनियम सरेंडर करने के लिए तैयार हुआ ईरान? अमेरिकी अधिकारियों का दावा

ईरान संवर्धित यूरेनियम को सौंपने के लिए सहमत हो गया है। अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत अंतिम चरण में है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच समझौता लगभग पूरा हो चुका है। यह समझौता अमेरिका, ईरान और अन्य देशों के बीच अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। अमेरिका (United States of America) और ईरान (Iran) के बीच बातचीत आखिरी चरण में है और जल्द ही दोनों देशों के बीच डील फाइनल हो सकती है।

चीन में बारिश ने ढाया कहर, सड़कें तक कट गईं, सरकार ने किया राहत पैकेज का ऐलान
95d ago

चीन में बारिश ने ढाया कहर, सड़कें तक कट गईं, सरकार ने किया राहत पैकेज का ऐलान

चीन में भारी बारिश के कारण कई प्रांतों में बाढ़ आ गई है. हुनान प्रांत विशेष रूप से प्रभावित हुआ है. China Heavy Rain News: भारत में गर्मी कहर ढा रही है और मॉनसून का इंतजार हो रहा है लेकिन चीन में हालात अलग ही हैं. यहां इतनी बेतहाशा बारिश हो रही है कि बाढ़ आ गई है. खासतौर पर हुनान प्रांत में हालात ये हैं कई लोग लापता हो गए हैं कई गांवों का संपर्क कट गया है।

दिल्ली में मार्को रूबियो, उधर अमेरिका से आई खुशखबरी, लाखों भारतीयों के चेहरे पर खिलेगी मुस्कान
95d ago

दिल्ली में मार्को रूबियो, उधर अमेरिका से आई खुशखबरी, लाखों भारतीयों के चेहरे पर खिलेगी मुस्कान

H-1B वीज़ा धारकों को ग्रीन कार्ड के लिए अमेरिका में आवेदन जारी रखने की अनुमति मिल सकती है। पहले के प्रस्ताव के विपरीत, राष्ट्रीय हित और आर्थिक योगदान देने वाले विदेशी पेशेवरों को अपने देश लौटकर प्रक्रिया पूरी करने की आवश्यकता नहीं होगी। यह निर्णय लाखों भारतीय पेशेवरों के लिए राहत लेकर आया है जो ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे हैं।

अमेरिका में 26 वर्षीय भारतीय नागरिक गिरफ्तार…चोरी, अनाधिकृत प्रवेश और तोड़फोड़ के आरोप में आईसीई ने
95d ago

अमेरिका में 26 वर्षीय भारतीय नागरिक गिरफ्तार…चोरी, अनाधिकृत प्रवेश और तोड़फोड़ के आरोप में आईसीई ने

अमेरिका के इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (आईसीई) ने 21 मई को लॉस एंजेलिस में गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम परमिंदरपाल सिंह (Parminderpal Singh) है, जिसे आईसीई की लॉस एंजेलिस यूनिट ने गिरफ्तार किया और सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी भी दी। अमेरिका में 26 वर्षीय भारतीय नागरिक गिरफ्तारचोरी, अनाधिकृत प्रवेश और तोड़फोड़ के आरोप में आईसीई ने।

पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास आत्मघाती हमला, 26 लोगों की मौत, 70 से ज्यादा घायल
95d ago

पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास आत्मघाती हमला, 26 लोगों की मौत, 70 से ज्यादा घायल

पाकिस्तान के क्वेटा में चमन फाटक के पास जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला किया गया। इस विस्फोट में 26 लोगों की मौत हुई और 70 से अधिक घायल हुए। हमला सैन्य कर्मियों को ले जा रही ट्रेन के गुजरने के दौरान हुआ। Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान के क्वेटा में चमन फाटक के पास एक दर्दनाक और भीषण आतंकी हमला हुआ, जिसमें जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाया गया।

चीन में बैठे भारतीय डॉक्टर ने 3000 किमी दूर हैदराबाद में की सर्जरी, 90 मिनट में हुआ सफल ऑपरेशन
95d ago

चीन में बैठे भारतीय डॉक्टर ने 3000 किमी दूर हैदराबाद में की सर्जरी, 90 मिनट में हुआ सफल ऑपरेशन

एक भारतीय डॉक्टर ने चीन से लगभग 3000 किलोमीटर दूर हैदराबाद में सफलतापूर्वक सर्जरी की। डॉ. सैयद मोहम्मद गौस ने यह ऑपरेशन 90 मिनट में पूरा किया। यह चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। India-China medical milestone: दुनिया तेजी से बदल रही है और अब इलाज की दुनिया में भी ऐसी तकनीक आ चुकी है, जो कुछ साल पहले तक सिर्फ फिल्मों में दिखाई देती थी।

भारत के मास्‍टरस्‍ट्रोक से फूलने लगे चीन के नथुने, बनाया ऐसा फंदा, घुट-घुट कर मरेगा ड्रैगन
95d ago

भारत के मास्‍टरस्‍ट्रोक से फूलने लगे चीन के नथुने, बनाया ऐसा फंदा, घुट-घुट कर मरेगा ड्रैगन

भारत ने चीन की 'स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स' रणनीति का जवाब तैयार किया है। यह हिंद महासागर से प्रशांत महासागर तक चीन की बढ़ती गतिविधियों का मुकाबला करेगा। भारत की यह रणनीति चीन को घेरने के प्रयास के रूप में देखी जा रही है। Necklace of Diamonds: चीन ने भारत को घेरने के लिए 'स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्‍स' की रणनीति अपनाई है।

बलोचिस्तान के क्वेटा में भीषण धमाका, ट्रेन को बनाया निशाना, 16 लोग मारे गए
95d ago

बलोचिस्तान के क्वेटा में भीषण धमाका, ट्रेन को बनाया निशाना, 16 लोग मारे गए

बलोचिस्तान के क्वेटा में एक ट्रेन को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में 16 लोग मारे गए और 30 घायल हुए। यह धमाका रेलवे ट्रैक के पास हुआ, जिससे ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। ये विस्फोट रेलवे ट्रैक के पास हुआ, जिसके बाद ट्रेन के कई डिब्बे न सिर्फ पटरी से उतर गए बल्कि गहरा का धुआं आसमान की ओर उठा।

पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा आत्मघाती हमला, ट्रेन में धमाके से 20 से ज्यादा की मौत; 70 लोग घायल
95d ago

पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा आत्मघाती हमला, ट्रेन में धमाके से 20 से ज्यादा की मौत; 70 लोग घायल

पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए आत्मघाती हमले में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई। यह धमाका जाफर एक्सप्रेस ट्रेन के पास हुआ, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पाकिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमला, 10 से ज्यादा की मौत; रेलवे ट्रैक के पास हुआ जोरदार धमाका। पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा आत्मघाती हमला, ट्रेन में धमाके से 20 से ज्यादा की मौत; 70 लोग घायल।

बांग्लादेश में खसरा का प्रकोप, अब तक 512 बच्चों की हुई मौत
95d ago

बांग्लादेश में खसरा का प्रकोप, अब तक 512 बच्चों की हुई मौत

बांग्लादेश में खसरे के प्रकोप से 23 मई 2026 तक 512 बच्चों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में 13 बच्चों की मौत हुई। यह दशकों में देश का सबसे घातक खसरे का प्रकोप है। बांग्लादेश (Bangladesh) में इसी साल मार्च से शुरू हुए खसरा (Measles) के प्रकोप ने पूरे देश को हिला दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 23 मई 2026 तक संदिग्ध खसरा लक्षणों वाले बच्चों समेत कुल 512 मौतें हो चुकी हैं।

व्हाइट हाउस के पास फायरिंग करने वाले को लेकर हुए बड़े खुलासे, खुद को बताता था असली ओसामा बिन लादेन
95d ago

व्हाइट हाउस के पास फायरिंग करने वाले को लेकर हुए बड़े खुलासे, खुद को बताता था असली ओसामा बिन लादेन

वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास सुरक्षा जांच चौकी पर 21 वर्षीय नासिर बेस्ट ने गोलीबारी की। यूएस सीक्रेट सर्विस ने जवाबी कार्रवाई में उसे मार गिराया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप घटना के समय व्हाइट हाउस के अंदर थे और सुरक्षित रहे। White House Shooting: अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के वाले हमलावर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

यूक्रेन पर कहर बनकर बरसी पुतिन की ओरेशनिक, भारत की अग्नि-V से कितनी खतरनाक है रूस की यह मिसाइल?
95d ago

यूक्रेन पर कहर बनकर बरसी पुतिन की ओरेशनिक, भारत की अग्नि-V से कितनी खतरनाक है रूस की यह मिसाइल?

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर ओरेशनिक बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई और 21 घायल हुए। यह हमला पुतिन के यूक्रेनी हमले का बदला लेने के आदेश के बाद हुआ। Russia Ukraine War: यूक्रेन की राजधानी कीव पर रविवार तड़के रूस ने बड़ा हवाई हमला किया, जिसमें बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन की बारिश हुई।

सभी संस्करण देखें → · ← ताज़ा संस्करण पर लौटें